क्या खाली पेट चाय पीना सच में पेट के लिए खराब है? Myth और Science

चाय

Table of Contents

Abstract

हमने पिछले article में समझा की पेट के अंदर गैस क्यों बनती है। लेकिन हमारी रोजमर्रा की एक आदत में बार-बार एक बात देखने को मिलती है “सुबह उठते ही चाय का पहला कप” यही से एक नए सवाल जन्म लेते है। क्या खाली पेट चाय पीना सच में पेट के लिए नुकसान करता है? 

  1. क्या सुबह खाली पेट चाय पीना सच में पेट के लिए नुकसान करता है? 
  2. क्या खाली पेट चाय पीने से पेट में acidity बनती है? 
  3. चाय पेट में गैस बनाती है? 
  4. क्या ज्यादा पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। 
  5. चाय iron की कमी कर देती है ? 
  6. क्या दूध वाली चाय सबसे ज्यादा harm करती है? 
  7. क्या हमें सुबह चाय पीना एकदम बंद कर देना चाहिए ? 

आइए हम समझते है कि इनमे से कितनी बाते science पर आधारित है और कितनी सिर्फ myths के रूप में चली आ रही है। वास्तव में कहानी थोड़ी अलग है। चाय अपने आप में कोई “खराब” पेय नहीं है। Tea में caffeine, polyphenols और कई दूसरे compounds होते है और समानता मात्रा में tea consumption को स्वस्थ्य व्यस्को के लिए automatically harmful नहीं माना जाता। लेकिन caffeine की मात्रा, चाय पीने का समय, आपकी individual sensitivity, diet और कुछ medical conditions इस बात को बदल सकते है की चाय आपको कैसी महसूस होती है। 

खाली पेट चाय पीते ही पेट के अंदर आखिर होता क्या है? 

2 खाली पेट चाय पीते ही पेट के अंदर आखिर होता क्या है_ _ सुबह का पहला घूँट

सुबह का पहला घूँट 

चाय सबसे पहले शरीर में पहुँचती कहा है। कल्पना कीजिए कि आपने सुबह उठकर कुछ खाया नहीं है। सबसे पहले उठते ही एक कप चाय पी। चाय पीते ही सबसे पहले मुंह से होते हुए esophagus के रास्ते stomach तक पहुँचती है। वहां caffeine और tea के दूसरे compounds digestive system के संपर्क में आते है। हमारे पास कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि हर स्वस्थ्य व्यक्ति में खाली पेट चाय पीना अपने आप पेट की lining को नुकसान पहुंचाता है। यानी “खाली पेट चाय = पेट खराब” एक universal scientific rule नहीं है। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं होता है की हर व्यक्ति खाली पेट चाय पीकर बिल्कुल ठीक महसूस करेगा।  

Caffeine या चाय के दूसरे components से symptoms 

  • Acidity जैसा sensation 
  • पेट में discomfort 
  • Nausea 
  • बेचैनी 
  • Heat burn 
  • Bowel movement में changes 

क्या खाली पेट चाय पीना से परेशानी ? 

यहाँ caffeine सबसे ज्यादा भूमिका निभाता है Caffeine central nervous system को stimulate करता है।  moderate doses alertness बढ़ा सकती है और नींद कम आने लगेगी। कुछ लोगो को strong महसूस हो सकती है। पेट में कुछ महसूस हो सकता है जैसे 

  • पेट में कुछ अजीब सा लग रहा है 
  • जलन जैसे हो रही हो 
  • हाथ-पैर बैचैन लग रहे है 

यह सब महसूस हो सकता है लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है की चाय ने stomach को damage कर दिया symptom होना और organ damage होना दो अलग अलग बाते है यही फ़र्क़ इस पूरे article को समझने के लिए सबसे जरूरी है।  

खाली पेट चाय और Acidity: 

चाय पेट में acid बढ़ा देती है”: क्या यह पूरी कहानी है?  यह सबसे सामान्य सवाल है। चाय, खासकर caffeinated tea, कुछ लोगो में digestive discomfort या reflux symptoms से जुड़ सकती है। लेकिन यह कहना कि “खाली पेट चाय हर व्यक्ति में acidity कर देती है” GERD के अनुसार चाय का overall relationship स्पष्ट और consistent नहीं पाया गया। इसलिए अगर कोई व्यक्ति कहता है की मुझे सुबह चाय पीने से acidity होती है तो उसके अहसास को dismiss नहीं करना चाहिए। लेकिन उसे यह भी नहीं कहना चहिए। की चाय सभी के लिए acidity करती है दोनों में फ़र्क़ है।  

पेट की sensitivity अलग-अलग हो सकती है 

मान लीजिए कि दो लोग है। दोनों ने एक जैसी चाय पी। पहले व्यक्ति को कुछ नहीं होता है जबकि दूसरे व्यक्ति को heartburn महसूस होता है। क्या इसका मतलब यह है की चाय खराब थी ? जरूरी नहीं। दूसरे व्यक्ति में पहले से reflux tendency, caffeine sensitivity, meal pattern या कोई दूसरा factor हो सकता है। यही reason है की nutrition science में individual response जरूरी होता है।  

चाय के साथ असली समस्या, उनकी पूरी routine भी हो होती है। सुबह उठते ही आपने चाय के साथ biscuits खाया। फिर दूसरी चाय पी। और पानी पिया ही नहीं साथ ही अपने थोड़े देर में breakfast कर लिया। अब यदि किसी व्यक्ति को पेट में Discomfort महसूस हो रहा है, तो सिर्फ चाय को दोषी देना शायद पूरी कहानी नहीं बताएगा।

अधिक चाय पीने से आपके स्वास्थय पर असर पड़ सकता है ? 

मान लीजिये आपकी पहली चाय सुबह 7 बजे हुई फिर 11 बजे ऑफिस में दूसरी चाय फिर दोपहर में lunch के बाद तीसरी चाय शाम को दोस्तों के साथ चौथी चाय और रात को काम करते समय पांचवी चाय ली। अब सवाल आता है की कितनी caffeine हो गई है। जैसे की चाय में caffeine की मात्रा fixed नहीं होती।  

चाय का प्रकार, brewing time, serving size और preparation method के अनुसार caffeine बदल सकती है EFSA के अनुसार लगभग 220 ml black tea में करीब 50 mg caffeine intake देखना ज्यादा सही है।  क्योकि caffeine coffee, cola, energy drinks, chocolate और कुछ medicines/Supplements से भी आ सकती है। 

चाय पीने के दुष्प्रभाव  

5. चाय पीने के दुष्प्रभाव

हर व्यक्ति में  side effect नहीं होते। ये विशेष रूप से अधिक caffeine या individual sensitivity के सन्दर्भ में relevant हो सकते है। 

नींद प्रभावित हो सकती है

Caffeine का सबसे well-known effect alertness बढ़ाना है। लेकिन यही effect रात की नींद के लिए समस्या बन सकती है। एक systematic review और meta-analysis में caffeine consumption को sleep onset और sleep maintenance में बदलाव से जोड़ा गया। इसलिए शाम या रात की चाय कुछ लोगो में sleep quality को प्रभावित कर सकती है।  

बेचैनी या  jitteriness

कुछ लोग caffeine के प्रति ज्यादा sensitive होते है। बहुत अधिक caffeine के बाद

  • Restlessness
  • nervousness
  • कांपने जैसा feeling
  • बेचैनी  
  • FDA भी बताता है की caffeine का असर व्यक्ति के body weight, medication, medical conditions और individual sensitivity के अनुसार बदल सकता है।

Heartburn या reflux symptoms

कुछ individual में tea के बाद reflux symptoms trigger हो सकते है, लेकिन research में चाय और GRED के बीच overall relationship consistent नहीं है।इसलिए अगर आपको बार-बार heartburn होता है, तो अपना individual trigger observe करना उपयोगी है।  

Nausea या पेट खराब जैसा महसूस होना

खासकर caffeine-sensitive व्यक्ति में खाली पेट strong tea uncomfortable लग सकती है। 

बार-बार पेशाब लगना

Caffeine का mild diuretic effect हो सकता है, लेकिन सामान्य caffeine consumption को लेकर “चाय पीते ही शरीर dehydrated हो जाता है” कहना सही नहीं है। चाय में पानी भी होता है और सामान्य मात्रा में caffeine-containing beverages fluid intake में योगदान करते हैं।

सिरदर्द  

कुछ लोगों में caffeine headache pattern को प्रभावित कर सकता है। विशेष रूप से habitual caffeine users में अचानक caffeine कम करने पर withdrawal headache हो सकता है।

इसलिए अगर कोई व्यक्ति रोज 5–6 कप चाय पीता है, तो उसे अचानक बिल्कुल बंद करने पर headache हो सकता है।

Caffeine dependence और withdrawal

यह शब्द डरावना लग सकता है, लेकिन नियमित caffeine intake के बाद अचानक reduction करने पर कुछ लोगों को:

  • Headache
  • Fatigue
  • Irritability
  • Concentration में कमी जैसे symptoms हो सकते हैं। इसलिए ज्यादा चाय पीने की आदत को कम करना हो तो धीरे-धीरे reduction कई लोगों के लिए आसान हो सकता है।

Iron absorption पर असर

यह चाय की सबसे महत्वपूर्ण बातों में से एक है, खासकर उन लोगों के लिए जिनमें iron deficiency का risk पहले से है। चाय में मौजूद polyphenols/tannins भोजन से मिलने वाले non-heme iron की absorption को कम कर सकते हैं। 

सीमित मात्रा में चाय पीना ? 

आपको रोजाना “कितने कप” से ज्यादा important है आपके शरीर में कुल कितनी caffeine हो रही है। क्योकि caffeine की मात्रा सभी के कप में अलग-अलग हो सकती है। EFSA के अनुसार एक स्वस्थ्य व्यस्क में कुल caffeine intake 400 mg/day तक सामान्य परिस्थितियों में safety concern नहीं माना गया, जबकि एक single dose में लगभग 200 mg तक caffeine healthy adults के लिए concern नहीं माना गया। यह maximum safety reference है, recommended target नहीं है। एक सामान्य cup black tea में लगभग 50 mg caffeine का approximate reference दिया जाता है, लेकिन actual caffeine काफी बदल सकती है।

Practical approach क्या हो ? 

अगर आप healthy adult है और चाय से कोई परेशानी नहीं हो रहे है, तो moderate tea consumption सामान्यतौर पर चिंता का कारन नहीं है।  लेकिन यदि आपकी:

  • नींद खराब हो। 
  • Heart palpitations हो। 
  • Anxiety बढे। 
  • आप बहुत ज्यादा मात्रा में चाय ले रहे हो।  
  • तो फिर आपको caffeine intake पर ध्यान देना चाहिए।  

 FDA भी बताता है की ज्यादा caffeine व्यक्ति-व्यक्ति के अनुसार बदल सकती है।  

चाय के सेवन को लेकर किसे अधिक सावधानी रखनी चाहिए? 

खाली-पेट-चाय
खाली-पेट-चाय

अब ध्यान देने वाली बात है की एक चाय जो एक व्यक्ति के लिए सामान्य है, लेकिन किसी दूसरे के लिए अधिक नुकसानदायक हो सकती है। जैसा की आपको पता होगा Pregnancy में caffeine intake को लेकर ध्यान देना चाहिए। EFSA के अनुसार pregnancy में सभी sources से कुल caffeine 200 mg/day तक moderate level माना जाता है जो fetus के लिए safety concern नहीं उठता। इसमें सिर्फ tea नहीं coffee + tea + chocolate + अन्य caffeine sources सभी शामिल होंगे। इसलिए pregnancy में केवल “में coffee नहीं पीती पर्याप्त जानकारी नहीं होती है। 

Iron deficiency या anemia के risk वाले व्यक्ति 

अगर किसी व्यक्ति में iron deficiency है, iron stores काम है या डॉक्टर ने iron supplementation दी है,चाय की timing बहुत जरूरी हो सकती है। कई review में चाय iron-rich meal या iron supplement के बिल्कुल साथ लेने से बेचने की सलाह दी जाती है। क्योकि चाय non-heme iron absorption को inhibit कर सकती है। ऐसे मामलो में अपने doctor की specific advice follow करना बेहतर होता है।  \

Caffeine-sensitive लोग 

कुछ लोगो को छोटी मात्रा में भी caffeine का noticeable effect होता है।  उन्हें दूसरो की “में तो 5 Cup पीता हूँ” वाली routine copy नहीं करनी चाहिए। जिन व्यक्तियों को बार-बार reflux/heartburn होता है। यदि हर बार चाय पीने के बाद symptoms बढ़ते है, तो individual trigger को seriously लेना चाहिए। चाय और GERD का overall research relationship clear-cut नहीं है, लेकिन individual symptoms वास्तविक हो सकते है

 कुछ medications लेने वाले लोग 

चाय के साथ सामान्य beverage consumption और concentrated tea extract एक ही चीज़ नहीं है।  विशेष रूप green tea extract supplements में medication इंटरेक्शन्स की चिंता हो सकती है। NCCIH के अनुसार green tea extract जैसी कुछ medicines के साथ interact कर सकते है, और rare cases में liver injury भी reported हुई है इसलिए tea beverage और high-dose extract को एक जैसा समझना सही नहीं है।  

चाय के side effects कैसे कम करे ? 

अब जानते है हम सबसे जरूर सवाल का जबाब। यदि आपको चाय पसंद है तो क्या आपको उसे पूरी तरह छोड़ना पड़ेगा ? जरूरी नहीं।  सबसे पहले आप अपने routine को देखिये : 

  1. अगर सुबह खाली पेट tea लेने के बाद discomfort होता है, तो चाय को नाश्ते के बाद लेने की कोशिश की जा सकती है यदि symptoms गायब हो जाते है, तो आपके लिए चाय की timing एक अहम् factor हो सकता है।
  2. चाय को meals के बीच में लेते है खासकर आप जब iron deficiency के risk में है तो ये नुकसान कर सकती है। चाय और meals  के बीच लेने और meal के बाद कम से कम लगभग 1 घंटे का रखने की सलाह दी जाती है।  
  3. चाय को  ध्यान दे की आप कितनी मात्रा में ले रहे है, बहुत strong चाय और बड़ी में कैफीन ज्यादा हो सकती है।  यदि आप एक दिन में बहुत ज्यादा चाय पीते है तो कुल caffeine पर ध्यान देना जरूरी है 

Other Effects

  1. अगर आपको रात में नींद नहीं आती है, तो आप शाम की चाय को सबसे पहले investigate करना उपयोगी हो सकता है। Caffeine sleep को प्रभावित क्र सकती है और systematic review में sleep-related effects पाए गए है।   
  2. चाय के साथ बहुत ज्यादा sugar न जोड़े।  बहुत बार समस्या चाय से नहीं चाय में डाली जाने वाली sugar की अधिक मात्रा से हो सकती है WHO healthy diet में free sugars को कम करने की सलाह देता है 
  3. पूरे दिन अपने आपको hydrate रखने के लिए चाय पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। यह खतरे का कारण हो सकता है।  
  4. अगर आप अपनी चाय में रोजाना अधिक मात्रा में caffeine ले रहे है तो एक दिन में zero  करने पर withdrawal headache या fatigue हो सकता है यदि आपको कम करनी है तो आप धीरे धीरे कम मात्रा में छोड़ सकते है। 

Milk tea, Green Tea और Black Tea में क्या फ़र्क़ है 

9 Milk tea, Green Tea और Black Tea में क्या फ़र्क़ है

“Green Tea Healthy है, इसलिए जितनी चाहो पी लो”  नहीं। ये सिर्फ myth है, Green Tea भी caffeine contain करती है। NICCH के अनुसार सामान्य green tea beverage adults में generally safety concern से जुडी नहीं है लेकिन green tea extracts और concentrated supplements अलग मामला है।  Black Tea में caffeine और polyphenols होते है।  moderate intake healthy adults के लिए सामान्यत: समस्या नहीं माना जाता।  

Green Tea में catechins/polyphenols होते है। लेकिन “green Tea = weight loss medicine” जैसी claims को strong evidence support नहीं करता है। NICCH के अनुसार green tea weight loss के लिए इफेक्टिव सिद्ध नहीं हुई है। Milk Tea यानी की दूध वाली चाय में चाय के compounds के साथ मिल्क और अक्सर शुगर भी शामिल होते है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति दिन में 5 cups बहुत मीठी चाय पी रहा है, तो केवल tea leaves को देखकर पूरी nutritional picture समझना गलत होगा।  

खाली पेट चाय पिए या नहीं ? 

अब इस पूरी कहानी का जबाब एक लाइन में देने की कोशिश करते है: यदि आप स्वस्थ्य है, चाय आपको कोई symptoms नहीं देती है और आपकी कुल caffeine moderate है, तो केवल खाली पेट की वजह से उसे हर व्यक्ति के लिए “हानिकारक” कहना गलत है। लेकिन यही हर सुबह चाय के बाद आपको पेट में गड़बड़ी, heartburn, nausea या बैचेनी, bowel habit, धड़कन तेज होना जैसा महसूस होता है। तो यह संकेत हो सकता है की आपकी बॉडी उस routine को अच्छी तरह tolerate नहीं कर रही। ऐसी conditions में breakfast के बाद चाय लेना, चाय की strength/quantity कम करना या caffeine intake को घटाना practical options हो सकते है। और अगर आपको iron deficiency का risk है, तो चाय को iron-rich meals या iron supplements से अलग समय पर लेबा अधिक sensible हो सकता है।  

Conclusion

चाय पूरी दुनिया में सबसे अधिक consumed beverages में से एक है और इसमें caffeine तथा polyphenols जैसे कई bioactive compounds पाए जाते है। उपलब्ध evidence यह support नहीं करता कि खाली पेट चाय पीना हर स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए अनिवार्य रूप से हानिकारक है। हालांकि caffeine sensitivity, reflux symptoms, excessive intake, sleep disturbance और कुछ परिस्तिथियो में iron absorption पर प्रभाव महत्वपूर्ण considerations हो सकते है। Healthy adults में कुछ caffeine intake को moderate रखना अधिक महत्वपूर्ण है। EFSA के अनुसार सामान्य स्वस्थ्य adults में दिनभर में 500 mg तक caffeine माना गया है इसलिए चाय को पूरी तरह “अच्छा” या “बुरा” घोषित करने के बजाय quantity, timing, individual tolerance और overall diet को देखना ज्यादा scientific approach है।   

Medical Disclaimer

यह article केवल सामान्य health education और awareness के उद्देश्य से है। यह किसी बीमारी का diagnosis, treatment या व्यक्तिगत medical advice नहीं है। acidity, reflux, पेट दर्द, nausea, palpitations, anemia, sleep problems या अन्य symptoms के कई कारण हो सकते हैं। यदि symptoms लगातार बने रहें, बढ़ते जाएं या severe pain, vomiting, black/bloody stool, unexplained weight loss, chest pain, सांस लेने में परेशानी या fainting जैसे symptoms हों, तो qualified healthcare professional से सलाह लें। यदि आप pregnant हैं, iron deficiency/anemia से जूझ रहे हैं, कोई chronic medical condition है या नियमित medicines लेते हैं, तो caffeine/tea intake में बड़े बदलाव से पहले healthcare professional से सलाह लेना बेहतर है।

FAQs

क्या खाली पेट चाय पीना सच में नुकसानदायक है?

हर व्यक्ति के लिए नहीं। खाली पेट tea को सभी स्वस्थ लोगों में harmful साबित करने वाला कोई universal evidence नहीं है। लेकिन कुछ लोगों में caffeine या tea के कारण digestive discomfort, reflux या nausea जैसे symptoms हो सकते हैं।

क्या खाली पेट चाय acidity करती है?

कुछ लोगों में tea के बाद heartburn या acidity-like symptoms बढ़ सकते हैं, लेकिन research में tea और GERD के बीच overall relationship consistent नहीं पाया गया।

क्या सुबह चाय पीना बंद कर देना चाहिए?

जरूरी नहीं। अगर आपको कोई परेशानी नहीं होती और आपकी कुल caffeine moderate है, तो चाय को पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है।

दिन में कितनी चाय पीना safe है?

“कप” की संख्या से ज्यादा महत्वपूर्ण कुल caffeine है। EFSA healthy adults के लिए सभी sources से 400 mg/day तक caffeine को safety concern से मुक्त मानता है, लेकिन इसे target मात्रा नहीं समझना चाहिए और individual sensitivity अलग होती है। 

क्या चाय से शरीर में पानी की कमी होती है?

सामान्य मात्रा में caffeinated tea fluid intake में योगदान कर सकती है। इसलिए “चाय पीते ही शरीर पूरी तरह dehydrated हो जाता है” कहना सही नहीं है।

क्या चाय iron की कमी कर सकती है?

Tea भोजन से मिलने वाले non-heme iron की absorption को कम कर सकती है। लेकिन tea पीना अपने आप iron-deficiency anemia का कारण है, ऐसा कहना सही नहीं होगा। Risk खासकर उन लोगों में ज्यादा relevant है जिनके iron stores पहले से कम हैं।

Iron tablet के साथ चाय पी सकते हैं?

Tea iron absorption को प्रभावित कर सकती है, इसलिए iron supplement या iron-rich meal के साथ tea लेने से बचना बेहतर हो सकता है। यदि आपको iron deficiency का treatment चल रहा है, तो अपने doctor द्वारा बताई timing को प्राथमिकता दें। 

क्या Green Tea खाली पेट पीना ज्यादा healthy है?

ऐसा कोई universal rule नहीं है। Green tea भी caffeine contain करती है। सामान्य beverage और concentrated green-tea extract को भी एक जैसा नहीं समझना चाहिए।

क्या चाय से नींद खराब हो सकती है?

हाँ, खासकर caffeine-sensitive लोगों में या जब tea देर शाम/रात में ली जाती है। Systematic review और meta-analysis में caffeine को sleep onset और sleep characteristics पर प्रभाव से जोड़ा गया है। 

Pregnancy में चाय पी सकते हैं?

Pregnancy में total caffeine intake पर ध्यान देना जरूरी है। EFSA के अनुसार सभी sources से 200 mg/day तक caffeine intake moderate level माना जाता है। Tea के अलावा coffee, cola, chocolate और अन्य caffeine sources को भी कुल intake में गिनना चाहिए।

क्या दूध वाली चाय ज्यादा नुकसान करती है?

जरूरी नहीं। समस्या केवल milk tea होने की वजह से नहीं होती। Tea की caffeine, कुल मात्रा, sugar और व्यक्ति की tolerance सभी factors हो सकते हैं।

क्या चाय गैस बनाती है?

कुछ लोगों को tea या caffeine-containing beverages के बाद digestive discomfort महसूस हो सकता है, लेकिन हर व्यक्ति में tea gas का कारण नहीं होती। यदि symptoms बार-बार होते हैं, तो tea की timing, मात्रा और अन्य foods के साथ उसका pattern observe करना उपयोगी हो सकता है।

Read More

What is Gut Health? From stomach to overall health, know the whole truth about Gut Health

आपको गैस क्यों बनती है? पेट के अंदर आखिर हो क्या रहा होता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *