Winter में गले की खराश से तुरंत राहत पाने के सबसे आसान और असरदार घरेलू उपाय

सर्दियों में सुबह क्यों होती है गले में खराश? जानिए असली वजह और 7 आसान घरेलू उपाय

Table of Contents

Abstract

हम देखते है की जैसे ही सुबह उठते है, सर्दियों के मौसम में गले में खराश होने लगती है, सर्दियों में सुबह उठते ही गले में खराश, सूखापन या हल्का दर्द महसूस होना एक आम समस्या है। Sore Throat in Winter और Morning Sore Throat के पीछे ठंडी हवा, रात में मुंह से सांस लेना, वायरल संक्रमण, धूल-एलर्जी और एसिड रिफ्लक्स जैसे मुख्य कारण होते हैं। रातभर गले की नमी कम होने से सुबह खराश ज्यादा महसूस होती है।

इस लेख में Causes of Sore Throat in Winter को विस्तार से समझाया गया है। साथ ही गुनगुने नमक-पानी के गरारे, पर्याप्त पानी पीना, शहद, Humidifier का यूज़ और नाक की सफाई जैसे आसान Home Remedies for Sore Throat बताए गए हैं। रोकथाम के लिए नियमित पानी पीना, गले को ठंडी हवा से बचाना, साफ-सफाई रखना और कमरे में नमी बनाए रखने जैसी आदतें अपनाई जा सकती हैं।

यदि खराश एक सप्ताह से ज्यादा रहे, तेज बुखार हो या निगलने-सांस लेने में दिक्कत हो, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। सही जानकारी और छोटी-छोटी सावधानियों से सर्दियों में गले की खराश से काफी हद तक बचा जा सकता है।

Introduction

सर्दियों में सुबह उठते ही गले में खराश क्यों होती है? अक्सर यह सवाल सबका होता है, हमारा सुबह अलार्म बजता है, आँखें खुलती हैं… और सबसे पहले जो महसूस होता है वो है गले में सूखापन और हल्की खराश। बोलने की कोशिश करते ही आवाज भारी और कर्कश निकलती है। कई लोग सोचते हैं, “रात को तो ठीक था, सुबह अचानक ये क्या हो गया?”

यह समस्या सिर्फ आपके साथ नहीं हो रही। सर्दियों में सुबह उठते ही गले में खराश Morning Sore Throat लाखों लोगों की आम शिकायत है। ठंडी हवा, कमरे में हीटर या AC की वजह से नमी कम होना, रात में मुँह से साँस लेना, एलर्जी या हल्का वायरल इन्फेक्शन, यह सब मिलकर गले को सुबह सूखा और चिढ़ा हुआ बना देते हैं।

जैसे इसे एक उदाहरण से बहुत अच्छे से समझ सकते है, कि रवि की उम्र 32 साल है। हर सर्दी में वही कहानी दोहराई जाती है। रात को आराम से सोता है, लेकिन सुबह उठते ही गला सूखा लगता है और पानी पीने पर भी आराम नहीं मिलता। पहले वो सोचता था कि सर्दी लग गई है, लेकिन डॉक्टर ने बताया कि असली वजह है रात में कमरे की शुष्क हवा और मुँह से साँस लेना। जब उसने नमी बढ़ाने और सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ कुछ आसान उपाय शुरू किए, तो समस्या काफी हद तक कम हो गई।

यदि आप भी हर सुबह गले में सूखापन और हल्का दर्द महसूस कर रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। आगे हम आसान और सरल भाषा में जानेंगे कि सर्दियों में सुबह गले में खराश क्यों होती है, इसके मुख्य कारण क्या हैं और घर पर अपनाए जा सकने वाले आसान उपाय क्या हैं, जिससे आप दिन की शुरुआत आराम से कर सकें।

सर्दियों में सुबह गले में खराश होने के मुख्य कारण

अधिकांश समय सर्दियों में Morning Sore Throat यानी सुबह उठते ही गले में खराश होना कोई छोटी-मोटी बात नहीं। बहुत से लोग सोचते हैं कि बस सर्दी लग गई है, लेकिन असल में इसके पीछे कुछ खास कारण होते हैं। आइए इन मुख्य कारणों को आसान भाषा में समझते हैं, ताकि आप तुरंत अपनी स्थिति से कनेक्ट कर सकें।

ठंडी और शुष्क हवा

सर्दियों में हवा में नमी बहुत कम हो जाती है। रात भर हीटर, ब्लोअर या बंद कमरे की शुष्क हवा गले की नमी सोख लेती है। सुबह उठते ही गला सूखा और खुरदुरा महसूस होता है। जैसे रात को हीटर ऑन करके सोए। कमरा गर्म तो हो गया, लेकिन हवा बिल्कुल सूख गई। सुबह उठते ही गला ऐसा लगता है जैसे रेत भरी हो। यही Dry Throat in Winter की सबसे आम वजह है।

रात में मुंह से सांस लेना

अक्सर नाक बंद होने या आदत की वजह से कई लोग रात में मुंह खोलकर सोते हैं। मुंह से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा सीधे गले पर असर डालती है, जिससे सुबह खराश और सूखापन बढ़ जाता है। इसको आप ऐसे समझ सकते है कि, जब नाक थोड़ी सी भी बंद होती है, तो सुबह आवाज भारी और गला सूखा लगता है। रात भर मुंह से सांस लेने से गले की नमी पूरी तरह खत्म हो जाती है। यही वजह है कि कई लोगों को Why Do I Wake Up with a Sore Throat वाला सवाल बार-बार आता है।

सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण

सर्दियों में वायरस ज्यादा एक्टिव होते हैं। हल्का सा संक्रमण रात में शुरू होता है और सुबह गले में दर्द, खराश या जलन के रूप में नजर आता है। कभी-कभी बुखार या खांसी भी साथ में हो सकती है। जैसे आप ऑफिस या बाजार से आए, थोड़ी ठंड लगी। रात को ठीक लगे, लेकिन सुबह गला दर्द करने लगे और आवाज बैठने लगे। यह अक्सर वायरल संक्रमण की शुरुआती निशानी होती है, जो सर्दियों में Sore Throat in Winter का बड़ा कारण बनता है।

धूल और एलर्जी

हम महसूस करते है, सर्दियों में खिड़कियां बंद रखने से कमरे में धूल, माइल्ड्यू और एलर्जेन जमा हो जाते हैं। रात भर इनके संपर्क में रहने से गला सुबह चिढ़ा हुआ और खराश वाला महसूस होता है। साथ ही इसमें जैसे यदि आपके कमरे में कालीन, पर्दे या पुरानी किताबें हैं, तो धूल आसानी से जमा हो जाती है। सुबह उठते ही गला खुजलाने लगे या सूखा लगे, तो समझ जाइए कि एलर्जी काम कर रही है। बहुत से लोगों को यही Winter Throat Irritation का असली कारण मिलता है।

रात में एसिड रिफ्लक्स

रात को देर से खाना खाने या भारी खाना खाने से पेट का एसिड गले तक ऊपर आ सकता है। इससे गले में जलन, खराश और सुबह उठते ही असहजता होती है। कई बार लोग इसे सर्दी समझ लेते हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण यह है कि, रात को 10-11 बजे भारी खाना खाकर सीधे सो गए। सुबह उठते ही गले में खट्टापन या हल्की जलन महसूस होती है। यह एसिड रिफ्लक्स की वजह से होता है और सर्दियों में Causes of Sore Throat में इसका काफी योगदान रहता है।

यह सभी कारण ही ज्यादातर लोगों की सुबह उठते ही गले में खराश की मुख्य वजह होते हैं। यदि आप इनमें से किसी एक या एक से ज्यादा कारणों से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं, तो सही दिशा में हैं। क्योंकि इन परेशानियों को जानना जरुरी है लेकिन साथ ही इन परेशानियों से राहत पाने के आसान और असरदार उपाय जानना बेहद जरुरी हैं।

सुबह उठते ही गले में खराश ज्यादा क्यों महसूस होती है?

हम देखते है कि रात को सोते समय गला ठीक लगता है, लेकिन सुबह आँख खुलते ही सबसे पहले Morning Throat Pain और सूखापन महसूस होता है। बहुत से लोग हैरान होते हैं कि आखिर ये खराश रातभर में कैसे बढ़ जाती है।

रातभर गले में सूखापन क्यों बढ़ जाता है?

रात के समय हम कई घंटों तक एक ही पोजीशन में लेटे रहते हैं और सांस लेते रहते हैं। सर्दियों में कमरे की हवा पहले से ही शुष्क होती है। इस शुष्क हवा के लगातार संपर्क में रहने से गले की प्राकृतिक नमी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।ऐसा आपने महसूस किया होगा कि रात को 7-8 घंटे सोए। इतने लंबे समय तक गला बिना पानी या लार की पर्याप्त नमी के शुष्क हवा में रहा। सुबह उठते ही वो सूखापन और खराश साफ महसूस होती है। यही वजह है कि Dry Throat in Winter सुबह सबसे ज्यादा परेशान करता है।

नाक बंद होने और मुंह से सांस लेने का क्या संबंध है?

जब नाक थोड़ी भी बंद होती है सर्दी, एलर्जी या ठंड की वजह से, तो शरीर ऑटोमैटिकली मुंह से सांस लेने लगता है। मुंह से आने वाली हवा नाक की तरह गर्म और नम नहीं होती। ये ठंडी-शुष्क हवा सीधे गले पर लगती है और उसे और ज्यादा सुखा देती है। आपने गौर किया होगा, जब नाक ठीक से चल रही होती है तो सुबह गला अपेक्षाकृत ठीक रहता है। लेकिन जैसे ही नाक बंद होती है, सुबह उठते ही गला सूखा और आवाज भारी लगती है। बहुत से लोगों को यही Sore Throat in Morning की असली वजह बन जाती है।

सुबह पानी पीने के बाद गले में आराम क्यों मिलता है?

इस सवाल का जवाब में ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रातभर गला सूख चुका होता है। सुबह गुनगुना या सादा पानी पीने से गले की झिल्ली फिर से गीली हो जाती है। पानी गले को लुब्रिकेट करता है, सूखापन कम करता है और हल्की खराश को तुरंत राहत देता है। इसमें ज्यादातर लोग यही अनुभव करते हैं, उठते ही गला खराब लगता है, लेकिन एक गिलास पानी पीते ही थोड़ा आराम मिल जाता है। ये इसलिए होता है क्योंकि पानी ने सूखे गले को फिर से नमी दे दी। यही छोटी-सी आदत कई लोगों के Morning Throat Pain को काफी हद तक कम कर देती है।

इसे यदि हम समझे तो बोल सकते है कि रातभर की शुष्क हवा, मुंह से सांस लेना और गले की नमी का कम होना, यह तीनों मिलकर सुबह गले में खराश को बढ़ा देते हैं। यदि आप भी रोजाना यही समस्या महसूस कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल अकेले नहीं हैं। साथ ही आगे हम जानेंगे कि इन परेशानियों से राहत पाने के आसान घरेलू उपाय क्या हैं।

गले में खराश दूर करने के आसान घरेलू उपाय

ऐसा अक्सर देखा गया है कि सर्दियों में सुबह उठते ही गले में खराश होना काफी परेशान करने वाला होता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मामलों में बिना दवा के भी राहत संभव होती है। यहाँ Home Remedies for Sore Throat के आसान और असरदार उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से अपना सकते हैं।

गुनगुने नमक वाले पानी से गरारे करें

जैसे एक गिलास गुनगुने पानी में आधा छोटी चम्मच नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार गरारे करने से राहत मिलती है। नमक गले की सूजन को कम करने और कीटाणुओं को साफ करने में मदद करता है। और यह आसान और असरदार उपाय बहुत से लोग बताते हैं कि सुबह उठते ही जब गला सूखा और खराश वाला लगता है, तब नमक-पानी के गरारे करने से 10-15 मिनट में ही फर्क महसूस होने लगता है। ये सबसे पुराना और भरोसेमंद Sore Throat Relief उपाय है।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

दिन भर में 8-10 गिलास पानी पिएं। गुनगुना पानी और बेहतर रहता है। पानी गले को नम रखता है और सूखापन कम करता है। जैसे यदि आप पूरे दिन कम पानी पीते हैं तो गला जल्दी सूख जाता है। जो लोग नियमित पानी पीने की आदत डालते हैं, उन्हें सुबह का Morning Throat Pain काफी कम महसूस होता है।

शुष्क हवा से बचने के लिए Humidifier का Use करें

कमरे में Humidifier लगाएं या रात को पास में पानी की खुली बाल्टी रख दें। इससे हवा में नमी बनी रहती है और गला सूखने से बचता है। इसमें हीटर वाले कमरे में सोने वाले लोगों को ये समस्या ज्यादा होती है। Humidifier लगाने के बाद कई लोगों ने बताया कि सुबह गले का सूखापन लगभग खत्म हो गया।

शहद से गले को आराम मिल सकता है

एक चम्मच शुद्ध शहद धीरे-धीरे चाटें या गुनगुने पानी/हर्बल चाय में मिलाकर पिएं। शहद गले को कोट करता है और खराश को शांत करता है। इसलिए रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद लेने वाले लोग अक्सर सुबह कम खराश की शिकायत करते हैं। ये बच्चों और बड़ों दोनों के लिए सुरक्षित और असरदार Throat Pain Remedies में से एक है।

धूल और धुएं से दूरी बनाए रखें

कमरे को साफ रखें, पर्दे और बिस्तर की सफाई नियमित करें। धूम्रपान और प्रदूषण से दूर रहें, क्योंकि ये गले की जलन बढ़ाते हैं। इसमें ऐसा होता है की जिनके कमरे में ज्यादा धूल जमा रहती है, उन्हें सुबह गला ज्यादा चिढ़ा हुआ लगता है। साफ-सफाई रखने मात्र से कई लोगों की समस्या हल्की पड़ जाती है।

पर्याप्त नींद और आराम लें

शरीर को ठीक होने के लिए आराम की जरूरत होती है। रात को 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें और गले को ज्यादा बोलकर थकने से बचाएं। अक्सर देखते है कि जब नींद अधूरी रहती है तो इम्यूनिटी कमजोर पड़ती है और गले की खराश जल्दी नहीं जाती। अच्छी नींद लेने वाले लोग जल्दी राहत महसूस करते हैं।

नाक बंद रहने पर उसका सही तरीके से Management करें

नाक बंद होने पर सालाइन ड्रॉप्स या भाप लेकर नाक साफ करें, ताकि मुंह से सांस लेने की नौबत न आए। इससे गला सूखने से बचता है। हालांकि बहुत से लोगों की असली समस्या नाक बंद होना होती है। लेकिन जब वे नाक को सही तरीके से खोल लेते हैं, तो सुबह का गले का सूखापन अपने-आप कम हो जाता है।

इन सभी आसान उपाय नियमित रूप से अपनाने से ज्यादातर लोगों को Sore Throat in Winter से अच्छी राहत मिलती है। यदि परेशानी 3-4 दिनों से ज्यादा बनी रहे या बुखार, तेज दर्द के साथ हो, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लेंना बेहतर होता है।

सर्दियों में गले की खराश से बचने के लिए कौन-सी आदतें अपनाएं?

सुबह उठते ही गले में खराश होना परेशान तो करता ही है, लेकिन अच्छी बात ये है कि कुछ छोटी-छोटी आदतें अपनाकर इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। बड़ी बीमारियाँ ख़राब आदतों से शुरू होती है, और छोटी आदतें अपनाकर उन्हें आसानी से रोका जा सकता हैं। Prevention of Sore Throat के लिए यह Winter Health Tips बहुत काम आते हैं। जानते हैं वो जरूरी आदतें जो आपके Throat Care in Winter को आसान बना देंगी।

रोजाना पर्याप्त पानी पीने की आदत डालें

गले को नम रखने का सबसे आसान तरीका है दिन भर पानी पीना। सर्दियों में प्यास कम लगती है, इसलिए कई लोग पानी कम पी जाते हैं। इससे गला जल्दी सूखता है। कभी कभी जो लोग सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीते हैं और दिन में नियमित गुनगुना पानी लेते हैं, उन्हें सुबह का गले का सूखापन बहुत कम महसूस होता है। ये छोटी आदत पूरे दिन गले को सुरक्षित रखती है।

ठंडी और शुष्क हवा से गले को बचाएं

बाहर निकलते समय गले को स्कार्फ या मफलर से ढककर रखें। मुंह से सीधी ठंडी हवा अंदर न जाने दें। रात को भी गले को हल्का ढककर सोना फायदेमंद रहता है। इसमें बहुत से लोग सर्दी में बिना गला ढके बाहर निकल जाते हैं। नतीजा ये होता है कि शाम को या सुबह गला खराब हो जाता है। जो लोग नियमित स्कार्फ का इस्तेमाल करते हैं, उनकी गले की समस्या काफी कम देखी जाती है।

साफ-सफाई और Hygiene का ध्यान रखें

हाथ नियमित धोएं, चेहरे और नाक को छूने से बचें। बिस्तर की चादर, तकिए और पर्दों को समय-समय पर धोते रहें। गंदगी और कीटाणु गले की खराश बढ़ा सकते हैं। इसलिए ऑफिस या बाजार से आने के बाद हाथ धोए बिना खाना खाने वाले लोगों को बार-बार गले की समस्या होती है। साफ-सफाई की आदत डालने वाले लोग सर्दियों में काफी सुरक्षित रहते हैं।

कमरे में उचित नमी बनाए रखें

हीटर या ब्लोअर का ज्यादा इस्तेमाल हवा को शुष्क बना देता है। कमरे में Humidifier लगाएं या रात को पानी की खुली बाल्टी रख दें, ताकि हवा में नमी बनी रहे। इसमें ऐसा होता है कि हीटर वाले कमरे में सोने वाले ज्यादातर लोगों को सुबह गला सूखा लगता है। जब वे Humidifier या पानी की बाल्टी रखने लगे, तो समस्या में साफ अंतर दिखने लगा।

एलर्जी और धूल पैदा करने वाली चीजों से बचें

कमरे में ज्यादा कालीन, पुरानी किताबें या धूल जमा करने वाली चीजें न रखें। एलर्जी होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लें, ताकि नाक बंद न हो और मुंह से सांस लेने की नौबत न आए। इसका उदाहरण यह है कि जिनके कमरे में धूल भरे पर्दे या कालीन होते हैं, उन्हें सुबह गला ज्यादा चिढ़ा हुआ लगता है। नियमित सफाई और एलर्जी कंट्रोल करने से गले की खराश काफी हद तक रुक जाती है।

हमेशा याद रखना हैं कि सर्दी का मौसम सुंदर तभी लगता है, जब गला और सेहत दोनों आरामदायक हों। और इन सभी आदतों को अपनाकर सर्दियों में गले की खराश होने की संभावना बहुत को कम किया जा सकता है। इसलिए छोटी-छोटी सावधानियां बड़ा आराम दे सकती हैं।

गले में खराश होने पर डॉक्टर से कब संपर्क करें?

अधिकांश मामलों में गले की खराश घर के आसान उपायों से कुछ दिनों में ठीक हो जाती है। लेकिन कभी-कभी ये साधारण खराश गंभीर Throat Infection Symptoms का संकेत भी हो सकती है। ऐसे में देर करना नुकसानदायक हो सकता है।

गले में खराश एक सप्ताह से ज्यादा रहने पर

यदि गले की खराश 5-7 दिनों से ज्यादा बनी हुई है और घरेलू उपायों से कोई खास आराम नहीं मिल रहा, तो ये साधारण सूखापन नहीं बल्कि संक्रमण का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहता है।

तेज बुखार और बढ़ते दर्द की स्थिति में

जब कभी गले में खराश के साथ तेज बुखार 100.4°F या उससे ज्यादा, शरीर में दर्द, ठंड लगना या खराश का तेजी से बढ़ना गंभीर लक्षण हो सकते हैं। इन Sore Throat Symptoms को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और जल्द से जल्द चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

निगलने या सांस लेने में परेशानी होने पर

अगर गले में इतनी सूजन हो कि खाना-पानी निगलने में दिक्कत हो, आवाज पूरी तरह बैठ जाए, या सांस लेने में भारीपन महसूस हो, तो ये आपातकालीन स्थिति हो सकती है। ऐसी हालत में तुरंत डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क करें। हमेशा इस बात का ख्याल रखना है कि नॉर्मल खराश और गंभीर इन्फेक्शन में फर्क पहचानना बहुत जरूरी है। यदि इस भी प्रकार के लक्षण दिखें तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लेना सबसे बेहतर होता है। क्योंकि सही समय पर Sore Throat Treatment लेने से जल्दी आराम मिलता है और आगे की परेशानी से बचा जा सकता है।

Conclusion

इस आर्टिकल से हम जान चुके है कि सर्दियों में सुबह उठते ही गले में खराश होना एक आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। Sore Throat in Winter के पीछे ठंडी-शुष्क हवा, मुंह से सांस लेना, वायरल संक्रमण, धूल-एलर्जी या एसिड रिफ्लक्स जैसे कारण हो सकते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मामलों में सही आदतें और आसान घरेलू उपाय अपनाकर इससे राहत पाई जा सकती है।

इसमें सबसे आसान तरीका है कि पर्याप्त पानी पीना, गुनगुने नमक-पानी से गरारे करना, कमरे में नमी बनाए रखना, शहद का सेवन और नाक की सफाई जैसी छोटी-छोटी बातें आपके गले को काफी आराम पहुंचा सकती हैं। साथ ही, रोकथाम के लिए नियमित Hygiene, गले को ठंडी हवा से बचाना और एलर्जी पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

लेकिन फिर भी खराश एक सप्ताह से ज्यादा रहे, तेज बुखार हो या निगलने-सांस लेने में परेशानी हो, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर होता है। इसलिए सही समय पर सही Sore Throat Treatment लेने से समस्या जल्दी ठीक होती है।

हमेशा याद रखना है कि सर्दियों में थोड़ी सी सावधानी और नियमित देखभाल आपके गले को स्वस्थ रख सकती है। इसलिए छोटी आदतें अपनाकर आप सुबह की शुरुआत आरामदायक और परेशानी मुक्त बना सकते हैं।

Disclaimer

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी प्रकार से चिकित्सकीय सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। गले की खराश या किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए व्यक्तिगत सलाह के लिए योग्य डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से अवश्य संपर्क करें। लेख में बताए गए घरेलू उपाय अपनाने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह लेना उचित रहेगा। लेखक या प्रकाशक किसी भी स्वास्थ्य संबंधी निर्णय या परिणाम की जिम्मेदारी नहीं लेते।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. सर्दियों में सुबह उठते ही गले में खराश क्यों होती है?
>ठंडी-शुष्क हवा और रात में मुंह से सांस लेने से गले की नमी खत्म हो जाती है, जिससे सुबह खराश महसूस होती है।

2. सुबह गले में सूखापन का मुख्य कारण क्या है?
रातभर शुष्क हवा में रहने और कमरे में नमी की कमी से गला सूख जाता है।

3. गले की खराश के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय क्या है?
गुनगुने नमक-पानी से गरारे करना सबसे आसान और असरदार उपाय है।

4. क्या शहद गले की खराश में फायदेमंद है?
हां, शहद गले को कोट करके खराश और जलन को कम करता है।

5. सर्दियों में गले की खराश से कैसे बचें?
पर्याप्त पानी पिएं, गला ढककर रखें, कमरे में नमी बनाए रखें और साफ-सफाई का ध्यान रखें।

6. नाक बंद होने से गले में खराश क्यों बढ़ती है?
नाक बंद होने पर मुंह से सांस लेनी पड़ती है, जिससे गला जल्दी सूखता और चिढ़ता है।

7. कितने दिनों तक गले की खराश रहने पर डॉक्टर के पास जाएं?
अगर खराश 5-7 दिनों से ज्यादा रहे तो डॉक्टर से सलाह लें।

8. गले की खराश के साथ बुखार होना क्या दर्शाता है?
ये संक्रमण का संकेत हो सकता है, ऐसे में जल्द डॉक्टर को दिखाएं।

9. क्या हीटर लगाने से गले में खराश हो सकती है?
हां, हीटर हवा को शुष्क बना देता है जिससे गला सूखने लगता है।

10. सुबह पानी पीने से गले में आराम क्यों मिलता है?
पानी गले को फिर से नम बनाता है और सूखापन तथा खराश को कम करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *