दाद (Ringworm) से हैं परेशान? जानिए कारण, लक्षण और 100% सही इलाज!

Ringworm के Types

Table of Contents

Abstract

दाद स्किन, बाल या नाखून का एक फंगल संक्रमण है जो गोल लाल चकत्ते, तेज खुजली और धीरे-धीरे फैलने वाले घेरे के रूप में दिखाई देता है। यह संक्रमित व्यक्ति, जानवर, तौलिया-कपड़े या नम वातावरण से फैलता है। इस लेख में दाद के लक्षण, शरीर के विभिन्न हिस्सों पर इसके प्रकार Tinea corporis, cruris, pedis, capitis, unguium, कारण, डॉक्टर द्वारा किए जाने वाले टेस्ट KOH, Culture, Wood’s Lamp आदि), एंटीफंगल इलाज और सिर्फ स्टेरॉइड क्रीम लगाने के खतरे विस्तार से समझाए गए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि कब स्किन विशेषज्ञ को जरूर दिखाना चाहिए।

Introduction

आपने महसूस किया होगा कि आपकी स्किन पर अचानक एक छोटा-सा लाल निशान बन जाता है, जो धीरे-धीरे बढ़कर गोलाकार छल्ला जैसा दिखाई देता आमतौर पर बोलचाल की भाषा में इसे लोग दाद कहते हैं, असल में ये फंगस नामक छोटे-छोटे जीवों का हमला होता है, जो त्वचा की ऊपरी लेयर में जम जाते हैं और शरीर के किसी भी हिस्से जैसे सर, कमर, पैर या नाखून पर अपना डेरा जमा लेते हैं।

ये छूने से, कपड़े शेयर करने से, तौलिये से और यहाँ तक कि पालतू जानवरों से भी फैलता है, अगर सरल शब्दों में बात करे तो यह एक फंगल इन्फेक्शन है। Ringworm (दाद) कोई कीड़ा नहीं है, बल्कि यह स्किन पर होने वाला एक आम फंगल इन्फेक्शन है। स्वास्थ्य संस्थाओं जैसे WebMD Ringworm Overview के अनुसार, यह फंगस त्वचा, बाल और नाखूनों की बाहरी परत पर पनपता है।

फंगल इंफेक्शन शरीर के किसी भी हिस्से की स्किन पर हो सकता है, खासकर उन जगहों पर जहाँ पसीना और नमी ज्यादा रहती है। यह छाती, पीठ, हाथ-पैर, सिर की स्किन, कमर, जाँघों के बीच, पैरों की उंगलियों के बीच, नाखून, दाढ़ी या चेहरे पर भी ज्यादातर होता है।

यानी एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से फैल सकता है छूने से, एक ही तौलिया-कपड़े इस्तेमाल करने से, या पालतू जानवरों कुत्ता-बिल्ली से भी। नम और पसीने वाली जगहों पर ये और तेजी से बढ़ता है। दाद कीड़ा नहीं, बल्कि फंगस का संक्रमण है। ये छूने से फैलता है और शरीर के कई हिस्सों पर हो सकता है।

types of ringworm infection

Ringworm के मुख्य लक्षण

  • गोल लाल निशान: इस तरह फंगल इन्फेक्शन में स्किन पर गोल या रिंग के आकार के लाल चकत्ते दिखाई देते है।
  • उभरे हुए किनारे: चकत्ते के किनारे ज्यादा लाल, उभरे हुए और पपड़ीदार दिखाई देते हैं।
  • तेज खुजली: प्रभावित हिस्से पर लगातार और तेज खुजली या जलन होती है ।
  • धीरे-धीरे फैलना: यह दाग समय के साथ गोल घेरे में बड़ा होने लगता है।
  • सूखापन: संक्रमित स्किन धीरे धीरे सूखने लगती है, चमड़ी उतरना या वहां की स्किन छिलने लगती है।
  • साफ बीच का हिस्सा: कई बार रिंग के बीच की स्किन बिल्कुल सामान्य या साफ दिखजे देने लगती है।

शरीर के अलग-अलग हिस्सों में Ringworm

शरीर का हिस्सा Medical Name सामान्य लक्षण
शरीर Tinea corporis गोल/चकत्तेदार rash, किनारों पर scaling, खुजली और धीरे-धीरे फैलना
जांघों के बीच Tinea cruris लाल, खुजलीदार rash; अक्सर groin से आसपास की त्वचा तक फैल सकता है
पैर Tinea pedis खुजली, त्वचा का छिलना/scaling, उंगलियों के बीच cracks या सफेद-सी त्वचा
सिर की त्वचा Tinea capitis Scaling, खुजली, बाल टूटना या प्रभावित जगह पर hair loss
नाखून Tinea unguium / Onychomycosis नाखून मोटा होना, रंग बदलना, भंगुर होना और टूटना

Ringworm (दाद) क्यों होता है?

Ringworm में worm होने के कारण सभी सोचते है कि Ringworm कोई कीड़ा होगा लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है वह कोई कीड़ा नहीं है बल्कि यह एक फंगल इन्फेक्शन है। फंगस बहुत छोटे-छोटे जीव होते हैं जो आँखों से दिखते नहीं है । ये स्किन, बाल और नाखून पर चिपक जाते हैं और वहाँ बढ़ने लगते हैं। जब ये बढ़ते हैं तो गोल-गोल चकत्ते जैसा एक निशान बनते हुए दिखाई देता है, जिसमे शुरुवाती लक्षण खुजली होने लगती है, और इन लाल या सफ़ेद धब्बे ही बोलचाल की भाषा में दाद होता हैं।

इन्फेक्टेड व्यक्ति या जानवर से सीधा संपर्क

यह इन्फेक्शन ज्यादातर इन्फेक्टेड व्यक्ति से ज्यादा फैलता है, जिस व्यक्ति के शरीर पर दाद होता है और उससे किसी भी प्रकार के संपर्क में आप आते है जैसे उससे गले मिलते हैं, हाथ मिलाते हैं, एक ही बिस्तर पर सोते हैं या उसके शरीर के किसी हिस्से को छूते हैं, तो फंगस आपके हाथ या त्वचा पर चिपक जाता है। इसमें खासकर कुत्ते, बिल्ली, खरगोश जैसे पालतू जानवरों के शरीर पर भी यही फंगस होता है। उनके बाल छूने, उन्हें गोद में लेने या उनके साथ खेलने से भी यह फंगस हमे इन्फेक्शन का हिस्सा बना लेते है। छोटे बच्चे अक्सर पालतू जानवरों से खेलते हुए संक्रमित हो जाते हैं।

संक्रमित तौलिया, कपड़े और सामान साझा करना

फंगस तौलिया, अंडरवियर, मोज़े, टोपी, कंघी, हेयर-ब्रश, चप्पल और यहाँ तक कि किसी इन्फेक्टेड व्यक्ति की बेडशीट पर भी कई दिनों तक फंगस ज़िंदा रहता है। अगर कोई संक्रमित व्यक्ति इन चीज़ों का यूज़ कर ले और बिना धोए उन्हीं चीज़ों का शेयर कर लें, तो फंगस आसानी से फैल जाता है। यही वजह है कि परिवार के सदस्यों में दाद एक-दूसरे से फैल जाता है।

गर्म और नम वातावरण

गर्मी और नमी में फंगस बहुत ही आसानी से पनपते क्योंकि ऐसा वातावरण उन्हें बहुत पसंद आता है। बरसात के मौसम में, गर्मियों मेंया जब मौसम बहुत उमस भरा होता है तो फंगस तेज़ी से बढ़ता है। शरीर के वे हिस्से जहाँ पसीना जमा रहता है जैसे जाँघों के बीच, बगल, कमर, पैर की उंगलियों के बीच, वहाँ फंगस को बढ़ने का सबसे अच्छा मौका मिलता है।

ज़्यादा पसीना आना

अगर किसी व्यक्ति को बहुत ज़्यादा पसीना आता है, या कह सकते है कि पसीने की वजह से स्किन लंबे समय तक गीली रहे तो गीली त्वचा फंगस के लिए अच्छी मिट्टी की तरह काम करती है। मोटापा होने पर भी शरीर की लेयर्स में पसीना जमा रहता है, जिससे दाद होने का खतरा बढ़ जाता है। जिम जाने वाले लोग, मजदूर या जो लोग भारी काम करते हैं, उन्हें पसीने की वजह से ज़्यादा खतरा रहता है।

जिम और साझा सतहें

जिम के योगा मैट, वेट बेंच, शॉवर फ्लोर, लॉकर रूम की बेंच और स्विमिंग पूल के आसपास की जगहों पर बहुत सारे लोगों के पसीने और स्किन के कण गिरते हैं। अगर कोई व्यक्ति नंगे पैर चलता है या बिना तौलिया बिछाए मैट पर बैठता या लेट जाता है, तो फंगस आसानी से चिपक सकता है। सार्वजनिक शावर और स्विमिंग पूल भी आम स्रोत हैं।

पालतू जानवरों से फैलना

कुत्ते और बिल्लियों से इन्फेक्शन होना बहुत ही आम बात है। कभी-कभी जानवरों पर दाद के निशान साफ नहीं दिखते, लेकिन उनके बालों में फंगस छिपे हुए होते है। जब आप जानवर को सहलाते हैं, या उसके बिस्तर को छूते हैं या उसके बाल कपड़ों पर चिपक जाते हैं, तो फंगस आप तक पहुँच जाता है। खासकर बच्चों में पालतू जानवरों से दाद फैलना बहुत आम बात हैक्योंकि बच्चे जानवरों के जयदा सम्पर्क में आते है।

कमज़ोर त्वचा की बाधा

किसी भी व्यक्ति को बीमारियों से लड़ने के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ स्किन बहुत जरुरी है और यही एक मजबूत दीवार की तरह काम करती है जो फंगस को अंदर घुसने नहीं देती। लेकिन जब त्वचा कटी-फटी हो, सूखी हो, घाव हो, एक्ज़िमा हो या बार-बार रगड़ने से पतली हो गई हो, तो फंगस आसानी से अंदर घुस जाता है।

जिन लोगों की इम्यूनिटी कमज़ोर होती है जैसे डायबिटीज़ वाले, लंबे समय से दवाएँ लेने वाले या कमज़ोर पोषण वाले लोग, उनमें भी दाद जल्दी और ज़्यादा फैलता है।किसी भी बीमारी का सही इलाज तभी लिया जा सकता है जब सही पहचान होती है। कई लोग खुद ही दवा लगाना शुरू कर देते हैं, जिससे समस्या और बिगड़ जाती है। इसलिए डॉक्टर सही तरीके से जांच करके ही पक्का इलाज देते हैं।

Doctor कौन-कौन से Tests कर सकता है?

Clinical Examination

Ringworm सबसे पहला लक्षण होता है वह लाल चकत्ते और खुजली का होता है और और इसमें सबसे पहले डॉक्टर इन्फेक्टेड स्किन को अच्छी तरह देखते है। डॉक्टर धब्बे का आकार, रंग, किनारे, खुजली की तीव्रता और शरीर में कहाँ-कहाँ फैला है, ये सब ध्यान से देखते हैं।

Ringworm में आमतौर पर गोल या अंडाकार, किनारे थोड़े उठे हुए और बीच में साफ दिखने वाले धब्बे जैसे बनते है। कभी-कभी बाल झड़ने वाले पैच या नाखूनों में बदलाव भी दिखता है। ऐसे डॉक्टर जिन्हे बहुत ज्यादा अनुभव होता है वह स्किन देखने से ही लगभग सही अंदाज़ा लगा लेते हैं। लेकिन दिखने में कई और बीमारियाँ जैसे एक्ज़िमा, सोरायसिस या बैक्टीरियल संक्रमण आदि भी मिलती-जुलती हो सकती हैं, इसलिए सिर्फ देखने से पक्का सही इलाज माना जाता। आगे की जांच ज़रूरी हो जाती है।

KOH Test / Skin Scraping

यह टेस्ट सबसे आम और भरोसेमंद होता है यह Ringworm की जांच करने का सबसे सरल, सस्ता और अच्छा तरीका है। डॉक्टर संक्रमित जगह से थोड़ी-सी पपड़ी या त्वचा की ऊपरी परत को साफ ब्लेड या स्क्रैपर से हल्के से खुरचकर लेते हैं। इस सैंपल को पोटेशियम हाइड्रॉक्साइड नामक घोल में मिलाकर माइक्रोस्कोप के नीचे देखा जाता है। अगर फंगस मौजूद हो तो माइक्रोस्कोप में उसकी धागे जैसी संरचना (hyphae) साफ दिखाई देती है। यह टेस्ट क्लिनिक में ही कुछ मिनटों में हो जाता है और नतीजा तुरंत मिल जाता है। ज़्यादातर मामलों में डॉक्टर इसी टेस्ट के आधार पर इलाज शुरू कर देते हैं।

Fungal Culture

जब KOH टेस्ट में साफ नतीजा न आए या संक्रमण बार-बार हो रहा हो, तो डॉक्टर कल्चर टेस्ट करवाते हैं। जिसमें स्किन, बाल या नाखून का सैंपल लैबोरेटरी में विशेष माध्यम पर रखा जाता है ताकि फंगस बढ़ सके। फंगस को बढ़ने और उसकी सही पहचान करने में आमतौर पर 1 से 4 हफ्ते लगते हैं। यह टेस्ट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अलग-अलग तरह के फंगस के लिए दवाएँ थोड़ी अलग हो सकती हैं। कल्चर से पता सही फंगस का पता लगाने में आसानी होती है और उसी के अनुसार फाई इलाज दिया जाता है।

PCR / Molecular Tests

कुछ आधुनिक लैबोरेटरीज़ और बड़े अस्पतालों में PCR जैसी मोलेक्यूलर टेस्टिंग उपलब्ध है। यदि इसकी प्रोसेस की बात करे तो इसमें सैंपल से फंगस का DNA निकाला जाता है और उसकी पहचान की जाती है। यह तरीका बहुत सरल और सटीक होता है।साथ ही PCR से कुछ घंटों या 1-2 दिनों में रिजल्ट बेहतर तरीके से मिल जाता है। लेकिन यह आम नहीं है और महंगा भी पड़ता है, इसलिए सामान्य मामलों में कम ही करवाया जाता है। जब कभी संक्रमण बार बार हो रहा हो या जटिल हो तो यह बहुत मददगार साबित होता है।

Wood’s Lamp Examination

इस तरह के टेस्ट में एक खास पराबैंगनी (UV) लैंप होता है जिससे अंधेरे कमरे में स्किन पर फोकस किया जाता है। कुछ खास तरह के फंगस जैसे Microsporum इस लैंप की रोशनी में चमकदार होकर हरा या नीला रंग दिखाते हैं। लेकिन हर Ringworm केस में यह चमक नहीं दिखाई नहीं देती। कई आम फंगस Wood’s Lamp में कोई प्रतिक्रिया नहीं देते। इसलिए यह टेस्ट सहायक हो सकता है, लेकिन अकेला पर्याप्त नहीं माना जाता। डॉक्टर इसे अन्य जांचों के साथ मिलाकर देखते हैं।

Ringworm के Treatment

Ringworm को आसानी से कण्ट्रोल किया जा सकता है, इसका इलाज पूरी तरह एंटीफंगल दवाओं पर आधारित होता है। इलाज चुनते समय संक्रमण की जगह, फैलाव और गंभीरता पर निर्भर के बारे में पता लगाना आवश्यक होता है।Topical Antifungal Treatment : दाद का इलाज सबसे आम और पहला जो लोग अपनाते है इसमें संक्रमण हल्का या सीमित जगह पर होता है, जैसे शरीर का छोटा हिस्सा, जांघों के बीच, पैर या कमर।

कैसे काम करता है?

यह क्रीम सीधे प्रभावित जगह और उसके आसपास की स्किन पर लगाया जाता है। यह फंगस को मारता है या उसकी वृद्धि रोकता है। कुछ लोग आयुर्वेदिक या हर्बल क्रीम का भी यूज़ करते हैं, जैसे Lebrostone Anti- Fungal cream यह टी ट्री ऑयल, हल्दी और अन्य प्राकृतिक तत्व से बनाया गया हैं।

Lebrostone anti fungal cream use for ringworm

Source – Website

कितने समय तक लगानी है?

प्रभावित जगह पर आमतौर पर 2 से 4 हफ्ते तक दिन में 1 या 2 बार यह क्रीम लगानी चाहिए। किसी भी क्रीम का यूज़ लक्षण कम होने के बाद भी करना ज़रूरी है, वरना संक्रमण वापस आ सकता है।

Ringworm क्रीम कैसे लगाएँ?

प्रभावित जगह और उसके 2 सेमी आसपास की साफ-सूखी त्वचा पर लगाएँ। आँख, मुँह या संवेदनशील जगहों से बचाएँ। जब कभी शरीर के किसी भी हिस्से पर इस तरह का इन्फेक्शन दिखाई दे तो यह इलाज ज्यादातर प्रभावी हो सकता है और सुरक्षित माना जाता है।

Oral Antifungal Treatment

जब बाहरी क्रीम काफी नहीं पड़ती, तब डॉक्टर मुँह से ली जाने वाली एंटीफंगल दवाएँ देते हैं। ये शरीर के अंदर से फंगस पर हमला करती हैं। डॉक्टर इन्हें किन मामलों में देते हैं?

संक्रमण बहुत फैला हुआ हो

  • सिर की खोपड़ी का संक्रमण, क्रीम यहाँ काम नहीं करती
  • नाखून का संक्रमण
  • बाहरी इलाज से कोई फायदा न हो
  • बालों की जड़ों तक फंगस पहुँच गया हो

Ringworm एक फंगस का संक्रमण

जब कभी इन्फेक्टेड या प्रभावित जगह पर स्टेरॉइड क्रीम लगाई जाती है तो खुजली और लालिमा तुरंत कम हो जाती है, इसलिए अधिकतर लोगो को लगता है कि दाद ठीक हो गई। और वह इलाज लेना छोड़ देते है, लेकिन असल में फंगस मरता नहीं है। वह चुपचाप बढ़ता रहता है।

स्टेरॉइड क्रीम से क्या होता है?

लक्षण छिप जाते हैं

सबसे ज्यादा असर इस बात का होता है कि खुजली और जलन कम हो जाती है, लेकिन फंगस अंदर एक्टिव रहता है।

दाद का रूप बदल जाता है

यदि हम सामान्य दाद की बात करें तो इसका पहला लक्षण खुजली होता है और यह गोल-गोल किनारे वाली दिखती है। लेकिन स्टेरॉइड क्रीम लगाने के बाद वह अलग तरह से दिखने लगती है। इसे Tinea Incognito कहते हैं। यानी “छिपी हुई दाद”।

दाद और फैल जाती है

दाद पर जब स्टेरॉइड क्रीम लगाई जाती है तो वह शरीर की स्थानीय सुरक्षा कमजोर कर देता है। इसके कारण फंगस तेजी से बढ़ता है और गोल चकत्ता बड़ा हो जाता है। साथ ही डॉक्टर को पहचानने में दिक्कत होती है, जब आप डॉक्टर के पास जाते हैं, तो चकत्ता सामान्य दाद जैसा नहीं दिखता। जब दाद की सही पहचान नहीं हो पाती है तो गलत इलाज शुरू हो सकता है और बीमारी और बढ़ सकती है।

इसको हम एक सरल उदाहरण से समझ सकते है जैसे कल्पना कीजिये कि आपने आग पर सिर्फ पानी की जगह सिर्फ ठंडी हवा लगा दी। आग बुझने का अहसास होता है, लेकिन असल में आग अंदर जल रही होती है और बाद में और तेज भड़क जाती है। ठीक इसी तरह स्टेरॉइड क्रीम भी लगभग ऐसा ही करती है। इसलिए दाद पर किसी भी प्रकार का उपचार लेने से पहले डॉक्टर को दिखाना जरुरी है कभी भी सिर्फ स्टेरॉइड वाली क्रीम न लगाएं। सही एंटीफंगल दवा से ही फंगस मरता है।

दाद में कब Dermatologist को दिखाना चाहिए?

दाद एक छोटी लेकिन लापरवाही होने पर बड़ी समस्या बन सकती है, इसलिए यह कभी कभी घर पर सही एंटीफंगल क्रीम लगाने से ठीक हो जाती है। लेकिन यदि स्थिति गंभीर होते दिखे या घर के नुस्खों और क्रीम लगाने से ठीक होने की बजाय बढ़ती हुई दिखाई दे तो बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए इन मामलों में तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

यदि दाद पूरे शरीर में तेजी से फैल रहा हो या घरेलू उपायों से ठीक न हो रहा हो, तो तुरंत स्किन स्पेशलिस्ट को दिखाएं। मेडिकल गाइडलाइन्स जैसे CDC Guidelines के अनुसार, सिर या नाखूनों में दाद होने पर ओरल दवाओं की आवश्यकता होती है।

दाद तेजी से फैल रही हो

यदि दाद तेजी से फैल रही हो खुजली बढ़ रही होमोर रेडनेस भी बढ़ते हुए दिखाई दे रही हो तो इग्नोर नहीं करना चाहिए और एक जगह से शुरू होकर तेजी से शरीर के बड़े हिस्सों में फैल रही हो तो खुद इलाज करना काफी नहीं होता।

सिर पर दाद हो

सिर की दाद जिसे Tinea Capitis के नाम से भी जाना जाता है यह आम क्रीम से पूरी तरह ठीक नहीं होती। अक्सर मुँह की दवा भी लगती है और बालों की जड़ें प्रभावित हो सकती हैं।

बाल झड़ रहे हों

जब कभी दाद की वजह से बाल टूट रहे हों या गंजे धब्बे बन रहे हों तो जल्दी इलाज शुरू कर देना चाहिए क्योंकि यह स्थिति आगे जाकर भयावह हो जाती है, और बाल स्थायी रूप से प्रभावित हो सकते हैं।

नाखून प्रभावित हों

नाखूनों में दाद इसे Tinea Unguium भी कहते है यदि इसकी पहचान हो गयी हो तो क्रीम से यह ठीक नहीं होता या बहुत मुश्किल होता है। लंबे समय तक गोली और खास इलाज की जरूरत पड़ती है।

मवाद, दर्द या बुखार हो

ऐसे लक्षण जहां पर चकत्ते में मवाद भर गया हो, बहुत दर्द हो रहा हो या बुखार आ गया हो या संक्रमण गहरा हो चुका हो तो तुरंत डॉक्टर दिखाएं।

बार-बार वापस आ रही हो

दाद बार-बार हो रही हो और क्रीम लगाने के बाद भी आराम नहीं मिल पा रहा है तो मतलब सिर्फ क्रीम लगाना काफी नहीं है। सही कारण का पता लगाकर सही पहचस्न करके सही इलाज लेना उपयुक्त होता है।

सही इलाज के बावजूद सुधार न हो

2-3 हफ्ते सही एंटीफंगल क्रीम लगाने के बाद भी कोई सुधार न दिखे तो डॉक्टर को दिखाएं। हो सकता है फंगस मजबूत हो या कोई अन्य बीमारी हो।

डायग्नोसिस को लेकर कन्फ्यूजन हो

यकीन न हो कि यह दाद है या कुछ और जैसे एक्जिमा, एलर्जी आदि, या पहले इलाज के लिए स्टेरॉइड क्रीम लगा चुके हों तो विशेषज्ञ से जांच करवाएं। डॉक्टर को जल्दी दिखाने से इलाज सही लेने से इसे कण्ट्रोल किया जा सकता है साथ ही आसान और छोटा रहता है। देरी करने से दाद फैल सकती है, बाल या नाखून खराब हो सकते हैं और इसके बाद इलाज लंबा हो सकता है।

Conclusion

दाद एक आम लेकिन परेशान करने वाला फंगल इन्फेक्शन है। यह कोई कीड़ा नहीं, बल्कि छोटे फंगस की वजह से होता है जो स्किन, बाल या नाखून पर चिपककर फैलता है। इसके जो शुरूआती लक्षण है गोल लाल चकत्ते, तेज खुजली और धीरे-धीरे फैलना। यह संक्रमित व्यक्ति, पालतू जानवर, तौलिया-कपड़े या नम-पसीने वाले वातावरण से आसानी से फैल जाता है। लेकिन यह बात अच्छी है कि दाद का इलाज संभव है। सही एंटीफंगल क्रीम या जरूरत पड़ने पर मुँह की दवा से फंगस पूरी तरह खत्म हो जाता है।

लेकिन सबसे बड़ी गलती यह होती है कि लोग खुजली कम करने के लिए सिर्फ स्टेरॉइड वाली क्रीम लगा लेते हैं। इससे लक्षण अस्थायी रूप से दब जाते हैं, लेकिन बाद में दाद का रूप बदल जाता है और संक्रमण फैलता है इसलिए डॉक्टर को पहचानने में भी दिक्कत होती है।

इसलिए हमें इस ओर ध्यान देना चाहिए जैसे यदि दाद पर कभी भी सिर्फ स्टेरॉइड क्रीम नहीं लगाना चाहिए। लक्षण दिखते ही सही एंटीफंगल इलाज शुरू करना चाहिए इसमें आप चाहे तो एंटी फंगल क्रीम Lebrostone Anti-Fungal Cream  का उपयोग कर सकते है।

अगर दाद तेजी से फैल रही हो, सिर या नाखून पर हो, बाल झड़ रहे हों, मवाद-दर्द-बुखार हो, जैसे लक्षण हो और इलाज के बाद भी बार-बार वापस आ रही हो, तो तुरंत Dermatologist को दिखाएं।जल्दी और सही इलाज से दाद आसानी से कण्ट्रोल हो जाती है। देरी या गलत क्रीम से समस्या लंबी और जटिल बन सकती है। अपनी स्किन का ख्याल रखना बेहद जरुरी है, साफ-सफाई बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Medical Disclaimer

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह, निदान या इलाज का विकल्प नहीं है। दाद (Ringworm) या किसी भी त्वचा संबंधी समस्या के लिए स्वयं दवा न लगाएं और न ही कोई घरेलू नुस्खा अपनाएं। हर व्यक्ति की त्वचा और स्वास्थ्य की स्थिति अलग होती है, इसलिए सही जांच और इलाज के लिए योग्य त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) या डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

इस लेख में बताई गई दवाएं, क्रीम या टेस्ट सामान्य जानकारी के रूप में हैं। इनका उपयोग डॉक्टर की सलाह और प्रिस्क्रिप्शन के बिना न करें। गलत इलाज या देरी से समस्या और बढ़ सकती है। यदि आपको कोई लक्षण महसूस हो रहे हैं तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। लेखक या प्रकाशक किसी भी नुकसान, दुष्परिणाम या गलतफहमी के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी निर्णय लेने से पहले हमेशा योग्य डॉक्टर की सलाह लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. दाद क्या है? क्या यह कीड़ा है?
    नहीं, दाद कोई कीड़ा नहीं है। यह फंगस का संक्रमण है जो त्वचा, बाल या नाखून पर होता है।
  2. दाद कैसे फैलता है?
    संक्रमित व्यक्ति, तौलिया-कपड़े, बिस्तर या पालतू जानवरों से छूने से फैलता है। नम और पसीने वाली जगहों पर तेजी से बढ़ता है।
  3. दाद के मुख्य लक्षण क्या हैं?
    गोल लाल चकत्ता, उभरे किनारे, तेज खुजली और धीरे-धीरे फैलना। बीच का हिस्सा कभी-कभी साफ दिखता है।
  4. स्टेरॉइड क्रीम क्यों नहीं लगानी चाहिए?
    खुजली कम होती है लेकिन फंगस नहीं मरता। दाद छिप जाती है, और फैलती है व पहचान मुश्किल हो जाती है।
  5. दाद का सही इलाज क्या है?
    एंटीफंगल क्रीम 2-4 हफ्ते तक लगाएं। सिर या नाखून पर होने पर गोली भी लेनी पड़ सकती है।
  6. घर पर इलाज संभव है क्या?
    हल्की दाद में एंटीफंगल क्रीम से हो सकता है। तेजी से फैलने या बार-बार होने पर डॉक्टर दिखाएं।
  7. दाद कितने दिन में ठीक होती है?
    सही इलाज से 2-4 हफ्ते में सुधार होता है। नाखून की दाद में ज्यादा समय लगता है।
  8. दाद से कैसे बचें?
    शरीर सूखा रखें, तौलिया-कपड़े शेयर न करें और साफ-सफाई का ध्यान रखें।
  9. कब डॉक्टर को दिखाएं?
    तेजी से फैलने, सिर/नाखून पर होने, बाल झड़ने, दर्द-बुखार या बार-बार होने पर।
  10. क्या दाद पूरी तरह ठीक हो जाती है?
    हाँ, पूरा एंटीफंगल इलाज करने से पूरी तरह ठीक हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!