महिलाओं में बाल झड़ने के 10 कारण और बचाव || Hair Fall

महिला के बाल झड़ने और Hair Fall की समस्या

महिलाओं में बाल झड़ने के कारण? अधिकांश सुबह उठते ही तकिए पर बाल दिखे, कंघी करते समय अधिक बाल निकलना या नहाने के बाद Bathroom में बालो का गुच्छा जमा होना कई महिलाओ के लिए, महिलाओं में बाल झड़ने के कारण चिंता की वजह बन जाता है। शुरुआत में इसे मौसम, शैंपू या बालों में तेल न लगाने से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन जब बाल लगातार झड़ने लगें, उनकी मोटाई कम होने लगे या सिर की मांग चौड़ी दिखाई देने लगे, तो इसके पीछे कोई दूसरा कारण भी हो सकता है।

महिलाओं में बाल झड़ने के कारण कई हो सकते हैं। शरीर में Iron की कमी, पर्याप्त प्रोटीन न मिलना, Thyroid की समस्या, PCOS, तनाव, प्रसव के बाद होने वाले Hormonal बदलाव और आनुवंशिक कारण बालों के झड़ने को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा बालों को बहुत कसकर बांधना, बार-बार chemical treatment कराना और जरूरत से ज्यादा हीट का इस्तेमाल करना भी बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।

इसलिए Hair Fall को रोकने के लिए केवल तेल, शैंपू या घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहना सही तरीका नहीं है। सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि बाल क्यों झड़ रहे हैं। कारण के अनुसार सही देखभाल, पोषण और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से बालों के झड़ने को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इस article में जानिए महिलाओं में बाल झड़ने के 10 प्रमुख कारण, Hair Fall कम करने के तरीके, बालों के लिए उपयोगी पोषक तत्व और वे संकेत जिनमें डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

Table of Contents

महिलाओ में रोज कितने बाल झड़ना सामान्य है ?

बालो का झड़ना उनकी natural growth cycle का हिस्सा है। सामान्य तौर पर एक स्वास्थ व्यक्ति के प्रतिदिन लगभग 50 से 100 बाल झड़ सकते है। पुराने बालो के झड़ने के साथ नए बालो की ग्रोथ भी होती रहती है, इसलिए सामान्य Hair Shedding हमेशा किसी बीमारी का संकेत नहीं है। हालाँकि, हर व्यक्ति में बाल झड़ने की मात्रा एक जैसी नहीं होती। बालो की लंबाई, धुलने की आवृत्ति और कंघी करने के तरीके के कारण भी झड़े हुए बालो की संख्या अलग दिखाई दे सकती है। यदि बाल पहले से अधिक झड़ने लगे है, मांग चौड़ी हो रही है या पोनीटेल पतली लगने लगी है या सर पर खाली पैच दिखाई दे रहे है, तो इसे केवल सामान्य Hair fall समझकर नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए।

महिलाओं में बाल झड़ने के 10 प्रमुख कारण

1. शरीर में आयरन की कमी

महिलाओ में आयरन की कमी बाल झड़ने का एक संभावित कारण है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जो खून के माध्यम से ऑक्सीजन पहुंचाता है। iron की कमी होती है, तो कुछ महिलाओं में बाल अधिक झड़ सकते है। मासिक धर्म में अधिक bleeding, iron युक्त खाद्य पदार्थो का कम सेवन या कुछ स्वास्थ्य समस्याए iron की कमी का जोखिम बढ़ा सकती है।

iron की कमी के साथ दिखने वाले संभावित संकेत:

  • थकान और कमजोरी महसूस होना
  • चक्कर आना या सिर हल्का लगना
  • त्वचा का पीला दिखना
  • सांस फूलना या धड़कन तेज महसूस होना
  • बालों का ज्यादा झड़ना

ये Symptoms केवल आयरन की कमी में ही नहीं होते। सही कारण जानने के लिए डॉक्टर की सलाह से Blood test कराया जा सकता है।

क्या करें? अपनी diet में दालें, चना, राजमा, हरी पत्तेदार सब्जियां, तिल और आयरन से भरपूर अन्य खाद्य पदार्थ शामिल करें। जरूरत के अनुसार डॉक्टर iron supplements की सलाह दे सकते हैं। बिना जांच के आयरन की गोलियां लेना सही नहीं है।

2. प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की कमी

बाल मुख्य रूप से कैरोटीन नामक प्रोटीन से बने होते है। शरीर को पर्याप्त प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व न मिलने पर बालो की growth प्रभावित हो सकती है। बहुत कम खाना, लंबे समय तक क्रैश diet करना, भोजन में प्रोटीन के स्रोत न रखना या तेजी से वजन घटाना Hair Fall बढ़ा सकता है। आयरन, जिंक और कुछ विटामिन की कमी भी कुछ मामलो में बालों के झड़ने से जुडी होती है।

बालों के लिए उपयोगी खाद्य पदार्थ:

  • दालें, चना और राजमा
  • दूध, दही और पनीर
  • अंडे, यदि आप खाते हैं
  • सोया और टोफू
  • मेवे और बीज
  • हरी सब्जियां और विभिन्न प्रकार के फल

क्या करें? रोजाना balance भोजन लें और वजन घटाने के लिए अत्यधिक सीमित diet से बचें। बायोटिन या दूसरे सप्लीमेंट केवल इस उम्मीद में न लें कि उनसे बाल जरूर उगेंगे। supplements की जरूरत पोषण की स्थिति और डॉक्टर की सलाह के आधार पर तय होनी चाहिए।

3. Hormonal Changes

माहिलाओ के शरीर में हॉर्मोन जीवल के अलग-अलग चरणों में बदलते रहते है। मासिक धर्म, गर्भावस्था, प्रसव के बाद का समय और मेनोपोज़ जैसे चरण बालो की growth को प्रभावित कर सकते है। कुछ महिलाओ को हार्मोनल बदलाव के दौरान सामान्य से ज्यादा बाल झड़ते दिखाई देते है। वही कुछ मामलो में हॉर्मोन से संबंधित समस्या बालो को धीरे-धीरे पतला कर सकती है। यदि Hair Fall के साथ irregular periods होना, चेहरे पर जरूरत से ज्यादा बाल आना या मुंहासे बढ़ना जैसे लक्षण भी मौजूद है, तो डॉक्टर से सलाह लेना उपयोगी हो सकता है।

क्या करें? केवल बाल झड़ने के आधार पर हार्मोनल असंतुलन का निष्कर्ष न निकालें। लक्षणों और मेडिकल हिस्ट्री के अनुसार डॉक्टर जांच की सलाह दे सकते हैं।

4. PCOS के कारण बाल पतले होना

Polycystic Ovary Syndrome माहिलाओ में होने वाली एक हॉर्मोन से संबंधित स्थिति है। इसमें कुछ महिलाओ में एंड्रोजेन हॉर्मोन का प्रभाव बढ़ सकता है, जिससे सर के बाल धीरे-धीरे पतले होने लगते है। PCOS से जुड़े Hair Loss में अक्सर सिर की मांग चौड़ी दिखाई दे सकती है या सर के ऊपरी हिस्से में बालो की मोटाई कम हो सकती है। हालंकि, हर महीने में लक्षण एक जैसे नहीं होते है और केवल बाल झड़ने से PCOS की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

PCOS के साथ अन्य संकेत:

  • Irregular Periods
  • मुंहासे बढ़ना
  • चेहरे या शरीर पर मोटे बाल बढ़ना
  • वजन बढ़ने या नियंत्रित करने में कठिनाई

क्या करें? यदि ये लक्षण साथ दिखाई दें, तो Gynecologist से सलाह लें। PCOS का इलाज व्यक्ति के लक्षणों और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार किया जाता है। बिना जांच हार्मोनल दवाएं लेना नुकसानदायक हो सकता है।

5. Thyroid की समस्या

Thyroid ग्रंथि शरीर के मेटाबोलिज्म को नियंत्रित करने वाले हॉर्मोन बनाती है। thyroid Hormone बहुत कम या बहुत ज्यादा होने पर शरीर के कई कार्य प्रभावित हो सकती है। कुछ लोगो में इसका असर बालो की ग्रोथ पर भी पड़ता है। Thyroid की समस्या में बाल पुरे सिर पर पतले हो सकते है या सामान्य से अधिक झड़ सकते है।

अन्य संभावित लक्षण:

  • थकान महसूस होना
  • वजन में बिना कारण बदलाव
  • ठंड या गर्मी अधिक लगना
  • त्वचा का रूखा होना
  • दिल की धड़कन में बदलाव
  • मासिक धर्म में अनियमितता

इन लक्षणों के कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं। इसलिए केवल लक्षण देखकर थायरॉइड की बीमारी तय नहीं की जा सकती।

क्या करें? डॉक्टर जरूरत के अनुसार TSH और अन्य थायरॉइड जांच की सलाह दे सकते हैं। थायरॉइड की समस्या होने पर उसका उचित इलाज बालों की स्थिति में सुधार लाने में मदद कर सकता है।

6. Stress और नींद की कमी

लंबे समय तक मानसिक तनाव, गंभीर बीमारी, operation या शरीर पर बड़े शारीरिक दवाब के बाद कुछ महीनो में बाल झड़ने लग सकते है। इस स्थिति को telogen Effluvium कहा जाता है। इसमें बालों की Growth cycle का अधिक भाग एक साथ आराम की अवस्था में चला जाता है। और कुछ समय बाद ज्यादा बाल झड़ने लगते है। इसलिए stress होने और Hair Fall के बीच तुरंत संबंध दिखाई देना जरूरी नहीं है।

क्या करें?

  • नियमित और जागने का समय बनाएं।
  • पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें।
  • हल्की Physical Activity या टहलना दिनचर्या में शामिल करें।
  • काम के बीच छोटे breaks लें।
  • लगातार तनाव बना रहने पर पेशेवर सहायता लेने में संकोच न करें।

Stress कम करना सामान्य स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, लेकिन यदि बाल लगातार झड़ रहे हैं तो दूसरे संभावित कारणों की जांच भी जरूरी है।

7. गर्भावस्था और प्रसव के बाद बाल झड़ना

गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलावो के कारण कई महिलाओ के बाल घने लग सकते है। प्रसव के बाद हार्मोन का level बदलने पर कुछ महिलाओ में सामान्य से अधिक बाल झड़ने लगते है। यह बदलाव अक्सर प्रसव के कुछ महीनों बाद दिखाई देता है। कई महिलाओ में समय के साथ बालो की ग्रोथ धीरे-धीरे सामान्य होने लगती है।

क्या करें? balance diet लें, बालों को धीरे से सुलझाएं और बहुत कसकर बांधने से बचें। प्रसव के बाद बाल झड़ने को हमेशा iron की कमी या vitamin की कमी न मानें; जरूरत के अनुसार डॉक्टर से जांच कराएं। यदि बाल बहुत अधिक झड़ रहे हों, सिर पर खाली पैच बन रहे हों या साथ में बहुत कमजोरी और अन्य लक्षण हों, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

8. आनुवंशिक कारण और Female Pattern Hair Loss

कुछ महिलाओ में बालों का पतला होना आनुवंशिक कारणों से जुड़ा होता है। इसे Female Pattern Hair Loss कहा जाता है। यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ सकती है और कई बार परिवार में दूसरे लोगो को भी ऐसी समस्या होती है। इसमें अक्सर सर के बीच की मांग चौड़ी होने लगती है, बालो की मोटाई कम होती है या सिर के ऊपरी हिस्से में scalp ज्यादा दिखाई देने लगता है। यह समस्या केवल खराब शैम्पू या बालो की गलत देखभाल के कारण नहीं होती। इसलिए केवल बदलने से इसका समाधान जरूरी नहीं कि हो जाए।

क्या करें? शुरुआती symptomsपर Dermatologist से सलाह लें। कुछ मामलों में डॉक्टर Minoxidil जैसे उपचार सुझा सकते हैं। इसे सही तरीके से और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इस्तेमाल करना जरूरी है। गर्भावस्था की योजना बना रही महिलाओं, गर्भवती महिलाओं या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

9. बालो को कसकर बाँधना और heat styling

हर बार बाल झड़ने का कारण शरीर के अंदर की समस्या नहीं होती। बालो को लगातार कसकर बांधना, बहुत tight पोनीटेल बनाना या ऐसे hairstyle रखना जिनमें बालो की जड़ो पर खिचाव पड़ता है, समय के साथ हानि पहुंचा सकता है। इसे Traction Alopecia कहा जाता है। शुरूआती स्थिति में hairstyle बदलने से आगे होने वाला नुकसान कम करने में मदद मिल सकती है। लंबे समय तक खिंचाव रहने से कुछ मामलों में बालों की जड़ों को स्थायी नुकसान हो सकता है।

बार-बार straightening, curling, bleaching या chemical treatment से बाल कमजोर होकर टूट भी सकते हैं। बालों का टूटना और जड़ से बाल झड़ना अलग-अलग समस्याएं हैं, हालांकि दोनों साथ भी हो सकती हैं।

क्या करें?

  • बालों को बहुत कसकर न बांधें।
  • Heat styling कम करें और जरूरत हो तो कम Temperature चुनें।
  • गीले बालों को जोर से न रगड़ें।
  • बाल सुलझाते समय चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करें।
  • Chemical Treatment के बीच पर्याप्त अंतर रखें।

10. बीमारी, दवाएं या Scalp की परेशानियां

कुछ संक्रमण, skin की परेशानिया और दवाएं भी बाल झड़ने का कारण बन सकती है। तेज बुखार, गंभीर या operation के बाद कुछ समय के लिए Hair Fall बढ़ सकता है। कुछ लोगो में scalp पर fungal infection या सूजन के कारण भी बाल को नुकसान पहुँचता है।इसके अलावा कुछ side effects के कारण भी बाल झड़ सकते है। हालांकि, दवा और Hair Fall के बीच संबंध doctor ही सही तरीके से आंक सकते है।

Scalp की समस्या के संकेत:

  • तेज खुजली या लालिमा
  • पपड़ी या मोटी स्केलिंग
  • दर्द या सूजन
  • गोल आकार में बालों का झड़ना
  • प्रभावित जगह पर त्वचा का असामान्य दिखाई देना

क्या करें? बिना डॉक्टर की सलाह अपनी निर्धारित दवा बंद न करें। यदि Scalp में दर्द, सूजन या गोल पैच में बाल झड़ रहे हैं, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।

बाल झड़ने से रोकने के 7 उपयोगी तरीके

बालो के झड़ने को नियंत्रित करने के लिए सबसे जरूरी है कि उसके मुख्य कारण की पहचान की जाए। इसके साथ कुछ आदते बालो को कम नुकसान पहुंचाने और उनकी सामान्य growth को सहारा देने में मदद कर सकती है।

1. Balanced और protein भोजन लें

दाल, चना, राजमा, दूध, पनीर, सोया, अंडे और अन्य Protein sources अपनी आवश्यकता और खानपान की पसंद के अनुसार शामिल करें। फल, सब्जियां, साबुत अनाज, मेवे, और बीज भी balanced आहार का भाग हो सकता है।

2. आवश्यकता से ज्यादा dieting न करें

तेजी से वजन घटाने वाली diet या लंबे समय तक बहुत कम कैलोरी लेना बालों के झड़ने को बढ़ा सकता है। वजन घटाना हो तो ऐसा तरीका चुने जिसमे पर्याप्त पोषण हो।

3. बालों को धीरे से संभालें

बालों को ज्यादा जोर से खींचकर न सुलझाएं। बहुत Tight पोनीटेल, लगातार Heat Styling और बार-बार Chemical Treatment से बचें।

4. Scalp को साफ रखें

अपने Scalp और बालों की जरूरत के अनुसार शैंपू करें। शैंपू का चुनाव केवल इस आधार पर न करें कि वह बहुत झाग बनाता है या उस पर Hair Fall Control लिखा है। यदि स्कैल्प में लगातार खुजली, Redness या पपड़ी है, तो उसके कारण की जांच कराएं।

5. पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन पर ध्यान दें

नियमित नींद, Exercise और Stress से निपटने की स्वस्थ आदतें सामान्य स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। इन्हें Hair Fall के हर प्रकार का इलाज न समझें, लेकिन स्वस्थ दिनचर्या के हिस्से के रूप में अपनाएं।

6. Supplements सोच-समझकर लें

आयरन, जिंक, Biotin या अन्य Supplements हर व्यक्ति के लिए जरूरी नहीं होते। किसी पोषक तत्व की कमी न होने पर अतिरिक्त सप्लीमेंट लेना नुकसान पहुंचा सकता है। जांच और चिकित्सकीय सलाह के आधार पर ही इन्हें लें।

7. जरूरत पड़ने पर Expertise से इलाज लें

यदि बाल लगातार पतले हो रहे हैं या झड़ने की समस्या बनी हुई है, तो Dermatologist से सलाह लें। डॉक्टर Scalp की जांच और Medical History  के आधार पर जरूरत होने पर Blood test या अन्य जांच सुझा सकते हैं।

8. क्या Rosemary Hair Spray बालों की देखभाल में मदद कर सकता है?

बालों की देखभाल के लिए आजकल Rosemary Hair Spray का इस्तेमाल भी किया जाता है। Rosemary यानी रोजमेरी एक जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग hair care products में किया जाता है। हालांकि, रोजमेरी से जुड़े कुछ शुरुआती शोध बालों की ग्रोथ के संभावित लाभों की ओर संकेत करते हैं, लेकिन हर Rosemary Hair Spray के प्रभाव को साबित करने के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। यदि आप अपनी hair care routine में Rosemary Hair Spray शामिल करना चाहती हैं, तो उत्पाद के ingredients और इस्तेमाल करने के निर्देश जरूर पढ़ें। ध्यान रखें कि आयरन की कमी, थायरॉइड या हार्मोनल बदलाव के कारण होने वाले Hair Fall में केवल स्प्रे इस्तेमाल करना पर्याप्त नहीं है। ऐसे मामलों में मूल कारण की पहचान और सही उपचार जरूरी है।

बाल झड़ने पर क्या खाना चाहिए?

बालों के स्वास्थ्य के लिए किसी एक सुपरफूड पर निर्भर रहने के बजाय संतुलित आहार लेना बेहतर है। शरीर को पर्याप्त ऊर्जा, प्रोटीन, आयरन और अन्य पोषक तत्व मिलने चाहिए।

पोषक तत्वभोजन के उदाहरणशरीर में भूमिका
प्रोटीनदाल, चना, दूध, दही, पनीर, सोया, अंडेबालों की संरचना के लिए जरूरी
आयरनदालें, चना, राजमा, हरी पत्तेदार सब्जियांहीमोग्लोबिन बनाने में मदद
जिंकदालें, बीज, मेवे, साबुत अनाजसामान्य कोशिकीय कार्यों में भूमिका
विटामिन B12दूध और अन्य Dairy product, अंडे, मांस या Fortified खाद्य पदार्थरक्त कोशिकाओं और तंत्रिका तंत्र के लिए जरूरी
विटामिन Dकुछ Fortified खाद्य पदार्थ और अन्य उपयुक्त स्रोतहड्डियों और कई शारीरिक कार्यों में भूमिका

बाल झड़ने पर डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

कुछ समय तक बाल झड़ना सामान्य हो सकता है, लेकिन निम्न स्थितियों में डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है:

  • बाल अचानक बहुत ज्यादा झड़ने लगें।
  • सिर पर गोल या स्पष्ट खाली पैच बनें।
  • मांग लगातार चौड़ी हो या बाल तेजी से पतले होते जाएं।
  • स्कैल्प पर दर्द, Redness, सूजन या पपड़ी हो।
  • बाल झड़ने के साथ अत्यधिक थकान, कमजोरी या मासिक धर्म में बदलाव हों।
  • Hair Fall लंबे समय तक बना रहे या आपको इसकी वजह समझ न आ रही हो।

डॉक्टर आपकी Medical History, बालों के झड़ने के पैटर्न और स्कैल्प की जांच करेंगे। जरूरत पड़ने पर आयरन की स्थिति, थायरॉइड या अन्य संभावित कारणों की जांच की जा सकती है। हर व्यक्ति को सभी टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होती।

Conclusion

महिलाओं में बाल झड़ने के पीछे पोषण की कमी, हार्मोनल बदलाव, PCOS, थायरॉइड की समस्या, तनाव, प्रसव के बाद के बदलाव, आनुवंशिक कारण और बालों की गलत देखभाल जैसे कई कारण हो सकते हैं। इसलिए Hair Fall को नियंत्रित करने का सही तरीका केवल तेल या शैंपू बदलना नहीं, बल्कि उसके संभावित कारण को समझना है।

Balanced diet  लें, बालों को बहुत कसकर बांधने से बचें और बिना जरूरत Supplements न लें। यदि बाल लगातार झड़ रहे हैं या स्कैल्प पर असामान्य बदलाव दिखाई दे रहे हैं, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। सही कारण का समय पर पता चलने से उचित उपचार चुनने में मदद मिलती है।

Disclaimer

यह लेख महिलाओं में बाल झड़ने के कारणऔर बालों की देखभाल से संबंधित सामान्य स्वास्थ्य जानकारी प्रदान करता है। यह किसी चिकित्सकीय जाँच, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। बाल लगातार झड़ने, अचानक बाल कम होने या स्कैल्प में किसी असामान्य समस्या के लिए योग्य डॉक्टर या त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। आयरन सप्लीमेंट, दवाओं या Hair Growth Products का इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

FAQs

1. महिलाओं में बाल झड़ने के मुख्य कारण क्या हैं?
आयरन की कमी, तनाव, हार्मोनल बदलाव, PCOS, थायरॉइड और आनुवंशिक कारण बाल झड़ने की वजह हो सकते हैं।

2. महिलाओं में रोज कितने बाल झड़ना सामान्य है?
आमतौर पर प्रतिदिन लगभग 50-100 बाल झड़ना सामान्य माना जाता है।

3. क्या आयरन की कमी से बाल झड़ते हैं?
हाँ, आयरन की कमी कुछ महिलाओं में Hair Fall का कारण बन सकती है।

4. क्या PCOS से बाल पतले होते हैं?
हाँ, PCOS से जुड़े हार्मोनल बदलाव कुछ महिलाओं में सिर के बाल पतले कर सकते हैं।

5. क्या थायरॉइड की समस्या से Hair Fall होता है?
हाँ, थायरॉइड हार्मोन में गड़बड़ी बालों की ग्रोथ को प्रभावित कर सकती है।

6. बाल झड़ने पर क्या खाना चाहिए?
दालें, दूध, पनीर, सोया, हरी सब्जियाँ, मेवे और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ संतुलित आहार का हिस्सा बनाएँ।

7. क्या Rosemary Hair Spray बाल उगाने में मदद करता है?
रोजमेरी पर शुरुआती शोध उपलब्ध हैं, लेकिन हर Rosemary Hair Spray के प्रभाव के पर्याप्त प्रमाण नहीं हैं।

8. बाल झड़ने पर डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?
बाल अचानक बहुत अधिक झड़ें, खाली पैच बनें या स्कैल्प में दर्द और सूजन हो, तो डॉक्टर से सलाह लें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *