Winter Dry Skin और रात की खुजली से हैं परेशान? जानें सही Care Tips

सर्दियों में त्वचा का रूखापन और खुजली के कारण, लक्षण और देखभाल

Abstract

अक्सर हम महसूस करते है कि सर्दियों में ठंडी हवा और कम नमी की वजह से Skin रूखी और खुजलीदार हो जाती है। गर्म पानी से नहाना, Hard Soap का यूज़ करना और मॉइस्चराइजर नहीं लगाने जैसी आदतें समस्या को बढ़ा देती हैं। इसके आम लक्षणों में खिंचाव, पपड़ी, खुरदरापन और रात में बढ़ने वाली खुजली देखने को मिलती हैं। गुनगुने पानी से नहाना, Mild Cleanser यूज़ करना, नमी रहते Moisturizer लगाना और Humidifier का सहारा लेना से राहत मिल सकती है। यदि खुजली बहुत तेज हो, फैलती जाए या सही देखभाल के बाद भी ठीक नहीं हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है। इस लेख सामान्य जानकारी देता है और चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं है।

Introduction

अक्सर आपने महसूस किया होगा कि सर्दियों की सुबह आप नहाकर निकलते है, तौलिया से पानी पोछते है… और अचानक स्किन खिंची-खिंची लगने लगती है जैसे कोई पतली लेयर चढ़ा दी हो। हाथों की पीठ पर सफ़ेद-सफ़ेद लेयर दिखने लगीं, चेहरे पर हल्की पपड़ी, और रात को जब बिस्तर में लेटो तो खुजली इतनी बढ़ जाती है कि बार-बार खुजलाने का मन करने लगता है। कई बार तो सोने के बीच में भी उंगलियाँ खुद-ब-खुद खुजला रही होती हैं। ये कोई अनोखी समस्या नहीं है। सर्दियों में हवा ठंडी और सूखी होती है, नमी का लेवल गिर जाता है। स्किन का ऊपरी हिस्सा पानी को रोक नहीं पाता, और इसका नतीजा यह की स्किन से नमी तेजी से उड़ जाती है। ऊपर से यदि गर्म पानी से नहाने की आदत है या रोज का साबुन थोड़ा कठोर है, तो रूखापन और खुजली और तेज़ी से बढ़ जाती है।

इस लेख में हम ठीक इन्हीं बातों पर बात करेंगे, कि सर्दियों में त्वचा क्यों इतनी जल्दी रूखी और खुजलीदार हो जाती है, किन चीज़ों से समस्या और बिगड़ सकती है, और रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतों से कैसे त्वचा को नरम और आरामदेह रखा जा सकता है।

Winter Dry Skin होने के मुख्य कारण

अधिकांश लोगो का यह सवाल होता है कि सर्दियों में स्किन अचानक इतनी रूखी और बेचैन क्यों हो जाती है? साथ ही कई बार हमें लगता है कि सिर्फ ठंड की वजह से है, लेकिन असल में कई छोटी-छोटी चीजें मिलकर परेशानियां पैदा करती हैं। इसे सरल शब्दों में समझते हैं।

Winter Dry Skin - सर्दियों में ड्राई स्किन और खुजली से परेशान व्यक्ति की देखभाल करते हुए

ठंडी हवा और कम Humidity

बता दें कि दूसरी ओर सर्दियों की हवा में नमी बहुत कम होती है। जब आप बाहर निकलते हैं या घर के अंदर हीटर/रूम हीटर चलाते हैं, तो हवा स्किन की सतह से पानी को हटा देती है। स्किन का पानी तेजी से उड़ने लगता है और वह सूखकर खिंचने लगती है। इसे हम अक्सर सुबह बालकनी में चाय पीते हुए महसूस करते है जैसे ठंडी हवा लग रही हो, या ऑफिस में A.C./हीटर चल रहा हो। तो आपके कुछ घंटों में ही हाथों और चेहरे पर वह खिंचाव वाला फील आ जाता है। यही कम Humidity का असर है।

गर्म पानी से ज्यादा देर नहाना

ठंड में गर्म पानी ज्यादातर लोगो को अच्छा लगता है। लेकिन यदि पानी बहुत गर्म हो और नहाने का समय लंबा हो जाए, तो स्किन के नेचुरल तेल जो नमी बनाए रखने का काम करते हैं वह धुलकर निकल जाते हैं। बहुत से लोग 15-20 मिनट गर्म पानी में खड़े रहते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि नहाकर निकलते ही स्किन सूखी और तनी हुई महसूस होती है। गर्म पानी Temporary आराम देता है, लेकिन लंबे समय में रूखापन बढ़ा देता है।

Hard Soap और ज्यादा Cleansing

सर्दियों में भी यदि रोज वही तेज साबुन या बॉडी वॉश यूज़ किया जाए जो गर्मियों में ज्यादातर यूज़ किया जाता है, तो परेशानी बढ़ सकती है। Hard soap स्किन की protective लेयर को नुकसान पहुँचाते हैं। साथ ही बार-बार धोना या रगड़-रगड़ कर साफ करना भी Skin Barrier को कमजोर कर देता है। कई बार लोग सोचते हैं “अच्छी तरह साफ होना चाहिए”, लेकिन सर्दियों में जरूरत से ज्यादा सफाई उल्टा असर डालती है। स्किन की खुद की नमी और तेल निकल जाते हैं।

Moisturizer न लगाना या गलत समय पर लगाना

नहाने के तुरंत बाद त्वचा थोड़ी नम रहती है। यही सबसे अच्छा समय होता है मॉइस्चराइजर लगाने का, क्योंकि तब वह नमी को अंदर लॉक कर लेता है। यदि नहाने के आधा घंटा बाद या बिल्कुल सूखी त्वचा पर लगाएँ, तो फायदा कम मिलता है। कुछ लोग तो पूरे सर्दी में मॉइस्चराइजर लगाना भूल जाते हैं या सिर्फ चेहरे पर लगाते हैं। हाथ, पैर, कोहनी और घुटने सूखते रहते हैं और धीरे-धीरे खुजली शुरू हो जाती है।

कमजोर Skin Barrier

Skin barrier स्किन की सबसे बाहरी सुरक्षा लेयर होती है। जब यह परत ठंड, गर्म पानी, Hard Soap या कम नमी की वजह से कमजोर हो जाती है, तो त्वचा बाहर की चीजों से आसानी से प्रभावित होने लगती है। और इसका नतीजा यह होता है कि स्किन में रूखापन, खिंचाव, हल्की जलन और खुजली शुरू हो जाती है। एक बार Barrier कमजोर हो जाए तो छोटी-छोटी चीजें भी ज्यादा असर डालने लगती हैं। इसलिए सर्दियों में Barrier को मजबूत रखना बहुत जरूरी होता है। यह सभी कारण अक्सर एक साथ काम करते हैं। एक को सुधारने से राहत मिलती है, लेकिन जब सभी पर ध्यान दिया जाए तो स्किन काफी आराम महसूस करती है। लेकिन यह भी जानना जरुरी है कि परेशानियों को कैसे कम किया जा सकता है।

Winter में Dry Skin के लक्षण क्या होते हैं?

जब सर्दियों में Skin रूखी होने लगती है, तो शरीर छोटे-छोटे इशारे देने लगता है। कई बार हम इन्हें नज़रअंदाज़ कर देते हैं और सोचते हैं कि “ठंड है, ऐसे ही होगा।” लेकिन यदि आप इन लक्षणों को जल्दी पहचान लें, तो समस्या बढ़ने से पहले संभाली जा सकती है। इनमें सबसे आम लक्षण होते है skin पर सफेद या महीन पपड़ी का दिखना। खासकर हाथों की पीठ, कोहनियों या पिंडलियों पर हल्की-हल्की सफेद लेयर नजर आने लगती हैं। कभी-कभी चेहरे पर भी महीन flakes दिखाई देते हैं, जैसे कोई पतली धूल जम गई हो।

Winter Dry Skin - सर्दियों में Dry Skin और खुजली से परेशान व्यक्ति की देखभाल

Winter Season में Dry Skin के शुरुआती लक्षण

दूसरा साफ लक्षण है खिंचाव और खुरदरापन जैसा महसूस होने लगता है। नहाने के बाद या ठंडी हवा में निकलने पर skin ऐसी लगती है जैसे कोई रबर की परत चढ़ा दी हो। साथ ही पिंडलियों, हाथों और बाजुओं पर स्किन छूने पर खुरदरी महसूस होती है। यह शरीर के हाथ, पैर, चेहरा और होंठ को सबसे पहले प्रभावित करते हैं। क्योंकि होंठ फटने लगते हैं, हाथों की स्किन सूखकर सफेद नजर आती है, और पैरों की एड़ियाँ खुरदरी हो जाती हैं। कई लोग सिर्फ चेहरे पर ध्यान देते हैं, जबकि बाकी हिस्से चुपचाप सूखते रहते हैं।

इन सभी में खुजली भी एक बड़ा लक्षण है। शुरू में हल्की-फुल्की होती है, लेकिन यह अचानक बढ़ जाती है। बार-बार खुजलाने की इच्छा होती है। यदि खुजलाते रहें तो Skin पर लालिमा आ सकती है और पूरी स्किन पर छोटी-छोटी दरारें पड़ सकती हैं, जो कभी-कभी हल्की जलन भी पैदा करती हैं। तो यहाँ एक बात साफ तरीके से समझनाजरुरी है कि हर खुजली सिर्फ रूखी Skin की वजह से नहीं होती। कभी-कभी एलर्जी, मौसमी बदलाव, या कोई और त्वचा संबंधी समस्या भी खुजली का कारण बनती है।

यदि खुजली बहुत तेज हो, लगातार बनी रहे, या साथ में सूजन, पानी निकलना या तेज जलन हो, तो सिर्फ Dry Skin मानकर छोड़ देना लापरवाही होती है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है। यह सभी लक्षण आमतौर पर धीरे-धीरे शुरू होते हैं। लेकिन आप इन्हें समय रहते नोटिस कर लें, तो सही देखभाल से काफी राहत मिल सकती है। अब हम देखेंगे कि इन लक्षणों को कैसे कम किया जा सकता है।

Winter Dry Skin पर रात के समय खुजली क्यों बढ़ जाती है?

जब भी खुजली हमारे शरीर में महसूस होती है तो दिनभर चलते-फिरते तो खुजली सह लेते है, लेकिन रात को जैसे ही बिस्तर में लेटते हैं, वही खुजली अचानक कई गुना तेज होने लगती है। और उंगलियाँ खुद खुजलाने को मचलती हैं, इससे कई बार नींद बार-बार टूटती है और सुबह उठकर लगता है कि रातभर लड़ाई लड़ी हो। यह अनुभव कई लोगों का कॉमन है, खासकर सर्दियों के समय अक्सर ऐसा महसूस होता है।

इसका कारण यह होता है कि रात में कमरा बंद रहता है, हीटर या रूम हीटर चल रहा होता है और बिस्तर गर्म हो चुका होता है। दिनभर ठंडी हवा और कम नमी ने जो पानी Skin से खींच लिया था, रात को वह रूखापन साफ महसूस होने लगता है। शरीर पूरी तरह आराम की स्थिति में होता है, ध्यान बंटा नहीं रहता, इसलिए दिनभर की हल्की-फुल्की Irritation रात को जोर से उभर आती है। रजाई, कंबल या पजामा का कपड़ा सूखी Skin पर रगड़ पैदा करता है, जिससे खुजली और बढ़ जाती है।

इसमें सबसे जरूरी बात जो हमेशा रखना होता है कि यदि खुजली रात में इतनी तेज हो कि नींद पूरी तरह उड़ जाए, घर के दूसरे सदस्यों को भी वही परेशानी हो, या उंगलियों के बीच, कलाई, कमर या बगल में छोटे-छोटे दाने दिखें, तो सिर्फ Dry Skin मानकर छोड़ देना ठीक नहीं होता है। ऐसी स्थिति में scabies जैसी समस्या भी हो सकती है, जिसकी जांच कराना जरूरी होता है। इसके लिए डॉक्टर से एक बार सलाह ले लेना बेहतर होता है, ताकि सही वजह पता चल सके और समय रहते इलाज शुरू हो किया जा सके। रात में या अचानक की इस बढ़ी हुई खुजली को हल्के में बिल्कुल न लें।

Dry Skin और Eczema में क्या अंतर है?

Winter Dry Skin - सर्दियों में ड्राई स्किन और खुजली से परेशान व्यक्ति की देखभाल करते हुए

पहचानसामान्य Dry SkinEczema की संभावना
त्वचा का रूपरूखी, खुरदरी या पपड़ीदारलाल, सूजी हुई या पपड़ीदार
खुजलीहल्की से मध्यम हो सकती हैअक्सर तेज खुजली हो सकती है
त्वचा में बदलावखिंचाव और नमी की कमी महसूस हो सकती हैबार-बार लालिमा, जलन या त्वचा में सूजन हो सकती है
समस्या की अवधिMoisturizer से सुधार हो सकता हैबार-बार लक्षण उभर सकते हैं
देखभालनियमित Moisturizer और Gentle Cleansing मदद कर सकते हैंत्वचा की देखभाल के साथ डॉक्टर के उपचार की जरूरत हो सकती है

इन सभी लक्षणों के आधार पर Eczema या किसी अन्य त्वचा संबंधी परेशानियों को पहचाना नहीं जा सकता। खुजली या रूखापन लगातार बना रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है

Winter Dry Skin और खुजलीदार Skin की देखभाल कैसे करें?

हमारी स्किन को सर्दियों में Dry और Itchy Skin से राहत पाने का सबसे अच्छा तरीका छोटी-छोटी रोज़मर्रा की आदतों को सुधारना है। यह आदतें आसान हैं, लेकिन नियमित रूप से अपनाने पर फर्क साफ दिखाई देता है।

  1. नहाने के लिए गुनगुना पानी इस्तेमाल करें। बहुत गर्म पानी Skin के नेचुरल तेलों को निकाल देता है, इसलिए पानी ऐसा रखें जो आरामदेह लगे, जलन पैदा न करे। और नहाने का समय भी 5-8 मिनट से ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहिए। जल्दी नहाकर निकलना बेहतर रहता है।
  2. किसी भी प्रकार के साबुन या बॉडी वॉश चुनते समय Mild और Fragrance-free वाला लें। तेज खुशबू वाले या Hard Soap Skin Barrier को ओर कमजोर कर सकते हैं। स्किन को सर्दियों में सफाई के नाम पर ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं होती।
  3. नहाने के बाद तौलिये से जोर-जोर से पोंछने की बजाय हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाना बेहतर होता है। Skin को पूरी तरह सुखाए बिना, जब वह थोड़ी नम हो, तभी Moisturizer लगा लें। इस समय लगाने से नमी अंदर लॉक हो जाती है और खिंचाव कम हो जाता है।
  4. स्किन का दिनभर भी ध्यान रखें। हाथ धोने के बाद तुरंत Moisturizer लगाएँ। जब भी skin रूखी या खिंची-खिंची लगे, चाहे दोपहर हो या शाम, दोबारा moisturizer लगा लें। खासकर हाथ, पैर, कोहनी और पिंडलियों पर नियमित रूप से लगाने से फर्क पड़ता है।
  5. यदि स्किन पर खुजली हो तो जोर से नहीं खुजलाना है। खुजलाने से लालिमा और छोटी दरारें स्किन में बढ़ सकती हैं। इसके बजाय साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर हल्की ठंडी पट्टी रखें। इससे अस्थायी राहत मिलती है। कमरे की हवा बहुत सूखी लगे तो Humidifier का यूज़ मददगार होता है। इससे हवा में नमी बनी रहती है और skin से पानी कम उड़ता है।

आदतें जो avoid करें-

बहुत गर्म पानी से नहाना, जोर-जोर से scrubbing करना, बार-बार exfoliation करना और खुजली पर बिना डॉक्टर की सलाह के steroid या antifungal cream लगाना। ये चीजें परेशानी ओर बिगाड़ सकती हैं। यह छोटी-छोटी बातें नियमित रूप से अपनाएँ तो ज्यादातर मामलों में skin काफी आराम महसूस करने लगती है। यदि फिर भी खुजली बहुत तेज रहे या बढ़ती जाए, तो डॉक्टर से सलाह लेना सही होता है।

Winter Dry Skin में खुजली होने पर डॉक्टर से कब संपर्क करें?

सर्दियों में ज्यादातर मामलों में रूखी और खुजलीदार skin सही देखभाल करने से ठीक हो जाती है। लेकिन कुछ स्थितियों में घर पर उपाय काफी नहीं होते। और ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है। यदि खुजली इतनी तेज हो जाए कि नींद पर पूरी तरह से असर डालने लगे और रातभर परेशान करें, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल नहीं करें। लगातार नींद न आने से थकान बढ़ती है और परेशानी बढ़ सकती है। शरीर की skin पर घाव, खून आने, पस निकलने या दर्द होने पर भी तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ। यह सभी लक्षण बताते हैं कि साधारण रूखापन से आगे की स्थिति बन चुकी है।

Skin पर खुजली यदि कई दिनों या हफ्तों तक बनी रहे, या शरीर के अन्य हिस्सों में फैलती जाए, तो जांच कराना बेहतर होता है। सही Skincare अपनाने के बावजूद भी अगर रूखापन और खुजली में कोई सुधार नहीं दिखे, तो किसी त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना चाहिए।

कभी-कभी Skin पर गोल निशान, फैलते हुए धब्बे या किनारों पर पपड़ीदार निशान दिखते हैं। ऐसी स्थिति में Fungal Infection का ज्यादातर मामलो में शक होता है, इसलिए सही पहचान करके डॉक्टर से इलाज लेना हैं।

इन सबमे सबसे महत्वपूर्ण बात यदि सांस लेने में तकलीफ हो, या चेहरे, होठों या गले में अचानक सूजन आ जाए, तो तुरंत Emergency Medical Help लें। साथ ही यह लक्षण गंभीर एलर्जी फैला सकते हैं तो इलाज में देरी करना खतरनाक होता है। समय रहते डॉक्टर से संपर्क करने से न सिर्फ राहत जल्दी मिलती है, बल्कि गंभीर स्थितियां कण्ट्रोल में आ जाती है।

Conclusion

हम इस आर्टिकल से समझ सकते है कि सर्दियों में skin का रूखा और खुजलीदार होना आम बात है, लेकिन इसे सहते रहना और इग्नोर करना लापरवाही होती है। ठंडी हवा, कम नमी, गर्म पानी और गलत सफाई की आदतें मिलकर समस्या पैदा करती हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मामलों में छोटी-छोटी आदतें बदलने से काफी राहत मिल जाती है जैसे गुनगुने पानी से नहाना, mild cleanser यूज़ करना, नमी रहते moisturizer लगाना और जरूरत पड़ने पर humidifier का सहारा लेना।

साथ ही इस बात का भी ख्याल रखना है कि रात की बढ़ी हुई खुजली या लगातार बनी रहने वाली परेशानी को हल्के में नहीं लेंना है। यदि सही देखभाल के बाद भी आराम न मिले, या कोई असामान्य लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। क्योंकि थोड़ी सी समझ और नियमित देखभाल से सर्दियों में भी soft और आरामदेह skin बनाए रखना संभव है। अंत में अपनी स्किन का ख्याल रखते हुए सर्दियों के मौसम को परेशानी की जगह आराम का मौसम बनाए।

Disclaimer

इस लेख में केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई बातें किसी भी तरह की चिकित्सकीय सलाह, निदान या इलाज का विकल्प नहीं हैं। हर व्यक्ति की skin और स्वास्थ्य की स्थिति अलग हो सकती है, इसलिए कोई भी समस्या होने पर योग्य डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। स्वयं से कोई दवा या क्रीम शुरू करने से पहले पेशेवर राय लेना बेहतर रहता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. सर्दियों में skin क्यों रूखी हो जाती है?
ठंडी हवा और कम नमी की वजह से skin से पानी तेजी से उड़ जाता है।

2. नहाने के बाद skin क्यों खिंची-खिंची लगती है?
गर्म पानी और साबुन skin के प्राकृतिक तेल निकाल देते हैं, जिससे खिंचाव महसूस होता है।

3. रात को खुजली क्यों बढ़ जाती है?
गर्म बिस्तर और कमरे की गर्माहट रूखी skin की irritation को और ज्यादा महसूस कराती है।

4. मॉइस्चराइजर कब लगाना सबसे अच्छा है?
नहाने के तुरंत बाद, जब skin थोड़ी नम हो।

5. क्या रोज नहाने से skin और रूखी हो सकती है?
हाँ, अगर बहुत गर्म पानी और hard soap इस्तेमाल करें तो रूखापन बढ़ सकता है।

6. खुजली होने पर क्या करना चाहिए?
जोर से न खुजलाएँ। ठंडी पट्टी रखें और moisturizer लगाएँ।

7. क्या humidifier वाकई मदद करता है?
हाँ, कमरे की हवा में नमी बढ़ाकर skin से पानी कम उड़ने में मदद करता है।

8. कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए?
खुजली बहुत तेज हो, नींद प्रभावित हो, या सही देखभाल के बाद भी ठीक न हो तो।

9. क्या हर खुजली सिर्फ dry skin की वजह से होती है?
नहीं। कभी-कभी एलर्जी, infection या अन्य कारण भी हो सकते हैं।

10. steroid cream खुद से लगा सकते हैं?
नहीं। बिना डॉक्टर की सलाह के steroid या antifungal cream न लगाएँ।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *