Memory और Negativity Bias बुरी बातें भूलना इतना मुश्किल क्यों होता है?

Negetive memory

Table of Contents

Abstract: 

आपके साथ भी ऐसा होता है की बुरी यादे ज्यादा परेशान करती है, कभी-कभी ऐसा भी होता है की एक ही जगह पर हमारे साथ अच्छी और बुरी दोनों घटनाए होती है लेकिन, मन को  सिर्फ बुरी बाते याद रह जाती है। लेकिन कभी किसी की कही एक बुरी बात, कई अच्छी बातों से ज्यादा याद रह जाती है। सालों पुरानी कोई गलती या अपमान अचानक याद आ सकता है, जबकि उसी दौर के कई अच्छे अनुभव धुंधले पड़ चुके होते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि बुरी यादें बार-बार क्यों आती हैं?

Psychology और Neuroscience में इस अनुभव को समझने के लिए Negativity Bias, Emotional Memory और Rumination जैसी प्रक्रियाओं की Study की जाती है। इनमें दिमाग का ध्यान, याददाश्त और बार-बार सोचने का व्यवहार शामिल होता है।

हालांकि, यह मानना सही नहीं है कि इंसान हमेशा बुरी यादें ही ज्यादा याद रखता है। अच्छी यादें भी उतनी ही मजबूत हो सकती हैं। इस लेख में हम समझेंगे कि यादें कैसे बनती हैं, दुखभरे अनुभव क्यों लौटते हैं और उनके असर को कैसे संभाला जा सकता है।

Introduction 

कभी कोई हमारी तारीफ करता है, हमारे काम की सराहना करता है या हमारे लिए कुछ अच्छा करता है। तो हम खुश हो जाते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद शायद उस बातचीत के सारे शब्द याद नहीं रहते। इसके उलट, किसी ने गुस्से में कुछ कह दिया हो, हमारी गलती सबके सामने बता दी हो या किसी जरूरी मौके पर हमें निराश किया हो, तो वह बात लंबे समय तक याद रह सकती है।

कही बार बाते बहुत पुरानी हो जाती है, उसक घटना से जुड़े लोग भी हमारे जीवन में अब नहीं है लेकिन किसी दिन खाली बैठे हो तो उस पुरानी बात को याद कर के हम आज दुखी हो जाती है ।दिलचस्प बात यह है कि घटना उस समय नहीं हो रही होती। हम सुरक्षित जगह पर बैठे होते हैं, कोई नया नुकसान नहीं हुआ होता, लेकिन पुराने अनुभव से जुड़ी भावना दोबारा महसूस होने लगती है।

ऐसा क्यों होता है?

क्या हमारा दिमाग जानबूझकर बुरी बातों को संभालकर रखता है? या हमारी याददाश्त में कोई ऐसी प्रक्रिया है जो कुछ घटनाओं को बाकी अनुभवों से ज्यादा महत्व देती है?इन सवालों का जवाब केवल याददाश्त में नहीं है। इसमें इस बात की भी भूमिका है कि घटना के समय हमने किस चीज पर ध्यान दिया और बाद में उसके बारे में कितनी बार सोचा।यहीं से Negativity Bias की बात शुरू होती है।

Negativity Bias:

आखिर बुरी बातों पर ध्यान ज्यादा क्यों जाता है?

Negativity Bias एक Psychological Tendency है। इस टेन्डेन्सी में व्यक्ति ज्यादातर negative बातों को ज्यादा याद रखता है।इसे समझने के लिए किसी बहुत बड़ी घटना की जरूरत नहीं है।मान लीजिए आपके काम पर 10 लोगों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी, लेकिन एक व्यक्ति ने कोई कमी बता दी। संभव है कि शाम तक आपका ध्यान उसी आलोचना पर बना रहे। आप सोचते रहें कि गलती क्यों हुई और सामने वाले ने आपके बारे में क्या सोचा होगा।इसका मतलब यह नहीं है कि बाकी तारीफें बेकार थीं। लेकिन इंसान उन बातों को ज्यादा याद रखता है जो उसे बुरा महसूस करा सकती हैं। psychology में इस प्रतिक्रिया को negative bias कहते हैं।

क्या खतरे को ज्यादा याद रखना कभी जरूरी रहा होगा?

इंसानों और दूसरे जीवों के लिए संभावित खतरे की पहचान करना सुरक्षा से जुड़ा रहा है।किसी नुकसानदायक परिस्थिति को पहचानना और उससे मिली जानकारी याद रखना भविष्य में सावधानी बरतने में मदद कर सकता है।इसीलिए कुछ Researchers मानते हैं कि नकारात्मक जानकारी पर अधिक ध्यान देने की प्रवृत्ति के पीछे Evolutionary Factors भी हो सकते हैं।लेकिन इसे हर तरह की दुखभरी याद का पूरा जवाब नहीं माना जा सकता।नकारात्मक बातो के याद रखना हमारे लिए सही हो सकता है लेकिन ये हर बार हमारे लिए सही नहीं होता। फिर भी इनसे जुड़ी बातें हमारे लिए भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण हो सकती हैं।

क्या हमारा दिमाग हमेशा Negativity को चुनता है?

नहीं ऐसा हर बार नहीं होता ।

Current Directions in Psychological Science में 2020 में प्रकाशित एक Review ने बताया कि कई तरह की Human Memory में सकारात्मक अनुभवों को भी प्राथमिकता मिल सकती है।कुछ Research में उम्र बढ़ने के साथ Positive Information पर अपेक्षाकृत अधिक ध्यान देने का Pattern भी देखा गया है।इसलिए ऐसा कोई नियम नहीं है कि अच्छी यादें जल्दी खत्म होती हैं और बुरी यादें हमेशा बनी रहती हैं।याद कितनी मजबूत होगी, यह घटना के महत्व, भावना, ध्यान और दूसरे कई Factors पर निर्भर कर सकता है।

दुखभरी घटनाएं दिमाग में कैसे दर्ज होती हैं?

कोई घटना हमें किस तरह से याद रहेगी, उसके लिए हमारा दिमाग उससे जुड़ी जानकारी को process करता है।इसके बाद उस अनुभव के अलग-अलग हिस्सों के बीच संबंध बन सकते हैं। जैसे घटना कहाँ हुई, कौन मौजूद था, क्या कहा गया और उस समय कैसा महसूस हुआ। और कुछ पुरानी यादो के हिस्से का जब हमारे जीवन में दोहराव होता है तो मन डरने लगता है ।Neuroscience में इसे समझने के लिए Amygdala और Hippocampus जैसे Brain Regions का अध्ययन किया जाता है।

Amygdala जब किसी घटना का भावनात्मक महत्व बढ़ जाता है

Amygdala मस्तिष्क में मौजूद एक संरचना है, जो भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण जानकारी की Processing का काम करता है ।जब कोई अनुभव डर, गुस्सा या दूसरी तीव्र भावनाओं से जुड़ा होता है, तो Amygdala की गतिविधि उसकी याददाश्त पर असर डालती है।लेकिन इसे सिर्फ दर पैदा करने वाला हिस्सा कहना अधूरा होगा। Amygdala सकारात्मक और नकारात्मक, दोनों तरह के भावनात्मक अनुभवों से जुड़ी प्रक्रियाओं में हिस्सा ले सकता है।इसी तरह, यह पूरी Memory को अकेले Store नहीं करता।

Hippocampus: घटना कहां और कैसे हुई, यह समझने वाला सिस्टम

Hippocampus Episodic Memory में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसके जरिए किसी अनुभव के अलग-अलग हिस्सों और उनके आपसी संबंधों को याद रखने में मदद मिलती है।किसी घटना में कौन-सी बात पहले हुई, कौन-सी बाद में और आसपास क्या परिस्थितियां थीं, इन जानकारियों के बीच संबंध बनाने में Hippocampus महत्वपूर्ण हो सकता है।लेकिन Negative Emotion इस पूरी प्रक्रिया को एक ही तरह से प्रभावित नहीं करती।कभी घटना का सबसे परेशान करने वाला हिस्सा मजबूत याद रह सकता है, जबकि उससे जुड़े दूसरे विवरण उतने साफ याद नहीं रहते। और जब आप शांत मन से उस स्थिति को टटोलते है, तो पता चलता है की , उस स्थिति में कुछ अच्छी यादे भी थी । 

UCL की 2016 की Research क्या बताती है?

University College London के Researchers ने 2016 में प्रकाशित एक अध्ययन में Negative Emotion और Memory के बीच संबंध की जांच की।इस अध्ययन में प्रतिभागियों को नकारात्मक और सामान्य तस्वीरों के अलग-अलग जोड़े दिखाई दिए। Researchers ने fMRI की मदद से दिमाग के काम करने की क्षमता को जांचा था।नतीजों में पाया गया कि Negative Images की मौजूदगी से उन तस्वीरों की पहचान बेहतर हुई, लेकिन तस्वीरों के बीच संबंध याद रखने की क्षमता कमजोर हुई।अध्ययन में Amygdala की गतिविधि Negative Item Memory से और Hippocampus की गतिविधि Associative Memory से जुड़ी मिली।इसका मतलब यह नहीं कि हर दुखद घटना के सभी विवरण हमेशा कमजोर पड़ जाते हैं। Study ने एक नियंत्रित Experiment में Memory के अलग-अलग पहलुओं पर Negative Emotion का अलग प्रभाव दिखाया।लेकिन इससे एक दिलचस्प सवाल सामने आता है।अगर किसी घटना का मुख्य हिस्सा बहुत साफ याद है, तो क्या पूरी याद भी उतनी ही सटीक होगी?

याद बिल्कुल साफ है, लेकिन क्या वह पूरी तरह सही भी है?

हम अक्सर अपनी यादों पर भरोसा करते हैं। खासकर उन यादों पर जिनसे गहरी भावनाएं जुड़ी होती हैं।कभी किसी पुराने विवाद की बात करते हुए हमें पूरा विश्वास होता है कि सामने वाले ने वही शब्द कहे थे जो आज याद आ रहे हैं।हालांकि, Memory किसी घटना की Video Recording नहीं है।दिमाग अनुभवों को Store करता है और बाद में उपलब्ध जानकारी की मदद से उन्हें याद करता है। इस दौरान कुछ बाते हमे साफ़ याद रह सकती है और कुछ बाते धुंधला सकती है । 

भावनाएं याद को मजबूत बनाती हैं या बदल भी सकती हैं?

दोनों संभावनाएं मौजूद हैं।

Negative Emotion किसी घटना की मुख्य चीज पर ध्यान बढ़ा सकती है। लेकिन उसी दौरान आसपास की दूसरी जानकारी पर कम ध्यान जा सकता है।UCL के Researchers ने 2017 की एक Review में भी समझाया कि नकारात्मक अनुभवों से जुड़े कुछ विवरण मजबूत हो सकते हैं, जबकि उनके Context और दूसरे विवरणों के बीच संबंध कमजोर पड़ सकते हैं।इसलिए किसी याद का बहुत स्पष्ट महसूस होना उसकी पूरी सटीकता का प्रमाण नहीं है।इसका दूसरा मतलब भी समझना चाहिए।यदि किसी व्यक्ति को अपना दुखद अनुभव अच्छी तरह याद है, तो केवल Memory की इन सीमाओं के आधार पर उसकी बात को गलत नहीं कहा जा सकता।वैज्ञानिक समझ यह बताती है कि याददाश्त को समझ पाना थोड़ा मुश्किल है , पर ऐसा नहीं है कि हर याद पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए।

कुछ पुरानी बातें अचानक वापस कैसे लौट आती हैं?

कभी हम कोई सामान्य बात को याद करते है तो अचानक पहले के समय में दुःख में गुज़रे हुए पल याद आ जाते हैं।ऐसा Memory Cues के कारण हो सकता है।हमारी यादें अक्सर अलग-अलग जानकारियों से जुड़ी होती हैं। इनमें जगह, आवाज, गंध, शब्द और उस समय महसूस हुई भावनाएं शामिल हो सकती हैं। कभी किसी तरह की आवाज़ सुनकर हमें अचानक से उस आवाज़ से जुड़ी हुई पुरानी बात याद आ जाती है। जब वर्तमान में इनमें से कोई चीज दोबारा सामने आती है, तो उससे जुड़ी पुरानी याद सक्रिय हो सकती है।

क्या हमारा Mood भी यादों को प्रभावित करता है?

कुछ Research में Mood-Congruent Memory पर पड़ने वाले प्रभावों की जांच की गई थी।इसमें व्यक्ति की present condition और पुराने समय में घटी हुई घटनाओं का भी असर होता है।उदाहरण के लिए, उदासी के दौरान कुछ लोगों को पुराने दुखद अनुभव ज्यादा आसानी से याद आ सकते हैं।लेकिन जरूरी नहीं कि यह हर व्यक्ति के साथ होता हो।कई बार कोई सुखद याद कठिन समय में राहत भी दे सकती है।इसलिए किसी पुरानी बात की याद आ जाना किसी तरह की कोई दिमागी परेशानी नहीं होती।परेशानी तब बढ़ सकती है जब याद आने के बाद व्यक्ति बार-बार उसी घटना को सोचने लगे और उससे बाहर निकलना मुश्किल महसूस करे।

यहां एक नई प्रक्रिया शुरू होती है, जिसे Rumination कहते हैं।

Rumination: घटना खत्म हो चुकी है, लेकिन मन वहीं क्यों अटका है?

पुरानी गलती के बारे में सोचते हुए कभी मन में बार-बार एक ही सवाल आता है।

मैंने ऐसा क्यों कहा?

मुझे उस समय दूसरा जवाब देना चाहिए था?अगर मैंने वह फैसला नहीं लिया होता, तो क्या सब कुछ अलग होता?इन सवालों पर विचार करना सामान्य हो सकता है। लेकिन यदि यही विचार बार-बार लौट रहे हैं और उनसे कोई नई समझ या समाधान नहीं निकल रहा, तो यह Rumination जैसा Pattern हो सकता है। इंसान बार-बार बुरी बातों के बारे में सोचते रहता है, और वर्तमान समय में किये जाने वाले काम भी नहीं कर पाते ।  

Cleveland Clinic के अनुसार, Rumination में व्यक्ति लगातार नकारात्मक विचारों को दोहराता रहता है, जबकि उससे कोई उपयोगी हल सामने नहीं आता।

ज्यादा सोचने के बाद भी जवाब क्यों नहीं मिलता?

दिमाग सामान्यतः समस्याओं के समाधान खोजने की कोशिश करता है।जब कोई घटना अधूरी, अन्यायपूर्ण या परेशान करने वाली महसूस होती है, तो व्यक्ति उसका कारण समझना चाह सकता है।लेकिन हर घटना का स्पष्ट जवाब मिलना संभव नहीं होता। और हमे उस अधूरे जवाब को स्वीकार नहीं कर पाते कभी सामने वाले का व्यवहार समझ में नहीं आता। कभी पुरानी गलती सुधारी नहीं जा सकती। कभी हमारे पास पूरी जानकारी ही नहीं होती।ऐसे में बार-बार सोचना समाधान तलाशने जैसा लगता है, लेकिन व्यक्ति उन्हीं सवालों तक लौट आता है। जिनका उसके पास कोई जवाब नहीं है समस्या केवल विचारों की संख्या में नहीं, बल्कि इस बात में है कि वे किसी निष्कर्ष तक पहुंच रहे हैं या नहीं।

Rumination और Overthinking एक ही हैं?

दोनों जुड़े हुए हैं, लेकिन पूरी तरह एक जैसे नहीं।Overthinking में व्यक्ति किसी समस्या, भविष्य की चिंता या पुराने अनुभव के बारे में जरूरत से ज्यादा सोच सकता है।Rumination के दौरान व्यक्ति एक बात के किसी दुखद अनुभव को बार-बार याद करता है और उनसे बहार नहीं निकल पता।इस तरह Rumination को Repetitive Negative Thinking के एक रूप के तौर पर समझा जा सकता है।हालांकि, हर पुरानी बात पर दोबारा सोचने को Rumination नहीं कहा जाना चाहिए। कभी-कभी पुरानी बातों को सोचकर हम वर्तमान स्थिति के सही-गलत होने का अनुमान लगाते हैं।

पुरानी गलती से सीखना और उसी में फंसे रहना, दोनों अलग हैं

यहीं एक महत्वपूर्ण फर्क सामने आता है।किसी अनुभव के बारे में सोचना हमें बेहतर निर्णय लेने में मदद कर सकता है। इसे Healthy Self-Reflection कहा जा सकता है।मान लीजिए किसी जरूरी बातचीत के दौरान आप अपनी बात ठीक से नहीं रख पाए।बाद में इस पर विचार करना कि अगली बार कैसे बेहतर तैयारी की जाए, उपयोगी हो सकता है।लेकिन यदि सोच केवल इस बात पर अटकी रहे कि लोग आपके बारे में क्या सोच रहे होंगे या आपने अपनी छवि खराब कर ली, तो परेशानी बढ़ सकती है। और हम केवल “ऐसा क्यों हुआ ” इस सोच में अटक सकते हैं।

आधारHealthy Self-ReflectionRumination
सोच का उद्देश्यअनुभव समझनावही सवाल दोहराना
ध्यानक्या सीखा जा सकता हैऐसा क्यों हुआ
आगे का कदमबदलाव या स्वीकार्यताअक्सर कोई नया कदम नहीं
अनुभवकभी कठिन, लेकिन उपयोगीबार-बार परेशान करने वाला

इन दोनों के बीच हमेशा साफ सीमा नहीं होती। कोई व्यक्ति Self-Reflection से शुरू करके Rumination में भी उलझ सकता है।

इसीलिए अपने विचारों की दिशा पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है।

जब पुरानी यादें आज की जिंदगी को प्रभावित करने लगें

लगातार परेशान करने वाले विचार केवल उस समय का Mood नहीं बदलते।कभी व्यक्ति काम करते हुए भी पुरानी घटना के बारे में सोचता रहता है। किताब पढ़ते समय ध्यान भटकता है या रात को सोते समय वही सवाल वापस आने लगते हैं।ऐसे अनुभव Stress, Anxiety और मानसिक थकान से जुड़े हो सकते हैं।

नींद और एकाग्रता पर क्या असर पड़ सकता है?

जब हम ज्यादातर negative thoughts को अपने मन में बनाए रखते है तो ये हमारे अच्छी नींद में दिक्कत पैदा कर सकता है।अगले दिन थकान के कारण ध्यान बनाए रखना कठिन हो सकता है।लेकिन नींद और concentration में परेशानी का कारन कुछ और भी हो सकता है इसके लिए केवल ये सब “ज्यादा सोचने के कारण हुआ ” कहना सही नहीं होगा 

क्या हर बार परेशान करने वाली याद आना Trauma है?

दुख, शर्मिंदगी या पछतावे से जुड़ी सामान्य यादें भी अचानक सामने आ सकती हैं।लेकिन कुछ लोगों में गंभीर घटनाओं से संबंधित यादें बार-बार और बहुत परेशान करने वाले तरीके से लौट सकती हैं।यदि इसके साथ Flashbacks, डरावने सपने, लगातार Avoidance या अत्यधिक सतर्कता जैसे अनुभव हों, तो Trauma-Related Conditions का मूल्यांकन जरूरी हो सकता है।केवल बार-बार पुरानी बात याद आने से PTSD या किसी दूसरे Mental Disorder की पुष्टि नहीं की जा सकती।

बुरी यादों को भूलने के बजाय उनका असर कैसे संभालें?

पुरानी घटना याद आने पर क्या करें?

किसी पुरानी घटना को पूरी तरह भूल जाना हमेशा मुमकिन नहीं होता। कई बार उसे भूलने की ज़िद ही हमें बार-बार उसी के बारे में सोचने पर मजबूर कर देती है। इसलिए ज़रूरी यह है कि जब वह बात याद आए, तो हम क्या करते हैं। पहले रुककर देखें कि आपकी सोच कहाँ जा रही है—क्या आप उसे सुलझा रहे हैं या बस गोल-गोल घूम रहे हैं? अगर इस सोच से कोई नया रास्ता नहीं मिल रहा, तो कुछ देर के लिए ध्यान भटकाना ही बेहतर है। यह भागना नहीं, बल्कि बेनतीजा विचारों में वक़्त गँवाने से बचना है।

हर विचार को सच न मानें

हमारा मन कभी-कभी एक छोटी सी बात से बहुत बड़ा और गलत अंदाज़ा लगा लेता है। जैसे एक गलती होने पर यह मान लेना कि ‘मेरे सारे फैसले गलत होते हैं’, या एक आलोचना से यह सोचना कि ‘कोई मेरी कद्र नहीं करता’। ऐसे समय में ज़बरदस्ती पॉज़िटिव सोचने के बजाय, सच्चाई और उपलब्ध तथ्यों को देखें। NHS की CBT (कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी) गाइडलाइंस भी यही कहती हैं कि अपने विचारों को परखें और एक संतुलित नज़रिया अपनाएं।

मन की बात लिखें या वर्तमान में लौटें

जब मन भारी हो, तो डायरी में लिखें कि क्या हुआ, किस बात का दुख है और अब क्या बदला जा सकता है। लिखने से बातें साफ होती हैं। लेकिन अगर लिखने से आप और ज़्यादा उदास होने लगें, तो इसे तुरंत रोक दें। इसकी जगह माइंडफुलनेस (Mindfulness) अपनाएं। आसपास की आवाज़ों को सुनें, अपनी साँसों पर ध्यान दें या किसी छोटे-मोटे काम में लग जाएं। क्लीवलैंड क्लिनिक भी रूमिनेशन (लगातार एक ही दुखद बात सोचना) को रोकने के लिए ध्यान वर्तमान में लाने की सलाह देता है।

अच्छी यादों को भी जगह दें

हम अक्सर अपनी गलतियों को तो याद रखते हैं, लेकिन अच्छे पलों को भूल जाते हैं। पुरानी तस्वीरें देखना, दोस्तों से मिलना या किसी सुखद अनुभव को याद करना भी उतना ही ज़रूरी है। जिंदगी में सुख और दुख दोनों साथ चलते हैं, और किसी एक को महसूस करने के लिए दूसरे को मिटाना ज़रूरी नहीं है।

खुद के प्रति नरम रहें (Self-Compassion)

गलती मानना एक बात है और खुद को कोसते रहना दूसरी। एक गलत फैसला आपको ‘हमेशा गलत फैसला लेने वाला इंसान’ नहीं बना देता। खुद पर ज़रूरत से ज़्यादा सख्ती कम करें। यह देखें कि उस घटना में आपका कितना नियंत्रण था, आपकी क्या ज़िम्मेदारी थी और अब आगे बढ़ने के लिए क्या बदलने की ज़रूरत है।

क्या Professional Help लेना जरूरी हो सकता है?

हर परेशान करने वाली याद के लिए Therapy जरूरी नहीं होती।

लेकिन यदि पुरानी घटनाओं से जुड़े विचार लगातार नींद खराब कर रहे हैं, काम में बाधा डाल रहे हैं या रिश्तों को प्रभावित कर रहे हैं, तो Psychologist या Mental Health Professional से सलाह लेना उपयोगी हो सकता है। और mental health के लिए doctor से सलाह लेने के लिए शर्मिंदगी महसूस न करें।

  • विशेषज्ञ यह समझने में मदद कर सकते हैं कि विचारों का Pattern किस तरह काम कर रहा है और क्या उसके पीछे Anxiety, Depression या Trauma से संबंधित कोई समस्या मौजूद है।
  • CBT जैसी Psychological Therapies कुछ लोगों को नकारात्मक सोच के Patterns पहचानने और उन्हें संभालने के तरीके सीखने में मदद कर सकती हैं।
  • मदद लेने का उद्देश्य यादों को मिटाना नहीं, बल्कि उनके कारण होने वाली परेशानी को समझना और रोजमर्रा की जिंदगी पर उनके प्रभाव को कम करना है।

Conclusion

हालांकि पुरानी गलतियाँ, किसी की कड़वी बात या सामान्य घटनाएँ हमें ‘negetive bias ‘, ’emotional memory’ और ‘Rumination’ के कारण अतीत के गहरे दुखों में धकेल देती हैं, लेकिन हमारा दिमाग सिर्फ दुख को ही महत्व नहीं देता बल्कि खुशी और अपनेपन के सुखद अनुभवों को भी उतनी ही शिद्दत से सहेज कर रखता है, इसलिए याददाश्त, भावनाओं और सोचने के तरीके के इस मिले-जुले प्रभाव को समझते हुए किसी कड़वी याद से आगे बढ़ने के लिए उसे ज़बरदस्ती भूलना ज़रूरी नहीं है, बल्कि समय के साथ उस बीते हुए कल के प्रति अपना नज़रिया बदलना, उससे सीख लेना और सबसे महत्वपूर्ण रूप से उस पुरानी घटना के आज की वर्तमान ज़िंदगी पर पड़ने वाले नकारात्मक असर और प्रतिक्रिया को पूरी तरह नियंत्रित करना ही असल मायने में आगे बढ़ने का सबसे सही और अच्छा रास्ता है।

किसी याद से आगे बढ़ने के लिए उसे भूलना जरूरी नहीं है। कभी उसका हमारी आज की जिंदगी पर कितना असर होगा, यह बदलना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

Disclaimer

यह आर्टिकल केवल Psychology, Neuroscience और Mental Health से जुड़ी सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी Medical Diagnosis, Treatment या Professional Mental Health Advice का विकल्प नहीं है। दुखभरी यादें आना एक सामान्य मानवीय अनुभव हो सकता है, लेकिन लगातार परेशान करने वाली यादें, गंभीर Anxiety, Flashbacks या दैनिक जीवन में कठिनाई होने पर योग्य Mental Health Professional से सलाह लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *