दाद सच में कीड़ा है? Ringworm का सच और 3 बड़े खुलासे

Ringworm नाम की कहानी का सच

Abstract

कल्पना कीजिए कि स्किन पर गोल-गोल लाल चकत्ता देखकर आपके दिमाग में कीड़ा रेंगने की तस्वीर बन जाती है। नाम में ही “Worm” जुड़ा है तो डरना लाजमी है। लेकिन सच्चाई चौंकाने वाली है, Ringworm में न कोई कीड़ा होता है, न कोई घेरा बनाता हुआ जीव।

यह सिर्फ एक फंगस का खेल है, जिसका नाम सदियों पुरानी गलतफहमी की वजह से “Ringworm” पड़ गया। इस लेख में हम इस पूरे भ्रम को तोड़ते हैं जो सालों से लोगों के मन में बैठा है।जानेंगे कि आखिर यह अजीब नाम कैसे पड़ा, असल में बीमारी क्या है, यह कहाँ-कहाँ हो सकती है, कैसे फैलती है और सबसे बड़ा मिथक“कीड़ा मरने पर दाद ठीक हो जाएगी”क्यों पूरी तरह गलत है।

यह लेख पढ़ने के बाद न सिर्फ आपका डर खत्म होगा, बल्कि आपको साफ समझ आ जाएगा कि दाद को कैसे पहचानें, कैसे बचाव करें और सही इलाज क्या है। एक नाम ने जितना भ्रम फैलाया, उससे कहीं ज्यादा सच्चाई यहाँ पर बताई गई है।

Introduction

कल्पना कीजिये आपने या आपके किसी दोस्त ने स्किन पर गोल-गोल लाल निशान देखे जिसमे खुजली हो रही हो और उसने कहा- “ये दाद है, Ringworm हो गया है।” और ये सुनते ही दिमाग में एक तस्वीर बनी हो जैसे स्किन के अंदर कोई कीड़ा रेंग रहा हो, घूम रहा हो और धीरे-धीरे घेरा बना रहा हो।

नाम में ही “Worm” शब्द जुड़ा है तो शक होना लाजमी है। कई लोग डर जाते हैं कि कहीं सच में कोई कीड़ा तो नहीं घुस गया, लेकिन आज हम आपको असली सच्चाई बताएंगे कि क्या वाकई ऐसा होता है? इस लेख में हम जानेंगे की अगर इसमें कोई कीड़ा नहीं होता है तो इसे Ringworm क्यों कहते हैं?

क्या दाद सच में कीड़े से जुड़ी कोई बीमारी है? और यह अजीब-सा नाम आखिर कब और कैसे पड़ा? ये सवाल सिर्फ आपके नहीं, सालों से लाखों लोगों के मन में उठते रहे हैं। नाम की वजह से फैला यह भ्रम आज भी बहुतों को परेशान करता है।

आइए, शुरू करते है और समझते है कि Ringworm नाम के पीछे असल सच्चाई क्या है और दाद को लेकर जो डर बैठ जाता है, वह कहाँ तक सही है।

Main causes and risk factors of fungal skin infection infographic

Ringworm में सच में Worm होता है?

Ringworm में कोई कीड़ा (Worm) नहीं होता। न रेंगने वाला, न काटने वाला, न स्किन के अंदर घूमने वाला। यह नाम सुनकर दिमाग में तुरंत एक तस्वीर आती है लेकिन इसके पीछे सच कुछ ओर है असलियत में कहानी इससे बिलकुल उल्टी है। Ringworm एक फंगल इंफेक्शन है। यानी बहुत छोटे-छोटे फंगस (fungi) स्किन की ऊपरी लेयर, बाल या नाखून पर चिपक जाते हैं और वहाँ इकट्ठे होकर बढ़ने लगते हैं।

ये फंगस इतने बारीक़ होते हैं कि आँखों से दिखाई भी नहीं देते CDC के अनुसार मुख्य रूप से तीन तरह के फंगस इसके जिम्मेदार होते हैं

  • Trichophyton
  • Microsporum
  • Epidermophyton

इसको और आसानी और सरल भाषा में समझने के लिएर हम एक उदाहरण लेते है सोचिए आपके घर की दीवार पर नमी की वजह से काला-हरा दाग पड़ जाता है। वो भी एक तरह का फंगस ही होता है। ठीक उसी तरह स्किन पर जब ये खास फंगस चिपक जाते हैं तो गोल-गोल लाल चकत्ते बनते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन यह कोई कीड़ा नहीं होता, सिर्फ फंगस का एक जगह जमा हो जाते है।

हमारी दिनचर्या में हम कई ऐसे उदाहरण देखते है जैसे रोटी पर अगर नमी हो जाए तो उस पर सफेद-हरा फंगस उग आता है। दाद में भी कुछ वैसा ही छोटे लेवल का फंगस स्किन पर उग जाता है। तो हमें किसी भी प्रकार अफवाह जैसे नाम में “Worm” शब्द है तो ये कीड़े से होता है के भ्रम में नहीं रहना चाहिए। साथ ही फंगस को कण्ट्रोल या खत्म करने के लिए एंटीफंगल दवा भी काम आती है।

फिर नाम “Ringworm” पड़ा क्यों?

इस नाम के पीछे एक बहुत ही खास कहानी है, अधिकतर लोगो के मन में यह सवाल आता है कि इसमें कीड़ा नहीं है तो नाम में “Worm” क्यों जुड़ा हुआ है, चलिए थोड़ा पीछे चलते हैं और नाम की कहानी समझते हैं। जब पुराने समय में डॉक्टर और आम लोग स्किन पर होने वाले इस इन्फेक्शन को देखते थे, तो उन्हें सबसे पहले एक बात नजर आती थी जो आपने भी महसूस किउया होगा गोल चकत्ते जैसा निशान जो अक्सर गोल या रिंग (छल्ला) जैसा दिखाई देता है।

साथ ही बीच का हिस्सा थोड़ा साफ या हल्का दिखता और किनारे ज्यादा लाल, उभरे हुए और पपड़ीदार दिखाई देते थे। दूर से देखने पर ऐसा लगता था मानो किसी ने स्किन पर एक गोल घेरा खींच दिया हो। इसी रिंग जैसी शक्ल की वजह से लोगों ने इसे “Ringworm” कहना शुरू कर दिया।

मतलब सरल ट्रिक्स से समझे तो नाम में “Ring” तो उसके लक्षणों के कारण आया लेकिन “Worm” शब्द पुरानी सोच से जुड़ गया, जब लोग समझते थे कि कोई कीड़ा घेरा बनाते हुए घूम रहा है। धीरे-धीरे यह नाम पूरी दुनिया में चल निकला। CDC और American Academy of Dermatology के अनुसार दोनों भी यही बताते हैं कि नाम की असली वजह इन्फेक्शन का रिंग-शेप्ड दिखना ही है।

लेकिन इसमें एक बैठत जो जरूर याद रखना चाहिए कि हर दाद हमेशा परफेक्ट गोल रिंग जैसी नहीं दिखती।

  • सिर (scalp) पर होने पर अक्सर सिर्फ पपड़ी और बाल टूटने वाले धब्बे दिखते हैं।
  • नाखून में रंग बदलना, मोटा होना और टूटना होता है।
  • जांघों के बीच में ज्यादातर लाल और खुजलीदार पैच बनता है।
  • हथेलियों और तलवों पर भी यह इन्फेक्शन अलग हो सकती है।

यानी नाम “Ringworm” मुख्य रूप से क्लासिक गोल चकत्ते की वजह से पड़ा, लेकिन शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर इसका रूप बदल जाता है। मतलब नाम कीड़ा होने की वजह से नहीं, बल्कि गोल घेरे जैसी शुरूआती लक्षणों की वजह से पड़ा था। सिर्फ एक भ्रम भरा नाम है बाकि इसका सच्चाई से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं है।

असली बीमारी का Medical Name क्या है?

हम अक्सर वही बोलते है जो हम सुनते है शुरुआत से ही लाल गोल चकत्ते जैसे दिखने वाले निशान को दाद या रिंगवॉर्म कहकर जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन जब आप डॉक्टर के पास जाते हैं तो वो कुछ और ही नाम लेते हैं। सुनकर कभी-कभी लगता है जैसे कोई नई बीमारी का नाम बता दिया, असल में कहानी कुछ ऐसी हैकी Ringworm कोई अलग बीमारी नहीं है। बल्कि यह Dermatophyte नाम के फंगस का इन्फेक्शनहै। डॉक्टर Tinea कहना ज्यादा पसंद करते हैं।

अब हैरानी की बात यह है कि डॉक्टर सिर्फ “Tinea” नहीं बोलते। बल्कि उसके साथ शरीर के उस हिस्से का लैटिन नाम भी जोड़ देते हैं जहाँ दाद के लक्षण दिखाई देते है। CDC भी यही तरीका बताता है। जैसे मान लीजिए आपके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर दाद हो गई, तो नाम ऐसे बदल जाएंगे जैसे-

शरीर का हिस्सा मेडिकल नाम नाम का मतलब / पहचान
छाती, पीठ या हाथ-पैर Tinea corporis Corporis यानी शरीर; गोल/लाल चकत्ते और खुजली
जांघों के बीच या कमर Tinea cruris आम भाषा में जांघ की दाद या Jock Itch
पैर की उंगलियों के बीच या तलवे Tinea pedis Pedis यानी पैर; इसे Athlete’s Foot भी कहते हैं
सिर की खोपड़ी Tinea capitis Capitis यानी सिर; खुजली, पपड़ी और बाल टूटना/झड़ना हो सकता है
नाखून Tinea unguium / Onychomycosis नाखून मोटे, रंग बदला हुआ और कमजोर/भंगुर हो सकते हैं

सरल शब्दों में समझे तो जैसे हम कहते हैं “सिर का दर्द” या “पेट का दर्द”, वैसे ही डॉक्टर “Tinea” के साथ जगह का नाम जोड़ देते हैं। बस फर्क इतना है कि वो लैटिन भाषा में बोलते हैं। अब जब भी डॉक्टर कोई अजीब-सा नाम ले, तो घबराने की जरूरत नहीं। वो वही Ringworm की बात कर रहे होते हैं, बस अपनी मेडिकल भाषा में।

क्या हर गोल निशान Ringworm होता है?

हम अक्सर हर गोल लाल चकत्ते जैसे निशान को डैड समझ लेते है, स्किन पर गोल लाल निशान देखते ही हमारा मानना होता है कि “अरे दाद हो गई!” या “Ringworm है ये”।

लेकिन क्या वाकई हर गोल निशान दाद ही होता है?

लेकिन यदि सीधा जवाब दिया जाये तो उत्तर है नहीं। प्रत्येक गोल लाल दिखने वाला चकत्ता हमेशा Ringworm नहीं होता है। विभिन्न स्किन की समस्याएँ भी हो सकती है जो देखने में लगभग समान लगती हैं। सिर्फ लक्षण देखकर अंदाजा लगाना कई बार गलत साबित होता है।

क्यों होता है ये भ्रम?

दाद में अक्सर लोगों को भ्रम हो जाता है, क्योंकि कई बीमारियों में लालिमा, खुजली और गोल-गोल चकत्ते बनते हुए दिखाई देते हैं। दूर से या हड़बड़ी में देखने पर सब एक जैसे लगते हैं। तभी तो American Academy of Dermatology (AAD) कहती है कि कभी-कभी सिर्फ देखने से सही पहचान नहीं हो पति इसलिए सही इलाज के लिए सही पहचान बेहद जरुरी है। ऐसे में डॉक्टर स्किन, बाल या नाखून का छोटा-सा सैंपल लेकर लैब में जांच करवाते हैं जैसे KOH टेस्ट, ताकि सही बीमारी का पता चल सके।

Types of Ringworm - Fungal Skin Infection Types

Ringworm (दाद): आमतौर पर साफ गोल या रिंग जैसे लक्षण होते है, किनारे उभरे और पपड़ीदार, बीच का हिस्सा थोड़ा साफ या हल्का, और तेज खुजली होती है। धीरे-धीरे घेरा बड़ा होता जाता है।
Eczema: लाल, सूखा और बहुत खुजलीदार होता है। कभी-कभी गोल भी दिख सकता है, लेकिन किनारे Ringworm जैसे साफ और उभरे हुए नहीं होते। इस तरह के इन्फेक्शन में ज्यादातर सूखापन और स्किन के छिलने की समस्या रहती है।
Psoriasis: मोटे, सिलवरी-सफेद पपड़ी वाले चकत्ते बनते हैं। ये कभी-कभी गोल आकार ले सकते हैं, लेकिन छूने पर मोटे और सूखे लगते हैं। खुजली के साथ-साथ जलन भी हो सकती है।
Allergy या Contact Dermatitis: किसी साबुन, क्रीम, धातु या कपड़े के संपर्क से लाल निशान हो जाते हैं। ये गोल भी हो सकते हैं, लेकिन फंगस से नहीं जुड़े होते। संपर्क वाली जगह पर ही होते हैं और वजह हटते ही सुधरने लगते हैं।

यदि आपको सरल शब्दों में बताए तो आप अंधेरे में दूर से किसी व्यक्ति को देखकर बोल दें “वो राम है”। लेकिन पास जाकर पता चले कि वो श्याम है। ठीक उसी तरह सिर्फ गोल निशान देखकर “दाद है” कह देना कई बार गलत हो जाता है। लखन मिलते -जुलते हो सकते है, लेकिन बीमारी अलग होती है।

Ringworm की क्यों जरूरी है सही पहचान?

Ringworm गलत पहचान होने पर लोग खुद से स्टेरॉइड क्रीम या गलत दवा लगा देते हैं। इससे असल बीमारी और बिगड़ सकती है। खासकर अगर दाद को एक्जिमा समझकर स्टेरॉइड लगा लिया जाए वह कुछ समय के लिए दाद छिप जाती है लेकिन बाद में फैलने लगती है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि गोल लाल निशान दिखाई दे तो तो घबराएं नहीं, लेकिन खुद से फैसला भी न करें। सही जांच और डॉक्टर की राय ही सबसे सुरक्षित रास्ता होता है।

क्या Ringworm सिर्फ Skin पर होता है?

अधिकांश लोग मानते हैं कि दाद या Ringworm सिर्फ शरीर की स्किन पर ही होती है। और यह गोल लाल चकत्ता दिखाई देता है तो समझ लिया जाता है कि त्वचा की समस्या है। लेकिन ये एक आम गलतफहमी है। सच्चाई ये है कि Ringworm सिर्फ त्वचा तक सीमित नहीं है।

यह शरीर के कई हिस्सों पर हो सकता है जैसे

  • त्वचा (शरीर, हाथ, पैर)
  • सिर की खोपड़ी (Scalp)
  • पैर (खासकर उंगलियों के बीच)
  • जांघों के बीच और कमर (Groin)
  • दाढ़ी वाले हिस्से (Beard area)
  • नाखून (Nails)

Ringworm सीधे तौर पर scalp, skin और nails का फंगल संक्रमण है। यानी सिर से लेकर नाखून तक कहीं भी हो सकता है। इसको एक सां उदाहरण से समझते है, जैसे एक ही परिवार के लोग अलग-अलग कमरों में रह सकते हैं, वैसे ही यही फंगस शरीर के अलग-अलग “कमरे” (हिस्सों) में जाकर डेरा डाल सकता है।

कहीं गोल चकत्ता बना देगा, कहीं बाल झड़ने लगाएगा, कहीं नाखून मोटे और रंगहीन कर देगा। इसलिए अगर सिर पर पपड़ी और बाल टूट रहे हों, जांघों में तेज खुजली हो, या नाखून अजीब दिखने लगे तो सिर्फ “त्वचा की दाद” सोचकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये Ringworm के ही प्रकार हो सकता है। नाम एक है, लेकिन जगह बदलते ही Ringworm रूप और परेशानी दोनों बदल लेते हैं।

“दाद” और “Fungal Infection” में क्या संबंध है?

दाद को सामान्यत: Fungal Infection का ही प्रकार माना जाता है। लेकिन यह भी उतना ही सच है कि हर Fungal Infection दाद नहीं होता। Fungal Infection का मतलब है शरीर में फंगस जैसे मशरूम जैसी सूक्ष्म जीव का इन्फेक्शन होता है और दाद उसी का एक खास रूप है। इसे समझने के लिए उदाहरण लेंगे जैसे

दाद यह Fungal Infection है

दाद जैसे फंगल इन्फेक्शन के प्रकार को जानने के लिए मान लीजिए आपके हाथ या शरीर पर गोल-गोल लाल चकत्ते हो जाते हैं, बीच में साफ और किनारे पर खुजली वाले लक्षण दिखाई देते है, तो यह दाद कहलाता है।इसको समझने के लिए हम कह सकते है कि यह फंगस की वजह से होता है, इसलिए यह Fungal Infection है। और शुरूआती नाम Ringworm हैं।

अब यदी इसे और समझना है तो हम एक दूसरा उदाहरण लेते है जैसे मुंह का सफेद इन्फेक्शन यह भी Fungal Infection है, लेकिन इसे हम दाद नहीं कह सकते क्योंकि कभी-कभी जीभ या मुंह के अंदर सफेद परत जम जाती है, खासकर बच्चों या कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में। और यह भी फंगस की वजह से होता है, इसलिए इसे भी Fungal Infection कहते है। लेकिन दाद सिर्फ त्वचा पर होने वाले एक खास गोल लाल चकत्ते वाले संक्रमण को कहते हैं।

Fungal Infection कई तरह का हो सकता है जैसे दाद, मुंह का संक्रमण, नाखून का फंगस, आदि। इसलिए हर Fungal Infection को दाद नहीं कहा जा सकता। इस तरह दोनों परस्पर आपस में जुड़े हुए हैं, लेकिन एक जैसे नहीं हैं।

अगर worm नहीं है तो Infection कहाँ से आता है?

यह सवाल सबके लिए अभी तक हैरान कर देने वाला है कि यदि worm नहीं है तो इन्फेक्शन आखिर आता कहाँ से है? दाद में कोई केंचुआ या कीड़ा नहीं होता। नाम सिर्फ इसलिए रखा गया क्योंकि यह चकत्ता गोल रिंग जैसा दिखता है। असल में यह फंगस एक बहुत छोटे जीव की वजह से होता है। यह फंगस एक व्यक्ति या जगह से दूसरे में आसानी से चिपक जाता है।

संक्रमित व्यक्ति से: यदि किसी को दाद है और आप उसके सम्पर्क में आते है, तो फंगस आपके स्किन पर आ सकता है।
जैसे आपके दोस्त के हाथ पर दाद है। आपने उससे हाथ मिलाया या उसके कंधे पर हाथ रखा। कुछ दिनों बाद आपके हाथ पर भी वही गोल चकत्ता या शुरूआती लक्षण दिखाई दे सकते है।

संक्रमित जानवर से : कुत्ते, बिल्ली, खरगोश या गाय को भी दाद हो सकता है। उन्हें सहलाने से फंगस इंसान हमारी स्किन पर आ जाता है।
उदाहरण: आपके पालतू कुत्ते के शरीर पर बाल झड़ रहे हैं और गोल दाग है। आप रोज उसे प्यार करते हैं और सहलाते हैं। कुछ दिन बाद आपके हाथ या गर्दन पर दाद निकल आता है।

Towel से: दाद से इन्फेक्टेड व्यक्ति का तौलिया इस्तेमाल करने से फंगस चिपक जाता है।
उदाहरण: होटल या घर में किसी और का तौलिया इस्तेमाल किया। उस व्यक्ति को दाद था। तौलिया से फंगस आपके शरीर पर आ गया।

Clothes से: संक्रमित व्यक्ति के कपड़े पहनने या उनके संपर्क में आने से फंगस फैलता है।
उदाहरण: आपके भाई को दाद है। आपने उसका टी-शर्ट या पैंट पहन लिया। कुछ दिनों बाद आपके शरीर पर भी दाद हो गया।

Bedsheets से : एक ही बिस्तर, चादर या तकिये का इस्तेमाल करने से फंगस दूसरे व्यक्ति तक पहुँच जाता है।
उदाहरण: पति-पत्नी एक ही बिस्तर पर सोते हैं। एक को दाद है। चादर और तकिये से फंगस दूसरे को भी लग जाता है।

Comb से: बालों की कंघी या ब्रश शेयर करने से (खासकर सिर के दाद में) फंगस फैलता है।
उदाहरण: सैलून में या घर में किसी और की कंघी इस्तेमाल की। उस व्यक्ति को सिर में दाद था। अब आपके सिर में भी खुजली और चकत्ते शुरू हो गए।

गंदी सतहों से:  जिम के मैट, स्विमिंग पूल के आसपास, सार्वजनिक बाथरूम, फर्श या कोई भी जगह जहाँ फंगस पड़ा हो, वहाँ नंगे शरीर या पैर लगाने से infection हो सकता है।
उदाहरण: आप जिम गए और योगा मैट पर नंगे पैर खड़े रहे। उस मैट पर पहले किसी दाद वाले व्यक्ति ने पसीना गिराया था। कुछ दिन बाद आपके पैर के तलवे या पिंडली पर दाद निकल आया।

फंगस नम, गर्म और पसीने वाली जगहों पर लंबे समय तक जिंदा रहता है। इसलिए तौलिया, कपड़े, बिस्तर, कंघी और सार्वजनिक जगहों को साफ रखना बहुत बेहद जरूरी है। इस तरह दाद बिना किसी कीड़े के, सिर्फ फंगस के संपर्क से आसानी से फैल जाता है।

Ringworm सबसे बड़ा Myth “कीड़ा मरने पर दाद ठीक होगी?”

जब भी हम दाद के बारे में सुनते है तो अक्सर लोग सोचते हैं कि दाद में कोई कीड़ा या केंचुआ घुसा होता है, और जब वह कीड़ा मर जाएगा तब दाद ठीक हो जाएगी। यह सबसे बड़ा और आम भ्रम है। दाद में कोई कीड़ा बिल्कुल नहीं होता। यह फंगस एक सूक्ष्म जीव की वजह से होता है। इसलिए इलाज कीड़े मारने वाली दवाओं से नहीं, बल्कि Antifungal medicines जो फंगस मारने वाली दवाओं होती है उन्ही से होता है।

नाम “Ringworm” या “दाद” सुनकर लगता है कि कोई कीड़ा है, लेकिन असल में चकत्ता सिर्फ गोल रिंग जैसा दिखता है। अंदर कोई जीवित कीड़ा नहीं होता। फंगस स्किन की ऊपरी लेयर में रहता है और बढ़ता रहता है। सही एंटीफंगल क्रीम या दवा लगाने से फंगस खत्म होता है और दाद ठीक होती है। गलत सोच की वजह से कई लोग अनावश्यक घरेलू नुस्खे या कीड़े मारने वाले उपाय अपनाते रहते हैं, जिससे दाद और फैल जाती है। सही समझ और सही इलाज ही इसे जल्दी ठीक करता है।

Conclusion

अब हमे इतना जरूर समझना चाहिए कि दाद कोई कीड़ा नहीं है, न ही कोई डरने वाली बीमारी। यह सिर्फ एक फंगल इंफेक्शन है जो सही जानकारी और सही इलाज से आसानी से ठीक हो जाता है। नाम में “Worm” शब्द होने की वजह से सालों से लोग अनावश्यक डर और गलत घरेलू नुस्खों के चक्कर में यह समस्या बढ़ जाती हैं।

जब सच्चाई आपको बताई गई है तो अगली बार गोल-लाल चकत्ता दिखे तो घबराने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है। बस हमे समस्या पहले सावधानी रखना है जैसे साफ-सफाई रखें, दूसरों की चीजें शेयर करने से बचें और जरूरत पड़े तो डॉक्टर से सही एंटीफंगल इलाज लें। सही समझ ही सबसे बड़ी दवा है।

Medical Disclaimer

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई बातें किसी भी तरह से चिकित्सकीय सलाह, निदान या इलाज का विकल्प नहीं हैं। दाद या किसी भी स्किन समस्या के लक्षण दिखने पर खुद से दवा या घरेलू नुस्खे आजमाने के बजाय योग्य त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) या डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

हर व्यक्ति की स्थिति अलग हो सकती है, इसलिए सही जांच और व्यक्तिगत इलाज ही सबसे सुरक्षित रास्ता है। लेख में बताई गई जानकारी को पढ़कर कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।

दाद (Ringworm) से जुड़े 10 आम सवाल-जवाब

क्या दाद में सच में कोई कीड़ा होता है?
नहीं। यह सिर्फ फंगस का संक्रमण है।

फिर इसे Ringworm क्यों कहते हैं?
चकत्ता गोल रिंग जैसा दिखता है, इसलिए यह नाम पड़ा।

दाद और Fungal Infection में क्या फर्क है?
दाद एक प्रकार का Fungal Infection है, लेकिन हर Fungal Infection दाद नहीं होता।

दाद कहाँ-कहाँ हो सकती है?
स्किन, सिर, जांघों, पैर और नाखून पर।

क्या हर गोल लाल निशान दाद ही होता है?
नहीं। एक्जिमा या एलर्जी भी गोल दिख सकती है।

दाद कैसे फैलती है?
संक्रमित व्यक्ति, जानवर, तौलिया, कपड़े, बिस्तर या गंदी सतहों से।

क्या दाद छूने से तुरंत हो जाती है?
हर बार नहीं, लेकिन नमी या कट होने पर आसानी से चिपक सकती है।

कीड़ा मारने वाली दवा से दाद ठीक हो जाएगी क्या?
नहीं। सिर्फ एंटीफंगल दवा से ठीक होती है।

दाद कितने दिन में ठीक होती है?
आमतौर पर 2-4 हफ्तों में, पूरा कोर्स जरूरी है।

दाद से बचने के लिए क्या करें?
चीजें शेयर न करें, शरीर सूखा रखें और लक्षण पर डॉक्टर से मिलें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!