Abstract
आपका भी कभी न कभी मन तो हुआ होगा कि काश अतीत में जाकर अपनी कोई गलती सुधार पाते। किसी अपने से वो बात कह पाते जो उस वक्त नहीं कह सके, कोई गलत फैसला बदल पाते या किसी पुराने दिन को दोबारा जी पाते। और अगर Past में लौटना नहीं, तो Future में एक लंबी छलांग लगाना कितना अच्छा होता! पहले ही पता चल जाता कि आगे हमारी जिंदगी में क्या होने वाला है।लेकिन क्या time travel सच में संभव है? शायद हाँ, शायद नहीं, या हो सकता है इसका जवाब इन दोनों के बीच कहीं हो। अगर संभव है तो कैसे, और नहीं है तो क्यों नहीं?
आज हम इसी बात की पड़ताल करेंगे। कुछ लोगों ने भविष्य से आने का दावा किया है, तो Scientists ने यह मापकर भी दिखाया है कि समय हर जगह एक जैसी दर से नहीं गुजरता। मगर क्या इससे Time Machine बन जाती है?
Introduction
जो हो चुका है, उसी में वापस जाने का मन क्यों करता है?
हमारा Mind बड़ी अजीब चीज है। जो समय हाथ से निकल गया, कई बार उसी के बारे में सबसे ज्यादा सोचता है। हमें मालूम होता है कि बीती हुई बात बदल नहीं सकती, फिर भी कहीं न कहीं लगता है कि एक मौका और मिल जाता तो शायद आज सब अलग होता। यह एहसास सिर्फ किसी बड़ी गलती के बाद नहीं, छोटी-छोटी बातों के लिए भी हो सकता है।
दूसरी तरफ Future है। उसका हाल हमें मालूम नहीं, इसलिए मन वहां भी भागता रहता है। कभी सोचते हैं कि अगले दस साल में कहां होंगे, तो कभी यह डर रहता है कि कोई जरूरी चीज छूट न जाए। इसी Past और Future के बीच इंसान ने Time Machine की कल्पना की। लेकिन वह Machine सचमुच काम कर सकती है या नहीं, यह इच्छा से नहीं, Physics से तय होगा।
क्या हमारा Mind पहले से ही एक तरह की Time Machine है?
Psychology में Counterfactual Thinking उस सोच को कहते हैं जिसमें हम बीती हुई घटना का अलग नतीजा Imagine करते हैं—’काश मैंने ऐसा न किया होता’। Counterfactual Thinking की 2008 की Research बताती है कि ऐसी सोच कभी सीखने और अगले फैसले सुधारने में मदद कर सकती है। लेकिन मन में पुराने दिन को दोबारा बनाना और सचमुच उस दिन लौट जाना अलग-अलग बातें हैं। कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने दूसरा काम भी कर दिखाया था।
क्या कोई व्यक्ति सचमुच 2036 से आया था?
इंटरनेट पर आया वह अजीब दावा
साल 2000 के आसपास Internet Forums पर एक व्यक्ति ने खुद को Future से आया सैनिक बताया। वह John Titor नाम से चर्चित हुआ और उसने बताया की वो साल 2036 से आया है । उसके मुताबिक उसे एक Mission के लिए अतीत में भेजा गया था। उसने भविष्य में होने वाले संघर्षों और अपनी कथित Time Machine की बनावट तक का वर्णन किया।
उस दौर में इंटरनेट आज जितना बड़ा नहीं था। फिर भी Forum की एक Post कई दूसरी चर्चाओं तक पहुंच सकती थी। लोगों ने Titor से सवाल पूछे और उसकी बताई Details को पुराने Records से मिलाने की कोशिश की। यही उसकी कहानी की खासियत भी थी: रहस्य लगातार बातचीत के जरिए बढ़ता गया।
लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात उसका Mission था। Titor ने दावा किया कि उसे 1975 का IBM 5100 Computer हासिल करना था। अब सोचिए, भविष्य की Technology जानने वाला इंसान इतने पुराने Computer को क्यों तलाश रहा होगा? उसने कहा कि भविष्य की कुछ Computer Problems में उस Model की खास Capabilities काम आएंगी। IBM 5100 वास्तव में अस्तित्व में था; लेकिन वास्तविक Computer का नाम ले लेना समय यात्रा का Proof नहीं बन जाता।
भविष्य जानने वाले की Predictions का क्या हुआ?
Titor ने अमेरिकी Civil War और बड़े Nuclear Conflict जैसी घटनाओं की Predictions भी की थीं। उसके बाद उसेक massages बंद हो गए और उसने जो भी बड़े दावे किये थे वो काफी हद्द तक सही नहीं निकले । Cambridge University Press में प्रकाशित John Titor का विश्लेषण बताता है कि इस कहानी के पक्ष में स्वतंत्र प्रमाण उपलब्ध नहीं थे। इस दावे पर आखिरी हिस्से में फिर लौटेंगे।
Versailles Time Slip: बिना Machine पुराने दौर में पहुंचने का दावा
1901 में दो महिलाओं ने क्या महसूस किया?
10 अगस्त 1901 को Charlotte Moberly और Eleanor Jourdain फ्रांस के Versailles में घूम रही थीं। बाद में उन्होंने बताया कि Petit Trianon के पास उन्हें आसपास का माहौल अचानक किसी पुराने दौर जैसा लगा ऐसा लगा मनो वो जगह अचानक से पूरी तरह बदल गया हो। कुछ लोगों के कपड़े अलग थे, रास्ते अनजान लग रहे थे और एक अजीब-सी खामोशी महसूस हुई। उनके अनुभव में न कोई Machine थी, न भविष्य का Mission।उनकी कहानी An Adventure नाम की किताब में 1911 में छपी। कुछ पाठकों ने इसे Time Slip कहा, मानो दोनों थोड़ी देर के लिए अतीत के किसी दृश्य तक पहुंच गई हों। मगर क्या किसी पुराने जमाने जैसे अनुभव का मतलब सचमुच उस समय में पहुंचना है?
अनुभव और प्रमाण में क्या फर्क है?
Society for Psychical Research की ऐतिहासिक समीक्षा में याददाश्त, बाद में किए गए Historical Comparisons और कहानी से जुड़ी आलोचनाओं पर चर्चाएँ भी हुई। पर उस अनुभव को पूरी तरह झूठ कह देना सही नहीं होगा और उसे Time Travel साबित कर देना भी पूरी तरह से सही नहीं होगा। फिलहाल इस घटना का स्वतंत्र वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खेर इस चर्चा के बाद भी समय यात्रा करना और समय का अनुभव करना दोनों अलग-अलग बातें है ।
Noah और Andrew Carlssin: कहानी सच लगे तो क्या वह सच हो जाती है?
एक Lie Detector Video ने लोगों को क्यों चौंकाया?
2018 में Noah नाम के व्यक्ति ने भी यह दवा किया की वो साल 2030 से आई है । उसके एक Viral Video में कथित Lie Detector Test भी दिखाया गया। lie detector में भी उसकी बाते सही साबित हुईं पर lie detector test किसी भी तरह की समय यात्रा को प्रमाणित नहीं करता।। ABC Media Watch की रिपोर्ट ने ऐसे Viral Claims को बिना जांच के News बनाने पर सवाल उठाए।
क्या भविष्य की जानकारी से Stock Market जीता जा सकता है?
एक और कहानी Andrew Carlssin की थी। उसका दवा था की वोह साल 2256 से आया है और उसने मात्रा 800 doller से स्टॉक मार्किट से पूरे 350 मिलियन डॉलर कमाए थे । कितना अच्छा लग्ग रहा ये सब सुनकर की काश हमे भी भविश्युअ की जानकारी होती तो कितना अच्छा होता हर बात पहले से मालूम होती तो हम कितना पैसा कमा पाते। मगर इस कहानी की शुरुआत सनसनीखेज Tabloid Content में हुई थी, किसी प्रमाणित Time Traveller की गिरफ्तारी में नहीं।दोनों मामलों में एक ही बात दिखती है। कहानी में Video, बड़ी रकम या Technical Detail जोड़ दी जाए तो वह भरोसेमंद लग सकती है। लेकिन भरोसा महसूस होना और Evidence मिलना क्या दोनों एक ही बात है। अब उस सवाल पर आते हैं जिस पर इन सभी कहानियों का भविष्य टिका है ,Physics असल में Time Travel किसे कहती है?
Time Travel के तीन अर्थ: यहां सबसे ज्यादा Confusion होता है
Future में जाना और Past में लौटना
किसी Machine में एक तारीख डालकर सीधे वहां पहुंच जाना फिल्मों में आसान लगता है। Physics में पहली संभावना थोड़ी अलग है: कोई व्यक्ति समय के साथ इस तरह का संतुलन बनाए की जब वह यात्रा कर रहा हो तो उसके लिए समय धीमा गुजरे और वबाकि के लोगो के लिए जैसा है ठीक वैसा ही रहे, तब जाकर कही उसका यह भविष्य की यात्रा कर पाने का विचार संभव हो पाएगा ।
लेकिन Past में लौटना बिल्कुल अलग दावा है। अत्तीत में जाना मतलब किसी पुराणमे समय में जाना और वहा के लोगो से वास्तव में मिलना कुछ जाने पहचाने लोगो से बात या कुछ घटनाओ में परिवर्तन करके अपने वर्तमान को बदल लेना होगा। पर आपको जान कर थोड़ा सा दुःख होगा की ऐसा कर पाने का कोई प्रमाणित तरीका नहीं है।
पुराने समय को देखना भी यात्रा नहीं है
तीसरी बात है अतीत से आई Information देखना। किसी दूर की Galaxy की Light हम तक बहुत देर बाद पहुंचती है, इसलिए हम उसका पुराना रूप देखते हैं। इसमें हमारा शरीर किसी पिछले वर्ष में नहीं पहुंचता। इन तीनों को एक जैसा मान लेने से ही Time Travel पर बहुत-सी गलतफहमियां पैदा होती हैं। इन्हें अलग रखेंगे, तभी Einstein की Theory भी ठीक से समझ आएगी।
Einstein’s Theory of Time: क्या समय सच में हर जगह बराबर नहीं चलता?
Relativity of Time and Space क्या बताती है?
हम अक्सर मान लेते हैं कि Universe में एक बड़ी घड़ी चल रही है और सभी जगह एक ही समय गुजरता है। Einstein की Special Relativity ने इस सोच को बदलने का काम किया। इसके अनुसार अलग Relative Motion में मौजूद Observers दूरी और समय को अलग तरह से माप सकते हैं। इतना ही नहीं, कौन-सी दो घटनाएं एक साथ हुईं, यह भी उनके Reference Frame पर निर्भर हो सकता है।इसलिए relativity of time and space का मतलब यह नहीं कि घड़ियां खराब हैं। Space और Time आपस में जुड़े हैं और इन्हें मिलाकर Spacetime कहा जाता है। OpenStax की Relativity Explanation इस बुनियादी विचार को सरल उदाहरणों से समझाती है।
Twin Paradox: एक भाई कम उम्र का कैसे रह सकता है?
सोचिए, दो जुड़वां भाइयों में एक Earth पर रहता है और दूसरा बहुत तेज Spacecraft से यात्रा करके वापस आता है। यात्रा पूरी होने के बाद दोनों समय के साथ-साथ हुए बदलाव दोनों के लिए अलग अलग होंगे। बहुत अधिक Speed वाले सफर में यात्री की उम्र कम बढ़ सकती है। इसे Twin Paradox के जरिए समझाया जाता है।ऐसा नहीं है की एक का टाइम बहुत slow हो जायेगा या उसकी घड़ी बहुत धीमी होने वाली होगी फर्क तब समझ में आएगा जब दोनों लम्बे समय के बाद आपस में मिलेंगे ।की वैज्ञानिक पृष्ठभूमि समझाती है। NIST की Relativity Review इस विचार की वैज्ञानिक पृष्ठभूमि समझाती है।
Time Dilation Meaning in Hindi: आखिर समय प्रसरण है क्या?
time dilation का मतलब समझें तो इसे समय प्रसरण कहा जाता है। आसान भाषा में, अलग Motion या Gravity Conditions में दो घड़ियों द्वारा दर्ज समय की दर में फर्क होना। यह सचमुच Physics का Effect है, केवल कल्पना नहीं। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि कोई मनचाही तारीख चुनकर पहुंच सकता है।time dilation theory में गति वाला Effect Special Relativity से समझा जाता है। दूसरा Effect Gravity के कारण होता है, जिसे General Relativity समझाती है। दोनों को साथ देखकर ही किसी वास्तविक Space Mission की घड़ियों का सही हिसाब लगाया जाता है।
Space-Time Dilation: क्या अंतरिक्ष में समय हमेशा धीमा चलता है?
सुनकर लगता है कि Space में पहुंचते ही समय धीमा हो जाता है। पर हर जगह ऐसा जरूरी नहीं है। वहां पहुंचने वाला व्यक्ति कितनी Speed से चल रहा है और किस Gravitational Field में है, ये दोनों बातें मायने रखती हैं। एक Effect घड़ी को धीमा करने की दिशा में हो सकता है, जबकि दूसरा उसे तेज करने की दिशा में। और ऐसे ही समय अलग-अलग जगह पर पर अलग होता है
Earth के पास अधिक ऊंचाई पर रखी घड़ी सामान्यतः नीचे रखी घड़ी से बहुत थोड़ा तेज चलती है। फर्क इतना छोटा है कि रोज की जिंदगी में नजर नहीं आता। लेकिन Atomic Clocks की Accuracy इसे पकड़ सकती है। इसलिए समय की रफ्तार को समझते समय केवल Spacecraft की Speed देखना पर्याप्त नहीं होता।
Is Time Dilation Real? Science क्या कहती है?
Is time dilation real का जवाब हाँ है। ये Effects बार-बार Experiments में मापे गए हैं। इसका मतलब भविष्य में लोगों के मुकाबले थोड़ा आगे पहुंचने का Scientific आधार मौजूद है, लेकिन फिल्म जैसी Time Machine तैयार नहीं हुई है। आगे जिन Experiments की बात करेंगे, वे इसी अंतर को साफ कर देंगे। उससे पहले एक कठिन सवाल बाकी है: अगर Future का रास्ता कुछ हद तक समझ आता है, तो Past का क्या? क्या वह भी जाना संभव है ?
Wormhole: क्या अतीत में जाने का कोई Shortcut बन सकता है?
Mathematical Possibility और वास्तविक रास्ते में फर्क
warmholes वैज्ञानिको के द्वारा दिया गया एक शब्द है जो एक रास्ते के बारे में बताता है जिससे समय यात्रा की संभावनाए बढ़ जाती है, warmholes समय के दो अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने का काम करते है। उदाहरण के तोर पर एक कागज के दो अलग-अलग बिन्दुओ की दुरी को एक साथ जोड़ कर उन दोनों की दुरी को कम कर दिया जाता है, जिससे एक कोने से दूसरे कोने में पहुंचना आसान हो जाता है।
1988 में Morris, Thorne और Yurtsever ने Wormholes और Time Machines पर Research प्रकाशित की। उसमें कुछ शर्तों के अंतर्गत Wormhole से Time Shift पैदा होने की चर्चा थी। सबसे बड़ी मुश्किल यही है कि ऐसे Traversable Wormhole का अस्तित्व प्रमाणित नहीं है; उसे खुला रखने के लिए असामान्य Energy Conditions की जरूरत पड़ सकती है।
Grandfather Paradox और Hawking का सवाल
मान लीजिए कोई इंसान Past में जाकर ऐसी घटना बदल दे जिसके बिना उसका जन्म ही नहीं होता। तब वह अतीत बदलने गया कैसे? इसी उलझन को Grandfather Paradox कहते हैं। कुछ Models Self-Consistent Events की संभावना बताते हैं; कुछ कहानियां दूसरी Timelines का सहारा लेती हैं। लेकिन इनमें से कोई भी तरीका प्रयोगों में किसी इंसान की Past Travel को साबित नहीं करता।
Stephen Hawking ने 1992 के अपने Chronology Protection Paper में विचार किया था कि Physics के नियम Past Travel वाली Time Loops को बनने से रोक सकते हैं। यह गंभीर Scientific Hypothesis है, अंतिम प्रयोगात्मक फैसला नहीं।
Atomic Clocks: जब वैज्ञानिकों ने Time Dilation को माप लिया
1971 के हवाई जहाज वाले Experiment में क्या हुआ?
Joseph Hafele और Richard Keating ने अक्टूबर 1971 में चार Cesium Atomic Clocks को Commercial Flights पर दुनिया के चारों ओर भेजा। एक बार पूर्व दिशा में, एक बार पश्चिम दिशा में। वापस आने पर उनकी तुलना जमीन के Reference Clocks से हुई। उनके बीच वही छोटा Time Difference मिला जिसकी दिशा और मात्रा Relativity ने लगभग Predict की थी।
पूर्व दिशा की Clocks करीब 59 Nanoseconds पीछे, जबकि पश्चिम दिशा की करीब 273 Nanoseconds आगे पाई गईं। 1972 के Original Science Paper में ये Measurements दर्ज हैं। Nanosecond एक Second का अरबवां हिस्सा है। यह फर्क इंसान को महसूस नहीं होगा, लेकिन सटीक घड़ियां इसे दर्ज कर सकती हैं।
क्या सिर्फ कुछ Centimeter से भी फर्क पड़ता है?
2010 में Researchers ने Optical Clocks से लगभग 33 Centimeter की ऊंचाई के अंतर पर भी Gravitational Time Dilation मापा। यह कोई जादुई Jump नहीं था; बेहद छोटा और सटीक Measurement था। 2010 की Optical Clocks Study में इस परिणाम की जानकारी मिलती है।
2022 में Nature की Millimeter-Scale Gravitational Redshift Study ने Ultracold Atoms के लगभग एक Millimeter ऊंचे Sample में इस Effect से जुड़ा Frequency Difference दर्ज किया। सोचिए, जहां हम एक मिनट का अंतर भी महसूस नहीं कर पाते, वहीं वैज्ञानिक समय में ऐसे सूक्ष्म फर्क माप रहे हैं।
Particles ने भी इस Theory को Support किया
1977 में CERN के Muon Storage Ring में बहुत तेज गति से घूमते Muons की Lifetime मापी गई थी। Laboratory के हिसाब से उनकी Lifetime Special Relativity की Prediction के अनुरूप बढ़ी हुई पाई गई।
Muons क्या होते है ?
“म्यूऑन्स (Muons) आसमान से आने वाले भारी और तेज़ ‘कुदरती एक्स-रे’ हैं, जिनकी तूफ़ानी रफ़्तार का उपयोग करके वैज्ञानिक खत्म होने से पहले ही पिरामिडों, ज्वालामुखियों और पदार्थों के अंदरूनी रहस्यों को स्कैन कर लेते हैं।”
Nature में प्रकाशित Muon Experiment Time Dilation का एक अलग प्रकार का प्रमाण है। इसलिए यह कहना सही है कि Time Dilation केवल Formula नहीं; इसकी Predictions Clock और Particle दोनों तरह के Experiments में सही मिली हैं।
GPS और Astronauts: यह Science हमारी जिंदगी में कहां काम आती है?
आपके Phone की Location में Einstein की भूमिका
आप Maps खोलते हैं और Screen पर नीला Dot दिखाई देता है। इसके पीछे GPS Satellites की बेहद सटीक घड़ियां काम करती हैं। उनकी Speed के कारण घड़ियां Earth की तुलना में लगभग 7 Microseconds प्रतिदिन धीमी पड़ने की दिशा में होती हैं। ऊंचाई पर अपेक्षाकृत कमजोर Gravity का असर उन्हें लगभग 45 Microseconds तेज करने की दिशा में होता है।दोनों Effects मिलकर लगभग 38 Microseconds प्रतिदिन तेज का अंतर देते हैं। GPS में इसे ध्यान रखना जरूरी है। NIST का GPS और Relativity विवरण समझाता है कि Einstein की Theory केवल किताबों तक सीमित नहीं है।
क्या Scott Kelly Time Traveller बन गए थे?
NASA की Twins Study में Astronaut Scott Kelly ने Space में 340 दिन बिताए, जबकि उनके जुड़वां भाई Mark Kelly Earth पर थे।लेकिन NASA की Twins Study मुख्य रूप से Spaceflight के Biological Effects पर थी, Time Machine का Experiment नहीं। दोनों की Motion और Gravity Conditions से Relativistic Aging में बहुत छोटा अंतर हो सकता है, लेकिन Scott को वर्षों आगे पहुंचा व्यक्ति बताना सही नहीं होगा।
Telescope: क्या बिना कहीं जाए हम करोड़ों साल पीछे देख सकते हैं?
Moon और दूर की Galaxy का पुराना रूप
जब आप चांद देखते हैं, तो उसकी Light करीब 1.3 Seconds पहले वहां से निकली होती है। आप उसे ठीक इस पल की हालत में नहीं देख रहे होते। दूर की Galaxies की रोशनी पृथ्वी तक पहुंचने में लाखों या अरबों साल ले सकती है। इसलिए हम उनका पुराने समय का रूप देखते हैं।NASA की James Webb Explanation इसी वजह से अंतरिक्ष में दूर देखने को Past में झांकने जैसा बताती है।मगर हम उस पुराने समय में शरीर के साथ नहीं पहुंचते। सिर्फ उसकी पुरानी Light आज हम तक पहुंचती है। यह फर्क समझना बहुत जरूरी है, क्योंकि Time Travel से जुड़ी कई कहानियां इसी बात को मिला देती हैं।
आखिर उन Time Travellers के दावों का सच क्या निकला?
John Titor और Versailles की जांच
John Titor का IBM 5100 वास्तविक था, लेकिन उसकी Predictions कई जगह गलत निकलीं और Time Machine की स्वतंत्र जांच कभी नहीं हुई। उसके Future से आने के पक्ष में भरोसेमंद Evidence नहीं है।Versailles की महिलाओं ने अपने अनुभव बताए थे, पर Historical Reviews में Memory और बाद की Interpretation पर सवाल उठे। अनुभव दर्ज होना, वास्तविक Past Travel का प्रमाण नहीं होता।
Noah और Andrew Carlssin की कहानियां
Noah का Lie Detector Video भी Time Travel साबित नहीं कर पाया। बाद में उससे जुड़े Online Performances को लेकर Hoax स्वीकार करने की Reports आईं।Andrew Carlssin की Stock Market कहानी Satirical Tabloid Content से निकली थी, न कि किसी प्रमाणित जांच से। दोनों मामलों में सनसनी ने Evidence की जगह ले ली।किसी व्यक्ति की Personal Story, किसी Mathematical Model की Possibility और Laboratory में दोहराया गया Result—ये तीन अलग तरह के Evidence हैं। हमें यह तय करने से पहले कि Time Machine सच है, इनका फर्क समझना होगा।
Conclusion: हमें Time Machine चाहिए या बीते वक्त का एक मौका?
शुरुआत में हमने सोचा था कि काश किसी पुराने दिन में लौटकर अपनी गलती बदल पाते। अभी Science ऐसा कोई रास्ता नहीं दिखा पाई है जिसमें हम बीते हुए कल में जाकर अपनी इच्छा से घटनाएं बदल सकें। लेकिन एक दूसरी बात सचमुच हैरान करने वाली है: समय की दर हर परिस्थिति में एक जैसी नहीं रहती।Einstein की Relativity, Atomic Clocks और GPS ने Time Dilation को वास्तविक Physics के रूप में स्थापित किया है। Wormholes के Mathematical Models अब भी कठिन सवाल उठाते हैं, पर उनसे बनने वाली Past Time Machine अभी केवल संभावना है। Telescope हमें पुराना Universe दिखा सकता है, लेकिन उस समय में लेकर नहीं जाता।
शायद हम अपनी जिंदगी का पिछला पन्ना बदल न पाएं, पर समय के बारे में हमारी समझ आगे बढ़ रही है। और इसी वजह से time travel को लेकर सबसे अच्छा सवाल केवल ‘क्या संभव है?’ नहीं, बल्कि ‘किस बात का प्रमाण मौजूद है?’ भी होना चाहिए।कहीं न कहीं यही बात उस पुराने पछतावे से भी जुड़ती है जिसके साथ हमने शुरुआत की थी। हमें समय को वापस मोड़ने की इच्छा होती है, लेकिन विज्ञान हमें फिलहाल उसके नियम समझने के नए तरीके दे रहा है। उनकी कीमत इस बात में है कि वे जांचे जा सकते हैं, सिर्फ अच्छे लगने वाले वादे नहीं हैं।
Disclaimer
यह लेख वैज्ञानिक जानकारी, Theoretical Models और ऐतिहासिक इंटरनेट दावों को समझाने के लिए है। John Titor, Noah, Versailles या Andrew Carlssin की कहानियां प्रमाणित Time Travel नहीं हैं। प्रयोगों से Time Dilation की पुष्टि हुई है; अतीत में जाकर घटनाएं बदलने वाली किसी मानव Time Machine का प्रमाण नहीं है। Theoretical Possibility को उपलब्ध Technology न समझें।

Bhushal Birla is a content writer who enjoys writing about health, lifestyle, wellness, and everyday topics. He believes that useful information should be easy for everyone to read and understand. His articles focus on answering common questions, explaining important topics in simple words, and helping readers make informed decisions. Through his writing, he aims to share reliable information that readers can relate to and use in their daily lives.







