Leebord AntiFungal Cream के 4 सच जो आपको हैरान कर देंगे!

Leebord Cream एंटी फंगल Claims vs Reality

Table of Contents

Abstract:

दाद एक नॉर्मल फंगल इन्फेक्शन है, लेकिन कई बार इसके लक्षण सोरायसिस और एक्जिमा जैसी अन्य स्किन संबंधी बीमारियों से मिलते-जुलते हो सकते हैं। ऐसे में बिना सही पहचान के एंटी-फंगल क्रीम का उपयोग करने से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता। इस लेख में Leebord Anti-Fungal Cream से जुड़े प्रमुख दावों की सच्चाई के साथ जांच की गई है।

साथ ही दाद, सोरायसिस और एक्जिमा के कारण, लक्षण, उपचार और इनके बीच के अंतर को भी सरल भाषा में समझाया गया है। इस लेख का उद्देश्य पाठकों को सही जानकारी देना है, ताकि वे स्किन से सम्बन्धी किसी भी परेशानी की सही पहचान कर सही और उचित उपचार ले सकें और आवश्यकता पड़ने पर स्किन के विशेषज्ञ से सलाह लें सकें।

Leebord Anti-Fungal Cream Claim Check: क्या यह दाद में सच में असरदार है?

इंटरनेट और सोशल मीडिया से जुड़े होने के कारण हमे हर दिन स्वास्थ्य से जुड़े अनगिनत दावे और विज्ञापन देखने को मिलते हैं। कई बार हम इन्हीं दावों और विज्ञापनों के आधार पर किसी भी प्रोडक्ट की पूरी जानकारी के बिना उसे यूज़ कर लेते हैं। ऐसे ही Leebord Anti-Fungal Cream को लेकर भी इंटरनेट पर कई तरह के दावे किए गए हैं। इस लेख में हमने उन दावों की उपलब्ध जानकारी के आधार पर उनकी जांच की है, ताकि आप किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले तथ्य और वास्तविकता दोनों को समझ सकें।

Introduction

हमारी स्किन पर हर मौसम का एक अलग प्रभाव होता है, और आपने इसे महसूस भी किया होगा हर मौसम में हमारी स्किन अलग तरह से रिएक्ट करती है ऐसे ही गर्मी में पसीने की वजह से इन्फेक्शन होना आम बात है। अगर त्वचा पर गोल लाल निशान, लगातार खुजली या जलन हो रही हो तो, ज्यादातर लोग बिना सही पहचान किए कोई भी एंटीफंगल क्रीम का उपयोग करना शुरू कर देते हैं। यही वह गलती है जिसकी वजह से कई बार समस्या ठीक होने के बजाय और बढ़ जाती है।

Leebord AntiFungal Cream for ringworm and skin itching relief
Leebord AntiFungal Cream for ringworm and skin itching relief

पिछले कुछ समय से Leebord Anti-Fungal Cream भी एक एंटीफंगल क्रीम की कैटेगरी में शामिल है, और अलग-अलग वेबसाइटों, सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई तरह के दावे किए गए हैं। Leebord Anti-Fungal Cream को पुराने से पुराने दाद का समाधान बताया गया है, तो वही इसे हर तरह के फंगल इन्फेक्शन के लिए उपयोगी बताया गया है।

लेकिन सवाल यह है-

क्या ये सभी दावे सही हैं?
क्या Leebord Cream वास्तव में दाद में उपयोगी है?
क्या इसे Eczema या Psoriasis जैसी समस्याओं में भी लगाया जा सकता है?

इन्हीं सवालों के जवाब के लिए हमने इस लेख में Leebord Anti-Fungal Cream से जुड़े दावों की तथ्यात्मक जांच की है। इस लेख के विश्लेषण में हमने प्रोडक्ट के उपलब्ध विवरण, स्किन रोगों से जुड़ी सामान्य चिकित्सा जानकारी और विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर हर महत्वपूर्ण दावे को समझने की कोशिश की है।

इस लेख का उद्देश्य किसी उत्पाद का प्रचार करना नहीं, बल्कि पाठकों को तथ्य आधारित और संतुलित जानकारी देना है, ताकि वे सही निर्णय ले सकें और आवश्यकता पड़ने पर त्वचा विशेषज्ञ से उचित सलाह ले सकें।

हमने इस Claim Check में किन दावों की जांच की?

इस लेख में हमने Leebord Anti-Fungal Cream से जुड़े निम्न प्रमुख दावों की जांच की है।

  • क्या यह Ringworm में काम करती है?
  • क्या यह हर तरह के Skin Fungus पर असरदार है?
  • क्या इसे Eczema में लगाया जा सकता है?
  • क्या यह Psoriasis में उपयोगी है?

इस आर्टिकल में हम Leebord Anti-Fungal Cream से जुड़े प्रमुख Claims को एक-एक करके Claim Check करेंगे और उपलब्ध वैज्ञानिक तथ्यों व विश्वसनीय जानकारी के आधार पर उनका विश्लेषण करेंगे, ताकि आप किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले सही जानकारी प्राप्त कर सकें।

Claim 1: Leebord Anti-Fungal Cream दाद में राहत देने और फंगल संक्रमण को कण्ट्रोल करने में मदद करती है।

Ringworm क्या होता है?

रिंगवर्म जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में दाद भी कहा जाता है, यह स्किन पर होने वाला एक फंगल इन्फेक्शन है। यह एक डर्मेटोफाइट्स नामक फंगस के कारण ज्यादातर होता है। इस इन्फेक्शन में स्किन पर लाल या भूरे रंग के गोले के आकार के छल्ले जैसे चकत्ते दिखाई देते हैं।

Red circular ringworm fungal infection rash on human skin
Red circular ringworm fungal infection rash on human skin

प्रमुख लक्षण

  • गोलाकार चकत्ते: जिस भी सतह या स्किन पर होगा वहां के हिस्से पर गोले के आकार के निशान बन जाते है।
  • तेज खुजली: चकत्तों वाले हिस्से पर खुजली या जलन होना।
  • उभरे हुए किनारे: स्किन की परत का गोले के आकार में उभरना और लाल पपड़ीदार दिखाई देना।
  • साफ स्किन सेंटर : गोले के बीच की स्किन का आमतौर पर नॉर्मल या साफ दिखाई देना।

दाद कैसे फैलता है?

दाद के फंगस आमतौर पर गर्म और नम मौसम के कारण वातावरण में तेजी से पनपते हैं। लेकिन यह इन्फेक्टेड व्यक्ति की स्किन के सीधे संपर्क में आने से भी तेजी से फैलता है। जैसे किसी इन्फेक्टेड व्यक्ति के तौलिए, कपड़े, कंघी या बिस्तर के सम्पर्क में आते है तो यह इन्फेक्शन होने की सम्भावना बढ़ जाती है वही संक्रमित पालतू जानवरों जैसे बिल्ली या कुत्ते को छूने से, पसीने, नमी के मौसम में टाइट कपड़े पहनने या लंबे समय तक पसीना जमा होने से भी दाद होने की संभावनाएं बढ़ जाती है ।

एंटी फंगल क्रीम कैसे काम करती है?

जब किसी एंटी फंगल क्रीम को इन्फेक्टेड स्किन पर यूज़ किया जाता हैं, तो क्रीम में मौजूद एक्टिव ingredients स्किन की गहराई तक पहुंचकर इन्फेक्शन को खत्म करने में मदद करते हैं। क्योंकि एंटी फंगल क्रीम को जब स्किन पर यूज़ किया जाता है तो सबसे पहले वह फंगस की बाहर की परत यानी cell membrane को नष्ट करती है या फिर उसकी वृद्धि को रोककर काम करती है।

Leebord एंटी फंगल क्रीम कैसे काम करती है?

Leebord Anti-Fungal Cream एक आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन से तैयार किया गया है, जिसे दाद, खाज, खुजली और सामान्य फंगल इन्फेक्शन से जुड़ी स्किन की समस्याओं के लिए बनाया गया है। इसके हर्बल घटक फंगल इन्फेक्शन को कण्ट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके रोजाना उपयोग से इन्फेक्टेड या ऐसी स्किन जो सुख गई हो धीरे-धीरे बाहर निकलती है, क्योंकि इसमें एलोवेरा जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल हैं जो इन्फेक्टेड सूखी या परतदार स्किन को मॉइस्चराइज़ और मुलायम बना देते हैं, जिससे धीरे धीरे नई और स्वस्थ स्किन आने लगती है।

साथ ही यह क्रीम स्किन के इन्फेक्टेड हिस्से पर होने वाली तेज खुजली, रेडनेस और जलन को भी दूर करने में मदद करती है। नियमित और निर्देशानुसार उपयोग करने पर यह खुजली, लालिमा और स्किन की असहजता जैसे लक्षणों में राहत देने में मदद कर सकती है। लेकिन, इसका प्रभाव इन्फेक्शन की गंभीरता, व्यक्ति की स्किन की स्थिति और सही उपयोग पर निर्भर करता है।

Verdict: उपलब्ध प्रोडक्ट जानकारी के आधार पर Leebord Anti-Fungal Cream का उद्देश्य दाद जैसे सामान्य फंगल इन्फेक्शन में राहत प्रदान करना है। लेकिन, इसके परिणाम व्यक्ति की स्किन, इन्फेक्शन की गंभीरता और सही उपयोग पर निर्भर करती हैं। लगातार या गंभीर इन्फेक्शन की स्थिति में चिकित्सकीय सलाह लेना सही है।

Claim -2: Leebord Anti-Fungal Cream हर प्रकार के फंगल इन्फेक्शन में असरदार है।

किसी भी प्रकार के निष्कर्ष तक पहुँचने से पहले यह समझना ज़रूरी है कि Skin Fungus क्या है? यह कोई एक बीमारी नहीं है, बल्कि यह स्किन पर होने वाले कई प्रकार के फंगल इन्फेक्शन्स का एक ग्रुप है। यह इन्फेक्शन अलग-अलग प्रकार के फंगस के कारण होता हैं और शरीर के अलग-अलग हिस्सों जैसे त्वचा, सिर, पैर, नाखून या जांघों के बीच होने की संभावना अधिक होती हैं।

शरीर के अलग-अलग हिस्सों में होने वाला हर प्रकार का फंगल इन्फेक्शन, जैसे त्वचा, सिर, पैर, जांघों के बीच या नाखूनों में देखने को मिलता है। क्योंकि हर इन्फेक्शन का कारण, होने वाला शरीर का हिस्सा या स्थान अलग होता है ठीक उसी प्रकार उपचार भी अलग हो सकता है। सही इलाज के लिए पहले यह जानना ज़रूरी होता है कि इन्फेक्शन किस प्रकार का है।

Skin Fungus के प्रमुख प्रकार

Types of skin fungal infections
Types of skin fungal infections
  • Ringworm: इस फंगल इन्फेक्शन में स्किन पर गोल लाल निशान या चकत्ते , खुजली और पपड़ी बनते हुए दिखाई देते है।
  • Jock Itch: यह ज्यादात्तर जांघों के बीच और कमर के आसपास होता है जिसमें खुजली और जलन होती है।
  • Athlete’s Foot: पैरों की उंगलियों के बीच होने वाला इन्फेक्शन है जिसमें खुजली, जलन और स्किन फटने लगती है।
  • Scalp Fungus: सिर की स्किन पर होने वाला इन्फेक्शन होता है जिसमें खुजली, पपड़ी और बाल झड़ने की परेशानियों देखने को मिलती है।
  • Nail Fungus: नाखूनों में होने वाला इन्फेक्शन, जिसमें नाखून का रंग बदलते दिखाई देता है और वह मोटा या कमजोर हो सकता है।

Leebord Cream किन फंगल संक्रमणों के लिए उपयुक्त है?

यह क्रीम स्किन की बाहरी परत पर होने वाले दाद जिसमे गोल, लाल और खुजलीदार चकत्ते होना दिखाई देते है, के लिए बनाई गई है साथ ही एथलीट फुट यानी पैरों की उंगलियों के बीच होने वाला फंगल इन्फेक्शन और धोबी इच जिसमे जांघों और गुप्त अंगों के आसपास नमी के कारण होने वाली खुजली और रैशेज के लिए यूज़ की जा सकती है।

साथ ही मौसम की नमी और पसीने के कारण स्किन पर होने वाली नॉर्मल फंगल इरिटेशन में भी इसका यूज़ किया जा सकता है।
लेकिन, 4 सप्ताह तक सुधार न होने, इन्फेक्शन के फैलने, चेहरे या आंतरिक अंगों पर इन्फेक्शन होने, और गर्भावस्था जैसी स्थितियों में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।

Verdict: Leebord Anti-Fungal Cream को हर प्रकार के फंगल इन्फेक्शन का समाधान बताना सही नहीं है। इसका उपयोग केवल उन इन्फेक्शन्स में करना चाहिए जिनके लिए यह बनाया गया है और आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

Reader Advice: यदि इन्फेक्शन नाखून, सिर (Scalp) या शरीर के बड़े हिस्से में फैल गया है, तो केवल क्रीम पर निर्भर न रहें।

Claim 3: Leebord Cream Eczema में भी उपयोगी है।

एक्जिमा क्या है?

एक्जिमा एक स्किन पर होने वाली लम्बे समय की बीमारी है, जिसमें स्किन पर सूजन, अत्यधिक खुजली, सूखापन और लाल या गहरे रंग के चकत्ते जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। इसे चिकित्सकीय बोलचाल में डर्मेटाइटिस के नाम से जाना जाता है। यह कोई एक दूसरे से फैलने वाली बीमारी नहीं है, मतलब साफ शब्दों में यह छूने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलती है।

Red itchy eczema skin condition patch on inner elbow flexure
Red itchy eczema skin condition patch on inner elbow flexure

एक्जिमा को आसानी से समझने के लिए इसके मुख्य लक्षण

  • अत्यधिक खुजली: एक्जिमा में सबसे ज्यादा परेशान करने वाला प्रारम्भिक लक्षण खुजली है, यह रात को अत्यधिक बढ़ जाती है।
  • त्वचा का सूखापन: जिस जगह पर या शरीर के हिस्से पर यह होता है वहां की स्किन बहुत रूखी, पपड़ीदार और बेजान होने लग जाती है।
  • चकत्ते और रंग बदलना: जहाँ स्किन होती है वहां पर लाल और सांवली स्किन या भूरे, बैंगनी, राख जैसे रंग के धब्बों के रूप में दिखता है।
  • स्राव या छाले: गंभीर स्थिति में स्किन से पानी जैसा तरल निकलने लगता है या छोटे छाले होने लगते हैं।

एक्जिमा मुख्य रूप से इन 4 कारणों से होता है-

  • जेनेटिक्स : यदि परिवार में पहले से किसी को एक्ज़िमा, अस्थमा या एलर्जी रही है, तो अगली पीढ़ी में भी यह समस्या होने की संभावना बढ़ सकती है। यानी कुछ मामलों में यह परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी देखने को मिल सकती है.
  • कमजोर स्किन बैरियर: स्किन में फिलैग्रिन प्रोटीन की कमी हो जाना, जिससे स्किन की नमी धीरे धीरे गायब हो जाती है और स्किन रूखी दिखाई देने लगती है.
  • इम्यून सिस्टम: इम्यून सिस्टम यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता का बाहरी चीजों पर बहुत तेजी से रिएक्ट करना, जिससे स्किन पर सूजन और लालिमा आने लगती है.
  • बाहरी ट्रिगर्स: केमिकल वाले साबुन जैसे डिटर्जेंट, धूल-मिट्टी, तनाव, मौसम का बदलना या ऊनी कपड़े के कारण भी एक्जिमा होने की संभावना बढ़ जाती है.

Anti-Fungal Cream का उद्देश्य क्या होता है?

Anti-Fungal Cream का मुख्य काम स्किन पर होने वाले फंगल इन्फेक्शन को कंट्रोल करना या खत्म करने में मदद करना होता है। यह फंगस की वृद्धि को रोकती है या उसे नष्ट करने का काम करती है, जिससे शरीर में होने वाली खुजली, लालपन, जलन और पपड़ी जैसे लक्षणों में राहत मिल सकती है।

लेकिन स्किन में होने वाली परेशानी यदि फंगल इन्फेक्शन नहीं है, तो Anti-Fungal Cream से सामान्यत: लाभ मिलने की कम सम्भावना होती है। क्योंकि एंटी फंगल क्रीम केवल फंगस को कण्ट्रोल या खत्म करने के लिए बनाई जाती है, मतलब साफ है कि रोगों के कारण और उपचार अलग होते हैं। इसलिए कोई भी बीमारी की सही पहचान करने के बाद ही उचित उपचार करना चाहिए।

एक्ज़िमा किसी भी प्रकार का कोई फंगल इन्फेक्शन नहीं है, बल्कि स्किन की सूजन है। इसलिए इसका उपचार फंगल इन्फेक्शन के उपचार से अलग होता है। Leebord Anti-Fungal Cream का उद्देश्य स्किन पर होने वाले फंगल इन्फेक्शन को कण्ट्रोल करना है। यदि स्किन की समस्या एक्ज़िमा, एलर्जी या किसी अन्य गैर-फंगल कारण से है, तो केवल Anti-Fungal Cream से अपेक्षित लाभ मिलने की संभावना कम होती है।

verdict : Leebord Anti-Fungal Cream को Eczema का उपचार बताना वैज्ञानिक रूप से सही और उचित नहीं है।

Reader Advice: यदि स्किन पर लंबे समय तक खुजली, लालपन या सूजन बनी हुई है, तो सही कारण की पहचान के लिए Dermatologist से परामर्श लेना चाहिए।

Claim 4: Leebord Cream सोरायसिस का भी इलाज कर सकती है?

सोरायसिस एक लम्बे समय तक होने वाली ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें स्किन की कोशिकाएं नॉर्मल रेंज से बहुत तेजी से बढ़ने लगती हैं। यदि नई कोशिकाओ की नॉर्मल बात की जाए तो स्किन की कोशिकाएँ बनने और पुरानी झड़ने में लगभग एक महीने का समय लगता है, लेकिन जिस किसी व्यक्ति को सोरायसिस होगा तो उसके शरीर में यह प्रोसेस महज 3 से 4 दिनों में ही होने लगती है।

साथ ही इस तेजी के कारण पुरानी कोशिकाएं झड़ नहीं पातीं और स्किन की सतह पर जमा होकर सूखी, लाल और चांदी जैसी चमकदार पपड़ीदार परत बना लेती हैं।

Psoriasis plaque with silvery scales on elbow skin
Psoriasis plaque with silvery scales on elbow skin

सोरायसिस के मुख्य लक्षण:

  • शरीर के किसी भी हिस्से में सोरायसिस के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, लेकिन ज्यादातर लक्षण कोहनी, घुटनों, पीठ और सिर की त्वचा (scalp) पर देखने को मिलते हैं।
  • लाल या बैंगनी धब्बे: इसमें सबसे पहले स्किन पर उभरे हुए रंगीन चकत्ते दिखाई देना शुरू होते है। इन चकत्तों का रंग लाल या बैंगनी होता है
  • सफेद-चांदी जैसी पपड़ी: इन धब्बों के ऊपर सूखी और चमकदार परत जमती हुई दिखाई देती है।
  • खुजली और जलन: जिस शरीर के हिस्से में सोरायसिस होगा वहां तेज खुजली या चुभन महसूस होने लगेगी।
  • स्किन का फटना: इसमें स्किन इतनी सूखने लग जाती है कि सूखी हुई स्किन से खून निकलने लगता है।
  • नाखूनों में बदलाव: सोरायसिस के प्रमुख लक्षणों में नाखूनों का मोटा होना, गड्ढे पड़ना या रंग बदलना जैसे लक्षण दिखना भी शुरू होते है।

Autoimmune Disease क्या होती है?

ऑटोइम्यून डिजीज को सरल शब्दों में समझा जाये तो ऐसी बीमारी जिसमे आपका शरीर ही आपका दुश्मन बन जाता है, इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से अपनी ही स्वस्थ कोशिकाओं और अंगों को नष्ट करने लगता है। यानी एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली गलती से अपनी ही स्वस्थ कोशिकाओं, अंगों और ऊतकों पर खत्म करने लग जाती है।

सोरायसिस और दाद में अंतर

विशेषतासोरायसिस (Psoriasis)दाद (Ringworm)
कारणशरीर का इम्यून सिस्टम गलती से स्किन की स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करता है।दाद मुख्यतः फंगस (Dermatophytes) के संक्रमण के कारण होता है।
क्या फैलता है?यह छूने से नहीं फैलता।यह छूने, कपड़े, तौलिया या संक्रमित व्यक्ति/जानवर के संपर्क से फैल सकता है।
कैसा दिखता है?लाल, मोटे धब्बे जिन पर सफेद या चांदी जैसी पपड़ी बनती है।गोल या रिंग जैसे लाल चकत्ते, जिनका बीच का हिस्सा सामान्य या साफ दिखाई देता है।
कहाँ होता है?कोहनी, घुटने, सिर की त्वचा (Scalp) और पीठ पर अधिक होता है।शरीर के नम हिस्सों जैसे जांघों के बीच, बगल, पैरों और अन्य त्वचा वाले भागों में अधिक होता है।
कितने समय तक रहता है?यह एक लंबे समय तक रहने वाली बीमारी है और बार-बार हो सकती है।सही उपचार मिलने पर सामान्यतः पूरी तरह ठीक हो सकता है।
इलाजडॉक्टर की सलाह के अनुसार क्रीम, दवाएं, फोटोथेरेपी या अन्य उपचार किए जाते हैं।एंटीफंगल क्रीम, पाउडर या आवश्यकता अनुसार एंटीफंगल दवाओं से उपचार किया जाता है।

Anti-Fungal Cream क्यों काम नहीं करती?

हर बीमारी का इलाज और लक्षण अलग अलग होते है कई बार एंटी-फंगल क्रीम इसलिए भी असर नहीं करती क्योंकि बीमारी दाद की होती ही नहीं है, बल्कि कोई दूसरी स्किन की परेशानी होती है। क्योंकि Leebord एक एंटी-फंगल क्रीम है, इसलिए यह केवल फंगल इन्फेक्शन जैसे दाद के इलाज के लिए बनाई गई है। यदि स्किन की समस्या सोरायसिस, एक्जिमा या किसी अन्य कारण से है, तो यह अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकती।

Reader Advice: यदि आपको स्किन की समस्या बार-बार हो रही है या किसी भी प्रकार के एंटी-फंगल क्रीम से आराम नहीं मिल रहा है, तो स्वयं इलाज करने के बजाय Dermatologist से सलाह लें। बीमारी की सही पहचान करके ही सही इलाज लें।

Leebord Cream इस्तेमाल करते समय लोग सबसे बड़ी गलतियाँ कौन-सी करते हैं?

  • 2-3 दिन बाद क्रीम बंद कर देना।
  • एक साथ कई क्रीम लगाना।
  • गीली स्किन पर लगाना।
  • इन्फेक्टेड तौलिया और कपड़े दोबारा यूज़ करना।
  • बिना Diagnosis के हर लाल चकत्ते पर Anti-Fungal Cream लगा देना।

Verdict: ये गलतियाँ किसी भी बीमारी के उपचार को प्रभावित करती हैं और इन्फेक्शन बढ़ने का रिस्क भी बढ़ जाता हैं।

Leebord Cream का उपयोग करते समय सावधानियां

  • प्रभावित स्थान को साफ और सूखा रखें।
  • निर्देशानुसार ही क्रीम लगाएं।
  • आंखों और मुंह से दूर रखें।
  • यदि जलन, एलर्जी या समस्या बढ़े तो उपयोग बंद कर डॉक्टर से संपर्क करें।
  • लंबे समय तक स्वयं उपचार से बचें।

Leebord Anti-Fungal Cream का उपयोग केवल इसके निर्धारित उद्देश्य एवं प्रोडक्ट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ही किया जाना चाहिए। किसी भी स्किन रोग जैसे दाद, एक्जिमा, सोरायसिस या अन्य इन्फेक्शन है तो की सही पहचान के बिना स्वयं उपचार करना सही नहीं है।

Conclusion

Leebord Anti-Fungal Cream फंगल इन्फेक्शन जैसे दाद के लिए बनाई गई है, लेकिन यह सोरायसिस या एक्जिमा जैसी गैर-फंगल बीमारियों का इलाज नहीं है। इसलिए यदि स्किन की परेशानी बार-बार हो रही है या फैल रही है और साथ ही क्रीम से आराम नहीं मिल रहा है, तो स्वयं इलाज करने के बजाय Dermatologist को दिखाएं और सलाह लें।

क्योंकि हर लाल चकत्ता, खुजली या पपड़ी दाद नहीं होती। कई बार यह सोरायसिस, एक्जिमा या अन्य स्किन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए बिना सही पहचान के किसी भी एंटी-फंगल क्रीम का उपयोग करना सही नहीं है। याद रखें, बीमारी की सही पहचान करना जरूरी है ताकि आप सही इलाज लें पाएं ।

Disclaimer

यदि क्रीम लगाने के बाद तेज जलन, एलर्जी, इन्फेक्शन तेजी से फैलना, दर्द, पस या बुखार जैसे गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो इसका उपयोग बंद करें और तुरंत Dermatologist से सलाह लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की बीमारी का निदान, उपचार या चिकित्सकीय सलाह नहीं है। यदि आपकी स्किन की समस्या लगातार बनी हुई है, बार-बार हो रही है या गंभीर होती जा रही है, तो स्वयं इलाज करने के बजाय किसी Dermatologist से सलाह लें। किसी भी दवा या क्रीम का उपयोग हमेशा उसके निर्देशों या डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें।

Customer review:

Amazon customer reviews for Leebord Anti-Fungal cream
Amazon customer reviews for Leebord Anti-Fungal cream
Amazon customer reviews for Leebord Anti-Fungal cream
Amazon customer reviews for Leebord Anti-Fungal cream
Amazon customer reviews for Leebord Anti-Fungal cream
Amazon customer reviews for Leebord Anti-Fungal cream
Amazon customer reviews for Leebord Anti-Fungal cream
Amazon customer reviews for Leebord Anti-Fungal cream

Amazon customer reviews for Leebord Anti-Fungal cream

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या Leebord Anti-Fungal Cream दाद में काम करती है?

हाँ, यह फंगल इन्फेक्शन जैसे दाद (Ringworm) में उपयोगी हो सकती है। सही परिणाम के लिए इसे निर्देशानुसार उपयोग करें।

2. क्या Leebord Cream हर प्रकार के फंगल इन्फेक्शन में असरदार है?

नहीं। हर फंगल इन्फेक्शन का कारण और इलाज अलग हो सकता है। यदि संक्रमण गंभीर है या फैल रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

3. क्या Leebord Cream एक्जिमा (Eczema) में लगाई जा सकती है?

नहीं। एक्जिमा फंगल इन्फेक्शन नहीं है, इसलिए एंटी-फंगल क्रीम उससे राहत देने के लिए नहीं बनाई गई है।

4. क्या Leebord Cream सोरायसिस (Psoriasis) का इलाज करती है?

नहीं। सोरायसिस एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसका इलाज एंटी-फंगल क्रीम से नहीं किया जाता।

5. एंटी-फंगल क्रीम लगाने के बाद भी दाद ठीक क्यों नहीं होता?

गलत बीमारी, अधूरा इलाज, क्रीम का गलत उपयोग या बार-बार संक्रमण होने के कारण ऐसा हो सकता है।

6. दाद और सोरायसिस में अंतर कैसे पहचानें?

दाद में गोल लाल चकत्ते और फंगल इन्फेक्शन होता है, जबकि सोरायसिस में लाल धब्बों पर सफेद पपड़ी बनती है और यह ऑटोइम्यून बीमारी है।

7. दाद कितने दिनों में ठीक हो सकता है?

हल्के मामलों में सही इलाज से कुछ सप्ताह में सुधार दिख सकता है। समय संक्रमण की गंभीरता और उपचार पर निर्भर करता है।

8. क्या दाद छूने से फैलता है?

हाँ। दाद संक्रमित व्यक्ति की त्वचा, कपड़े, तौलिया या अन्य व्यक्तिगत सामान साझा करने से फैल सकता है।

9. क्रीम लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

त्वचा को साफ और सूखा रखें, पूरा उपचार करें, क्रीम बीच में बंद न करें और संक्रमित कपड़े या तौलिया दोबारा इस्तेमाल न करें।

10. डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए?

यदि संक्रमण फैल रहा हो, बार-बार हो रहा हो, 3–4 सप्ताह में सुधार न हो या तेज दर्द, पस, बुखार या एलर्जी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *