Skin Fungal Infection में बेस्ट क्रीम कैसे चुनें? 7 बातों में समझें सही इलाज

types of skin fungal infection

Table of Contents

Abstract

Skin Fungal Infection दाद, खुजली, एथलीट फुट, जॉक इच आदि एक सामान्य त्वचा संक्रमण है, लेकिन सही समय पर सही उपचार नहीं लेने पर यह सब तेज़ी से फैलते है और बार-बार वापस भी आ सकते है। इस लेख में Antifungal Cream कैसे काम करती है, सही Cream का चुनाव किन बातों के आधार पर करना चाहिए, Cream लगाने का सही तरीका, उपचार के दौरान होने वाली गलतियाँ, Steroid Cream के नुकसान और Cream खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इन सभी विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई है।

Introduction

Skin Fungal Infection एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। दाद, खुजली, एथलीट फुट और फंगल रैश जैसी समस्याएँ अक्सर गर्मी, पसीना, नमी या कमजोर इम्यूनिटी के कारण होती हैं। अगर समय रहते सही इलाज न किया जाए, तो संक्रमण शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है।

इस गाइड में आप जानेंगे कि Antifungal Cream क्या होती है, सही क्रीम का चुनाव कैसे करें, उसे सही तरीके से कैसे लगाएँ, फंगल संक्रमण के दौरान कौन सी गलतियां नहीं करना चाहिए और किन परिस्थितियों में डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक होता है। साथ ही, आप त्वचा को स्वस्थ रखने और भविष्य में फंगल संक्रमण से बचने के आसान और प्रभावी उपाय भी जानेंगे।

Skin Fungal Infection में सही Cream चुनना क्यों जरूरी है?

किसी भी बीमारी में सही इलाज लेना बेहद जरुरी होता है ठीक उसी तरह स्किन के फंगल इन्फेक्शन के लिए सही क्रीम चुनना भी जरुरी है क्योंकि गलत या स्टेरॉयड वाली क्रीम का यूज़ करने से कभी कभी इन्फेक्शन ठीक होने के बजाय और अधिक गंभीर, जिद्दी और पूरी स्किन पर फैल सकता है।

साथ ही ज्यादातर लोग यही गलती करते है इन्फेक्शन होने पर लोग मेडिकल स्टोर से बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी मिक्सचर या कॉम्बिनेशन क्रीम खरीद लेते है, यह स्किन के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। जब कभी Skin Fungal Infection में स्टेरॉयड युक्त क्रीम लगाई जाती है, तो लगाने के शुरुआती 2-3 दिनों में खुजली और लाली तो कम होती दिखाई देती है, जिससे लगता है कि आराम मिल रहा है।

लेकिन वास्तव में स्टेरॉयड क्रीम स्किन की स्थानीय रोग प्रतिरोधक क्षमता को दबा देते हैं। इससे फंगस को पनपने का पूरा मौका मिल जाता है और क्रीम छोड़ते ही इन्फेक्शन दोगुनी तेजी से हो जाता है। साथ ही स्टेरॉयड वाली क्रीम लंबे समय तक लगाने से त्वचा पतली होने लगती है, स्किन पर खिंचाव के निशान आने लगते हैं और नसें दिखाई देने लगती हैं।

जब हम नियमित रूप से किसी भी आदत को अपना लेते है तो वह हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन जाती है ठीक उसी प्रकार गलत क्रीम लगाने से फंगस भी उस दवा के प्रति ‘रेजिस्टेंट’ हो जाता है। और इसके बाद सामान्य एंटीफंगल दवाएं भी शरीर पर असर करना बंद कर देती हैं, जिससे इन्फेक्शन को जड़ से खत्म करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

Skin Fungal Infection कई प्रकार के होते है और इनके होने के कारण भी अलग अलग होते है जैसे डर्मेटोफाइट्स और यीस्ट। दाद, जॉक इच, और एथलीट फुट जैसी अलग-अलग समस्याओं के लिए विशिष्ट दवाओं की सही खुराक की आवश्यकता होती है।

सभी Antifungal Cream एक जैसी होती हैं?

जैसा की हम जानते है हर स्किन फंगल इन्फेक्शन के लक्षण प्रकार और इलाज अलग अलग होता है तो सभी Antifungal Cream एक जैसी होती नहीं होती है। इनमें उपयोग किए जाने वाले Active Ingredients, उनकी ताकत, उपयोग करने का तरीका और किन प्रकार के फंगल संक्रमणों पर वह काम करती है, इन सभी में अंतर होता है। मार्केट में कई प्रकार की क्रीम उपलब्ध है, कुछ क्रीम केवल शुरुआती इन्फेक्शन के लिए उपयुक्त होती हैं, लेकिन कुछ जिद्दी या बार-बार होने वाले इन्फेक्शन के लिए डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है।

मेडिकल स्टोर से कोई भी Cream खरीदना सही है?

Skin Fungal Infection में केवल लक्षण देखकर कोई भी क्रीम खरीद लेना बिल्कुल भी सही नहीं होता। क्योंकि कई बार फंगल संक्रमण की जगह एलर्जी, एक्जिमा या किसी अन्य स्किन रोग के होने की सम्भावना भी हो सकती है, तो मिलते-जुलते हर इन्फेक्शन को फंगल इन्फेक्शन समझना और कोई भी क्रीम यूज़ करना गलत होता है या कह सकते है लापरवाही हो सकती हैं। गलत क्रीम लगाने से समस्या छिप सकती है लेकिन बिगड़ भी सकती है तो इलाज में देरी नहीं करना चाहिए, यदि इन्फेक्शन बार-बार हो रहा हो या तेजी से फैल रहा हो और लंबे समय तक ठीक भी नहीं हो रहा है, तो Dermatologist से सलाह लेना सबसे सुरक्षित ऑप्शन है।

गलत Cream लगाने से क्या नुकसान हो सकता है?

यदि गलत क्रीम का उपयोग किया जाता है, तो संक्रमण पूरी तरह खत्म होने के बजाय और फैल जाता है। कुछ मामलों में खुजली, लालपन, जलन या त्वचा में अधिक संवेदनशीलता बढ़ सकती है। हमेशा ऐसी क्रीम जिनमें बिना आवश्यकता के स्टेरॉयड शामिल हों, वे कुछ समय के लिए राहत तो दे सकती हैं, लेकिन फंगल संक्रमण को छिपाकर उसे अधिक बढ़ा सकती हैं। इसलिए बिना सही जानकारी या चिकित्सकीय सलाह के किसी भी क्रीम का उपयोग नहीं चाहिए।

Fungus क्या होता है?

Fungus को साधारण और आसान भाषा में समझे तो यह एक प्रकार का जीव है, मतलब यह कोई पौधा या जानवर नहीं है। इसे हम आमतौर पर फफूंद या मशरूम जैसा जीव भी कह सकते हैं। यह बहुत छोटा होता है, आँखों से दिखता नहीं है, लेकिन जहाँ नमी और गर्मी होती है, वहाँ तेजी से पनप जाता है।

  • दाद : दाद का इन्फेक्शन आमतौर पर सभी लोगो ने देखा है जिसमें गोल-गोल लाल दाग दिखाई देते है और खुजली आती हैं। यह fungus की वजह से होता है।
  • एथलीट फुट: पैरों की उंगलियों के बीच खुजली, फटना और बदबू एथलीट फुट के सामान्य लक्षण है। यह ज्यादातर पसीने की वजह से होता है जब जूते पहने हुए होते है।
  • जॉक इच: जांघों और प्राइवेट पार्ट के आसपास खुजली और रैश होने लगती है।
  • मशरूम: आपने बाजार में खाने वाला मशरूम देखा होगा? वो भी fungus का ही एक बड़ा रूप है।
  • रोटी पर फफूंद: पुरानी रोटी पर सफेद-हरा फफूंद लग जाता है, वो भी fungus का ही उदाहरण है।

Skin Fungal Infection में Cream कैसे काम करती है?

Skin Fungal Infection ज्यादातर लोगो में जैसे दाद, खुजली, एथलीट फुट, जॉक इच के रूप में देखने को मिलता है, और यह सभी मुख्य रूप से डर्माटोफाइट्स या यीस्ट फंगस से होते हैं। साथ ही एंटी-फंगल क्रीम का काम बहुत ही सरल और सिम्पल तरीके से होता है यह इन फंगस को मारने या उनकी वृद्धि को रोकने का काम करती है। एंटीफंगल क्रीम फंगस की cell membrane में Ergosterol नामक एक खास पदार्थ होता है, को खत्म करने का काम करती है, ज्यादातर एंटी-फंगल क्रीम इसी को निशाना बनाती हैं

Skin Fungal Infection  के लिए मार्केट में सामान्य दवाओं में Leebord Anti Fungal Cream जैसी आयुर्वेदिक क्रीम भी उपलब्ध है, जो नैचुरल जड़ी-बूटियों से बनी हुई है और दाद-खुजली जैसी समस्याओं में राहत देने के लिए मार्केट में लोकप्रिय है। Leebord Cream भी फंगस को जड़ से कम करने में मदद करती है, लेकिन इसको यूज़ करने से पहले पैकेजिंग के निर्देश जरूर पढ़ें।

best antifungal cream for skin fungal infection

Source – Website

Skin की कौन-सी Layer तक Cream पहुँचती है?

बता दें कि हमारी स्किन में तीन लेयर्स होती हैं। फंगल इंफेक्शन ज्यादातर सबसे ऊपर वाली लेयर में देखा जाता है। इसलिए एंटीफंगल क्रीम भी मुख्य रूप से इसी लेयर पर काम करती है। यह फंगस को बढ़ने से रोकती है और उसे धीरे-धीरे खत्म करने में मदद करती है। अगर इन्फेक्शन स्किन की गहरी परतों तक पहुँच गया हो, तो केवल क्रीम से इन्फेक्शन ठीक हो जायेगा यह संभव नहीं है। ऐसे मामलों में डॉक्टर क्रीम के साथ टेबलेट भी देते हैं।

Cream लगाने के बाद कितने दिन में असर दिखता है?

हर व्यक्ति की स्किन अलग होती है, तो ठीक उसी तरह क्रीम लगाने के बाद हर व्यक्ति में असर अलग-अलग समय पर दिखाई देता है। आमतौर पर 2-3 दिनों में खुजली और जलन कम होने लगती है। 7-10 दिनों में लालपन और दाने हल्के पड़ने लगते हैं। लेकिन ज्यादातर हल्के फंगल इंफेक्शन 2-4 हफ्तों में काफी हद तक ठीक हो जाते हैं, यदि बेशर्त क्रीम का नियमित और सही तरीके से उपयोग किया जाता हैं ।

क्रीम के बेहतर परिणाम के लिए क्या करें?

याद रखें कि क्रीम लगाने से पहले जिस भी हिस्से में फंगल इन्फेक्शन हुआ है उस जगह को साफ और अच्छी तरह सूखा लें। डॉक्टर या प्रोडक्ट के निर्देशानुसार नियमित रूप से क्रीम लगाना चाहिए। साथ ही यदि लक्षण कम होते हुए नजर आ रहे है या इन्फेक्शन ठीक होते हुए दिख रहा है तो इलाज बीच में नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि ऐसा करने पर फंगस का खतरा दोबारा बढ़ सकता है। यदि 2-4 हफ्तों तक सही तरीके से क्रीम लगाने के बाद भी सुधार न दिखे या इन्फेक्शन बढ़ने लगे, तो तुरंत Dermatologist से सलाह लेना चाहिए ।

Skin Fungal Infection के लिए Best Antifungal Cream कैसे चुनें?

शरीर के किसी भी हिस्से में Skin Fungal Infection होता है तो वह अलग अलग होता है जरुरी नहीं है कि हर फंगल इंफेक्शन के लिए एक ही क्रीम सही हो। इसलिए सही एंटीफंगल क्रीम का चुनने के लिए इन्फेक्शन किस के प्रकार का है, उसकी जगह और व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति पर भी निर्भर करता है।

Infection Type

इसमें सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आपको किस प्रकार का फंगल इंफेक्शन हुआ है। जैसे दाद, पैरों का फंगल इंफेक्शन, जांघों के आसपास का संक्रमण या यीस्ट संक्रमण । जब इन्फेक्शन का प्रकार साफ होता है तो सही इलाज लेना आसान हो जाता है जैसे अलग-अलग इन्फेक्शन्स के लिए अलग प्रकार की एंटीफंगल दवाएं अधिक प्रभावी होती हैं।

Skin Fungal Infection शरीर के किस हिस्से में है?

शरीर के अलग-अलग हिस्सों की स्किन अलग होती है। उदाहरण के लिए हाथ, पैर और शरीर की त्वचा के लिए सामान्य एंटीफंगल क्रीम उपयोग की जा सकती है। लेकिन चेहरे, Private Parts या संवेदनशील स्किन पर किसी भी क्रीम का उपयोग डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए। सिर या नाखून के फंगल इंफेक्शन में केवल एक क्रीम का यूज़ अक्सर पर्याप्त नहीं होता है।

Age (उम्र)

Skin Fungal Infection कभी भी उम्र या लिंग देखकर नहीं होता है यह किसी भी बच्चों, वयस्कों और बुजुर्गों में हो सकता है तो इन सबके लिए दवाओं का चुनाव भी अलग होता है। छोटे बच्चों पर किसी भी एंटीफंगल क्रीम का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि उनकी स्किन बहुत ज्यादा संवेदनशील होती है इसलिए क्रीम यूज़ करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है।

Pregnancy (गर्भावस्था)

Pregnancy का समय महिलाओं के लिए काफी ध्यान रखने का होता है क्योंकि इस समय स्किन संवेदनशील हो जाती है तो यदि महिला गर्भवती हैं या स्तनपान करवा रही हैं, तो डॉक्टर के सलाह के बिना कोई भी एंटीफंगल क्रीम यूज़ नहीं करना चाहिए। कुछ दवाएं इस दौरान सुरक्षित होती हैं, लेकिन कोई भी सवाई या क्रीम इस टाइम जाँच का विषय है।

Diabetes (मधुमेह)

जब किसी भी व्यक्ति को डायबिटीज़ होती है, ऐसे मरीजों में फंगल इंफेक्शन जल्दी फैल जाता है और ठीक होने में भी अधिक समय लेता है। ऐसे मामलों में बीमारी की सही पहचान और सही इलाज डॉक्टर की निगरानी में लेना जरूरी होता है।

Severity (संक्रमण की गंभीरता)

  • हल्का संक्रमण: यदि हल्का सा इन्फेक्शन है तो केवल एंटीफंगल क्रीम से ठीक हो जाता है।
  • मध्यम संक्रमण: इस प्रकार के इन्फेक्शन को ठीक होने में लंबे समय तक क्रीम लगाने की जरूरत पड़ सकती है।
  • गंभीर या बार-बार होने वाला संक्रमण: यदि बार बार इलाज लेने के बावजूद इन्फेक्शन ठीक नहीं हो रहा है, तो डॉक्टर क्रीम के साथ एंटीफंगल टैबलेट भी लिख सकते हैं।

Skin Fungal Infection सही क्रीम चुनने के लिए ध्यान रखें

सबसे अहम सवाल की फंगल इन्फेक्शन में क्रीम कैसे चुने तो इसके लिए सबसे पहले सही पहचान बहुत जरुरी है यदि आपको बीमारी की पहचान हो जाये तो इलाज लेना आसान हो जाता है इसके लिए आपको

  • इन्फेक्शन के प्रकार को पहचाना है ।
  • प्रभावित जगह के अनुसार क्रीम चुनें।
  • निर्देशानुसार पुरे समय तक क्रीम का उपयोग करें।
  • यदि 2-4 सप्ताह तक क्रीम या इलाज लेने के बाद फर्क महसूस नहीं होता है तो Dermatologist से मिलें।

बिना किसी डॉक्टर सलाह के स्टेरॉयड क्रीम का उपयोग नहीं करें, क्योंकि इससे फंगल इंफेक्शन कुछ समय के लिए ठीक हो सकता है लेकिन दोबारा समस्या का कारण बन सकता है।

Cream सही तरीके से कैसे लगाएं?

किसी भी बीमारी में इलाज तभी अच्छे परिणाम देता है जब उसका तरीका सही हो, ऐसे ही एंटीफंगल क्रीम तभी अच्छी तरह काम करती है, जब उसे सही तरीके से लगाया जाए। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स अपनाएं-

सही तरीका गलत तरीका
त्वचा को अच्छी तरह साफ और पूरी तरह सुखाकर क्रीम लगाएं। गीली या नम त्वचा पर क्रीम लगाना।
क्रीम की पतली परत प्रभावित हिस्से पर लगाएं। क्रीम की मोटी परत लगाना।
संक्रमित हिस्से के साथ उसके आसपास 1–2 सेमी तक भी क्रीम लगाएं। केवल दाद के बीच वाले हिस्से पर ही क्रीम लगाना।
डॉक्टर या निर्देशानुसार पूरा उपचार पूरा करें, चाहे लक्षण कम हो जाएं। खुजली या दाद कम होते ही बीच में इलाज छोड़ देना।
  • प्रभावित जगह को साफ करें: सबसे पहले संक्रमित स्किन को हल्के साबुन और साफ पानी से धो लें। इससे धूल, पसीना और गंदगी हट जाती है।
  • त्वचा को अच्छी तरह सुखाएं: क्रीम लगाने से पहले त्वचा को मुलायम तौलिये से पूरी तरह सूखा लें। नमी रहने पर फंगस तेजी से बढ़ता है।
  • क्रीम की पतली परत लगाएं: प्रभावित जगह पर क्रीम की पतली लेयर लगाएं। ज्यादा मात्रा में क्रीम लगाने से इलाज तेज नहीं होता।
  • आसपास की त्वचा पर भी लगाएं: क्रीम केवल दाने या लाल हिस्से पर ही नहीं, बल्कि उसके आसपास लगभग 1-2 सेंटीमीटर तक भी लगाएं। इससे उन फंगस पर भी असर पड़ता है जो दिखाई नहीं दे रहे होते है।
  • हाथ धो लें: क्रीम लगाने के बाद अपने हाथ साबुन और पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि फंगस शरीर के दूसरे हिस्सों या किसी अन्य व्यक्ति तक न फैले।

Cream लगाते समय सबसे बड़ी गलतियां

Skin Fungal Infection की सही पहचान करना फिर सही इलाज या क्रीम सिलेक्ट करना जरुरी है लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है एंटीफंगल क्रीम का सही तरीके से उपयोग करना, यह गलतियां इलाज को धीमा कर करती हैं और संक्रमण को दोबारा बढ़ाती हैं-

केवल Infected Spot पर क्रीम लगाना

ज्यादातर लोग क्रीम सिर्फ दिखाई देने वाले दाद या लाल दाग पर लगाते हैं। लेकिन फंगस इसके आसपास भी स्किन पर मौजूद रहता है, भले ही वह दिखाई न दे। इसलिए क्रीम प्रभावित हिस्से के साथ उसके आसपास 1-2 सेंटीमीटर तक भी लगाना चाहिए।

बीच में इलाज छोड़ देना

इसका उदाहरण तो हम हमारी असल जिंदगी के अनुभव से भी ले सकते है कि अधूरी चीजे हमेशा खतरनाक होती है वैसे ही किसी भी बीमारी में खुजली या लालपन कम होते ही क्रीम लगाना बंद कर देना एक बड़ी लापरवाही हैं। इससे फंगस पूरी तरह खत्म नहीं होता और कुछ समय बाद इन्फेक्शन आसानी से लौट आता है। हमेशा डॉक्टर या उत्पाद के निर्देशानुसार पूरा उपचार करें।

Steroid वाली Cream का बिना सलाह इस्तेमाल करना

कुछ लोग जल्दी राहत पाने के लिए स्टेरॉयड मिली क्रीम का उपयोग कर लेते हैं। इससे खुजली कुछ समय के लिए कम हो जाती है, लेकिन फंगस अंदर ही अंदर बढ़ता रहता है। बाद में संक्रमण ज्यादा गंभीर और इलाज में कठिन हो सकता है।

Antifungal Cream Steroid Mixed Cream
फंगस पर काम करती है लक्षण दबा सकती है
सही इलाज का हिस्सा हो सकती है बिना सलाह उपयोग जोखिमपूर्ण
डॉक्टर/निर्देशानुसार उपयोग स्वयं उपयोग से बचें

Cream को दूसरों के साथ Share करना

जैसे हर व्यक्ति की स्किन अलग होती है वैसे ही हर व्यक्ति का इन्फेक्शन भी अलग होता है। अपनी क्रीम किसी और को देना या किसी और की क्रीम यूज़ करना सही नहीं होता है। इससे संक्रमण फैलने या गलत इलाज होने का खतरा बढ़ सकता है।

जरूरत से ज्यादा Cream लगाना

कई लोगों को लगता है कि ज्यादा मात्रा में क्रीम लगाने से फंगल इंफेक्शन जल्दी ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा मानना सही नहीं है। जरूरत से ज्यादा क्रीम लगाने से इन्फेक्शन जल्दी ठीक नहीं होता। इसके बजाय स्किन में जलन, खुजली या अन्य परेशानियां हो सकती हैं। बेहतर परिणाम के लिए हमेशा क्रीम की पतली परत ही लगाएं और डॉक्टर या उत्पाद के निर्देशों का पालन करें।

Steroid वाली Cream क्यों नहीं लगानी चाहिए?

Skin Fungal Infection जैसे दाद, खुजली में बिना डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से कोई भी क्रीम खरीदकर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इनमें से कई Steroid युक्त Mixed Cream होती हैं, जो शुरुआत में तो फायदा कर देती है लेकिन बाद में खुजली, लालपन और सूजन को बढ़ा भी सकती हैं। शुरुआत में इससे ऐसा लगता है कि संक्रमण ठीक हो रहा है, लेकिन वास्तव में यह फंगस स्किन के अंदर बढ़ता रहता है। यही कारण है कि कुछ दिनों बाद संक्रमण पहले से अधिक फैलकर दोबारा दिखाई देने लगता है।

Triple Combination Cream क्या है?

Triple Combination Cream वह दवा होती है जिसमें तीन प्रकार की दवाएं एक साथ होती हैं, Steroid, Antifungal और Antibiotic इनमे कुछ विशेष स्किन के रोगों में डॉक्टर इनका सीमित समय के लिए उपयोग करवाते हैं। लेकिन यदि इन्हें सामान्य फंगल इन्फेक्शन में बिना जांच और बिना सलाह के यूज़ किया जाता है, तो संक्रमण दब सकता है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं होता है।

Skin Fungal Infection में Steroid Cream लगाने के नुकसान

गलत तरीके से Steroid Cream का उपयोग करने पर समस्याएं हो सकती हैं

  • फंगल इन्फेक्शन शरीर में अधिक फैल सकता है।
  • संक्रमण बार-बार वापस आ सकता है।
  • Skin Thinning हो सकती है।
  • स्किन पर स्ट्रेच मार्क्स या रंग में बदलाव दिख सकता है।
  • सही बीमारी पहचानने में कठिनाई हो सकती है।
  • इलाज की अवधि लंबी हो सकती है।

Resistance क्या है?

जब दवाओं का बार-बार, अधूरा या गलत तरीके से उपयोग किया जाता है, तो कुछ मामलों में फंगस पर दवा का असर कम या कह सकते है की खत्म हो जाता है। ऐसी स्थिति में सामान्य उपचार का कम असर दिखता है और संक्रमण को कण्ट्रोल करने के लिए डॉक्टर को उपचार में कोई ओर रास्ता अपनाना पड़ता है।

Tinea Incognito क्या है?

यदि फंगल इन्फेक्शन पर Steroid Cream लगा दी जाए, तो उसके सामान्य लक्षण कुछ समय के लिए नहीं दिखाई देंगे लेकिन बाद में ये बढ़ जाते हैं। लाल गोल निशान, खुजली और त्वचा की विशिष्ट बनावट भी बदल जाती है, जिससे बीमारी पहचानना कठिन हो जाता है। इस स्थिति को Tinea Incognito कहा जाता है। Skin Fungal Infection मामलों में सही निदान में देरी हो सकती है और संक्रमण अधिक गंभीर रूप ले सकता है।

Cream खरीदते समय क्या देखें?

Skin Fungal Infection के लिए Cream खरीदते समय केवल ब्रांड नाम देखकर निर्णय लेना बिलकुल सही नहीं है। सही दवा चुनने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि उपचार प्रभावी और सुरक्षित रहे। दवा खरीदते समय हमेशा पैकेजिंग पर दिए गए निर्देश, निर्माता की जानकारी और उपयोग संबंधी सावधानियां पढ़ें।

Generic Name जरूर देखें

क्रीम के पैकेट पर केवल ब्रांड नाम ही नहीं, बल्कि उसका Generic Name भी लिखा होता है। यही वास्तविक औषधीय इंग्रेडिएंट्स होते है जो फंगल संक्रमण के इलाज में काम आते है। यदि डॉक्टर ने किसी विशेष Generic Name की सलाह दी है, तो उसी के अनुसार दवा और क्रीम लें। बिना जानकारी के केवल ब्रांड बदलना या किसी की सलाह पर दवा खरीदना बिल्कुल भी सही नहीं है।

Expiry Date अवश्य जांचें

  • किसी भी दवा का उपयोग करने से पहले उसकी Expiry Date जरूर देखें।
  • एक्सपायर हो चुकी क्रीम का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • यदि पैक खुला हुआ है, खराब गंध आ रही है या रंग/बनावट बदल गई है, तो उसका उपयोग न करें।
  • हमेशा सीलबंद और सुरक्षित पैक खरीदें।

क्या Prescription की आवश्यकता है?

कुछ Antifungal Cream बिना Prescription मार्केट में उपलब्ध हो सकती हैं, जबकि कुछ दवाएं केवल डॉक्टर की सलाह पर ही उपयोग की जानी चाहिए। यदि संक्रमण

  • बार-बार हो रहा है,
  • तेजी से फैल रहा है,
  • बड़े क्षेत्र में है,
  • या चेहरे, जननांग, नाखून या सिर की त्वचा पर है,

तो स्वयं दवा लेने के बजाय Dermatologist से परामर्श लेना बेहतर होता है।

Manufacturing Company की जानकारी देखें

सबसे जरुरी बात जो याद रखे कि दवा खरीदते समय Manufacturer की जानकारी जरूर देखे और भी पढ़ें। ध्यान दें कि

  • निर्माता का नाम और पता स्पष्ट लिखा हो।
  • पैकेजिंग सही और छेड़छाड़ रहित हो।
  • बैच नंबर, MFG और Expiry स्पष्ट रूप से लिखी गई हों।

यदि पैकेजिंग पर आपको थोड़ा सा भी शक हो, तो ऐसी दवा खरीदने से बचें।

Storage Instructions पढ़ें

हर दवा को सही तरीके से सुरक्षित रखना जरूरी होता है।

  • क्रीम को ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
  • सीधे धूप और अत्यधिक गर्मी से बचाएं।
  • उपयोग के बाद ढक्कन अच्छी तरह बंद करें।
  • बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
  • यदि पैकेज पर विशेष Storage Instructions दी गई हों, तो उनका पालन करें।

Doctor को कब दिखाएँ?

स्थिति क्या करें
2-4 सप्ताह में सुधार नहीं Dermatologist से मिलें
संक्रमण फैल रहा है जांच कराएँ
बार-बार लौट रहा है स्वयं इलाज न करें
चेहरे, नाखून या सिर पर संक्रमण डॉक्टर से सलाह लें

Conclusion

Skin Fungal Infection एक ऐसी समस्या है जिसे सही समय पर सही इलाज और सही जानकारी के साथ आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन बिना जांच के कोई भी Cream खरीद लेना, Steroid युक्त क्रीम का इस्तेमाल करना या इलाज बीच में छोड़ देना संक्रमण को और गंभीर बना सकता है।

याद रखें, हर Antifungal Cream हर व्यक्ति या हर प्रकार के फंगल इन्फेक्शन के लिए उपयुक्त नहीं होती। सही क्रीम का चुनाव संक्रमण के प्रकार, उसकी गंभीरता, प्रभावित जगह और आपकी स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। इसलिए केवल विज्ञापन या किसी की सलाह के आधार पर दवा चुनने के बजाय, उसकी सक्रिय दवा, उपयोग की विधि और आवश्यकता होने पर डॉक्टर की सलाह को प्राथमिकता दें। यदि संक्रमण बार-बार हो रहा है, तेजी से फैल रहा है या कई सप्ताह तक उपचार के बाद भी ठीक नहीं हो रहा है, तो स्वयं इलाज करने के बजाय Dermatologist से परामर्श लेना सबसे सुरक्षित विकल्प है।

सही जानकारी, सही दवा और सही उपयोग यही Skin Fungal Infection से जल्दी राहत पाने और दोबारा संक्रमण से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है। चाहे आप एलोपैथिक Antifungal Cream चुनें या Leebord Anti Fungal Cream जैसी आयुर्वेदिक क्रीम, सबसे महत्वपूर्ण बात सही पहचान, सही उपयोग और पूरा उपचार है।

यदि आपके मन में Skin Fungal Infection, Antifungal Cream या उसके सही उपयोग से जुड़ा कोई सवाल है, तो उसे कमेंट में जरूर लिखें। साथ ही इस लेख को अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें, ताकि वे भी गलत क्रीम के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान से बच सकें।

Medical Disclaimer

इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य शैक्षणिक और जागरूकता के उद्देश्य से प्रदान की गई है। इसे किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। Skin Fungal Infection के लक्षण, कारण और उपचार व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

यदि आपको लगातार खुजली, लाल चकत्ते, जलन, दर्द, सूजन, मवाद, बुखार या फंगल इन्फेक्शन से संबंधित कोई भी गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो स्वयं दवा लेने के बजाय योग्य Dermatologist से परामर्श अवश्य लें। किसी भी एंटी-फंगल क्रीम, दवा या उपचार का उपयोग केवल डॉक्टर की सलाह या उत्पाद के निर्देशों के अनुसार ही करें।

Frequently Asked Questions

  1. Skin Fungal Infection के लिए सबसे अच्छी Cream कौन-सी है?
    संक्रमण के प्रकार के अनुसार सही Antifungal Cream चुनें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।
  2. क्या बिना डॉक्टर की सलाह के Antifungal Cream खरीद सकते हैं?
    हल्के संक्रमण में संभव है, लेकिन गंभीर या बार-बार होने पर डॉक्टर से मिलें।
  3. Antifungal Cream कितने दिनों तक लगानी चाहिए?
    लक्षण कम होने पर भी निर्देशानुसार पूरा कोर्स पूरा करें।
  4. क्या Steroid Cream फंगल इन्फेक्शन में लगानी चाहिए?
    नहीं। बिना Dermatologist की सलाह के Steroid Cream का उपयोग न करें।
  5. Cream लगाने के बाद कितने दिनों में असर दिखता है?
    कुछ दिनों में राहत मिल सकती है, लेकिन पूरा इलाज समय पर पूरा करें
  6. क्या Antifungal Cream बच्चों के लिए सुरक्षित है?
    हर Cream बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं होती। पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  7. क्या गर्भावस्था में Antifungal Cream लगा सकते हैं?
    डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी Antifungal Cream उपयोग न करें।
  8. अगर Cream लगाने के बाद भी संक्रमण ठीक नहीं हो रहा है तो क्या करें?
    2-4 सप्ताह में सुधार न हो या संक्रमण बढ़े, तो Dermatologist से मिलें।
  9. क्या Antifungal Cream से संक्रमण हमेशा के लिए ठीक हो जाता है?
    सही इलाज और पूरी अवधि तक उपयोग करने पर संक्रमण ठीक हो सकता है।
  10. Antifungal Cream खरीदते समय क्या देखें?
    Generic Name, Expiry Date, Manufacturer और Storage Instructions जरूर जांचें।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!