Abstract
Sea Buckthorn एक बेहद ही फायदेमंद और पोषक तत्वों से पूर्ण berry है, इसमें Vitamin A, C और E के साथ-साथ , दुर्लभ Omega-7 फैटी एसिड समेत कईं ऐसे तत्त्व पाए जाते हैं| यह berry, न केवल हमारे इम्यून सिस्टम में सुधार करता है, साथ ही साथ हमारे त्वचा और बालों को सुंदर और सेहतमंद बनाता है और कैंसर, हृदयरोग, आदि जैसे कई बीमारियों से भी लड़ता है| यह अक्सर लदाख या हिमालय जैसी जगह पर पाया जाने वाला फल है, जो बहुत ही सर्द मौसम जहाँ तापमान -40 डिग्री से लेकर 40 डिग्री तक होता है|
आज हम sea buckthorn के इतिहास, पोषक तत्वों, सेहत को अच्छे बनाये रखने, त्वचा और बालों को हेल्दी रखने में, फायदे और उपयोग, वैज्ञानिक शोध के बारें में पढ़ेंगे और जानेंगे इसे हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनाने से क्या फायदे हैं| आजकल diet और lifestyle के चलते, weak immunity, हार्मोनल असंतुलन, त्वचा की समस्याओं, और मानसिक स्वास्थय से काफी लोग जूझ रहे हैं , जिस वजह से अक्सर हम दवाइओं का सहारा लेते है| लेकिन यह कोई स्थायी समाधान नहीं है| निरंतर दवाइओं का सेवन हमारे शरीर को कमज़ोर बना सकती है जिस कारण हम किसी भी समय गंभीर बीमारियों का शिकार बन सकते है| लेकिन अब लोग अपने सेहत और जीवनशैली को लेकर काफी सचेत हो गए हैं|
रिपोर्ट्स के अनुसार लोग प्राकृतिक चीज़ों की ओर बढ़ने लगे हैं ओर उनके बारे में रिसर्च करने लगे हैं| इन्ही रिसर्चों में सबसे ज़्यादा चर्चा एक ही चीज़ की हुई है – Sea Buckthorn, एक छोटा सा फल जिसके लाभ और तत्वों के कारण जीवन और स्वास्थय में काफी बदलाव आ रहे हैं|
Introduction
Sea Buckthorn को वैज्ञानिक भाषा में ‘Hippophae rhamnoides’ कहते हैं , यह नाम Greek भाषा से प्राप्त हुआ है जिसका अर्थ है ‘hippos’ यानि horse और ‘phaos’ यानि shining मतलब shining horse| इसका मूल क्षेत्र यूरोप से लेकर दक्षिण साइबेरिया और मध्य चीन तक बताया गया है, जिसमें हिमालय और तिब्बत भी शामिल है|
Carl Linnaeus ने इसकी खोज आधिकारिक रूप से 1753 में की थी| यह एक छोटा, नारंगी रंग का फल है जो झाड़ीदार पौधे पर, 10 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर उगता है, जहां ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम होता है। इसके आसपास तापमान बेहत ठंडा और कठोर होता है| इसे Himalayan Miracle Berry भी कहा जाता है, इतनी कठोर परिस्थितियों में उगने के बाद भी यह एक अत्यंत पौष्टिक फल है क्योंकि यह जीवित रहने के लिए खुद को इतना मजबूत बना लेता है कि इसमें पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा असाधारण रूप से बढ़ जाती है।
Hippophae ओर Shining Horse की कहानी

Sea Buckthorn के इतिहास से जुडी एक लोकप्रिय कहानी, Alexander the great के समय की है| इसके अनुसार, जब Alexander की सेना मध्य एशिया से होते हुए भारत की तरफ बढ़ रही थी, तब वहां के पहाड़ों ओर मुश्किल रास्तों के वजह से उनके घोड़े कमज़ोर होते जा रहे थे| तब वहां मौजूद कुछ लोगो ने Alexander को इस berry के बारें में बताया ओर उनके घोड़ों को खिलने का सुझाव दिया|
उनकी बात सुनते हुए अपने घोड़ों को उन्होंने कुछ berry खिलाये ओर थोड़े ही समय में उनकी शक्ति लौट आयी और उनकी त्वचा और बालों में एक अलग प्रकार की चमक आ गयी, और तभी से इसका नाम Hippophae यानी Shining Horse पड़ गया|
प्राचीन चिकित्सा और किताबों में इसका उल्लेख
चीन, तिब्बत जैसे कई देशों में प्राचीन रूप से इसका प्रयोग होता आ रहा है और कई प्राचीन पुस्तकों में इसका उल्लेख भी हुआ है|
तिब्बती चिकित्सा
Sea Buckthorn का प्रयोग पारम्परिक चिकित्सा से होता आया है| लेकिन इसके इतिहास का सबसे ठोस प्रमाण तिब्बती चिकित्सा प्रणाली के प्राचीन किताबों में है| तिब्बत में इसका दवाई के रूप में प्रयोग लगभग आठवीं सदी से होता आया है, ऐसा उनके औषधीय ग्रन्थ rGyud-bzhi से पता लगाया जा सकता है|
rGyud-bzhi (Four Medical Treaties/Four Tantras), Yue Wang Yao Zhen (King of Medicine), Jing Zhu Ben Cao (Crystal Pearl Materia Medica) यह कुछ तिब्बती औषधीय ग्रन्थ है जिसमे Sea Buckthorn का प्रमुख उल्लेख किया गया है| इन ग्रंथो के अनुसार इसका प्रयोग एक औषधीय पौधे के रूप में किया गया है|
चीनी चिकित्सा
चीन में Sea Buckthorn को Shaji (沙棘) भी कहा जाता है। पारंपरिक चीनी चिकित्सा साहित्य में इसके औषधि प्रयोग के बारे में जानकारी मिलती है। Bencao Gangmu (Compendia Materia Medica) एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक सूत्र है, जिसे Ming Dynasty (1368-1446 CE) के चिकित्सक और फार्माकोलॉजिस्ट Li Shizhen ने संकल्पित किया था। आधुनिक विद्वान इसे Sea Buckthorn के पारंपरिक चीनी चिकित्सा साहित्य के प्रमुख स्त्रोत में गिनाते हैं|
Greek Scholars और Sea Buckthorn
प्राचीन यूनानी (Greek) वनस्पति एवं चिकित्सा साहित्य में भी इसका उल्लेख किया गया है। Greek Scholars जैसे Theophrastus और Dioscorides के लेखों में Hippophae के बारे में बताया गया है।
ऐसे ही Pliny the Elder ने Natural History, Book XXII में इसका वर्णन किया और घोड़ों से उसके नाम को जोड़ने की बात लिखी।
Soviet Union के वैज्ञानिको का Sea Buckthorn में रुचि
Soviet Union और Russia का Sea Buckthorn के आधुनिक वैज्ञानिक यात्रा में काफी जरूरी योगदान रहा। वहां के वैज्ञानिको ने इसके berries, seeds और oil पर गहन शोध किया और इसके पोषण और औषधीय मूल्य के बारे में पता लगाया। सूत्र बताते हैं कि Russia में इस्का प्रयोग gastrointestinal समस्याएं और बहुत सारे त्वाचा संबंधी समस्याओं के लिए होता था। Soviet Union में इसके seed और berry-pulp oil की जानकारी और लाभ पता लगाने के लिए जानवरों पर प्रयोग और अध्ययन किये गये|
Sea Buckthorn से जुड़ी एक और लोकप्रिय ऐतिहासिक कहानी Soviet space programme की है। कुछ माध्यमिक स्रोत बताते हैं कि Russians ने इससे अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य-सहायता उत्पादों का उपयोग करने की तैयारी की और Sputnik-era research से इसका संबंध जोड़ा गया।
भारतीय हिमालय और लद्दाख का Superfood

Sea Buckthorn ‘Superfood of the Indian Himalayas’ के नाम से भी जाना जाता है। लद्दाख में ये सिर्फ एक जंगली बेर नहीं बल्कि वहां के स्थानीय लोगों की परंपराएं और आजीविका से जुड़ा एक बहुत ही जरूरी पौधा है।
लद्दाख के बेहद ठंडे मौसम की स्थिति के कारण वहां कम पौधे उगते हैं, उनमें से एक ये Sea Buckthorn प्राकृतिक रूप से उगता है जिसमें Vitamin C, Carotenoids, Flavonoids और Healthy Fatty Acid जैसे पोषक तत्व भरे होते हैं।
लद्दाख में इसका पारंपरिक महत्व
Sea Buckthorn, लद्दाख और हिमालयन क्षेत्रों में Jam, Chutney और Herbal तैयारियों के उपयोग में लिया जाता है। इसके विभिन्न भागों का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा के लिए भी होता है।
अपने पोषण मूल्य के अलावा, यह पौधा Soil Erosion को कम करने में मदद करता है क्योंकि इसकी जड़ें मजबूत होती हैं जो मिट्टी को एक साथ रखती हैं और पहाड़ के ecosystem को अच्छी तरह से बनाए रखने में मदद करती हैं।
इसे आज भारत में धीरे-धीरे wellness ingredients और functional food के रूप में जाना जा रहा है। जिसकी वजह से इसकी खेती और प्रसंस्करण बढ़ रहा है, जो लद्दाख के स्थानीय समुदायों के लिए बहुत सारी livelihood opportunities बढ़ा रहा है।
DRDO Research और Sea Buckthorn
DRDO का एक शोध बताता है कि Sea Buckthorn में Vitamin C की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है।
DRDO के Defence Institute of High Altitude Research (DIHAR), Leh-Ladakh के वैज्ञानिकों ने पाया है कि, sea buckthorn के पोषण विश्लेषण अध्ययन में Vitamin C की मात्रा 275 mg/100 g होती है।
वही एक दूसरे अध्ययन में sea buckthorn में लगभाग Vitamin C 400 mg/100 g पाया गया है। लेकिन ये मात्रा variety, geographical origin और harvesting stage के अनुसार अलग भी हो सकती है
Sea Buckthorn और उसमें पाई जाने वाली चीज़े

यह फल उसकी समृद्ध nutritional profile के कारण से प्रसिद्ध है। इसमें कई चीज़ होती है हालांकी उनकी मात्रा में विविधता, विकास क्षेत्र और परिपक्वता के अनुसार बदलाव संभव है|
ज़रूरी पोषक तत्व और compounds
- Vitamin C, antioxidant के रूप में काम करता है और normal immune function में भूमिका निभाता है।
- Vitamin E, एक important antioxidant है।
- Carotenoids, जैसे beta-carotene, lycopene और zeaxanthin; यही इसके orange रंग में योगदान देते हैं।
- Flavonoids, plant-based antioxidant compounds का एक समूह।
- Essential fatty acids sea buckthorn oil की खास विशेषता है; इसमें omega 3, omega 6, omega 7 और omega 9 fatty acids पाए जा सकते हैं।
- Amino acids; berries में विभिन्न amino acids भी पाए जाते हैं।
- Organic acids, इसके खट्टे स्वाद में योगदान देते हैं।
- Polyphenols, antioxidant activity से जुड़े plant compounds।
- Minerals; इसमें potassium, calcium, magnesium और iron जैसे minerals भी पाए जा सकते हैं।
ये फल खास क्यों है
वैज्ञानिकों ने जब इस फल पर गहन शोध किया तो पाया कि इसमें ऐसे कई components मौजूद हैं, जो anti-oxidant, anti-carcinogenic, anti-inflammatory, anti-microbial और anti-viral प्रभाव के साथ-साथ हृदय, त्वचा, तंत्रिकाओं और लीवर की सुरक्षा के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। इसी nutritional profile के कारण इसका food, traditional medicine, skincare और wellness products में उपयोग किया जा रहा है।
Sea Buckthorn health और body के लिए क्यों अच्छा है?

ये हिमालयन बेरी कई पोषक तत्वों से भरपूर हैं, जैसे विटामिन C, विटामिन E, carotenoids, flavonoids, polyphenols और स्वास्थ्यवर्धक फैटी एसिड। इसलिए, वैज्ञानिकों ने इसके anti-oxidants, cardiovascular, metabolic, gut और skin-health potential पर भी अध्ययन किया है।
- Anti-aging: शरीर को oxidative stress से बचाने वाले antioxidants इसमें हैं। Vitamin C, E और Carotenoid त्वचा कोशिकाओं को free-radical damage से बचाते हैं। प्रयोगशाला अध्ययन में इसके कुछ पदार्थों ने oxidative stress और collagen breakdown पर अच्छे प्रभाव दिखाए हैं।
- Diabetes और Heart-health: इसमें मौजूद polyphenols और fatty acids का अध्ययन blood sugar और lipid metabolism पर किया गया है। टाइप-2 diabetes वाले लोग इसके रस का सेवन कर सकते हैं, जिससे उनका शुगर स्तर 3-4 घंटों के भीतर 10-15 प्रतिशत कम हो जाता है। इससे arteries में मौजूद omega 3 और omega 7 arteries को नरम करने के साथ-साथ cholesterol को कम करने में भी मदद मिलती है।
- Immunity: Vitamin C immune system के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। इस फल में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होने के अलावा, इसके polyphenols और flavonoids के कारण इसका immune health बहुत अच्छा है।
- Cancer और Liver-health: Sea Buckthorn के कुछ यौगिकों में प्रयोगशाला और पशु अध्ययन में anticancer और liver-protective क्षमता दिखाई गई है|
- Gut और Women’s health: पेट में अल्सर और कब्ज से राहत मिलती है क्योंकि इसके कंपाउंड्स पेट के microbiome के साथ जुड़ सकते हैं। साथ ही, एक randomized clinical trial में इसके तेल ने postmenopausal महिलाओं में vaginal epithelial integrity को बढ़ा दिया। उसके अलावा, ये PCOD, PCOS, अनियमित पीरियड्स और गर्भधारण को भी बढ़ावा देते हैं।
- Mental health: Serotonin इसमें प्राकृतिक रूप से पाया जाता है, जो मूड और नींद के नियमन पर प्रभाव डालता है।
Sea Buckthorn की प्रकृति किसी एक बीमारी को ठीक करने में नहीं है; इसके बजाय, यह विटामिन, antioxidants और स्वस्थ फैटी एसिड्स का एक अच्छा संयोजन है। यह एक स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार का हिस्सा हो सकता है, लेकिन चिकित्सा के लिए एक विकल्प नहीं है।
Sea Buckthorn: त्वचा के लिए इसका क्या लाभ है?

इस फल के बीजों और तेल में विटामिन सी के अतिरिक्त बहुत से पोषक तत्व हैं, जो त्वचा की हाइड्रेशन और त्वचा में बाधा को कम करने में मदद करते हैं।
Hydration और Skin Barrier
लोगों को लगता है कि सिर्फ पानी पीने से त्वचा स्वस्थ और हाइड्रेटेड रहती है, जबकी त्वचा की moisture barrier को मजबूत रखने के लिए इतना काफी नहीं है। sea buckthorn seed oil में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं। मानव त्वचा कोशिकाओं और पुनर्निर्मित त्वचा मॉडल पर शोधों ने seed oil का परीक्षण किया, जिसे उन्हें पता लगा कि इसमे AQP3 और HAS2 जैसे प्रोटीन हैं जो त्वचा की moisture holding क्षमता को बढ़ाते हैं। इसलिए आजकल इसे dry skin से संबंधित समस्याओं से जुड़े skincare products के फॉर्मूलेशन का हिस्सा बनाया जाता है।
Dry Skin और Antioxidant Support
हाइड्रेशन के अलावा environmental stress भी त्वचा पर प्रभाव डालता है। Sea buckthorn के पोषक तत्व, त्वचा को सहारा देने वाले गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरे हुए हैं। इसके seed oil से एक अध्ययन में पाया गया कि ये UV एक्सपोज़र से जुड़ा हुआ ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है और एंटीऑक्सीडेंट बचाव को समर्थन देता है। 2024 के एक शोध के दौरान इसके pulp oil में UV-B exposed कोशिका को होने वाले नुकसान से बचाया और collagen degradation को कम करने में भी मदद की।
Healthy-looking Skin
Proper hydration, barrier function और oxidative protection जब संतुलित रहते हैं, तब त्वचा अधिक नरम, चिकनी और स्वस्थ दिखने वाली होती है। Sea buckthorn के पोषक तत्वों को त्वचाविज्ञान अनुसंधान में त्वचा-सहायक गुणों के लिए लाभकारी माना गया है। ये कहना सही होगा कि Sea buckthorn परफेक्ट त्वचा देने वाला फल नहीं, वो एक ऐसा प्राकृतिक भाग है जो त्वचा को पोषित, हाइड्रेटेड और पर्यावरणीय तनाव से सुरक्षित रखता है और हमारी स्किनकेयर रूटीन को और अच्छा बना देता है।
Haircare में Sea Buckthorn की भूमिका

स्किनकेयर में सी बकथॉर्न जितनी हेल्पफुल होती है उतनी हेयरकेयर में। इसके pulp और seed oil में अलग-अलग फैटी एसिड मिलते हैं जो बालों को पोषण और कंडीशनिंग देते हैं, जिसकी वजह से बाल चिकने और मुलायम रहते हैं।
इसके pulp oil में palmitoleic acid जिसे omega 7 भी बोला जाता है और seed oil में linoleic और alpha-linolenic acid जैसे compounds मौजूद होते हैं जो हेयरकेयर के लिए लाभदायक है।
Scalp, Conditioner और Dry Hair
जब आपके रूखे और खुरदरे बालों में नमी की कमी हो जाती है तो तेल उनको कम करने और उनकी सतह को मुलायम करने में काम आते हैं। इसी तरह Sea buckthorn में जो fatty acid और tocopherols होते हैं वो बालों को कंडीशन और पोषण देते हैं। शोध के अनुसार इसके तेल को बालों की देखभाल या कॉस्मेटिक उपयोग के लिए मूल्यवान बताया गया है। ऐसे ही जब सिर की scalp dry और irritated हो तब आप sea buckthorn oil का उपयोग कर सकते हैं, इससे आपको आराम मिलेगा और scalp को पोषण भी मिलेगा।
Hair Growth: विज्ञान क्या कहता है?
Sea buckthorn एंड्रोजेनेटिक, एलोपेसिया या बाल झड़ने से संबंधित कोई दूसरी बीमारी को ठीक करने वाली दवा है ऐसा अभी तक किसी शोध में साबित नहीं हुआ। उपलब्ध शोध और अध्ययन के अनुसार इस्के फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और कॉस्मेटिक गुणों पर बहुत से दस्तावेज़ उपलब्ध हैं। Sea Buckthorn एक प्राकृतिक पौष्टिक हेयरकेयर ingredient है जिसका hair growth treatment या हेयरफॉल रोकने वाला ingredient बोलना गलत होगा। ये रूखे बाल और scalp को irritation free रखने के लिए एक प्राकृतिक स्रोत है।
Sea Buckthorn Oil उसके Fruit से अलग क्यों है?
सी बकथॉर्न का फल इससे निकलने वाले तेल से बहुत अलग होता है। फलों में विभिन्न पोषक तत्व होते हैं जबकि इसके तेल में आम तौर पर फैटी एसिड, टोकोफेरॉल, फाइटोस्टेरॉल और कैरोटीनॉयड जैसे fat soluble compounds होते हैं। यही कारण है कि तेल अपने पोषण और कॉस्मेटिक मूल्य के कारण त्वचा की देखभाल और बालों की देखभाल के लिए प्रमुख रूप से उपयोग किया जाता है।
Fruit और Oil में अंतर
सी बकथॉर्न में water soluble और fat soluble दोनों पोषक तत्व होते हैं। लेकिन इसके तेल निकालने के दौरान तेल से कई पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। उदाहरण के लिए, विटामिन सी पानी में घुलनशील है इसलिए तेल में यह नहीं होता है। सी बकथॉर्न तेल में प्रमुख रूप से फैटी एसिड और कैरोटीनॉयड जैसे lipid soluble compounds होते हैं।
इसके फल का उपयोग मुख्य रूप से पोषण के लिए किया जाता है लेकिन इसका तेल विशेष रूप से skin और haircare formulations के लिए उपयोग किया जाता है। यही अंतर है जो तेल को सौंदर्य और बालों की देखभाल के उत्पादों के लिए बहुत महत्वपूर्ण बनाता है क्योंकि इसका उपयोग पोषण और कंडीशनिंग ingredient के रूप में किया जाता है।
Seed oil और Pulp oil में अंतर

Seed oil और Pulp oil मुख्य रूप से दो प्रकार के तेल हैं जो Sea buckthorn से निकाले जाते हैं। लेकिन इन दोनों की रासायनिक संरचना अलग-अलग होती है जिसके कारण इनके गुण बिल्कुल अलग होते हैं। Seed oil में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड जैसे लिनोलिक एसिड (ओमेगा 6) और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ओमेगा 3) के साथ-साथ टोकोफेरोल और फिस्टोस्टेरॉल होते हैं।
Pulp oil में पामिटोलिक एसिड (ओमेगा 7) और कैरोटीनॉयड होता है| इसलिए यह आवश्यक नहीं है कि यदि आप कोई product केवल उस पर लिखा हुआ सी बकथॉर्न पढ़कर ही चुन रहे हैं; यह आपको वांछित लाभ देगा। प्रत्येक उत्पाद की एक अलग संरचना और लाभ होते हैं। यह समझने के लिए कि आपको seed oil या pulp oil के product को बेहतर ढंग से समझने की आवश्यकता है।
Cosmetic Use: त्वचा और बालों की देखभाल में इस्तमाल
सी बकथॉर्न ऑयल को फेस ऑयल, सीरम, मॉइस्चराइज़र, क्रीम, लिप-केयर प्रोडक्ट्स और हेयरकेयर फॉर्मूलेशन में शामिल किया जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट प्रोफाइल इसे उपयोगी वानस्पतिक तत्व बनाता है। ये skin barrier, hydration और oxidative stress protection में मदद भी करता है
एक अध्ययन में 84 दिन तक 5% sea buckthorn extract में oil-in-water formulation का उपयोग skin hydration में सुधार और trans-epidermal water loss में कमी देखी गई। इसलिए ये कोई ‘miracle oil’ या त्वचा रोग का इलाज नहीं है। ये एक समृद्ध प्राकृतिक कॉस्मेटिक तत्व है।
Himalayan Ecosystem, Sustainability और Sea Buckthorn
पोषण संबंधी और सौंदर्य संबंधी लाभ; यह sea buckthorn की एकमात्र विशेषता नहीं है। यह लद्दाख के कमजोर और ठंडे रेगिस्तानी ecosystem में प्रमुख भूमिका निभाता है। यह राज्य के पारिस्थितिक और आर्थिक पहलू के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके पौधे की मजबूत जड़ें मिट्टी के कटाव को रोकती हैं, जिससे इन क्षेत्रों की मिट्टी में organic carbon, nitrogen की मात्रा तुलनात्मक रूप से अधिक होती है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, इसे soil conservation और Himalayan ecosystem restoration के लिए एक बहुत ही उपयोगी स्रोत माना जाता है। इसकी नाइट्रोजन स्थिरीकरण क्षमता भी एक महत्वपूर्ण लाभ है। इसमें कमजोर और कम उपजाऊ वातावरण में उगने की क्षमता है, जो इसे ऐसे क्षेत्रों की ecological restoration का एक प्रमुख हिस्सा बनाती है। GB Pant Institute के बुलेटिन ने इसे soil erosion control, वन्यजीव आवास और भूमि सुधार के एक महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में पहचाना है।
कॉस्मेटिक जगत में इसकी पहचान ने स्थानीय समुदायों की आजीविका में वृद्धि की है। नुब्रा घाटी में; 2025 के एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि जो किसान sea buckthorn की खेती कर रहे थे, वे फल की अतिरिक्त मांग के कारण आर्थिक रूप से विकसित हुए हैं। लेकिन अत्यधिक खेती और मांग ecosystem पर दबाव डाल सकती है, इसलिए इसे बनाए रखने के लिए हमें sustainable harvesting, community participation और responsible value-chain development पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
कई हिमालयी और लद्दाख समुदाय और संस्थान sustainable livelihood models, self-help groups और community-based processing काम कर रहे हैं। उनका उद्देश्य सभी स्थानीय लोगों को वित्तीय लाभ प्रदान करना है जो उन्हें sea buckthorn से प्राप्त हो रहा है लेकिन साथ ही वे इसके प्राकृतिक आवास की रक्षा भी करना चाहते हैं| तो, यह सिर्फ लद्दाख और हिमालय की एक सुपर बेरी नहीं है, यह एक संसाधन है जो उन्हें अपनी मिट्टी, जैव विविधता और स्थानीय आजीविका से जोड़े रखता है।
Conclusion
Sea Buckthorn, हिमालय और लद्दाख की एक छोटी सी orange-colored बेरी है जिसमें nutrition, traditional knowledge और modern research का अनोखा संयोजन है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद हैं, जैसे विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और healthy fatty acid; जो स्वास्थ्य, त्वचा और बालों के लिए एक मजबूत प्राकृतिक और वानस्पतिक तत्व है। हलांकि इसके हर फायदे के लिए, वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। इसलिए इसको किसी बीमारी का इलाज नहीं बता सकते, यह एक संतुलित जीवनशैली और दिनचर्या में समर्थन करने वाला organic ingredient है।
Disclaimer
यह लेख पूरी तरह से Sea Buckthorn के पोषण, पारंपरिक और वैज्ञानिक अनुसंधान पर आधारित सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए लिखा गया था। ऊपर उल्लिखित संभावित स्वास्थ्य, त्वचा और बालों के लाभों को किसी बीमारी का इलाज या निदान नहीं माना जाना चाहिए। दिया गया शोध पशु और मानव अध्ययन और उपलब्ध प्रयोगशाला शोधों पर आधारित है। सभी बिंदुओं पर वैज्ञानिक दावे समान रूप से मजबूत नहीं हैं।
यदि आपको कोई बीमारी है, तो कृपया नियमित रूप से निर्धारित दवा लें, यदि आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं, तो Sea Buckthorn की खुराक या केंद्रित उत्पादों का सेवन करने से पहले एक योग्य चिकित्सा पेशेवर की सलाह लें। किसी भी स्किनकेयर या हेयरकेयर उत्पाद का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट करने की सलाह दी जाती है।
यह लेख कोई चिकित्सीय सलाह नहीं है. यह सूचना के उद्देश्य से है और सलाह दी जाती है कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी चिंता के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक से परामर्श लें।
FAQs
1. Sea Buckthorn क्या है?
Sea Buckthorn एक orange-colored Himalayan berry है, जिसका botanical name Hippophae rhamnoides है।
2. Sea Buckthorn में कौन-कौन से nutrients पाए जाते हैं?
इसमें vitamin C, vitamin E, carotenoids, flavonoids, polyphenols और fatty acids जैसे bioactive compounds पाए जाते हैं।
3. क्या Sea Buckthorn skin के लिए अच्छा है?
इसके antioxidants और fatty acids skin hydration, nourishment और barrier support में मदद कर सकते हैं।
4. क्या Sea Buckthorn dry skin में मदद करता है?
Sea Buckthorn oil के fatty acids skin को nourish और moisture retention को support करने में मदद कर सकते हैं।
5. क्या Sea Buckthorn बालों के लिए फायदेमंद है?
इसका oil dry hair और scalp को conditioning और nourishment देने वाले haircare products में इस्तेमाल किया जाता है।
6. क्या Sea Buckthorn hair growth बढ़ाता है?
Hair growth बढ़ाने के लिए Sea Buckthorn के direct clinical evidence अभी पर्याप्त नहीं हैं।
7. क्या Sea Buckthorn diabetes को ठीक करता है?
नहीं, research promising है लेकिन इसे diabetes की treatment या medicine का replacement नहीं माना जा सकता।
8. क्या Sea Buckthorn heart health के लिए उपयोगी है?
इसके fatty acids और polyphenols पर cardiovascular health के संदर्भ में research हुई है, लेकिन इसे heart disease की medicine नहीं माना जाता।
9. Sea Buckthorn oil और fruit में क्या अंतर है?
Fruit में कई vitamins और nutrients होते हैं, जबकि oil में fatty acids, carotenoids और other fat-soluble compounds अधिक महत्वपूर्ण होते हैं।
10. क्या Sea Buckthorn सभी के लिए safe है?
आम तौर पर food ingredient के रूप में इसका उपयोग किया जाता है, लेकिन supplements या topical products इस्तेमाल करने से पहले individual suitability और patch test का ध्यान रखना चाहिए।
Read More
Complete Hair Care Guide: 10 Essential Tips for Healthy Hair Care

Lyric K Chakravarty is a Content Writer and Researcher with over 3 years of experience in long-form and short-form content creation. She specializes in healthcare, wellness, nutrition, lifestyle, and beauty & skincare content, with expertise in producing well-researched, accurate, engaging, and SEO-friendly articles and blogs. Her writing approach combines intensive research, credible sources, factual accuracy, and clear communication to make complex health topics accessible to everyday readers. She creates original, human-written content and follows responsible content practices when covering health and wellness subjects. Her professional experience also includes UGC content creation, social media management, content strategy, editorial calendars, SEO content planning, and digital content production. With experience working across healthcare, food & beverages, beauty & skincare, real estate, and education, she understands how to adapt content to different audiences, industries, and search intents.




