क्या grey hair हो सकते है काले ?

grey hair

Table of Contents

Abstract

पहला सफेद बाल (hair) दिखते ही हम अक्सर उसे हटाने या छिपाने का तरीका ढूँढ़ने लगते हैं। फिर कोई कह देता है कि उसे उखाड़ने से और सफेद बाल आएँगे, तो चिंता के साथ guilt भी जुड़ जाता है। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? और क्या safed baal वापस काले हो सकते हैं? इसका जवाब बालों के सफेद होने की वजह पर depend करता है। Genetics, उम्र और कुछ health conditions इसमें role निभा सकते हैं। Stress पर भी research हुई है, लेकिन हर सफेद बाल को तनाव का नतीजा मानना सही नहीं है। इस article में हम समझेंगे कि सफेदी क्यों आती है, किन मामलों में improvement possible है, खाने और घरेलू उपायों से कितनी उम्मीद रखनी चाहिए और इस बदलाव को अपने confidence पर हावी होने से कैसे रोका जा सकता है।

Introduction

सोचिए, आप किसी दिन सुबह उठे, नहाकर तैयार हुए और आईने के सामने खड़े होकर कंघी कर रहे हों। तभी अचानक घने बालों के बीच आपकी नज़र एक सफेद बाल पर पड़ती है। आप थोड़ा करीब जाकर देखते हैं, फिर बालों को हटाकर दोबारा check करते हैं कि कहीं light की वजह से तो ऐसा नहीं लग रहा। लेकिन वह बाल (hair)सफेद ही है।आप उसे पकड़कर जड़ से उखाड़ देते हैं और सोचते हैं, चलो, problem खत्म हो गई।

बाद में जब यही बात घर में बताते हैं, तो सामने वाला तुरंत कह देता है, “उसे तोड़ना नहीं चाहिए था, अब और सफेद बाल (hair)आएँगे!” उस समय शायद आप बात टाल दें, लेकिन कुछ महीनों बाद जब सिर पर और सफेदी दिखाई देती है, तो वही बात याद आने लगती है। अब आपको लगता है कि शायद यह सब आपकी उस एक गलती की वजह से हुआ है।

धीरे-धीरे बाहर जाने से पहले आप बालों को अलग-अलग तरफ से देखने लगते हैं। कोई आपके सिर की तरफ देख ले, तो ध्यान उसकी बात से हटकर इस सवाल पर चला जाता है कि कहीं उसे भी सफेद बाल (hair) तो नहीं दिख गए। कोई comment कर दे, तो वह बात घर लौटने के बाद भी याद रहती है।

लेकिन क्या आपने सच में कोई गलती की थी? क्या एक बाल (hair)उखाड़ने से बाकी बाल (hair)सफेद होने लगे? और इंटरनेट पर “safed baal kale kaise kare” search करते समय जो उपाय सामने आ रहे हैं, क्या उनसे natural colour वापस आ सकता है?

इन सवालों को उसी बात से समझना शुरू करते हैं, जिसने सबसे पहले आपको खुद को blame करने पर मजबूर किया था।

plucking the grey hair

क्या उस एक बाल को उखाड़ना बढ़ती सफेदी की वजह थी?

आपको बाद में और सफेद बाल दिखाई दिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे उस पहले बाल को उखाड़ने से सफेद हुए। एक बाल (hair)निकालने से आसपास के बालों का colour बनाने वाला system बंद नहीं हो जाता।

हर बाल skin के अंदर मौजूद एक follicle से बनता है। किसी एक follicle से बाल (hair)खींचकर निकालने पर पास के follicles को सफेद बाल बनाने का कोई signal नहीं मिलता। इसलिए “एक सफेद बाल (hair)तोड़ोगे तो दस आएँगे” वाली बात scientific fact नहीं है।

हाँ, बार-बार बाल उखाड़ना नुकसान कर सकता है। American Academy of Dermatology की जानकारी के अनुसार, plucking से बालों का घनापन कम हो सकता है और निकाला गया बाल (hair)दोबारा सफेद ही उग सकता है। www.aad.org

इसलिए आगे से ऐसा करने से बचिए। लेकिन उस सुबह की अपनी हरकत को बढ़ती सफेदी की वजह मानकर खुद को परेशान मत कीजिए।

अब सवाल यह है कि अगर बाल उखाड़ना वजह नहीं था, तो अंदर ऐसा क्या बदल रहा था कि बाल (hair)अपना colour खोने लगे?

बाल बढ़ रहे हैं, फिर उनका colour क्यों जा रहा है?

इसे एक आसान example से समझिए। किसी चीज का बनना और उसमें colour भरना अलग काम हैं। हमारे बालों में भी growth और pigmentation आपस में जुड़े होने के बावजूद एक ही process नहीं हैं।बालों का natural colour मेलेनिन नाम के pigment से आता है। इसे बनाने वाली cells को melanocytes कहते हैं। जब बाल (hair) follicle के अंदर तैयार हो रहा होता है, तब उसमें यह pigment शामिल होता है। इस प्रणाली का काम काम करने से बाल बढ़ तो सकते है लेकिन उनका कलर फीका पढ़ सकता है ।

लेकिन एक ही उम्र के दो लोगो ले बालों के सफ़ेद होने का कारन अलग-अलग हो सकते है , इसलिए किसी एक रिसर्च को पढ़ने के बाद किसी भी internet solution को अपने लिए सही इलाज नहीं मान लेना चाहिए । 

2023 में Nature में प्रकाशित research ने चूहों में दिखाया कि pigment बनाने वाली cells की supply से जुड़ी stem cells follicle के भीतर अपनी जगह और अवस्था बदलती हैं। उम्र बढ़ने पर कुछ cells ऐसी जगह अटक सकती हैं, जहाँ से वे pigment बनाने की प्रक्रिया में योगदान नहीं दे पातीं। www.nature.com

यह finding process समझने में मदद करती है। लेकिन इससे यह नहीं मान लेना चाहिए कि ऐसी कोई ready treatment आ गई है, जो इन cells को activate करके सबके बाल काले कर देगी।

kam umra me safed baal

कम उम्र में बाल सफेद क्यों होने लगते हैं?

जब हम “baal safed hone ka karan” search करते हैं, तो सामने कई वजहें आ जाती हैं। किसी जगह vitamin deficiency लिखी होती है, कहीं stress और कहीं pollution। फिर हम अपनी routine में वही गलती तलाशने लगते हैं।

घर में किसी और के बाल भी जल्दी सफेद हुए थे?

यह सवाल छोटा लगता है, लेकिन काफी useful है। अगर माता-पिता या भाई-बहनों के बाल कम उम्र में सफेद हुए थे, तो genetics की भूमिका हो सकती है।

467 लोगों वाले एक study में early greying और family history के बीच association मिला। हालांकि, यह survey-based study थी और लोगों द्वारा दी गई जानकारी की अपनी limitations थीं। pmc.ncbi.nlm.nih.gov

इसका मतलब यह नहीं कि परिवार में सबके बाल एक जैसी उम्र में सफेद होंगे। बस हर मामले में खराब routine या खानपान को blame करना ठीक नहीं।

क्या vitamin की कमी भी वजह हो सकती है?

कुछ लोगों में हो सकती है। Young Indian population पर हुए एक study में early greying वाले group में vitamin B12 और ferritin के levels कम मिले। Ferritin शरीर में iron के stores का संकेत देता है। pubmed.ncbi.nlm.nih.gov

लेकिन सफेद बाल देखकर सीधे B12 या iron की tablets शुरू कर देना इसका सही मतलब नहीं है। Study में एक association मिला था। उससे यह साबित नहीं होता कि हर व्यक्ति में यही कमी होगी या supplement लेते ही colour लौट आएगा।

Thyroid और दूसरी health conditions

North India के 71 patients की study में early greying के साथ B12 deficiency और hypothyroidism का association मिला। उसी study में ferritin का significant association नहीं मिला। pubmed.ncbi.nlm.nih.gov

अलग studies के results में यह फर्क बताता है कि personal evaluation क्यों जरूरी है। अगर सफेदी के साथ लगातार थकान, weight में बिना वजह बदलाव या दूसरी complaints हैं, तो उन्हें भी बताइए। सिर्फ बाल देखकर diagnosis नहीं किया जा सकता।

Smoking और lifestyle का role

एक Indian case-control study में early greying वाले लोगों में smoking, family history और ज्यादा perceived stress जैसे factors अधिक मिले। Researchers ने इनके role को समझने के लिए आगे studies की जरूरत भी बताई। pmc.ncbi.nlm.nih.gov

Smoking छोड़ना आपकी health के लिए useful है। लेकिन यह promise करना कि इससे सफेद बाल जरूर काले हो जाएँगे, सही नहीं होगा।

सफेद बालों की चिंता क्या सफेदी और बढ़ा सकती है?

आपने शायद महसूस किया हो कि एक बार बालों पर ध्यान जाने के बाद आप उन्हें बार-बार check करने लगते हैं। फिर कहीं पढ़ते हैं कि stress से बाल सफेद होते हैं। अब एक नई चिंता शुरू हो जाती है कि “अगर मैं परेशान होता रहा तो और बाल सफेद हो जाएँगे।”Stress और pigmentation के बीच connection पर research है, लेकिन इसे अपनी गलती का proof मत बनाइए।

2020 की Nature research में चूहों में intense stress से sympathetic nerves activate हुईं। उनसे release हुए norepinephrine ने pigment stem cells को तेजी से activate किया, जिसके बाद उनका reserve कम हो गया। यह process केवल cortisol की वजह से नहीं हुई थी। www.nature.com

यह एक possible biological mechanism समझाता है। लेकिन इससे यह नहीं कहा जा सकता कि किसी इंसान के हर सफेद बाल की वजह उसका stress है।

अपने stress पर काम कीजिए, क्योंकि अच्छी नींद, बेहतर focus और emotional comfort आपके लिए जरूरी हैं। बालों का colour नहीं बदला, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपने stress ठीक से manage नहीं किया।

other cause

क्या pollution, junk food और late-night routine ही जिम्मेदार हैं?

आजकल किसी भी health problem का जवाब lifestyle में तलाशना आम हो गया है। इसलिए सफेद बाल आते ही हम सोचते हैं कि शायद देर रात तक phone चलाना या बाहर का खाना खाना इसकी वजह है।

बालों की सफेदी में oxidative stress पर research हुई है। इसका मतलब cells में reactive molecules और उनसे बचाव की व्यवस्था के बीच imbalance है। लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि किसी एक रात देर तक जागने या किसी खास food से आपके बाल सफेद हो गए।

Early greying पर scientific review इसे genetic, environmental और cellular factors से जुड़ी complex process बताती है। कई संभावित connections के evidence अभी limited या mixed हैं। pmc.ncbi.nlm.nih.gov

अपनी routine बेहतर बनाना सही है। बस हर नए सफेद बाल का हिसाब अपनी पिछली रात या पिछली meal से मत जोड़िए। ऐसा करने से health awareness धीरे-धीरे constant worry में बदल सकती है।

तो क्या सफेद बाल सच में फिर काले हो सकते हैं?

कुछ situations में colour लौट सकता है, लेकिन हर व्यक्ति में नहीं।उम्र और genetics से जुड़ी सफेदी के लिए फिलहाल ऐसा reliable universal treatment नहीं है, जो सभी लोगों का natural colour वापस ला दे।

अगर ये सब होने का कारन ऐसी स्थिति है जिसे सुधारा जा सकता है, तो उसका treatment लेना चाहिए, कुछ मामलों में improvement possible है, लेकिन deficiency ठीक होने और बाल जरूर काले होने को एक ही बात नहीं समझना चाहिए। Treatment और reversal पर systematic review में possibilities के साथ evidence की limitations भी सामने आती हैं। pubmed.ncbi.nlm.nih.gov

इंसानों में colour वापस आने की research

2021 के eLife study में कुछ human hairs में सफेद हिस्से के बाद pigmented हिस्सा मिला। कुछ चुनिंदा cases में colour के बदलाव लोगों के बताए stress periods के साथ match करते थे। doi.org

यह बताता है कि कुछ follicles में pigment बनना दोबारा शुरू हो सकता है। लेकिन यह छोटा study था। इससे यह guarantee नहीं मिलती कि meditation, छुट्टी या stress management से पूरे सिर के बाल काले हो जाएँगे।

जो बाल बाहर आ चुका है, उसका क्या होगा?

यह फर्क समझना जरूरी है। Skin के बाहर दिख रहा hair shaft जीवित pigment-producing cells नहीं रखता। अगर follicle में colour बनना दोबारा शुरू होता है, तो आगे बनने वाला हिस्सा pigmented हो सकता है। पहले से बाहर मौजूद पूरी सफेद length अपने-आप काली नहीं हो जाती।

Hair dye उसी बाहर मौजूद हिस्से को colour करती है। Natural repigmentation में follicle नया pigment शामिल करता है। दोनों का result देखने में मिलता-जुलता हो सकता है, लेकिन process अलग है।

Natural तरीके: उम्मीद कहाँ रखें और कहाँ रुकें?

जब हम “baal kale karne ka natural tarika” ढूँढ़ते हैं, तो आँवला, करी पत्ता, तेल और कई herbal mixtures सामने आते हैं। घर में इस्तेमाल होते आए उपायों पर भरोसा होना भी समझ में आता है।

लेकिन किसी चीज से बाल soft होना, shine बढ़ना और सफेदी reverse होना अलग results हैं। Hair care में फायदा दिखना अपने-आप pigmentation वापस आने का proof नहीं होता।

Medication-induced repigmentation की systematic review में भी colour लौटने की कई reports limited-quality evidence पर आधारित थीं। दूसरी बीमारी की दवा लेते समय colour लौटना उस दवा को सफेद बालों का सामान्य treatment नहीं बना देता। pubmed.ncbi.nlm.nih.gov

इसलिए “100% natural” या “30 दिन में permanent result” पढ़कर भरोसा करने से पहले evidence देखिए। कितने लोगों पर study हुई? क्या comparison group था? Result कितने समय में रहा? Side effects भी बताए गए या सिर्फ benefits?

Natural लिखा होने से allergy या irritation का risk खत्म नहीं होता। कोई mixture खुजली या जलन करे, तो उसे फायदा होने की उम्मीद में लगाते रहना जरूरी नहीं है।

kya khana chaiye

बाल काले रखने के लिए क्या खाना चाहिए?

“Baal kale karne ke liye kya khaye” का जवाब किसी एक food का नाम नहीं है। ऐसी balanced diet जरूरी है जो आपकी overall nutritional needs पूरी करे।

अगर कोई deficiency है, तो उसे पहचानना और ठीक करना उपयोगी है। लेकिन सामान्य levels वाले व्यक्ति में extra nutrients लेना colour लौटाने की guarantee नहीं देता।

NutrientFood optionsक्या याद रखें?
Vitamin B12दूध, दही, अंडे, मछली और B12-fortified foodsसामान्य plant foods को पर्याप्त B12 का reliable source न मानें
Ironदाल, चना, राजमा, leafy vegetables; पसंद के अनुसार meatVitamin C वाले food के साथ plant iron का absorption बेहतर हो सकता है
CopperNuts, seeds और whole grainsExtra copper लेना greying का proven treatment नहीं

ये food sources NIH की B12, iron और copper guidance पर आधारित हैं। यह nutrition support है, सफेद बाल काले करने की guaranteed diet नहीं। ods.od.nih.gov

Vegetarian हैं तो B12 पर ध्यान दें

दालें और सब्जियाँ healthy diet का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें B12 का पर्याप्त source मान लेना सही नहीं है। पूरी तरह plant-based diet लेने वाले लोगों को fortified foods या जरूरत के अनुसार supplement की planning करनी पड़ सकती है। Label check करके देखें कि B12 added है या नहीं। ods.od.nih.gov

अपनी पूरी diet किसी एक “hair superfood” के भरोसे मत छोड़िए। Budget और पसंद के अनुसार रोज के खाने में variety रखना ज्यादा practical शुरुआत है।

सफेदी रोकने के लिए अपने हाथ में क्या है?

“Balo ka safed hona kaise roke” इन शब्दों की खोज के पीछे हमारा उद्देश्य होता है की बालों को सफेद होने से पूरी तरह रोका जा सके, हालाँकि बालों को पूरी तरह हमेशा काले नहीं रखे जा सकते।

फिर भी आप अपनी health की care कर सकते हैं:

  • बहुत restrictive diet के बजाय balanced meals लें।
  • Smoking करते हैं, तो छोड़ने के लिए support लें।
  • नींद और stress management को importance दें।
  • बालों को बार-बार जड़ से न निकालें।
  • बिना जरूरत supplements की लंबी list शुरू न करें।
  • तेजी से बदलाव या दूसरे symptoms हों, तो evaluation कराएँ।

Dermatology guidance भी healthy habits और जरूरत पर underlying condition के treatment की बात करती है। इनसे सफेदी पूरी तरह रुकने की guarantee नहीं होती। www.aad.org

आपकी routine बेहतर हो रही है, फिर भी कुछ बाल सफेद आएँ, तो अपनी सारी कोशिशों को बेकार मत मानिए।

जब बात बालों से आगे school और office तक पहुँच जाए

किसी बच्चे को सफेद बालों के लिए चिढ़ाया जाए, तो वह बाहर जाने से बच सकता है। लेकिन जरूरी नहीं कि वह सीधे बोले कि उसे अपने बालों की वजह से embarrassment हो रही है। कभी वह चुप हो जाता है, कभी school जाने से मना करता है।  बहुत काम बार ऐसा होता है की वो अपनी बात को किसी के सामने रख पता हो ऐसे में माता-पिता के लिए जरुरी हो जाता है, की वो बच्चे के हाव भाव को समझे और उसकी मदद करें उसे एहसास कराए की वो अकेला नहीं है।  

Bullying के warning signs में school avoidance, grades गिरना, दोस्तों से दूरी और बार-बार headache या stomach ache शामिल हैं। इनके दूसरे कारण भी हो सकते हैं, इसलिए इन्हें तुरंत बहाना या bullying का पक्का proof न मानें। www.stopbullying.gov

आप कह सकते हैं, “आजकल बाहर जाने का मन कम होता है। कोई बात परेशान कर रही है?” फिर उसे बिना interrupt किए सुनिए।

अगर bullying हो रही है, तो school को उसे रोकने में शामिल करना जरूरी है। सिर्फ बच्चे को hair colour करने या comments ignore करने के लिए कहना पर्याप्त नहीं।

Office में भी appearance को लेकर चिंता participation पर असर डाल सकती है। लेकिन सफेद बाल अपने-आप professional ability नहीं घटाते। किसी की look पर बार-बार comment करना harmless मजाक मान लेना भी ठीक नहीं।

Doctor से कब बात करनी चाहिए?

सफ़ेद बालों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए , खासकर जब बचपन में सफेदी शुरू हुई हो, बदलाव तेजी से बढ़ रहा हो या साथ में दूसरी health complaints हों।मुलाकात में बताइए कि सफेदी कब शुरू हुई, family history क्या है, diet कैसी है और कोई medicine या supplement चल रहा है या नहीं। यह भी बताइए कि चिंता आपकी daily life को कितना affect कर रही है।

आप पूछ सकते हैं:

  • क्या family history इसका बड़ा कारण लगती है?
  • क्या symptoms के हिसाब से किसी test की जरूरत है?
  • Treatment से health और hair colour में किस तरह की realistic expectation रखनी चाहिए?

Hair colour करना चाहें तो क्या ध्यान रखें?

कुछ लोग natural greys के साथ comfortable होते हैं। कुछ अपना पुराना look रखना चाहते हैं। दोनों choices ठीक हैं।

बस product चुनते समय “herbal” या “ammonia-free” को allergy-free मत समझिए। FDA की hair dye guidance के अनुसार, पहले safe use के बाद भी allergy हो सकती है। हर बार label के मुताबिक skin test करें। Negative test भी पूरा risk खत्म नहीं करता। www.fda.gov

Age instructions, लगाने का समय और precautions पढ़िए। पहले reaction हुआ हो या बच्चे के लिए colour चुनना हो, तो expert advice लें।

Colour करना आपकी पसंद होनी चाहिए। ऐसा दबाव नहीं कि बिना colour किए आप लोगों के सामने जा ही नहीं सकते।

घरवालों की एक आदत बहुत फर्क डाल सकती है

हर बार मिलते ही “और सफेद हो गए” कहना बंद करना भी support का एक तरीका है। आपकी नजर में वह छोटी observation हो सकती है, लेकिन सामने वाला पहले से उसी बात को लेकर परेशान हो सकता है।

उसे बार-बार नए नुस्खे बताना बंद करे, ऐसा करना हमारी नज़रो में उसकी परवाह हो सकता है लेकिन बच्चे की नज़रो में इससे यह प्रभाव पढ़ सकता है की शायद इसका यह वाला रूप लोग accept  नहीं करेंगे।  

अगर बच्चा चिंता बताए, तो उसे भरोसा दें कि आप साथ हैं। कोई adult परेशान हो, तो उसकी बात को vanity समझकर dismiss न करें। उसकी पूरी पहचान को बालों के colour तक सीमित मत कीजिए।

चिंता लगातार नींद, पढ़ाई, काम या social life को affect कर रही हो, तो counselling लेना useful हो सकता है। Emotional support पाने के लिए बालों के दोबारा काले होने का इंतजार जरूरी नहीं।

16. Conclusion

उसी सुबह पर वापस जाइए, जब आपने पहला सफेद बाल देखा था। शायद आज भी वह आपको पसंद न आए। लेकिन अब उसके साथ यह डर जोड़ने की जरूरत नहीं कि आपने उसे उखाड़कर बाकी बालों की सफेदी बुला ली।

Natural colour लौटेगा या नहीं, यह कारण पर depend करता है। कुछ situations में improvement possible है, जबकि उम्र और genetics से जुड़ी सफेदी को reverse करने का reliable universal treatment अभी उपलब्ध नहीं।

अपने खाने, routine और health की care कीजिए। जरूरत हो तो evaluation कराइए। Hair colour करना चाहें, तो safety समझकर करें।

लेकिन अपने confidence को इस एक शर्त पर मत रखिए कि पहले बाल काले होंगे, तभी आप बाहर जाएँगे, तस्वीर खिंचवाएँगे या खुलकर बात करेंगे। बालों का colour आपकी capability का report card नहीं है।

Disclaimer

यह article general information और awareness के लिए है। Tests, supplements और treatment की जरूरत personal medical evaluation पर depend करती है। किसी food, oil या treatment से तय समय में सफेद बालों के काले होने की guarantee नहीं दी जा सकती।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *