बाल झड़ रहे हैं या सिर्फ टूट रहे हैं? 90% लोग करते हैं यह गलती!

“हर बाल जड़ से नहीं टूटता” जाने कारण

Table of Contents

Abstract

बालों के साथ जुड़ी हुई सबसे आम धारणा यह है कि लोग हेयर फॉल और हेयर ब्रेकेज को एक ही समस्या मान लेते हैं। हर वह बाल जो आपको नहाने के बाद या कंघी करने के बाद गिरा हुआ दिखाई देता है, वो हर बाल जड़ से नहीं टूटता।कई बार बालों के टूटने की वजह उनकी लंबाई भी हो सकती है।हेयर फॉल और हेयर ब्रेकेज, दोनों ही स्थितियों में बालों की देखभाल का तरीका अलग-अलग होता है। इसलिए हेयर केयर रूटीन अपनाने से पहले हमें ये पता होना चाहिए कि समस्या हेयर फॉल है या हेयर ब्रेकेज।

इस आर्टिकल में हम जानेंगे हेयर फॉल और हेयर ब्रेकेज के बीच का अंतर, ये किन कारणों से होता है और हम कैसे एक सही तरीके से इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं।साथ ही हम समझेंगे कि  Sea Buckthorn और रोज़मैरी जैसे बॉटनिकल इंग्रेडिएंट्स आपके ओवरऑल हेयर केयर में किस तरीके से  आ काम  सकते हैं और कैसे ये आपके डेली हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बन सकते हैं।इस आर्टिकल का उद्देश्य किसी एक समस्या के लिए त्वरित समाधान बताना नहीं, बल्कि बालों की स्थिति को सही तरीके से समझने और उनकी जरूरत के अनुसार बेहतर देखभाल अपनाने के लिए उपयोगी जानकारी देना है।

Introduction

नहाने के बाद या कंघी करते समय हमें अक्सर ऐसा लगता है कि हमारे बाल बहुत ज़्यादा झड़ रहे हैं। लेकिन क्या हर  गिरता हुआ बाल वास्तव में हेयर फॉल की समस्या है? कई बार  बाल बीच से टूट रहे होते हैं और हमें ऐसा लगता है कि हेयर फॉल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। बालों के बीच से टूटने की समस्या को हेयर ब्रेकेज कहा जाता है। और इन्हें कैसे पहचाना जाए, इनके बीच अंतर समझने के अलग-अलग तरीके होते हैं। इनकी पहचान करना इसलिए ज़रूरी हो जाता है ताकि हम एक सही care रूटीन को अपना सकें।

इस लेख में हम जानेंगे कि Hair Fall और Hair Breakage क्या हैं, इनके बीच अंतर कैसे करें और इनके सामान्य कारण क्या हो सकते हैं। साथ ही, Rosemary और Sea Buckthorn जैसे Botanical Ingredients की Overall Hair Care में संभावित भूमिका को भी समझेंगे।

Hair Fall क्या होता है?

सामान्य तौर पर रोज़ाना कुछ बालों का झड़ना बालों के प्राकृतिक चक्र का हिस्सा माना जाता है। हालांकि, यदि बाल सामान्य से काफी अधिक मात्रा में झड़ने लगें या लंबे समय तक Hair Fall बना रहे, तो इसके पीछे पोषण की कमी, तनाव, हार्मोनल बदलाव, आनुवंशिक कारण या अन्य स्थितियां हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में समस्या के सही कारण को समझने के लिए त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) या ट्राइकोलॉजिस्ट (Trichologist) से सलाह लेना उचित हो सकता है।

हेयर शेडिंग क्या है?

हेयर शेडिंग मतलब बालों का प्राकृतिक रूप से झड़ना हमारे बालों के बढ़ने की एक सामान्य ग्रोथ साइकिल है, जिसमें पुराने बाल झड़ते हैं और उनकी जगह पर नए बाल आ जाते हैं। यह एक अस्थायी प्रक्रिया है, जिससे गंजापन नहीं आता। बालों के विकास के 4 चरण

बालों के विकास के 4 चरण

एनाजेन (Anagen – विकास चरण): यह बालों के बढ़ने वाला 2-7 सालों तक चलने वाला सक्रिय चरण है। इस दौरान सिर के लगभग 85% से 90% बाल इसी अवस्था में होते हैं और तेजी से बढ़ते हैं।

(Catagen – संक्रमण चरण): यह दो से तीन हफ्तों चलने वाला एक बहुत छोटा चरण है, जिसमें बालों की वृद्धि रूक जाती है।  और बाल अपने रक्त-पूर्ति से अलग होकर सिकुड़ने लगते हैं।

टेलोजेन (Telogen – विश्राम चरण): इस समय पुराने बाल अपनी जगह पर रहते हैं और उनके नीचे नए बाल तैयार होना शुरू होते हैं। यह लगभग 3 महीने का आराम करने वाला चरण है।

एक्सोजेन (Exogen – झड़ना चरण): यह चक्र का अंतिम चरण है जिसमें पुराने बाल झड़ जाते हैं और उनकी जगह नए बाल ले लेते हैं। एक दिन में 50 से 100 बाल झड़ना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।

बाल जड़ से गिरने की स्थिति को कैसे पहचानें?

किस तरह से पता किया जाए बाल जड़ से गिर रहे हैं या सिर्फ बीच में से टूट रहे हैं? इसके कुछ निम्नलिखित तरीके हैं।

मांग का चौड़ा होना: सिर के बीच में मांग का पहले से अधिक चौड़ा होना यह बताता है, कि आपके बाल जड़ से निकल रहे हैं।

स्कैल्प का दिखना: बाल धोते या कंघी करते समय सिर की त्वचा, स्कैल्प का बालों के मुकाबले अधिक और स्पष्ट दिखाई देना भी इशारा करता है कि आपके बाल जड़ से निकल रहे हैं।

हेयरलाइन का पीछे खिसकना: माथे के पास या कनपटी (Temples) के आसपास बालों का कम होना।

हल्के से खींचने पर बाल निकलना: हाथ फेरने या हल्के से खींचने पर मुट्ठी भर बालों का टूटकर हाथ में आ जाना।

बालों की मोटाई कम होना: बालों का घनत्व (Hair Density) घटना और बाल पहले से ज्यादा कमजोर व पतले लगना।

कब Hair Fall चिंता का विषय बन सकता है?

रोजाना 50 से 100 बालों का झड़ना सामान्य है, लेकिन जब बालों का झड़ना तय सीमा से अधिक बढ़ जाए या विशेष लक्षण दिखने लगें, तब यह चिंता का विषय बन सकता है। इस स्थिति में आवश्यक हो जाता है कि बालों की विशेष देखभाल की जाए और किसी विशेषज्ञ से परामर्श लिया जाए।

Hair Breakage क्या होता है ?

Hair Breakage क्या होता है?

जब बालों की नमी खत्म हो जाती है, उनको मिलने वाला प्रोटीन और पोषण कम हो जाता है तो बाल कमजोर होकर बीच में से टूटने लगते हैं, ब्रेक होने लगते हैं, इस स्थिति को हम हेयर ब्रेकेज कहते हैं।

बाल बीच से क्यों टूटते हैं?

बाहरी परत पर पहुँचने वाला नुकसान हेयर ब्रेकेज  का सबसे मुख्य कारण है  बालो में अत्यधिक सूखापन, पोषण की कमी और बालों को पर्याप्त नमी नहीं मिलती, तो वे बेजान होकर खिंचाव से टूटने लगते हैं। इसके अलावा मॉडर्न स्टाइलिंग, जैसे हीट स्टाइलिंग, केमिकल ट्रीटमेंट, के लगातार इस्तेमाल से बालों को मिलने वाला नेचुरल प्रोटीन खत्म हो जाता है और बालों को कमजोर कर देता है। रोज़ाना की आदतों में बालों को ज़ोर से कंघी करना, गीले बालों में कंघी को बहुत ज़ोर से खींचना, या उलझे बालों को गलत या रफ तरीके से सुलझाना, या हेयर स्टाइल को बहुत टाइट रखना, जिससे बालों पर बहुत ज़्यादा दबाव पड़ता है और वे बीच से टूट जाते हैं। आंतरिक समस्याएँ, जैसे भोजन में प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन्स की कमी भी बालों को कमजोर करती हैं, जिससे यह समस्या और बढ़ जाती है।

क्या Breakage की वजह से Hair Growth रुकी हुई लग सकती है?

हाँ, Breakage (बालों का टूटना) की वजह से ऐसा लग सकता है कि आपके बालों की Growth पूरी तरह रुक गई है, यह होने का कारण है लगातार बालों का टूटना और नए बाल तुलनात्मक तौर पर कम आना

Hair Fall और Hair Breakage में सीधा अंतर

Hair Fall और Hair Breakage में सीधा अंतर

Hair Fall

हेयर फॉल बालों की ग्रोथ साइकिल से जुड़ा होता है, जिसमें बाल अपनी जड़ या फॉलिकल से कमजोर होकर पूरी तरह झड़ जाते हैं। और इसका कारण जेनेटिक्स, हार्मोनल बदलाव या बीमारी हो सकता है।

Hair Breakage

हेयर ब्रेकेज के दो मुख्य कारण होते हैं।

बाहरी कारण, जो कि इस भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में मॉडर्न हेयर स्टाइलिंग, जैसे हीट स्टाइलिंग, हानिकारक केमिकल्स का ज़्यादा इस्तेमाल करना फ्रिक्शन और ड्राइनेस जैसे बाहरी कारणों से होती है।।

आंतरिक कारण : आंतरिक कारण होता है बालों को मिलने वाले पोषण की कमी हो जाना या प्रोटीन का खत्म हो जाना।

Hair Fall और Hair Breakage को पहचानें कैसे?

जड़ से गिरने वाले बालों की पहचान।

टूटे हुए बालों के एक सिरे पर जड़ जैसा हिस्सा दिखाई देता है, तो यह हेयरफॉल का संकेत हो सकता है।

बीच से टूटे बालों की पहचान

टूटे हुए बालों की लेंथ या लंबाई आपके बालों की लंबाई के समान न हो और छोटे-बड़े या अलग-अलग दिखाई दे रहे हों तो यह हेयर ब्रेकेज का संकेत हो सकता है।

छोटे-छोटे टूटे बाल क्या संकेत देते हैं?

बालों की लंबाई में छोटे-छोटे टूटे हुए बाल, रूखापन या Split Ends अक्सर बालों के कमजोर होने और Breakage से जुड़े हो सकते हैं।

हेयर फॉल की पहचान

Hairline का पीछे जाना, Parting का चौड़ा दिखना या किसी हिस्से में बालों का घनत्व कम होना लगातार Hair Loss की ओर संकेत कर सकते हैं।

कंघी और Hair Wash के बाद क्या देखें?

सिर्फ बालों की संख्या देखने के बजाय यह देखें कि बाल बीच से टूट रहे हैं या जड़ से निकल रहे हैं। लगातार असामान्य बदलाव दिखाई देने पर विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित होता है।

आपके बालों की स्थिति क्या बता रही है?

बालों की  परेशानी को समझने के लिए केवल यह देखा जाना काफी नहीं है कि बालों के गिरने की संख्या कितनी है। इससे ज़्यादा ज़रूरी यह देखना है कि बाल जड़ से निकल रहे  हैं या बीच से टूट रहे  हैं। इन ही दो स्थितियों में लोग दुविधा में  पड़ जाते हैं और दोनों को एक ही समझते हैं। जबकि ये दोनों स्थितियाँ अलग  हैं। बालों के लिए सही हेयर केयर रूटीन अपनाने के लिए  सही समस्या का पता होना बहुत ज़रूरी है

बाल जड़ से ज्यादा गिर रहे हैं → Hair Fall पर ध्यान

अगर कंघी करने, बाल धोने या बालों में हाथ फेरने के दौरान आपको लगातार ऐसे बाल दिखाई दे रहे हैं जो पूरी लंबाई के साथ निकल रहे हैं, तो यह हेयर फॉल  से जुड़ा हो सकता है। बालों का झड़ना सामान्य रूप से प्राकृतिक चक्र का हिस्सा हो सकता है लेकिन यदि यह अचानक से बढ़ जाए और लंबे समय तक बना रहने के कारण बालों की घनत्व की कमी दिखाई दे रही हो तो ऐसी स्थिति में समाधान ज़रूरी हो जाता है। केवल हेयर ग्रोथ प्रोडक्ट पर निर्भर रहने के बजाय अपने पोषण, तनाव, दिनचर्या में स्कैल्प हेल्थ पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक  हो जाता है।

बाल बीच से टूट रहे हैं → Hair Breakage पर ध्यान

Heat Styling, Chemical Treatments, बार-बार बालों के साथ प्रयोग, कठोर तरीके से कंघी करना, अत्यधिक खिंचाव और बालों में नमी की कमी Breakage को बढ़ा सकते हैं।अगर बाल छोटी-छोटी लंबाई में दिखाई देते हैं, उनकी लंबाई असमान हो रही है या बालों के सिरों पर रूखापन और दो-मुहे  नज़र आ रहे हैं, तो समस्या Hair Breakage से जुड़ी हो सकती है। ऐसी स्थिति में बालों को संभालने का तरीका बदलना, Conditioning पर ध्यान देना और अनावश्यक Damage को कम करना अधिक महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

दोनों एक साथ हो रहे हैं → Overall Hair Care पर ध्यान

कई लोगों में हेयर फॉल और हेयर ब्रेकेज  दोनों एक साथ भी दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में केवल Scalp या केवल Hair Length पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं हो सकता। एक बैलेंस्ड हेयर केयर रूटीन  में  स्कैल्प केयर , हेयर प्रोटेक्शन, उचित न्यूट्रिशन और कंसिस्टेंसी सभी को शामिल करना जरूरी है। Rosemary और Sea Buckthorn जैसे Botanical Ingredients भी  हेयर केयर रूटीन का अच्छा हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन इन्हें हेयर फॉल या हेयर ब्रेकेज की हर स्थिति का उपचार नहीं माना जाना चाहिए।

हम एक अच्छा केयर रुटीन  तब अपना सकते हैं जब हमें हमारे बालों की सही समस्या की पहचान हो।

Rosemary और Sea Buckthorn Overall Hair Care में कहाँ आते हैं?

Rosemary और Sea Buckthorn Overall Hair Care में कहाँ आते हैं?

हेयर फॉल और हेयर ब्रेकेज की समस्या को समझने के बाद अगला सवाल यह आता है, कि रोजमेरी और सीबकथॉर्न जैसे बॉटनिकल इंग्रेडिएंट्स हमारे ओवरऑल हेयर केयर में क्या भूमिका निभा सकते हैं इन्हें कैसे ओवरऑल हेयर केयर का हिस्सा बनाया जा सकता है।

Rosemary की भूमिका

रोज़मेरी एक जड़ी-बूटी है, जिसमें मौजूद bioactive compounds और antioxidant properties का उपयोग scalp-care formulations में किया जाता है।

Sea Buckthorn की भूमिका

Sea Buckthorn एक nutrient-rich botanical ingredient है, जिसमें vitamins, fatty acids और अन्य bioactive compounds पाए जाते हैं। यह एक जंगली बेरी है जो हिमालय की ठंडी और ऊंचाई पर पाई जाती है और पोषक तत्त्वों से भरपूर होने के कारन इसे हिमालयन सुपर फ़ूड की श्रेणी  में शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य बालों को किसी एक समस्या का इलाज देना नहीं, बल्कि overall hair-care formulation का हिस्सा बनना है।

दोनों को साथ समझना क्यों जरूरी है?

Rosemary और Sea Buckthorn को साथ शामिल करने से Hair Care को केवल Hair Growth तक सीमित रखने के बजाय Scalp Care, Hair Conditioning और Hair Protection जैसे अलग-अलग पहलुओं के साथ देखा जा सकता है। इसी approach के तहत Turcy Rosemary Hair Spray में Rosemary के साथ 1% Sea Buckthorn को शामिल किया गया है।

हालांकि यह समझना ज़रूरी है, कि सभी प्रकार के हेयर फॉल या हेयर ब्रेकेज में हमें कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से संपूर्ण समाधान मिलना संभव नहीं है। सही हेयर के लिए उचित रूटीन, न्यूट्रिशन, जेंटल हेयर हैंडलिंग के साथ कंसिस्टेंसी अपनाना भी महत्वपूर्ण है।

Hair Breakage को कम करने के लिए Daily Hair Care में क्या बदलें?

दिनचर्या में कुछ साधारण बदलावों  से हेयर समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। हम किन चीजों में बदलाव करके हेयर केयर की समस्या को कम कर सकते हैं, वे निम्नलिखित हैं।

बालों को धोने और सुखाने का सही तरीका

बालों के टूटने को कम करने के लिए सबसे पहले अपने बाल धोने और सुखाने के तरीके में बदलाव करें। रोजाना शैंपू करने से बचें, क्योंकि इससे बालों का प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है; हफ्ते में केवल 2 से 3 बार ही माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें और कंडीशनर लगाना कभी न भूलें। इसके अलावा, बालों को धोने के लिए गर्म पानी के बजाय गुनगुने या ठंडे पानी का उपयोग करें। गीले बाल सबसे ज्यादा नाजुक होते हैं, इसलिए उन्हें किसी खुरदरे तौलिए से रगड़ने के बजाय कॉटन की टी-शर्ट से हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाएं और पूरी तरह सूखने के बाद ही चौड़े दांतों वाली कंघी (wide-tooth comb) का इस्तेमाल करें।

हीट स्टाइलिंग और केमिकल प्रोडक्ट्स का कम से कम इस्तेमाल

बालों को अंदरूनी रूप से मजबूत बनाने के लिए रोजाना हेयर स्ट्रेटनर, कलर और ब्लो ड्रायर जैसे हीट टूल्स का इस्तेमाल पूरी तरह बंद या बेहद कम कर दें, क्योंकि इनकी गर्मी बालों की नमी को सोखकर उन्हें बेजान बना देती है। अपने डेली रूटीन में सल्फेट और पैराबेन-मुक्त हेयर प्रोडक्ट्स को शामिल करें और हफ्ते में कम से कम एक बार गुनगुने नारियल या बादाम के तेल से स्कैल्प की हल्के हाथों से मालिश (ऑयलिंग) जरूर करें। साथ ही, सोते समय बालों के घर्षण को कम करने के लिए सूती (cotton) के तकिये के कवर की जगह सिल्क या सैटिन (silk/satin) के पिलोकेस का इस्तेमाल करना शुरू करें।

Hair Fall के दौरान Scalp Care क्यों जरूरी है?

हेयर फॉल के दौरान हमें बालों के साथ-साथ स्कैल्प की केयर करने की भी आवश्यकता होती है। क्योंकि हमारे बाल सीधे सिर की त्वचा यानी स्कैल्प के फॉलिकल्स (Hair Follicles) से उगते हैं।

स्कैल्प केयर के कुछ निम्नलिखित तरीके

  • सही सफाई: हफ्ते में 2-3 बार सल्फेट-मुक्त माइल्ड शैम्पू और सामान्य या गुनगुने पानी से स्कैल्प साफ करें।
  • हल्की मालिश: हफ्ते में 1-2 बार गुनगुने तेल से सिर्फ उंगलियों के पोरों (fingertips) से धीरे-धीरे मसाज करें।
  • हीट व केमिकल से बचाव: ड्रायर, स्ट्रेटनर और हेयर कलर जैसे केमिकल व हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल बंद करें।
  • सौम्य कंघी: गीले बालों में कंघी न करें और सुलझाने के लिए चौड़े दांतों वाली लकड़ी की कंघी चुनें।
  • आहार व पानी: डाइट में प्रोटीन, आयरन, विटामिन ई शामिल करें और दिनभर भरपूर पानी पीकर हाइड्रेटेड रहें।

ये स्कैल्प केयर के कुछ तरिके है इन्हे अपनाने के बाद भी यदि बालों की समस्या बनी रहे तब आपको एक विशेषज्ञ की सलाह की आवश्यकता होती है।

कब ली जाए विशेषज्ञ की सलाह

बालों का झड़ना या टूटना कभी-कभी सामान्य देखभाल से जुड़ी समस्या हो सकती है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इसके पीछे कोई अन्य कारण भी हो सकता है। यदि बाल अचानक बहुत अधिक झड़ने लगें, लंबे समय तक बालों का घनत्व कम होता दिखाई दे, सिर के किसी हिस्से में गोल या स्पष्ट पैच के रूप में बाल कम होने लगें या बालों की मांग पीछे जाने लगे, तो विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित हो सकता है।

इसी तरह, सिर की त्वचा पर लगातार खुजली, लालिमा, सूजन, दर्द, पपड़ी या संक्रमण दिखाई दे, तो केवल सौंदर्य प्रसाधनों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। ऐसी स्थिति में त्वचा विशेषज्ञ या योग्य बाल विशेषज्ञ से परामर्श लेकर समस्या के सही कारण को समझना बेहतर होता है। सही समय पर कारण की पहचान होने से बालों और सिर की त्वचा की देखभाल के लिए उचित दिशा तय करने में मदद मिल सकती है।

निष्कर्ष

बालों की देखभाल में सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि Hair Fall और Hair Breakage एक जैसी समस्याएं नहीं हैं। बालों का जड़ से झड़ना और लंबाई से टूटना अलग-अलग कारणों से हो सकता है, इसलिए दोनों के लिए देखभाल का तरीका भी अलग हो सकता है। केवल कंघी या बाल धोने के बाद दिखाई देने वाले बालों की संख्या पर ध्यान देने के बजाय यह समझना अधिक जरूरी है कि बाल किस तरह झड़ या टूट रहे हैं।

एक बेहतर Hair Care Routine में सिर की त्वचा की देखभाल, बालों की सुरक्षा, उचित पोषण, कोमल देखभाल और नियमितता को साथ लेकर चलना जरूरी है। Rosemary और Sea Buckthorn जैसे Botanical Ingredients भी इसी समग्र देखभाल का हिस्सा बन सकते हैं। Rosemary को सिर की त्वचा की देखभाल के संदर्भ में देखा जाता है, जबकि Sea Buckthorn में मौजूद Vitamins, Fatty Acids और अन्य जैव सक्रिय तत्व इसे एक महत्वपूर्ण वनस्पति-आधारित घटक बनाते हैं।

हालांकि, किसी एक उत्पाद या घटक को Hair Fall या Hair Breakage की हर समस्या का समाधान नहीं माना जा सकता। यदि बाल लगातार या बहुत अधिक झड़ रहे हों, बालों का घनत्व कम हो रहा हो या सिर की त्वचा पर असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक हो सकता है।

अंततः, स्वस्थ बालों की देखभाल की शुरुआत किसी एक उत्पाद से नहीं, बल्कि समस्या को सही तरीके से पहचानने, उचित दिनचर्या अपनाने और निरंतर देखभाल करने से होती है।

Disclaimer

इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Hair Fall और Hair Breakage से जुड़ी जानकारी, उनके संभावित कारण तथा Rosemary और Sea Buckthorn जैसे वनस्पति-आधारित घटकों की चर्चा सामान्य Hair Care के संदर्भ में की गई है। इसे किसी बीमारी के निदान, उपचार या चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।

हर व्यक्ति के बालों और सिर की त्वचा की स्थिति अलग हो सकती है, इसलिए किसी भी Hair Care Product का प्रभाव व्यक्ति-विशेष के अनुसार अलग हो सकता है। किसी भी उत्पाद का उपयोग उसकी बताई गई विधि और मात्रा के अनुसार ही करें। पहली बार उपयोग करने पर किसी प्रकार की जलन, खुजली या असहजता महसूस होने पर उपयोग बंद कर दें।

यदि बाल अचानक या अत्यधिक झड़ने लगें, बालों का घनत्व तेजी से कम हो, जगह-जगह से बाल कम होने लगें या सिर की त्वचा पर लालिमा, सूजन, दर्द, पपड़ी अथवा अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो त्वचा विशेषज्ञ या योग्य चिकित्सक से सलाह लेना उचित है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Hair Fall और Hair Breakage में क्या अंतर है?
Hair Fall में बाल जड़ से झड़ते हैं, जबकि Hair Breakage में बाल बीच से टूटते हैं।

कैसे पता करें कि बाल झड़ रहे हैं या टूट रहे हैं?
जड़ सहित निकले बाल Hair Fall का संकेत हो सकते हैं, जबकि छोटे या अलग-अलग लंबाई के टूटे बाल Hair Breakage से जुड़े हो सकते हैं।

Hair Breakage के मुख्य कारण क्या हैं?
हीट स्टाइलिंग, रासायनिक उपचार, रूखापन, गलत तरीके से कंघी करना और बालों पर अधिक खिंचाव इसके सामान्य कारण हो सकते हैं।

Rosemary और Sea Buckthorn बालों के लिए किस तरह उपयोगी हैं?
Rosemary को सिर की त्वचा की देखभाल से जोड़ा जाता है, जबकि Sea Buckthorn में Vitamins और Fatty Acids पाए जाते हैं, जो समग्र Hair Care को support कर सकते हैं।

कब Hair Fall के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए?
यदि बाल अचानक बहुत अधिक झड़ने लगें, लगातार घनेपन में कमी हो या सिर की त्वचा पर असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *