Abstract:
जैसे ही हम किसी प्रोडक्ट पर Herbal, Natural और Ayurvedic जैसे शब्दों को देखते है, तो सोचते है की यह पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि किसी भी क्रीम की सुरक्षा केवल उसके प्राकृतिक होने पर डिपेंड नहीं करती, बल्कि उसके Ingredients, क्वालिटी, सही उपयोग और व्यक्ति की स्किन की संवेदनशीलता पर निर्भर करती है। इस लेख में Herbal Products से जुड़े सामान्य मिथकों, 100% Safe जैसे मार्केटिंग करने के तरीके, संभावित एलर्जी, सुरक्षित उपयोग की आवश्यक सावधानियों को बताया गया है।
साथ ही Leebord Cream को उदाहरण के रूप में लेकर उसके Ingredients, उपयोग, सुरक्षा और सीमाओं का तथ्यात्मक विश्लेषण लिखा गया है, ताकि पाठक किसी भी Herbal Cream के बारे में जागरूक रहे और स्किन इन्फेक्शन में सही इलाज और क्रीम का सही निर्णय ले सकें।
Introduction
आज के समय में स्वास्थ्य और स्किन को लेकर हर कोई जागरूक है सभी कहते है कि स्किन स्वस्थ रहे क्योंकि हमारी स्किन ही हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाती है, इसी जागरूकता को बरकरार रखते हुए पिछले कुछ वर्षों में इंडियन मार्केट में Herbal और Ayurvedic Products की डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। लोगो का मानना है कि Skin Care में Herbal Products पसंद कर रहे हैं। इसका एक प्रमुख कारण यह है कि लोग मानते है कि Synthetic Chemicals की तुलना में Natural ऑप्शन ज्यादा बेहतर होते हैं।
लेकिन अधिकांश Herbal Products पर 100% Safe, No Side Effects, Chemical Free, Pure Natural, और Doctor Recommended जैसे दावे देखने को मिलते हैं। और इन दावों का उद्देश्य उपभोक्ताओं का विश्वास जीतना होता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या किसी भी Product पर Herbal या Natural लिखा होना पूरी तरह सुरक्षित हो जाता है?
यदि सच जानना है तो हमें यह पहले जरूर पता करना होगा की क्या सच में कोई भी पदार्थ चाहे वह पौधों से प्राप्त हुआ हो या प्रयोगशाला में बनाया गया हो वह हमारे लिए सही है लेकिन इस सच पता लगाने के लिए भी हमारे पास सही जानकारी होना जरुरी है और प्रोडक्ट की सुरक्षा कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे उसकी गुणवत्ता, मात्रा, शुद्धता, निर्माण प्रक्रिया, उपयोग का तरीका और व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति। इसलिए कोई भी Natural शब्द इस बात की बिल्कुल गारंटी नहीं है कि वह Product पूरी तरह से सुरक्षित है।
अधिकांश लोगों का मानना है कि यदि Product Herbal है, तो उसके कोई भी Side Effects नहीं होते। लेकिन यह कांसेप्ट बिल्कुल सही नहीं है क्योंकि अक्सर बिना डॉक्टर की सलाह, बिना Ingredients पढ़े और बिना गुणवत्ता की जांच किए Product खरीदने का कारण बन जाती है। और वास्तविकता यह है कि कुछ Herbal Ingredients भी Allergic Reactions, Drug Interactions या गलत उपयोग की स्थिति में नुकसान पहुँचा सकते हैं।
यह लेख किसी भी Herbal Product या पूरी Herbal Industry के समर्थन या विरोध में नहीं है। हमारा उद्देश्य केवल तथ्यों के आधार पर यह समझाना है कि Herbal Products के बारे में किए जाने वाले दावे कितने सही हैं और किन बातों की जांच करना आवश्यक है। इस लेख में में हम जानेंगे कि Herbal Products क्या होते हैं, उनके Safety और Marketing दावे किस हद तक सही हैं, उनकी Quality व Ingredients की जांच कैसे करें, और सबसे महत्वपूर्ण किसी भी Herbal Product को खरीदने या उपयोग करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Herbal Cream है इसलिए इसका कोई Side Effect नहीं हो सकता
Herbal क्या है?
जब कभी हम किसी भी फाइनल रिजल्ट पर जाते है तो हमें सबसे पहले उसकी प्रोसेस जानना आवश्यक होता है ठीक वैसे ही कोई क्रीम यदि हर्बल है तो वह सुरक्षित है यही यह जानने के लिए पहले हमे समझना होगा कि Herbal वास्तव में होता क्या है? अक्सर लोग Herbal, Natural और Ayurvedic जैसे शब्दों को एक ही समझ लेते हैं, जबकि इनका अर्थ और उपयोग अलग-अलग होता है।
Herbal की Legal Definition क्या है?
Herbal शब्द को यदि सरल भाषा में परिभाषित किया जाए तो सामान्यतः Herbal Product वह होते है जिनमें पौधों या उनके भागों जैसे पत्तियाँ, जड़, छाल, फूल, फल या बीज से प्राप्त Ingredients का उपयोग किया गया हो।
लेकिन इसमें भी यह बात याद रखने योग्य है कि, केवल किसी Product में Plant Extract होने का मतलब यह नहीं है कि पूरा Product 100% Herbal है। कई Products में Herbal Ingredients के साथ कईअन्य आवश्यक
Components भी मिले होते हैं।
Ayurvedic Product और Herbal Product में क्या अंतर है?
इन दोनों शब्दों को अक्सर एक जैसा समझा जाता है, लेकिन इनमें महत्वपूर्ण अंतर है।
| Ayurvedic Product | Herbal Product |
|---|---|
| आयुर्वेद के सिद्धांतों और पारंपरिक ग्रंथों पर आधारित होता है। | केवल Plant-Based Ingredients पर आधारित हो सकता है। |
| इनको बननाने के लिए Ayurvedic Formulation का यूज़ किया जाता है। | किसी भी Botanical Ingredient का उपयोग किया जाता है। |
| पारंपरिक आयुर्वेदिक निर्माण प्रोसेस अपनाई जा सकती है। | जरूरी नहीं कि यह आयुर्वेदिक सिद्धांतों का पालन करे। |
ध्यान दें: हर Ayurvedic Product Herbal हो सकता है, लेकिन हर Herbal Product Ayurvedic हो, यह आवश्यक नहीं है।
क्या Natural और Safe एक ही चीज़ हैं?
Natural शब्द से केवल यह जानकारी प्राप्त की जा सकती है कि इस प्रोडक्ट में Ingredient जो भी शामिल है वह प्राकृतिक स्रोत से प्राप्त हुए है। इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि वह हर व्यक्ति के लिए पूरी तरह सुरक्षित होगा।
हम इसे एक उदाहरण से समझ सकते है जैसे कई प्राकृतिक पौधे ऐसे भी होते हैं जो विषैले होते हैं या कुछ लोगों में Allergy पैदा कर सकते हैं। इसलिए Natural और Safe को समान मानना सही नहीं है।
क्या Plant-Based Ingredients हमेशा Safe होते हैं?
हर Plant-Based Ingredients हमेशा safe नहीं होते है क्योंकि उनकी सुरक्षा कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे
- Ingredient का प्रकार
- उसकी मात्रा (Dosage)
- Product की Quality
- Manufacturing Process
- व्यक्ति की उम्र और स्वास्थ्य स्थिति
- किसी विशेष Ingredient से Allergy
इसी कारण किसी Herbal Product का मूल्यांकन केवल Plant-Based होने के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। उसकी क्वालिटी, प्रमाणिकता और सही उपयोग भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं। याद रखे कि Herbal, Natural और Ayurvedic तीनों अलग-अलग शब्द हैं और इनका अर्थ भी अलग होता है। किसी Product पर Herbal या Natural लिखा होना यह बिल्कुल भी साबित नहीं करता ही वह प्रोडूसर हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित होगा। किसी भी Product का सही मूल्यांकन करने के लिए उसके Ingredients, Quality Standards, Manufacturing Process और उपलब्ध वैज्ञानिक प्रमाणों को रखकर ही करना चाहिए।
क्या Herbal Ingredients कभी Allergy कर सकते हैं?
आपको जानकर हैरानी होगी कि बहुत से लोग मानते हैं कि Herbal Ingredients पूरी तरह सुरक्षित होते हैं, इसलिए उनसे किसी प्रकार की Allergy या Side Effects नहीं हो सकते। जबकि ये बात बिल्कुल भी सत्यता का प्रमाण नहीं है क्योंकि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसार Stanford Medicine के अध्ययन में यह बात सामने आई है कि प्राकृतिक या हर्बल प्रोक्ट्स को हमेशा सुरक्षित मान लेना गलत है, क्योंकि इनमें मौजूद पौधों के अर्क और आवश्यक तेल स्किन में गंभीर जलन और संवेदनशीलता बढ़ा सकते हैं।
साथ ही यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि Allergy का मतलब यह नहीं है कि Ingredient खराब या असुरक्षित है। जैसे की स्किन का अलग अलग होती है वैसे ही हर स्किन पर लहगने वाला कोई भी प्रोडक्ट अलग प्रकार से प्रभावित करता है, किसी भी प्राकृतिक या सिंथेटिक पदार्थ से कुछ लोगों में व्यक्तिगत संवेदनशीलता के कारण प्रतिक्रिया हो सकती है।
किन Ingredients से Contact Dermatitis हो सकती है?
Leebord Anti Fungal Cream में प्राकृतिक और आयुर्वेदिक Ingredients शामिल हैं जैसे-
- जलवेतस : इस जड़ी-बूटी का यूज़ फंगल इन्फेक्शन को जड़ से खत्म करने में किया जाता है और लीबोर्ड क्रीम का यह मुख्य Ingredients है।
- टंकण अम्ल : टंकण अम्ल को ज्यादातर लोग अपने एंटीसेप्टिक और एंटी-फंगल गुणों के लिए उपयोग करते है।
- एलोवेरा : यह स्किन की जलन, लालिमा और सूजन को कम करने में मदद करताहै।
- कपूर : बता दे की कपूर काफी ठंडा होता है जो स्किन को ठंडक देता है और तेज खुजली से तुरंत आराम दिलाता है।
Leebord Anti Fungal Cream में उपयोग किए गए अधिकांश Ingredients प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक स्रोतों से लिए गए हैं। लेकिन, किसी भी Herbal Product की तरह यह समझना आवश्यक है कि प्राकृतिक होने का अर्थ यह नहीं है कि हर व्यक्ति में Allergic Reaction की संभावना शून्य होगी। स्किन के प्रकार और स्किन के फंगल इन्फेक्शन के प्रकार के आधार पर कुछ लोगों में कुछ Ingredients प्रतिक्रिया क्र सकते है।
किन लोगों में ज्यादा Risk रहता है?
ज्यादातर ऐसे लोगो में रिस्क देखा गया है –
- जिनकी Skin बहुत Sensitive होती है।
- जिन्हें पहले किसी Cosmetic या Herbal Product से Allergy हो चुकी हो।
- जिन्हें Eczema जैसी Skin Condition हो।
- जिन लोगों का Pollen या Plant Allergy का इतिहास हो।
- जिनकी Skin Barrier पहले से कम हो या क्षतिग्रस्त हो।
इसलिए ऐसे लोगों को किसी भी नए Herbal Product का उपयोग करने से पहले Patch Test करना चाहिए। साथ ही किसी भी नए Herbal Product का उपयोग करने से पहले उसकी Ingredient List पढ़ना, Patch Test करना और आवश्यकता पड़ने पर Dermatologist की सलाह लेना भी एक सुरक्षित कदम होता है।
Side Effects किन कारणों से होते हैं?
हर्बल या किसी भी स्किनकेयर प्रोडक्ट के साइड इफेक्ट्स और ऑलर्जिक रिएक्शन होने के मुख्य कारण बहुत ही सिंपल होते है जिनमे ज्यादातर तो लापरवाही होती है जैसे
गलत उत्पाद का चयन
बता दें की हमारी स्किन के प्रकार के विपरीत कोई भी प्रोडक्ट को चुनना कही न कही हमारी लापरवाही का परिणाम होता है जिसके कारण हमे विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है क्योंकि ऑयली स्किन पर हैवी ऑयल-बेस्ड हर्बल क्रीम लगाने से रोमछिद्र बंद होना और मुंहासे आना।ड्राई स्किन पर अत्यधिक ड्राईंग एजेंट्स वाले हर्बल अर्क का उपयोग करना इस प्रकार की गलती स्किन के लिए हानिकारक हो सकती है ।
गलत निदान
किसी भी बीमारी के इलाज के लिए बीमारी की सही पहचान इलाज से भी ज्यादा जरुरी होता है यानी स्किन की समस्या को सही से न पहचानना। फंगल इन्फेक्शन को सामान्य ड्राई स्किन समझकर स्टेरॉयड या गलत हर्बल क्रीम लगाते रहना। साथ ही समस्या के मूल कारण को जाने बिना इलाज लेने से स्थिति का ओर अधिक बिगड़ सकती है।
संवेदनशील त्वचा
हमारी स्किनअधिकांश जेनेटिक होती है जिसमे कमजोर स्किन बैरियर होने के कारण स्किन अत्यधिक संवेदनशील हो जाती है ऐसे में प्राकृतिक पौधों के अर्क, सुगंध, या एसेंशियल ऑयल्स के संपर्क में आते ही स्किन पर तुरंत लालिमा, खुजली और जलन होने लगती है।
अत्यधिक उपयोग
यह बात मज़ाकिया ज़रूर लगती है, लेकिन कई लोग मानते हैं कि ज़्यादा क्रीम लगाने से इन्फेक्शन जल्दी ठीक हो जाएगा। जबकि किसी भी Herbal Product का अधिक मात्रा में या बार-बार उपयोग करना सही नहीं है। नींबू या अखरोट के छिलके जैसे प्राकृतिक Exfoliants के अत्यधिक इस्तेमाल से Skin Barrier को नुकसान पहुँचता है।
खुली चोट या घाव
कटी-फटी स्किन, छिले हुए हिस्से या एक्टिव मुंहासों पर सीधे हर्बल अर्क लगाना और कच्चे या अनरिफाइंड हर्बल घटकों के खुले घाव में चले जाने से बैक्टीरिया का प्रवेश हो जाता है तो इससे Infection बढ़ने का खतरा होता है।
एक्सपायर्ड उत्पाद
एक्सपायर्ड प्रोडक्ट बहुत ज्यादा ही स्किन के लिए खतरा बढ़ा सकते है, क्योंकि एक्सपायरी डेट निकलने के बाद भी प्रोडक्ट का उसे जारी रखना और पुराने हो चुके हर्बल प्रोडक्ट्स में सक्रिय तत्व केमिकल रूप से बदल जाते हैं, जो स्किन के लिए अत्यधिक टॉक्सिक हो सकते हैं।
गलत रखरखाव
जब हमारी लाइफ बिजी होती है तो हम समय का ध्यान नहीं रखते और जब समय ही नहीं हो तो रखरखाव में लापरवाही होना सामान्य बात है अत्यधिक गर्मी, सीधी धूप या नमी वाले स्थान पर जब कोई प्रोडक्ट होता है तो वह नमी के संपर्क में आ जाता है। सही तापमान न मिलने से हर्बल प्रोडक्ट्स में फंगस, बैक्टीरिया या मोल्ड का पनपना स्वाभाविक बात है जो स्किन पर गंभीर रिएक्शन पैदा कर सकता हैं।
Marketing Claims की जांच
किसी भी प्रोडक्ट्स पर यदि लिखा हो 100% Safe या 100% नेचुरल तो यह दावों का कोई भी कानूनी या आधिकारिक मतलब नहीं होता है। इस प्रोसेस को केवल मार्केटिंग के लिए अपनाया जाता है, जिसका उपयोग कंपनियां कस्टमर को आकर्षित करने के लिए करती हैं। बता दें कि चिकित्सा और विज्ञान की दुनिया में किसी भी स्किनकेयर या हर्बल प्रोडक्ट को 100% सुरक्षित नहीं माना जा सकता।
कोई कानूनी परिभाषा नहीं
- नियामक संस्थाओं का रुख: भारत में आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH) या केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO), और ग्लोबल लेवल पर अमेरिकी FDA जैसे सरकारी निकाय “100% Safe” टर्म को प्रमाणित नहीं करते हैं।
- भ्रामक विज्ञापन: विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) के नियमों के अनुसार, बिना किसी ठोस वैज्ञानिक और सांख्यिकीय डेटा के ऐसे निरपेक्ष दावे करना भ्रामक विज्ञापनों की श्रेणी में आता है।
नेचुरल और सुरक्षित में अंतर
- प्राकृतिक जहर: प्रकृति में कई तरह की चीजे पाई जाती है कुछ अच्छी होती है लेकिन कुछ हमारे लिए सही नहीं होती ऐसे ही आर्सेनिक, कोबरा का जहर और जहरीले मशरूम भी पाए जाते हैं, लेकिन वे सुरक्षित नहीं हैं। इसी तरह, कुछ हर्बल अर्क जैसे आवश्यक तेल या साइट्रस अर्क प्राकृतिक होने के बावजूद स्किन में गंभीर जलन पैदा कर सकते हैं।
- व्यक्तिगत संवेदनशीलता: एक हर्बल घटक जो एक व्यक्ति के लिए पूरी तरह ठीक है, वह दूसरे व्यक्ति में गंभीर एलर्जी का कारण बन सकता है। क्योंकि प्रत्येक शरीर और स्किन का प्रकार अलग अलग है इसलिए, सार्वजानिक रूप से कोई भी चीज़ सबके लिए 100% सुरक्षित नहीं होती है।
उपभोक्ताओं के लिए जांच
जब मार्केट से हम कोई भी प्रोडक्ट लेते है तो हमारी भी जिम्मेदारी होती है की उस प्रोडक्ट की पूरी जाँच करे यदि किसी हर्बल उत्पाद पर 100% Safe लिखा है, तो हमे इन बातों की जांच करना चाहिए
Ingredients List: सबसे पहले क्या प्रोडक्ट के पीछे सभी घटकों के नाम स्पष्ट रूप से लिखे हैं, या सिर्फ Key Ingredients ही लिखा है? कहते है न समस्या सेअच्छी सावधानी मतलब चेतावनी लेबल भी देखना बेहद जरुरी है की क्या प्रोडक्ट पर केवल बाहरी उपयोग के लिए या इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें जैसी जरूरी चेतावनियां दी गई हैं?
क्या कोई Company ऐसा Guarantee दे सकती है?
Leebord Anti Fungal Cream एक Herbal/Ayurvedic Product है, लेकिन केवल Herbal होने के आधार पर No Side Effects की 100% गारंटी देना वैज्ञानिक रूप से बिल्कुल भी सही नहीं है।हर व्यक्ति की Skin Type, Allergy History और Sensitivity अलग होती है। इसलिए कोई भी Company यह निश्चित रूप से नहीं कह सकती कि उसका Product हर व्यक्ति में बिना किसी प्रतिक्रिया के काम करेगा।
यदि Leebord Cream के Marketing Material में “No Side Effects” जैसा दावा किया जाता है, तो यह समझना ज़रूरी है कि इसका अर्थ सामान्य उपयोग में सुरक्षित होने का दावा हो सकता है, न कि हर व्यक्ति के लिए 100% Side Effect-Free होने की गारंटी। यदि किसी व्यक्ति को किसी Ingredient से Allergy है, गलत Diagnosis है, या Product का गलत उपयोग किया जाता है, तो Skin Reaction की संभावना बनी रहती है।
Leebord Cream को लेकर कंपनी के प्रमुख दावे
Leebord Cream के बारे में जांचने से पहले हम कुछ मुख्य बिंदु पर बात करते है कि कंपनी का उद्देश्य क्या है और कंपनी अपनी मार्केटिंग, सोशल मीडिया विज्ञापनों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर प्रोडक्ट को लेकर कई बड़े दावे करती है।
Leebord Cream पूरी तरह से एक Ayurvedic Formulation है। इसमें किसी भी प्रकार के हानिकारक केमिकल या स्टेरॉयड का उपयोग नहीं किया गया है।
यदि इंग्रेडिएंट्स की बात करें तो इसमें alvetas, Tankan Amla, Camphor और Aloevera जैसे हर्बल तत्वों से बनाया गया है। साथ ही प्रोडक्ट पर में MP/25D/21/869 आयुष लाइसेंस भी है।
Leebord Anti-Fungal Cream के यूज़ और सुरक्षा
जब किसी क्रीम का दैनिक उपयोग किया जाता है तो उसका असर भी स्किन के अनुरूप ही होता है वैसे ही Leebord Anti-Fungal Cream का असर भी उसके सही उपयोग के अनुसार ही होता है इसे रोज रात को सोने से पहले प्रभावित हिस्से पर एक बार लगाने की सलाह दी जाती है। साथ ही सभी स्किन टाइप पर यह असर करती है मतलब सही तरीके से उपयोग करने पर अधिकांश लोगों में यह सामान्यतः अच्छी तरह सहन हो सकती है, लेकिन हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है। शरीर के विभिन्न अंगों के लिए जैसे हाथ, पैर, गर्दन के अलावा गुप्त अंगों के फंगल इन्फेक्शन को भी ठीक करने में यह मदद करती है।

Source- Website
Active Ingredients की जांच, Leebord Cream के अंदर क्या है?
किसी भी क्रीम के दुष्प्रभाव जानने से पहले उसके Active Ingredients के बारे में जानना ज्यादा जरुरी है क्योंकि प्रोडक्ट की प्रभावशीलता और सुरक्षा उसके Ingredients पर ही निर्भर करती है।
टंकन अम्ल: Leebord Cream का यह मुख्य तत्व है जो एंटीसेप्टिक और माइल्ड एंटीफंगल एजेंट है। इसका उपयोग स्किन इन्फेक्शन को रोकने और फंगस की कोशिकाओं को कमजोर करने के लिए किया जाता है। यदि हम चिकित्सीय विज्ञान के आधार पर बात करे तो में बोरिक एसिड फंगल और यीस्ट इन्फेक्शन के खिलाफ काम करता है यानी यह फंगल इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता रखता है। National Institutes of Health के शोध के अनुसार, यह फंगस की Cell Membrane को नुकसान पहुँचाकर उसकी ग्रोथ रोकता है।
जलबेतस : जलबेतस में प्राकृतिक रूप से सैलिसिलिक एसिड जैसे गुण होते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य Keratolytic Action यह है कि दाद के ऊपर जमी हुई सूखी और पपड़ीदार स्किन को हटाकर अन्य तत्वों को अंदर जाने का रास्ता देता है। इसमें यदि रिसर्च की बात करे तो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं। यह खुजली को तुरंत दबाने में मदद करता है। लेकिन, यह सीधे तौर पर फंगस को जड़ से नहीं मारता, बल्कि त्वचा की ऊपरी परत को हटाकर कुछ समय तक राहत देने में मदद करता है।
कपूर: कपूर के प्राकृतिक गुण की यदि हम बात करे तो यह बहुत ठंडा होता है और स्किन को तुरंत ठंडक प्रदान करता है, जिससे भयंकर खुजली और जलन से तुरंत राहत मिलती है।साथ ही वैज्ञानिक रूप से कपूर त्वचा के तंत्रिका सिरोंको सुन्न करके काउंटर-इरिटेंट के रूप में काम करता है, जो खुजली के सिग्नल को दिमाग तक जाने से रोकता है। इसमें हल्के एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं।
एलोवेरा : एलोवेरा का मुख्य काम प्रभावित त्वचा को नमी (Moisture) देना होता है , लालिमा को कम करना और हीलिंग प्रोसेस को भी यह को तेज करता है ।एलोवेरा पर व्यापक वैज्ञानिक शोध से पता चलता है कि इसमें पाए जाने वाले ग्लाइकोप्रोटीन और पॉलीसैकराइड स्किन की मरम्मत करते हैं और सूजन को कम करते हैं।
Leebord Anti-Fungal Cream के पैकेजिंग पर इस क्रीम का सही उपयोग बताया गया है क्योंकि हर फंगल इन्फेक्शन में सही इलाज का असर होता है ठीक वैसे ही सही इस्तेमाल बेहद जरुरी है। सुरक्षा और सही परिणामों के लिए यह जानकारी दी गई है-
Leebord Anti-Fungal Cream को कितनी बार लगाना चाहिए?
क्रीम पर दिए गए निर्देशानुसार इस क्रीम को 24 घंटे में सिर्फ एक बार ही लगाना चाहिए। साथ ही इसे रात को सोने से पहले लगाने की सलाह दी जाती है, ताकि क्रीम त्वचा पर लंबे समय तक टिकी रहे और रातभर अपना काम कर सके। प्रभावित हिस्से को हल्के गुनगुने पानी या माइल्ड सोप से धोकर, सूती कपड़े से पूरी तरह सुखाकर इसका उपयोग करें। उसके बाद क्रीम की एक बहुत पतली लेयर हल्के हाथों से लगाना है। मतलब छोटी छोटी बातों का ध्यान रखना है जैसे इसे लगाते समय स्किन पर जोर से रगड़ना नहीं है।
Leebord Anti-Fungal Cream कितने दिनों तक लगाना है?
क्रीम को 15 दिनों तक नियमित रूप से उपयोग करना है क्योंकि फंगल इन्फेक्शन को जड़ से ख़त्म करने में समय लगता है मतलब बीच में क्रीम को बिल्कुल भी छोड़ने की लापरवाही नहीं करना है तभी पुराना और जिद्दी दाद जड़ से खत्म होता है इसके नियमित उपयोग से खुजली और जलन से राहत शुरुआती 2 से 3 दिनों में ही मिलने लगती है।
Medical Reality: आयुर्वेदिक या किसी भी एंटीफंगल क्रीम को स्किन के साफ होने के बाद भी कम से कम 5 से 7 दिनों तक डॉक्टर की सलाह अनुसार लगाते रहना चाहिए, ताकि फंगस के छिपे हुए कीटाणु दोबारा न पनपें।
Leebord Anti-Fungal Cream कहाँ नहीं लगानी चाहिए?
यह इस क्रीम का सबसे संवेदनशील और जरूरी हिस्सा है। इन जगहों पर इस क्रीम का इस्तेमाल भूलकर भी न करें-
- आँखों और चेहरे पर : यदि हम देखे तो चेहरे की स्किन बहुत पतली और संवेदनशील होती है। टंकन अम्ल और कपूर के कारण आँखों में गंभीर जलन और चेहरे पर काले धब्बे बन सकते है साथ ही चमड़ी छिलने की समस्या हो सकती है।
- खुले जख्मों या कटी-फटी त्वचा पर : जब स्किन फंगल इन्फेक्शन होता है, तो उसको अत्यधिक खुजलाने के कारण वहाँ से खून निकलने लगता, स्किन छिल जाती है और घाव भी बन जाता है, तो कोई भी क्रीम का यूज़ नहीं करना चाहिए। इससे कभी कभी असहनीय जलन हो सकती है।
- अत्यधिक संवेदनशील गुप्त अंगों पर : Leebord Anti-Fungal Cream गुप्त अंगों के फंगल इन्फेक्शन के लिए उपयोगी है, लेकिन यदि इन्फेक्शन बढ़ रहा है तो डॉक्टर की सलाह अनुसार सौम्य लोशन लगाना चाहिए।
- मुंह के अंदर या म्यूकस मेम्ब्रेन पर : जब हम कोई क्रीम यूज़ करते है तो विभिन्न एक्टिव इंग्रेडिएंट्स होते है Leebord Anti-Fungal Cream में भी कुछ तत्व शामिल है इसलिए कोशिश करना चाहिए कि इसे केवल बाहरी स्किन के लिए है। इसका शरीर के अंदर जाना हानिकारक हो सकता है।

Source- Website
Leebord Anti-Fungal Cream एक्सपायरी और स्टोरेज
आमतौर पर ऐसी आयुर्वेदिक क्रीमों की एक्सपायरी का समय और निर्माण की तारीख कम से काम से 2 से 3 वर्ष के बीच होती है। लेकिन सुरक्षा से इस्तेमाल से पहले पैकजिंग पर Mfg Date और Expiry Date को जरूर ध्यान से देखें। क्रीम को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखना चाहिए। इसे सीधे सूर्य की रोशनीऔर अत्यधिक गर्मी से दूर रखें, अन्यथा क्रीम का बेस पिघल सकता है और इसके एक्टिव तत्व बेअसर हो सकते हैं। उपयोग के तुरंत बाद ट्यूब का ढक्कन कसकर बंद करें।
Dermatologist क्या सलाह देते हैं?
स्किन पर होने वाले फंगल इन्फेक्शन में सही क्रीम चुनना उतना ही जरूरी है, जितना उसका सही तरीके से उपयोग करना। Dermatologists आमतौर पर सलाह देते हैं कि बिना सही पहचान के किसी भी क्रीम का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि हर खुजली, लाल दाग या रैश फंगल इन्फेक्शन नहीं होते। कई बार यह एक्जिमा, सोरायसिस, एलर्जी या बैक्टीरियल इन्फेक्शन भी हो सकते है, जिनका इलाज अलग होता है।
कब Doctor को दिखाना चाहिए?
यदि इन्फेक्शन बहुत गंभीर हो तो बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए
- 2-3 सप्ताह तक सही उपयोग के बाद भी सुधार न दिखाई दे ।
- संक्रमण बार-बार वापस आ रहा हो।
- तेज दर्द, सूजन, पस या बदबू आने लगे।
- बुखार या अन्य गंभीर लक्षण भी दिखाई दें।
- पूरे शरीर में कई जगह संक्रमण फैल गया हो।
- यदि यह स्पष्ट न हो कि समस्या वास्तव में फंगल इन्फेक्शन ही है या कोई दूसरी और तो त्वचा संबंधी कोई भी बीमारी को हलके में न लें।
Conclusion
किसी भी प्रोडक्ट पर Herbal, Natural या Ayurvedic लिखा होना किसी भी क्रीम के पूरी तरह सुरक्षित होने की गारंटी नहीं देता है। किसी भी स्किनकेयर प्रोडक्ट की सुरक्षा उसके Ingredients, गुणवत्ता, बनाने की प्रोसेस, सही उपयोग और उपयोग करने वाले की स्किन की स्थिति पर निर्भर करती है। इसलिए केवल बड़े-बड़े मार्केटिंग दावों पर भरोसा करने के बजाय हमेशा Ingredients List, लाइसेंस, उपयोग के निर्देश और आवश्यक सावधानियों को पढ़ना जरुरी और हमारे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना हमारा दायित्व है।
Leebord Anti-Fungal Cream के उपयोग और मार्केट पोजीशन के आधार भी यही समझ आता है कि किसी भी Herbal Product का मूल्यांकन केवल उसके Natural होने के आधार पर नहीं करना चाहिए, बल्कि उपलब्ध वैज्ञानिक जानकारी, सही उपयोग और व्यक्तिगत त्वचा की संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर करना चाहिए। यदि उपयोग के दौरान जलन, एलर्जी, संक्रमण बढ़ना या कोई असामान्य प्रतिक्रिया दिखाई दिखाई दे रही है, तो तुरंत प्रोडक्ट का उपयोग बंद कर देना चाहिए साथ ही Dermatologist से सलाह लेना चाहिए। सही जानकारी, जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ उपयोग ही किसी भी Herbal Cream का सुरक्षित और बेहतर परिणाम दे सकता है ।
Medical Disclaimer
इस लेख का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य संबंधी सामान्य एवं जागरूकता बढ़ाने वाली जानकारी प्रदान करना है। यह किसी भी प्रकार की Medical Advice,Diagnosis या उपचार का विकल्प नहीं है। लेख में दी गई जानकारी उपलब्ध वैज्ञानिक अध्ययनों, सार्वजनिक स्रोतों तथा उत्पाद से संबंधित उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। किसी भी Herbal या Ayurvedic Cream का प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति की त्वचा, स्वास्थ्य स्थिति और संवेदनशीलता के अनुसार अलग हो सकता है।
यदि आपको लगातार खुजली, त्वचा पर लालिमा, जलन, एलर्जी, संक्रमण बढ़ना या कोई अन्य गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो स्वयं उपचार करने के बजाय योग्य Dermatologist या Registered Medical Practitioner से परामर्श लें।
HealthPoints.in किसी भी उत्पाद की 100% प्रभावशीलता, सुरक्षा या सभी व्यक्तियों में समान परिणाम की गारंटी नहीं देता। किसी भी उत्पाद का उपयोग करने से पहले उसके निर्देशों का पालन करें और आवश्यकता होने पर Patch Test अवश्य करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. क्या Herbal Cream 100% सुरक्षित होती है?
नहीं, इसकी सुरक्षा Ingredients, गुणवत्ता और सही उपयोग पर निर्भर करती है।
2. क्या Herbal Cream से एलर्जी हो सकती है?
हाँ, कुछ लोगों में एलर्जी, जलन या खुजली हो सकती है।
3. Herbal और Ayurvedic में क्या अंतर है?
हर Ayurvedic Product Herbal हो सकता है, लेकिन हर Herbal Product Ayurvedic नहीं होता।
4. क्या “No Side Effects” दावे पर भरोसा करना चाहिए?
नहीं, ऐसे दावों की तथ्य और Ingredients के आधार पर जांच करनी चाहिए।
5. Patch Test क्यों जरूरी है?
यह संभावित एलर्जी या त्वचा की प्रतिक्रिया का पता लगाने में मदद करता है।
6. Herbal Cream कहाँ नहीं लगानी चाहिए?
आँखों, खुले घावों और मुँह के अंदर इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।
7. Herbal Cream का सही उपयोग कैसे करें?
निर्देशानुसार साफ और सूखी त्वचा पर पतली परत में लगाएँ।
8. क्रीम का उपयोग कब बंद कर देना चाहिए?
यदि जलन, लालिमा, सूजन या एलर्जी बढ़े तो तुरंत उपयोग बंद करें।
9. डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?
यदि 2–3 सप्ताह में सुधार न हो या संक्रमण बढ़ जाए।
10. Herbal Cream खरीदते समय क्या जांचें?
Ingredients, Expiry Date, लाइसेंस, उपयोग के निर्देश और चेतावनी अवश्य देखें।

Bhumika Malviya is a Lifestyle, Healthcare, and Beauty Journalist with over 4 years of experience covering health, wellness, skincare, nutrition, and lifestyle topics. She is dedicated to researching credible sources and presenting accurate, reader-friendly information that helps people make informed health decisions.
Her expertise lies in transforming complex medical and wellness concepts into clear, engaging, and easy-to-understand articles. With a strong focus on factual accuracy, audience trust, and SEO best practices, Bhumika creates evidence-based content that is both informative and accessible. She is passionate about promoting health awareness through responsible journalism and high-quality digital content.
