What to eat during diarrhea: जानें दस्त में क्या खाएं, क्या नहीं

What to eat during diarrhea

Table of Contents

Abstract

दस्त, जिसे आमतौर पर Loose Motion या Loose Stool के रूप में जाना जाता है, एक ऐसी स्थिति है जिसमें बार-बार मल त्याग होता है। मल आमतौर पर पतला या पानी जैसा होता है और इसमें smell हो सकती है। इस स्थिति में constipation, पेट में दर्द, ऐंठन और Vomit जैसे लक्षण हो सकते हैं।

दस्त होने पर अक्सर घर में अलग-अलग सलाह दी जाती है। “अभी कुछ भी मत खाओ, पेट को आराम दो। कोई सिर्फ केला या खिचड़ी खाने की सलाह देता है तो कोई सिर्फ चाय पीने को कहता है। इतनी अलग-अलग बातों के बीच समझना मुश्किल हो सकता है कि दस्त में क्या खाएँ, क्या पिएँ और कब डॉक्टर के पास जाएँ।

सामान्यतः अचानक शुरू हुए Loose motion में जानबूझकर भूखे रहने की सलाह नहीं दी जाती है। Foods to eat during diarrhea मैं व्यक्ति की सहनशीलता के अनुसार भोजन जारी रखा जा सकता है। साथ ही शरीर से निकल रहे पानी और आवश्यक लवणों की भरपाई पर ध्यान देना जरूरी है। केवल खाना बदलना पर्याप्त नहीं होता है।

हर एक व्यक्ति के दस्त का कारण एक जैसा नहीं होता। संक्रमण, कुछ दवाएँ और भोजन से जुड़ी परेशानी की वजह हो सकती है। इसलिए किसी भी एक घरेलू चीज़ को हर तरह के दस्त का इलाज मानना सही नहीं है। इस लेख में दस्त के लक्षण, निर्जलीकरण के लक्षण, ORS बनाने का सही तरीका, भोजन के सामान्य विकल्प और बच्चों की देखभाल समझेंगे। साथ ही जानेंगे कि किन परिस्थितियों में घर पर इंतज़ार करने के बजाय चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।

दस्त (Diarrhea) क्या है?

दस्त को अंग्रेज़ी में Diarrhea या loose Motion कहते हैं। WHO के अनुसार दिन में तीन या उससे अधिक बार पतला या पानी जैसा मल होना, अथवा व्यक्ति की सामान्य आदत से अधिक बार ऐसा मल होना loose motion कहलाता है। स्तनपान करने वाले छोटे शिशुओं का मल भी स्वाभाविक रूप से नरम पेस्ट जैसा हो सकता है, इसलिए सिर्फ़ बार-बार सामान्य आकार वाला मल देखकर दस्त नहीं कह सकते हैं।

आप ध्यान दीजिए कि मल कितना पानी जैसा है, कितनी बार गया है और साथ में अन्य परेशानियाँ हो रही हैं या नहीं। अपने सामान्य routine में हुए बदलाव पर ध्यान दें। उदाहरण के लिए, किसी व्यक्ति को सामान्यतः दिन में एक बार मल आता है। अचानक कई बार पानी जैसा मल आने लगे, तो यह बदलाव ध्यान देने योग्य है। लेकिन केवल संख्या के आधार पर बीमारी की गंभीरता तय नहीं की जा सकती है। व्यक्ति कितना खा-पी रहा है और उसकी सामान्य स्थिति कैसी है, यह भी देखना होता है।

Diarrhea Symptoms

 diarrhea symptoms

दस्त लगने पर कुछ लोगों को कुछ लक्षण देखने को मिलते हैं:

  • पेट में मरोड़ या दर्द होना
  • पेट फूलने लगना
  • मतली या उल्टी होना
  • बुखार आना
  • भूख कम लगना
  • तुरंत शौच जाने की जरूरत पड़ना

ये सभी परेशानियाँ हो सकती हैं। हर व्यक्ति में सभी लक्षण होना जरूरी नहीं होता है। लेकिन कुछ लोगों को केवल पतला मल आता है, जबकि दूसरे व्यक्ति को उल्टी या फिर पेट दर्द भी हो सकता है। यदि आपको ज्यादा तकलीफ हो तो डॉक्टर से संपर्क करना पड़ सकता है। डॉक्टर के पास जाते समय सिर्फ पेट खराब है कहना काफी नहीं होता है; उन्हें स्पष्ट बताएं। दस्त कब शुरू हुए, कितनी बार हुए, बुखार है या नहीं, और पानी रुक पा रहा है या नहीं, what to eat during diarrhea, इन बातों को याद रखें। लक्षणों की जानकारी लेना अपनी स्थिति समझने के लिए है, खुद बीमारी का नाम तय करने के लिए नहीं। खासकर खून, बहुत तेज दर्द या असामान्य सुस्ती जैसे संकेतों को सामान्य दस्त मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

दस्त क्यों होते हैं?

दस्त लगने पर अचानक कुछ सामान्य कारणों में पेट-आंतों का संक्रमण, food poising और कुछ दवाओं के दुष्प्रभाव शामिल हैं। कुछ लोगों में पाचन संबंधी स्थिति भी वजह हो सकती है। इसलिए यह ज़रूरी नहीं कि आख़िरी बार खाई गई चीज़ ही कारण हो। उदाहरण के लिए, दवा शुरू होने के बाद दस्त हुए हों, तो डॉक्टर को उसका नाम बताना महत्वपूर्ण है। अगर बार-बार एक ही भोजन के बाद परेशानी महसूस हो, तो समय और भोजन लिख सकते हैं। लेकिन एक-दो अनुभवों के आधार पर कई खाद्य समूहों को हमेशा के लिए बंद न करें।

इन सवालों के जवाब तैयार रखना उपयोगी है:

  • क्या आपने अभी-अभी नई दवा शुरू की है?
  • क्या यात्रा की थी या पानी का स्रोत बदला था?
  • क्या घर में किसी और को भी उल्टी-दस्त हैं?
  • क्या किसी खास भोजन के बाद बार-बार लक्षण होते हैं?
  • क्या पहले भी परेशानी रही है?

इनका उद्देश्य कारण का अनुमान लगाकर उपचार करना नहीं, बल्कि डॉक्टर को सही जानकारी देना है।

दस्त-क्यों-होते-हैं

क्या दस्त में भूखे रहने से पेट सही हो जाता है?

सामान्यतः जानबूझकर व्रत करना जरूरी नहीं होता है। अचानक दस्त शुरू हो जाएँ तो व्रत या बहुत सीमित आहार की सलाह नहीं देते हैं। भूख लौटने पर सामान्य भोजन लिया जा सकता है। बच्चों का उम्र के अनुसार भोजन जारी रहना चाहिए।

हालाँकि, इसका मतलब यह नहीं कि उल्टी होने पर पूरी थाली एक ही बार में खाना सही होता है। भूख कम हो, तो कम मात्रा में शुरू करें। आराम से खाएँ और देखें कि क्या सहन हो रहा है। या क्या पचा पा रहे हैं। यहाँ पर दो परिस्थितियाँ अलग हैं। एक व्यक्ति को भूख नहीं लग रही है और वह थोड़ी मात्रा में खा रहा है। दूसरा व्यक्ति भूख होने के बावजूद इस डर से खाना बंद कर देता है कि कुछ खाने से दस्त ज़रूर बढ़ेंगे। दूसरे मामले में अनावश्यक पाबंदी लग सकती है। भोजन जारी रखने की सलाह उस व्यक्ति पर लागू नहीं की जानी चाहिए जिसे लगातार उल्टी हो रही हो, जो तरल भी नहीं पी पा रहा हो या जिसकी हालत बिगड़ रही हो। ऐसी स्थिति में पहले चिकित्सा सहायता ज़रूरी है।

दस्त में सबसे पहले पानी का ध्यान दें?

दस्त और उल्टी के दौरान शरीर से तरल पदार्थ निकलते हैं और पानी की कमी हो जाती है। जब उनकी भरपाई पर्याप्त नहीं होती, तो dehydration यानी पानी की कमी हो सकती है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों में यह अधिक गंभीर हो सकती है। हमें इस बात का बहुत एहसास होना चाहिए कि हम कितना पानी पी रहे हैं।

 Dehydration Symptoms कैसे पहचानें?

  • बदलावों पर ध्यान दीजिए
  • मुँह और जीभ सूखने लगना
  • सामान्य से कम पेशाब आना
  • पेशाब का रंग गहरा हो जाना
  • बहुत ज्यादा प्यास लगना
  • चक्कर या कमजोरी लगना
  • बच्चों में सामान्य से कम गीले डायपर
  • रोने पर आँसू कम आना
  • असामान्य सुस्ती

बेहोशी, भ्रम या पीने में असमर्थता हो तो तत्काल अस्पताल जाना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को जबरदस्ती मुँह से तरल न पिलाएँ। गंभीर dehydration का उपचार अस्पताल में करना पड़ सकता है।

ORS for Diarrhea: दस्त में ORS क्यों जरूरी है?

ORS-बनाने-के-ज़रूरी-नियम

ORS का पूरा नाम Oral Rehydration Salts है। निर्देशों के अनुसार पानी में घोलने पर यह ऐसा घोल बनाता है जो दस्त में खोए पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई के लिए इस्तेमाल होता है। ORS का उद्देश्य तुरंत मल रोकना नहीं है। इसे पीने के बाद भी दस्त आ सकते हैं; इससे यह निष्कर्ष नहीं निकलता कि इसका कोई उपयोग नहीं हुआ।

 बनाने के ज़रूरी नियम:

  • पैकेट पर लिखी पानी की मात्रा पढ़ें।
  • साफ़ बर्तन और सुरक्षित पीने का पानी लें।
  • पूरा पैकेट बताई गई मात्रा में घोलें।
  • अनुमान से पानी कम या ज़्यादा न करें।
  • इसमें अतिरिक्त चीनी, नमक, दूध या जूस न मिलाएँ।

हर एक लीटर पानी के लिए नहीं होता। अलग आकार के पैकेट अलग मात्रा के पानी के लिए बनाए जाते हैं। इसलिए पुराने अनुभव के बजाय उसी पैकेट के निर्देश मानें। तैयार घोल साफ़ और ढके बर्तन में रखें। सामान्यतः 24 घंटे के बाद बचा घोल फेंक दिया जाता है। उत्पाद के निर्देश भी जाँच लेना चाहिए। गंदा या दूषित हो गया घोल इस्तेमाल न करें।

उल्टी भी हो रही हो, तो तरल कैसे लें?

मतली होने पर एक साथ बड़ा गिलास पीना मुश्किल लग सकता है। ऐसे में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार तरल लेने की कोशिश करें। छोटे बच्चे को साफ चम्मच या कप से देना सुरक्षित रहता है।

लेकिन कोशिश करते रहने और मदद लेने में देरी करने के बीच फर्क है। यदि बार-बार उल्टी हो और पानी या ORS भी न रुक रहा हो, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। नारियल पानी, सूप या साधारण पानी कुछ लोगों के तरल सेवन का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन वे ORS की समान संरचना वाला विकल्प नहीं हैं। ORS में पानी और लवणों का अनुपात तय होता है।

किडनी की बीमारी, diabetes या तरल की मात्रा सीमित रखने की सलाह हो, तो डॉक्टर से पूछें कि आपके लिए कौन-सा घोल और कितनी मात्रा उपयुक्त है। सबको एक जैसा “बहुत ज्यादा पानी पीजिए” कहना उचित नहीं है।

दस्त में क्या खाएँ? घर के सामान्य भोजन से शुरुआत करें

What to eat during diarrhea यह सवाल दस्त होने पर सबसे आम होता है। इसका जवाब व्यक्ति की भूख, उम्र और भोजन सहन करने की क्षमता पर निर्भर करता है। आमतौर पर कम तेल-मसाले वाला सामान्य भोजन छोटी मात्रा में लिया जा सकता है। दस्त के दौरान भोजन का उद्देश्य शरीर को पोषण देना है। किसी विशेष चीज़ को दस्त रोकने वाला निश्चित इलाज बताना सही नहीं होगा। कम मात्रा में सामान्य, कम तैलीय भोजन आजमाया जा सकता है। चावल, रोटी या टोस्ट, पका हुआ आलू, केला और कुछ पकी सब्जियाँ सामान्य विकल्प हो सकते हैं। एक साथ अधिक खाने के बजाय छोटे भोजन लेना सुविधाजनक हो सकता है।

भारतीय घर में इसका व्यावहारिक उदाहरण कम तेल-मसाले वाली खिचड़ी या नरम चावल हो सकता है। दाल या कोई दूसरी चीज़ लेने पर गैस या असुविधा बढ़े, तो मात्रा और विकल्प बदलें। भोजन की पसंद केवल सूची से तय न करें। व्यक्ति की उम्र, पहले से मौजूद बीमारी और सहनशीलता भी देखें। दूध से परेशानी वाले व्यक्ति और सामान्य दूध सहन करने वाले व्यक्ति की ज़रूरत अलग हो सकती है। बच्चे को भी केवल चावल का पानी देकर पूरा दिन न निकालें। उसकी उम्र के अनुसार पोषण देने वाले भोजन और फीडिंग के बारे में जरूरत पड़ने पर बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।

केला, चावल और खिचड़ी ही पूरा आहार होना चाहिए?

केला और चावल कुछ लोगों को बहुत सही लग सकता है। लेकिन कई दिनों तक केवल दो-तीन चीज़ें ही खाना सही नहीं होता है। BRAT डाइट में बनाना, राइस, एप्पलसॉस और टोस्ट शामिल होते हैं। ये भोजन शुरू में तो सहन हो सकते हैं, लेकिन लंबे समय के लिए इन्हें ही पूरा खाना बनाना संतुलित पोषण का विकल्प नहीं है।

घर में खिचड़ी बनाते समय अत्यधिक घी, तेल या तीखा तड़का डालना ज़रूरी नहीं है। छोटी मात्रा में शुरू करें। दाल की मात्रा अपनी सहनशीलता के अनुसार रखें। जैसे-जैसे भूख और आराम बढ़े, भोजन में विविधता वापस लाएँ। किसी परिचित भोजन को खाते ही दस्त निश्चित रूप से रुक जाएँगे, ऐसी उम्मीद न रखें।

एक उपयोगी सवाल यह है: “आज क्या ऐसा खाया जा सकता है जिसे मैं आराम से खा सकूं?” यह पूछना “सबसे ताकतवर दस्त रोकने वाला खाना कौन-सा है?” से ज्यादा व्यावहारिक है।

Foods to Avoid During Diarrhea: क्या नहीं खाएँ

दस्त-में-क्या-नहीं-खाना-चाहिए

(Foods to avoid during diarrhea) कुछ चीजें दस्त के दौरान परेशानी बढ़ा सकती हैं। इनमें अधिक वसा वाला भोजन, ज्यादा मीठे पेय, caffeine और alcohol शामिल हैं। Sugar-free chewing gum या मिठाइयों में मौजूद कुछ sugar alcohols भी समस्या बढ़ा सकते हैं।

व्यावहारिक रूप से इन पर ध्यान दें

चीजक्या ध्यान रखें?
समोसा, पकौड़े, बहुत तैलीय भोजनफिलहाल कम करें या टालें
बहुत मीठे पेय और soft drinkshydration का मुख्य साधन न बनाएं
अधिक चाय-कॉफीcaffeine वाली चीजें सीमित रखें
Alcoholदस्त के दौरान टालें
कोई भोजन जिससे स्पष्ट परेशानी बढ़ती होउसे अस्थायी रूप से रोककर सलाह लें

तीखा भोजन खाने से असुविधा बढ़े, तो उसे भी टाल सकते हैं। लेकिन सभी लोगों को बिना जरूरत एक लंबी “प्रतिबंधित भोजन सूची” देना उचित नहीं है।

कम मात्रा में भोजन लेने और सब कुछ बंद कर देने में फर्क है। अपनी प्रतिक्रिया समझें, लेकिन डर के कारण अनावश्यक परहेज न बढ़ाएं।

दूध, दही और छाछ के बारे में क्या करें?

दस्त के बाद कुछ लोगों को दूध पचाने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में दूध लेने के बाद गैस, पेट फूलना या दस्त बढ़ जाने जैसी परेशानी देखने को मिलती है। इसका मतलब यह नहीं कि हर व्यक्ति को सभी dairy products बंद करने चाहिए। दही कुछ लोगों को सहन हो सकता है, लेकिन इसे निश्चित उपचार या probiotic दवा के समान न समझें।

छाछ ले रहे हों, तो स्वच्छ तैयारी और अपनी सहनशीलता देखें। इसे ORS का विकल्प न बनाएं। बहुत अधिक मसाले वाली न पिएं। शिशुओं के मामले में नियम अलग है। यदि स्तनपान जारी हो तो फॉर्मूला अपने आप पतला न करें और चिकित्सीय सलाह के बिना feeding में बड़ा बदलाव न करें।

यदि डेयरी लेने पर बार-बार परेशानी हो रही है, तो केवल अनुमान के आधार पर ही लंबे समय का प्रतिबंध लगाने के बजाय डॉक्टर या योग्य डाइटिशियन से बात करें। बच्चों में यह और ज़रूरी है, क्योंकि उनकी पोषण संबंधी ज़रूरतें उम्र के अनुसार बदलती हैं।

Diarrhea Diet: दस्त में एक दिन का भोजन

नीचे दिया गया उदाहरण ऐसे वयस्क के लिए है जो होश में है, तरल पी पा रहा है और जिसे तत्काल चिकित्सा सहायता वाले संकेत नहीं हैं। यह व्यक्तिगत diet prescription नहीं है

समयभोजन का सामान्य उदाहरण
सुबहकम तेल वाला नरम नाश्ता या टोस्ट
मध्य सुबहभूख के अनुसार केला या दूसरा सहन होने वाला छोटा भोजन
दोपहरनरम चावल या साधारण खिचड़ी
शामछोटा snack या हल्का सूप
रातकम तेल-मसाले वाला सामान्य भोजन
दिनभरजरूरत और चिकित्सकीय निर्देश के अनुसार सुरक्षित तरल तथा ORS

मात्रा भूख और सहनशीलता के अनुसार रखें। कोई विकल्प अच्छा न लगे, तो जबरदस्ती न खाएं। इस तालिका का अर्थ यह भी नहीं कि हर समय केवल पानी जैसा भोजन लेना है। सूप या मांड भोजन और ORS दोनों की पूरी जगह नहीं लेते। बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और किडनी या अन्य पुरानी बीमारी वाले व्यक्तियों के लिए जरूरतें अलग हो सकती हैं। भोजन और तरल की व्यक्तिगत सलाह लेना बेहतर है।

बच्चों में दस्त: भोजन और ORS की देखभाल

बच्चों में देखभाल का अहम हिस्सा हाइड्रेशन और फीडिंग है। WHO और UNICEF बच्चों के दस्त में ORS तथा जरूरत के अनुसार जिंक के उपयोग को महत्वपूर्ण मानते हैं। भोजन जारी रखना भी देखभाल का हिस्सा है। स्तनपान करने वाले बच्चे को स्तनपान कराते रहें। बड़ा बच्चा खाना ले सकता है तो उसकी उम्र के अनुसार भोजन की छोटी मात्रा में दें। केवल चाय, जूस या ग्लूकोज वाले तरल पदार्थ पर निर्भर न रहें।

क्या दस्त रोकने की दवा या एंटीबायोटिक खुद ले सकते हैं?

diearrhea medication

हर दस्त का कारण बैक्टीरिया नहीं होता है, इसलिए बिना जरूरत एंटीबायोटिक लेना सही नहीं है। डॉक्टर कारण और परिस्थिति के अनुसार उपचार तय करते हैं। कुछ वयस्कों में दस्त कम करने की दवा उपयोगी हो सकती है, लेकिन खून वाले मल या बुखार की स्थिति में ऐसी दवा खुद से लेना उचित नहीं है। बच्चों को भी बिना किसी चिकित्सीय सलाह के दस्त रोकने की दवा न दें।

घर में पिछली बार बची दवा, किसी परिचित की प्रिस्क्रिप्शन या दुकानदार को केवल पेट खराब है बताकर कई दवाएँ एक साथ शुरू न करें। प्रोबायोटिक सप्लीमेंट भी हर व्यक्ति के लिए आवश्यक या समान रूप से उपयोगी नहीं होता है। इसकी उपयोगिता बीमारी और उत्पाद के अनुसार बदल सकती है; जरूरत डॉक्टर से पूछिए। काढ़ा, चूर्ण या किसी अज्ञात मिश्रण को केवल “प्राकृतिक” होने के आधार पर सुरक्षित न मानें। खासकर बच्चे, गर्भवती महिला या पहले से दवाएं लेने वाले व्यक्ति में सावधानी जरूरी है।

दस्त होने पर कब अस्पताल जाना चाहिए?

निम्नलिखित परेशानियों में:

  • बेहोशी, भ्रम या कमजोरी
  • तरल न पी पाना या लगातार उल्टी होना
  • मल में खून या काला, तारकोल जैसा मल
  • पेट में बहुत तेज दर्द उठना
  • ऐंठन होना
  • गंभीर डिहाइड्रेशन के संकेत होना

वयस्क में दस्त दो दिन से अधिक रहें, तेज बुखार हो या फिर दिन में 6 या अधिक बार पतला मल हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें। यह समय-सीमा गंभीर लक्षण होने पर इंतजार करने की सलाह नहीं है।

गर्भावस्था, अधिक उम्र, कमजोर प्रतिरक्षा या दूसरी बीमारी में जल्दी सलाह लेना महत्वपूर्ण है।

डॉक्टर से मिलने पर अपनी दवाओं की सूची और लक्षणों की अवधि बताएं। जरूरत के अनुसार मल या खून की जांच की जा सकती है। हर हल्के मामले में सभी जांचें आवश्यक नहीं होतीं; फैसला बीमारी के इतिहास और जांच के आधार पर किया जाता है।

घर में दस्त के संक्रमण फैलने से कैसे बचें?

सभी दस्त संक्रामक नहीं होते, लेकिन संक्रमण होने की संभावना में साफ-सफाई महत्वपूर्ण है। शौच के बाद, बच्चे का डायपर बदलने के बाद और भोजन बनाने या खाने से पहले साबुन-पानी से हाथ धोएँ। नोरोवायरस जैसे संक्रमण में hand sanitizer अकेले साबुन-पानी का अच्छा विकल्प नहीं है।

शौचालय और छुई जाने वाली सतहें साफ रखें। बीमारी के दौरान संभव हो तो दूसरे लोगों का खाना तैयार न करें। नोरोवायरस के संदर्भ में, CDC लक्षण समाप्त होने के बाद भी कम से कम 48 घंटे भोजन बनाने से दूर रहने की सलाह देता है।

भोजन सुरक्षा के लिए WHO के पाँच सिद्धांत याद रखें

  1. सफाई
  2. कच्चे और पके भोजन को अलग रखना
  3. अच्छी तरह से पकाना
  4. सुरक्षित तापमान पर रखना
  5. सुरक्षित पानी का उपयोग करना

ठीक होने के बाद डर के कारण भोजन लगातार सीमित न रखें। भूख और सहनशीलता लौटने पर सामान्य भोजन की ओर बढ़ें। बार-बार लक्षण लौटें, तो कारण की जांच कराएं।’

Conclusion

दस्त में क्या खाएं, इसका एक ही जवाब सबके लिए सही नहीं होगा। फिर भी मूल बातें स्पष्ट हैं: जानबूझकर भूखे न रहें, सहनशीलता के अनुसार भोजन लें और पानी की कमी पर ध्यान दें। ORS सही मात्रा के पानी में बनाएं। कोई एक फल, पेय या घरेलू नुस्खा हर तरह के दस्त का इलाज नहीं है। बिना जरूरत दवा लेने से भी बचें। यदि व्यक्ति पी नहीं पा रहा, मल में खून है, बहुत सुस्ती है या परेशानी बढ़ रही है, तो केवल खाने का बदलाव करके इंतजार न करें। समय पर चिकित्सा सहायता लेना जरूरी है।

Disclaimer

यह लेख सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है। यह व्यक्तिगत चिकित्सकीय सलाह, जांच या उपचार का विकल्प नहीं है। उम्र, बीमारी और दवाओं के अनुसार जरूरतें अलग हो सकती हैं। बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारी वाले व्यक्तियों में समय पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या दस्त में दिनभर भूखे रहना चाहिए?

नहीं! भूख और सहनशीलता के अनुसार भोजन लें।

क्या ORS पीने से दस्त जल्दी बंद हो जाते हैं?

ओआरएस मुख्य रूप से पानी और जरूरी लवणों की भरपाई के लिए है।

क्या केला खाने से दस्त रुक जाते हैं?

नहीं! केला कुछ लोगों के भोजन का हिस्सा हो सकता है, लेकिन हर कारण के दस्त का उपचार नहीं हो सकता है।

क्या सिर्फ पानी पीना पर्याप्त हो सकता है?

बार-बार पानी जैसे दस्त में पानी के साथ लवणों की भी कमी हो सकती है। जरूरत के अनुसार ORS और चिकित्सीय सलाह जरूरी है।

क्या नारियल पानी या जूस ORS की जगह ले सकते हैं?

इन्हें ORS के बराबर न मानें। खासकर बहुत मीठे जूस से कुछ लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

क्या बच्चे का दूध बंद कर देना चाहिए?

स्तनपान जारी रखें। Formula अपने आप पतला न करें। Feeding बदलने से पहले स्वास्थ्यकर्मी से पूछें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *