Fungal Infection में Diet का कितना असर? जानिए 5 सच

Skin Fungal Infection Symptoms and Diet

Table of Contents

Abstract

Skin Fungal Infection को अक्सर एक्जिमा या एलर्जी समझ लिया जाता है। सही पहचान जैसे क्लिनिकल एग्जामिनेशन और KOH टेस्ट के बाद एंटीफंगल इलाज और जगह को साफ रखकर इसको आसानी से कण्ट्रोल किया जा सकता है। डाइट अकेली क्योर नहीं करती, लेकिन बैलेंस्ड प्रोटीन, फल-सब्जियां, पर्याप्त पानी और कम एडेड शुगर शरीर की इम्यूनिटी को सपोर्ट करते हैं। ज्यादा चीनी, मैदा और प्रोसेस्ड फूड सेहत के लिए फादेमंद नहीं होते है।

Introduction

हम सब इतने व्यस्त रहते हैं कि स्किन की छोटी-मोटी समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं? क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी स्किन पर अचानक खुजली शुरू हो जाये और वह गोलाकार चकत्ते का रूप लेने लगे तो वह सामान्य खुलजी नहीं Fungal Infection भी हो सकता है। किसी भी Skin Fungal Infection Treatment  के लिए उसकी पहचान आवश्यक है आइए एक छोटी-सी कहानी से शुरू करते हैं।

एक बार रवि नाम का 32 साल का युवक था। ऑफिस में AC के अंदर बैठकर मन लगाकर काम करता, शाम को जिम जाता, और रात को देर तक फास्ट फूड खाकर सो जाता। एक दिन उसके कमर के आसपास हल्की खुजली शुरू हुई। पहले उसने सोचा, शायद नई अंडरगारमेंट की वजह से रैश हो गया है। फिर थोड़ी क्रीम लगाई, लेकिन यह खुजली कण्ट्रोल नहीं हुई और बढ़ती गई। शुरुआत में गोलाकार लाल चकत्ते फैलने लगे।

रवि कन्फ्यूज्ड था कि आखिर यह क्या है खुजली या कुछ ओर, फिर दोस्तों को इस बारे में उसने बताया दोस्तों ने कहा एक्जिमा है, स्टेरॉइड क्रीम लगा लो।किसी ने कहा “एलर्जी है, एंटीहिस्टामिन खा लो।” रवि ने घर की दादी-नानी वाली कई घरेलू नुस्खे भी अपनाए। लेकिन हालत और बिगड़ती गई। इस खुजली की वजह से रात भर नींद नहीं आती, कपड़े पहनने में तकलीफ होती, और आत्मविश्वास धीरे-धीरे टूटने लगा।

आखिरकार जब वो डर्मेटोलॉजिस्ट के पास पहुँचा, तो डॉक्टर ने एक साधारण टेस्ट किया और बोला “यह फंगल इंफेक्शन है। रिंगवॉर्म (टिनिया) है। रवि हैरान रह गया। उसने पूछा, लेकिन मैंने तो इतनी सारी क्रीम लगा लीं… क्यों नहीं ठीक हुआ?” डॉक्टर मुस्कुराए और बोले “क्योंकि आपने,बीमारी की सही पहचान करके सही इलाज नहीं लिया बल्कि सिर्फ ऊपर से इलाज किया।

सच यह है कि फंगस को यदि पनपने का वातवरण मिलता है, तो वह तुरंत पनप जाते है। इस कहानी का मतलब सिर्फ इतना है कि यह लेवल एक रवि की कहानी नहीं है। हजारों लोग रोजाना इसी भ्रम में जीते हैं। स्किन पर होने वाले फंगल इंफेक्शन को अन्य बीमारी समझकर जैसे रिंगवॉर्म , कैंडिडायसिस, एथलीट्स फुट, या जॉक इच की पहचान नहीं कर पाते अक्सर एक्जिमा, सोरायसिस या साधारण एलर्जी एक जैसे दिखते हैं।

लोग सालों तक गलत इलाज करते रहते हैं। लेकिन असली सच्चाई यह है कि फंगल इंफेक्शन सिर्फ स्किन तक सीमित  नहीं है। यह शरीर के अंदर की इम्यूनिटी, ब्लड शुगर लेवल, डाइजेस्टिव हेल्थ और सबसे महत्वपूर्ण आपकी रोजाना की डाइट से गहराई से जुड़ा होता है।फंगस एक ऐसा जीव है जो नमी, गर्मी वाले वातावरण में आसानी से पनपता है।

लेकिन यदि आप रोज मीठा, मैदा, जंक फूड, और प्रोसेस्ड चीजें खाते है तो फिर आपको सावधान होने की जरुरत हैं, क्योंकि आप अनजाने में अपने शरीर के अंदर फंगस के लिए एक अच्छा वातावरण बना रहे होते हैं। वहीं अगर आप सही खाद्य पदार्थ चुनें, तो आप उसी फंगस को कण्ट्रोल कर सकते हैं और अपने शरीर की खुद की इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं जो कि आपको फंगस से लड़ने में मदद कर सके ।

इस आर्टिकल में हम स्किन फंगल इंफेक्शन होने पर क्या खाना चाहिए, क्या बिल्कुल नहीं खाना चाहिए, और कैसे छोटी-छोटी डाइटरी आदतों से न सिर्फ मौजूदा इंफेक्शन को जल्दी ठीक कर सकते हैं, बल्कि भविष्य में दोबारा होने से भी बचा सकते हैं, इसको आसान शब्दों मे समझेंगे क्योंकि आज सिर्फ क्रीम और दवाइयों की बात नहीं बल्कि बात करेंगे उस असली कड़ी की, जो आपकी थाली में मौजूद है।

फंगल इंफेक्शन की पुष्टि कैसे होती है?

फंगल इन्फेक्शन की पुष्टि के लिए हमें रवि की कहानी पर गौर करना चाहिए? जब उसने शुरुवाती Fungal Infection और खुजली की सही पहचान नहीं की और महीनों तक  एक्जिमा और एलर्जी समझकर इलाज किया, जब उस इलाज से आराम नहीं मिला तब जाकर डॉक्टर के पास पहुँचा। डॉक्टर ने सिर्फ चकत्ते और लक्षण देखकर ही फैसला नहीं सुनाया।

उन्होंने पहले इस बात की जानकारी जरुरी ली कि क्या वाकई यह फंगस है। क्योंकि त्वचा पर गोलाकार लाल चकत्ते, खुजली और पपड़ी कई बीमारियां देखने में एक जैसी दिखती है। एक्जिमा, सोरायसिस, संपर्क एलर्जी, और यहाँ तक कि कुछ बैक्टीरियल इंफेक्शन भी रिंगवॉर्म जैसा लुक देते हैं। इसलिए गलत इलाज से हालत और बिगड़ सकती है। इसलिए सही पहचान के साथ सही डायग्नोसिस बेहद जरूरी है।

types of fungal infection

Clinical Examination

किसी भी प्रकार की बिमारी की पहचान करने के लिए डॉक्टर की आँख और अनुभव सबसे पहला कदम होता है और इसमें सबसे आवश्यक है क्लिनिकल एग्जामिनेशन। डॉक्टर स्किन को अच्छी रोशनी में देखते हैं। और पता करते है कि

  • चकत्ते का आकार (क्या गोलाकार है? किनारे साफ हैं या फैले हुए?)
  • रंग (लाल, भूरा, सफेद या गुलाबी)
  • स्केलिंग (पपड़ी) कहाँ ज्यादा है, किनारे पर या बीच में
  • तेज खुजली
  • शरीर के किस हिस्से में है (कमर, जांघ, पैर के तलवे, नाखून, सिर की खोपड़ी आदि)

यह सभी लक्षण बाते देखकर अनुभवी डर्मेटोलॉजिस्ट अक्सर देखने से 70-80% अंदाजा लगा लेते हैं। लेकिन कभी कभी वह जब आँखों से अनुमान लगाना पर्याप्त नहीं समझते तब  कुछ टेस्ट भी करवाए जाते है।

KOH Skin Scraping

यह टेस्ट सबसे आम और भरोसेमंद टेस्ट होता है फंगल इंफेक्शन को कन्फर्म करने का सबसे सरल और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला तरीका है। इसे KOH यानी पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड टेस्ट कहते हैं।

कैसे होता है?

इस टेस्ट के लिए डॉक्टर सबसे पहले प्रभावित स्किन या चकत्ते के किनारे से थोड़ी-सी स्किन की लेयर को धीरे से स्क्रैप करते हैं। फिर उस सैंपल को स्लाइड पर रखकर KOH सॉल्यूशन मिलाते हैं। उसके बाद कुछ मिनट तक माइक्रोस्कोप के नीचे देखते हैं। अगर फंगस मौजूद है, तो माइक्रोस्कोप में धागे जैसी संरचनाएँ दिखाई देती हैं। यह टेस्ट सबसे ज्यादा  इसलिए भी करवाया जाता है क्योंकि यह सस्ता , तेज और काफी सटीक होता है।

Fungal Culture या Biopsy

फंगल इन्फेक्शन में विभिन्न क्रीम लगाने के बाद भी फिदा नहीं हो और KOH टेस्ट होने के बाद भी रिजल्ट नेगेटिव आये लेकिन खुजली लगातार बनी रहे तो  क्लिनिकल शक और मजबूत हो जाता है। कि यह इंफेक्शन बहुत पुराना/गंभीर है, या नाखून/बालों में गहराई तक फैला है। तब डॉक्टर आगे के टेस्ट करवाते हैं।

Fungal Culture

स्क्रैपिंग को लैब में खास माध्यम पर उगाया जाता है। इस टेस्ट में कम से कम 2-4 हफ्ते का समय  लग सकता हैं, लेकिन इससे पता चलता है कि कौन-सा सटीक फंगस है जैसे ट्राइकोफाइटन, माइक्रोस्पोरम, कैंडिडा आदि। जब इन्फेक्शन की सही पहचान हो जाती है तो दवा का चुनाव और सटीक हो जाता है।

Skin Biopsy

यह टेस्ट बहुत ज्यादा दुर्लभ मामलों में करवाया जाता है,  जब शक बना रहता है या अन्य बीमारियों से अंतर करना हो, तब स्किन का एक छोटा सा टुकड़ा निकालकर पैथोलॉजी लैब में जाँच के लिए भेजा जाता है। ये टेस्ट सिर्फ तब किए जाते हैं जब साधारण KOH से बात नहीं बनती। ज्यादातर आम लोगों में क्लिनिकल एग्जामिनेशन और KOH स्क्रैपिंग से ही Fungal Infection की पुष्टि हो जाती हैं।

लेकिन याद रहे कि कभी भी घर पर खुद से “मुझे फंगस है” मानकर स्टेरॉइड क्रीम या एंटीफंगल क्रीम नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि विभिन्न प्रकार के गलत इलाज से फंगस और फैल सकता है और छोटी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारण बन सकती।

सही डायग्नोसिस के बाद ही इलाज शुरू करें। एक बार जब सही पहचान हो जाए कि यह फंगल इंफेक्शन है, तब सही इलाज लिया जाता है लेकिन दवाइयों के साथ-साथ डाइट का भी Fungal Infection में बहुत बड़ा सपोर्ट होता है। क्योंकि फंगस को हराने में सही डाइट लेना किसी सही दवाई लेने जैसा होता है।

Food का असली रोल, क्या डाइट फंगल इंफेक्शन को ठीक कर सकती है?

Food का रोल तो असल जिंदगी में भी बहुत ज्यादा होता है लेकिन सही हेल्थ के लिए सही food चुनना बेहद जरुरी है हम इसे समझने के लिए रवि की कहानी को फिर एक बार याद करेंगे? जब डॉक्टर ने KOH टेस्ट से Skin Fungal Infection  की सही पहचान हो गई तो रवि का सबसे पहला सवाल था क्या मैं सिर्फ खाने-पीने से इसे इन्फेक्शन को ठीक कर सकता हूँ? क्रीम और दवाई के बिना?”तो जवाब मिला बिल्कुल नहीं। क्योंकि डाइट अकेली जादुई गोली नहीं है।

लेकिन अगर आप डाइट लेते है सही खाते है, तो दवाई का असर तेज होगा और इंफेक्शन जल्दी ठीक होगा और दोबारा होने का खतरा काफी कम हो जाएगा। जब हम सही डाइट नहीं लेते तो हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है और फंगस को पनपने का वातारण आसानी से मिल जाता है।लेकिन सही खाने का क्या असर होता है यह जानना भी जरुरी है तो आइये वैज्ञानिक नजरिए से समझते हैं कि फूड का असली रोल क्या है।

Fungal Infection Diet Chart

क्या डाइट फंगल इंफेक्शन को डायरेक्टली क्योर कर सकती है?

हमारे शरीर की हेल्थ और सही खाना आपस में जुड़े हुए है जब हम सही डाइट या हेल्थी खाना खाते है तो हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है और लेकिन यह भी सच है कि अभी तक कोई मजबूत वैज्ञानिक सबूत नहीं मिले है कि सिर्फ डाइट बदलने से स्किन फंगल इंफेक्शन जैसे रिंगवॉर्म, टिनिया या कैंडिडा पूरी तरह ठीक हो जाता है।

लेकिन इस बरतत में भी उतनी ही सच्चाई है की जब हम स्वस्थ होते है तो आसानी से किसी भी बिमारी या Skin Fungal Infection के बीजाणु से लड़ सकते है और डाइट एक बहुत शक्तिशाली सहायक भूमिका निभाती है। यह अक्सर देखा गया है कि जिन मरीजों में प्रोटीन, आयरन या विटामिन डी की कमी होती है, उनमें रिंगवॉर्म जिद्दी और बार-बार लौटने वाला बन जाता है।

जब इन कमियों को दूर कर लिया जाता है और प्रोटीन-रिच, बैलेंस्ड डाइट ली जाती है तो, इलाज का रिजल्ट काफी बेहतर आता है। यानी डाइट अकेली क्योर नहीं करती, लेकिन इलाज को मजबूत बनाती है और शरीर की इम्यूनिटी को फंगस से लड़ने लायक बनाती है।

शुगर और हाई-कार्ब फूड्स का कनेक्शन, क्या वाकई फंगस को खिलाते हैं?

यह सवाल सबके लिए अहम है विशेषकर उन लोगो के लिए जिन्हे शुगर होती है। क्योंकि फंगस को शर्करा (शुगर) बहुत पसंद है, हाई ब्लड शुगर खासकर डायबिटीज में स्किन फंगल इंफेक्शन का खतरा आसानी से बढ़ जाता है। एक अध्ययन में देखा गया कि HbA1c जितना ऊँचा, टिनिया होने की संभावना उतनी ज्यादा। रिफाइंड कार्ब्स जैसे मैदा, सफेद चावल, मिठाई, ठंडे पेय खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है।

क्योंकि इससे शरीर की इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है और फंगस को बढ़ने और पनपने का मौका मिल जाता है। लेकिन स्किन इन्फेक्शन में यदि रिंगवॉर्म की पुष्टि हो और “शुगर पूरी तरह बंद कर दे तो इंफेक्शन खत्म हो जायेगा इस बात का दावा भी क्लिनिकल मजबूत साबित नहीं हुआ है। फिर भी ज्यादातर डर्मेटोलॉजिस्ट सलाह देते हैं कि इलाज के दौरान अतिरिक्त शुगर और रिफाइंड कार्ब्स नहीं लेना चाहिए।

लहसुन, हल्दी और नारियल तेल जैसे होम रेमेडीज का असल एविडेंस

नानी और माँ के नुस्खों में सबसे ज्यादा ये तीनों लोकप्रिय घरेलू उपाय होते हैं। आइए देखते इन नुस्खों में साइंस क्या कहती है-
लहसुन: लहसुन में एलिसिन नाम का कंपाउंड होता है जो लैब में कई फंगस जैसे डर्मेटोफाइट्स और कैंडिडा को रोकता है। लेकिन इसको खाने से शरीर से  स्किन का इंफेक्शन ठीक हो जाए, इसके क्लिनिकल सबूत कमजोर हैं।

हल्दी: करक्यूमिन और हल्दी का एसेंशियल ऑयल लैब में एंटीफंगल एक्टिविटी दिखाते हैं। कुछ अध्ययनों में हल्दी युक्त क्रीम का यूज़ Fungal Infection को ठीक करने के लिए किया जाता है, लेकिन हम इस बात का भी ध्यान रखे की इसके खाने से स्किन फंगल इंफेक्शन पर सीधा असर साबित नहीं हुआ।

नारियल तेल: नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो फंगस से लड़ने का एक अच्छा तत्व है। एक रैंडमाइज्ड स्टडी में टॉपिकल वर्जिन नारियल तेल को क्लोट्रिमाजोल क्रीम जितना प्रभावी बताया गया है। लेकिन सबसे जरुरी बात ये चीजें किसी भी फहंगल इन्फेक्शन के लिए प्रभावी हो सकती है और नुकसान नहीं पहुँचातीं, लेकिन इन्हें दवाइयों जैसा ऑप्शन कभी न बनाना चाहिए।

कौन-से फूड इंफेक्शन को और बिगाड़ सकते हैं?

कुछ खाद्य पदार्थ शरीर के लिए अनुकूल नहीं होते है, बल्कि फंगस के लिए अनुकूल माहौल बनाते हैं या इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं जैसे-

  • ज्यादा चीनी, गुड़, मिठाई, मीठे ड्रिंक्स
  • मैदा, सफेद ब्रेड, बिस्कुट, पैकेट वाले स्नैक्स
  • शराब (इम्यूनिटी दबाती है और शुगर बढ़ा देती है)
  • अत्यधिक प्रोसेस्ड और फ्राइड फूड
  • डायबिटीज वाले लोगों में अनियंत्रित ब्लड शुगर

डाइट कोई जादू नहीं है, लेकिन यह आपकी सबसे सस्ती और रोजाना उपलब्ध दवा है। क्योंकि सही आदते ही अच्छी हेल्थ के लिए सही होती है।

बैलेंस्ड प्रोटीन-रिच डाइट

हमारे शरीर के हेल्थी रखने के लिए मुख्य तत्वों में प्रोटीन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शरीर का बिल्डिंग मटेरियल है। यह सबसे मसल्स बनाए रखने, इम्यूनिटी सपोर्ट करने और भूख को कण्ट्रोल करने तथा पेट भरा महसूस कराने के लिए ये जरूरी है। यदि वैज्ञानिक तथ्यों की बात करें तो WHO की गाइडलाइंस के अनुसार वयस्कों में ऊर्जा के लिए शरीर में काम से कम 10-15% होना चाहिए है।

साथ ही एक्सरसाइज के समय 1.2-1.6 ग्राम प्रति किलो बॉडी वेट तक टारगेट करना मसल और मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए बेहतर रिजल्ट देता है। इसमें सबसे ज्यादा शरीर को स्ट्रांग करने वाले प्रोटीन्स में दाल, चना, राजमा, पनीर, दही, अंडे, चिकन, मछली, नट्स, सीड्स आदि शामिल है। शरीर के लिए प्लांट प्रोटीन थोड़ा ज्यादा लेने से दिल सेहतमंद बना रहता है।

सरल शब्दों में बात की जाए तो बैलेंस्ड अप्रोच कुल मिलाकर सेहत सुधारता है और हमारे शरीर की इम्युनिटी सिस्टम की क्षमता को बढ़ा देते है, वजन कंट्रोल में मदद करता है और शरीर को मजबूत रखता है।

फल और सब्जियां

फल और सब्जियां हमारे शरीर के लिए बेहद जरुरी है। हर दिन कम से कम 400 ग्राम फल और सब्जियां खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। यदि खाने में डार्क ग्रीन, लाल-नारंगी, पत्तेदार और अलग-अलग रंग की सब्जियांली जाये तो ये बेहतर कल बना सकते है और बीमारियों से बचा सकते हैं।

इसमें फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो हेल्थ, इंफ्लेमेशन कंट्रोल और पुरानी बीमारियों का खतरा कम कर देते हैं। अपनी डाइट में फल पर्याप्त मात्रा में ले और ज्यूस कम रखे क्योंकि शुगर फ्री  चीजे शरीर के लिए ज्यादा बेहतर होती है।

पर्याप्त पानी पीना

शरीर के हेल्थी रखने के लिए यह बहुत ही सरल और सिंपल फार्मूला है, एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 2 से 3 लीटर मतलब लगभग 8 से 12 गिलास पानी या तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए। । शरीर के सारे फंक्शन्स जैसे पाचन, पोषक तत्व , तापमान कंट्रोल आदि के लिए पानी बेहद जरूरी है।

एडेड शुगर को सीमित करना कब जरूरी है?

WHO के अनुसार फ्री शुगर को कुल ऊर्जा का 10% से कम रखना चाहिए। ज्यादा चीनी मोटापा, इंसुलिन रेसिस्टेंस, दिल की बीमारी और टाइप 2 डायबिटीज से जुड़ी होती है। अक्सर लोगो का मानना है कि चीनी से फंगस में वृद्धि होती है, लेकिन मजबूत ह्यूमन एविडेंस सीमित है। हाई शुगर कभी-कभी फंगस का ग्रोथ बढ़ा देते है, और डायबिटीज जैसे मामलों में हाई ब्लड शुगर इंफेक्शन बढ़ा सकते है।

मतलब रोजाना ज्यादा मिठाइयां, सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैकेज्ड स्नैक्स  का कम सेवन करना चाहिए। अगर एक्टिव इंफेक्शन है तो थोड़ा अतिरिक्त सावधान रहना ज्यादा अच्छा होता है।

फंगल इन्फेक्शन में कोई खास फूड रिस्ट्रिक्शन?

यदि Fungal Infection है तो हेल्थी डाइट शरीर के लिए अच्छी होती है जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ने में सपोर्ट करें। ज्यादातर मामलों में कोई सख्त बैन-लिस्ट नहीं चाहिए। अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स, ज्यादा एडेड शुगर और बहुत ज्यादा रिफाइंड कार्ब्स सीमित करना सामान्य सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन यदि समस्या जैसे डायबिटीज, सीलिएक हो तो डॉक्टर-डायग्नोज्ड इश्यू के हिसाब से सेवन करना चाहिए । वरना फल-सब्जियां, प्रोटीन, होल फूड्स, पानी यही बेस सबसे अच्छा होता  है।

रोज़ का आसान तरीका

यदि रोज की दिनचर्या में सब्जी-फल, एक चौथाई प्रोटीन जैसे दाल/अंडा/चिकन/पनीर लेते है तो यह एक हेल्थी डाइट होती है। साथ में पानी भी आवश्य ले। यदि मिठाई का मन करे तो थोड़ा फल ले , पैकेज्ड मिठाई कम सेवन करें । यह शरीर के लिए अच्छा होता है अगर कोई स्वास्थ्य समस्या जैसे इंफेक्शन, डायबिटीज आदि हो तो डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए ।

सबसे जरूरी बात

Skin Fungal Infection में खाना इलाज का ऑप्शन बिल्कुल नहीं है। यदि फंगल इंफेक्शन डॉक्टर ने कन्फर्म कर दिया है, तो सही एंटीफंगल दवाई जो डॉक्टर बताई है वह यूज़ करें साथ ही प्रभावित जगह को साफ रखे, किसी भी खास खाने या डाइट से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है सही इलाज। खाना सिर्फ शरीर को सपोर्ट कर सकता है। ये इंफेक्शन को सीधे खत्म नहीं करता।दवाई फंगस को मारती है या उसकी ग्रोथ को कण्ट्रोल करती है, और जगह को सूखा-साफ रखने से फंगस को पनपने का मौका नहीं मिलता।

डॉक्टर आमतौर पर एंटीफंगल क्रीम या दवाइयां बताते हैं। कुछ लोग आयुर्वेदिक ऑप्शन भी इस्तेमाल करते हैं, जैसे Lebrostone Anti- Fungal Cream जिसमें टी ट्री ऑयल और हल्दी जैसे हर्बल इंग्रेडिएंट्स हैं लेकिन याद रखें, ये भी सिर्फ सहायक हो सकते हैं। असली फोकस डॉक्टर की सलाह वाली दवाई और जगह को रोज साफ रखने पर ही रहना चाहिए। क्योंकि असल में दवाई और हाइजीन ही असली इलाज हैं। खाना बाद की बात है।

Lebrostone Anti- Fungal Cream

Source- Website

  • डॉक्टर की बताई दवाई नियमित लें।
  • जगह को रोज साफ और सूखा रखें।
  • खाना बैलेंस्ड रखें जैसे प्रोटीन, फल-सब्जी, पानी, कम चीनी ताकि शरीर मजबूत रहे।

कब तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट के पास जाएं ये सिग्नल देखें तो देर न करें।

शुरुआत में Fungal Infection सामान्य खुजली से शुरू होता है और हल्का होता है, लेकिन कुछ स्थितियों में डॉक्टर के दिखाने में देर नहीं करना चाहिए जैसे-

  • इंफेक्शन तेजी से फैल रहा हो: यदि दाग, खुजली या लालिमा कुछ दिनों में काफी बढ़ जाए या शरीर के दूसरे हिस्सों में फैलने लगे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
  • चेहरा, स्कैल्प, जननांग या नाखून प्रभावित हों: जब फंगल चेहरे, स्कैल्प, जननांग या नाखून में हो तो इन जगहों पर अक्सर साधारण क्रीम से ठीक नहीं होता। इसलिए स्कैल्प और नाखून में आमतौर पर ओरल दवा की जरूरत पड़ती है।
  • बार-बार दोबारा हो रहा हो: विभिन्न प्रकार के इलाज के बाद भी बार-बार इन्फेक्शन में आराम नहीं मिल रहा हसि और खुलजी लगातार बानी हुई है, तो यह सिग्नल कोई अंदरूनी वजह है या अधूरे इलाज का हो सकता है।
  • सही इलाज के बावजूद सुधार न हो: 2-4 हफ्ते उचित एंटीफंगल क्रीम या दवा यूज़ करने के बाद भी कोई फर्क न पड़े तो डॉक्टर को दिखाएं।
  • डायबिटीज या कमजोर इम्यूनिटी हो: डायबिटीज, HIV, स्टेरॉयड का लंबे समय से यूज़ या कोई ऐसी बीमारी जिसमें इम्यूनिटी कम हो, तो फंगल इंफेक्शन जल्दी बिगड़ सकता है और ठीक होने में भी समय लगता है। ऐसे मामलों में जल्दी स्पेशलिस्ट से मिलना बेहतर होता है।

Conclusion

यदि फंगल इंफेक्शन के बारे में कहा जाए तो यह सिर्फ स्किन की समस्या नहीं है। बल्कि हमारे रोजाना के खान-पान, इम्यूनिटी, ब्लड शुगर लेवल और हाइजीन से इसका रिश्ता गहराई से जुड़ा हुआ है। रवि की कहानी हमें सिर्फ यह बताती है कि सही पहचान नहीं और गलत पहचान साथ ही अधूरे इलाज से छोटी सी खुजली बड़ी परेशानी बन सकती है। इसलिए सबसे पहले और सबसे जरूरी कदम है सही डायग्नोसिस। क्लिनिकल एग्जामिनेशन और KOH स्किन स्क्रैपिंग से ज्यादातर मामलों में पुष्टि हो जाती है।

घर पर खुद से स्टेरॉइड क्रीम नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह कुछ समय के लिए तो राहत दे देंगे लेकिन बाद खतरनाक हो सकते है। एक बार जब डॉक्टर कन्फर्म कर दे कि यह फंगल इंफेक्शन है, तो असली इलाज एंटीफंगल दवाइयां और प्रभावित जगह को साफ रखकर आसानी से किया जा सकता है।खाना इलाज का ऑप्शन कभी नहीं बन सकता। दवाई फंगस को सीधे कण्ट्रोल करती है, जबकि साफ-सूखी जगह उसे पनपने का मौका नहीं देती।

अच्छी डाइट सिर्फ सहायक भूमिका होती है। बैलेंस्ड प्रोटीन-रिच खाना, भरपूर फल-सब्जियां, पर्याप्त पानी और कम एडेड शुगर शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। इससे दवा का असर बेहतर होता है और इंफेक्शन दोबारा होने का खतरा कम हो जाता है।ज्यादा चीनी, मैदा, प्रोसेस्ड फूड और शराब फंगस के लिए अनुकूल माहौल बना देते हैं, इसलिए इनका सेवन नहीं करना ही समझदारी है। लहसुन, हल्दी या नारियल तेल जैसे घरेलू उपाय नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन इन्हें मुख्य इलाज समझने की गलती न करें।

कुछ लोग आयुर्वेदिक ऑप्शन भी अपनाते हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह वाली दवाई और हाइजीन ही प्राथमिकता होना चाहिए। अगर इंफेक्शन तेजी से फैल रहा हो, चेहरा-स्कैल्प-जननांग-नाखून प्रभावित हों, बार-बार लौट रहा हो, सही इलाज के बावजूद सुधार न हो, या डायबिटीज/कमजोर इम्यूनिटी हो, तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट के पास जाएं। देर करने से समस्या ओर बढ़ सकती है।

इतना हमेशा यद् रखना है कि स्किन की सेहत सिर्फ क्रीम से नहीं, बल्कि सही पहचान, सही इलाज, अच्छी हाइजीन और संतुलित डाइट से मिलकर बनती है। छोटी-छोटी आदतें लंबे समय में बड़ा फर्क लाती हैं। यदि लक्षण Fungal Infection या शुरूआती लक्षण भी दिखाई दे रहे हो तो बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करें। समय रहते सही कदम उठाएं और डरने की जरुरत नहीं है फंगल इंफेक्शन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। स्वस्थ स्किन के लिए डॉक्टर की सलाह सबसे बड़ा सहारा है।

Medical Disclaimer

यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की Medical Advice, Diagnosis या Treatment का विकल्प नहीं है।  स्किन फंगल इंफेक्शन या किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए हमेशा Qualified Doctor या Dermatologist से सलाह लें। कोई भी दवा, Cream या Diet Change शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

लेख में दी गई जानकारी व्यक्तिगत स्वास्थ्य स्थिति, Symptoms या Medical History के आधार पर लागू नहीं हो सकती। लेखक या प्रकाशक किसी भी नुकसान, Side- Effect या गलत इस्तेमाल के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।  सही Diagnosis और Treatment के लिए Specialized Medical Professional की सलाह ही सबसे विश्वसनीय है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1.क्या Fungal Infection गंदगी से ही होता है?
नहीं, गर्मी, नमी और पसीना भी इसके कारण हो सकते हैं।

2. क्या Diet से Fungal Infection ठीक हो सकता है?
नहीं, Diet केवल शरीर को सपोर्ट करती है।

3. Fungal Infection में क्या खाना चाहिए?
प्रोटीन, फल-सब्जियां और पर्याप्त पानी लें।

4. क्या ज्यादा चीनी से Fungal Infection बढ़ सकता है?
खासकर डायबिटीज में हाई ब्लड शुगर जोखिम बढ़ा सकता है।

5. क्या मैदा और Processed Food से बचना चाहिए?
हाँ, इन्हें सीमित करना बेहतर है।

6. क्या लहसुन या हल्दी से Fungal Infection ठीक होता है?
इनका इस्तेमाल मुख्य इलाज के विकल्प के रूप में न करें।

7. Fungal Infection की पुष्टि कैसे होती है?
Clinical Examination और जरूरत पड़ने पर KOH Test से।

8. क्या खुद से Steroid Cream लगानी चाहिए?
नहीं, डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं।

9. डॉक्टर को कब दिखाएं?
इंफेक्शन फैल रहा हो या बार-बार हो रहा हो तो।

10. Fungal Infection से कैसे बचें?
स्किन को साफ-सूखा रखें और सही इलाज पूरा करें।

 

ALSO READ:

दाद और खुजली का इलाज? जानिए Lebrostone Cream के 5 चौंकाने वाले सच

दाद (Ringworm) से हैं परेशान? जानिए कारण, लक्षण और 100% सही इलाज!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!