Mind में ये डर क्यों है कि ज़रूरत बताने से इज़्ज़त कम हो जाएगी?

Mind में ये डर क्यों है

Table of Contents

Abstract (सारांश)

यह लेख मानव मन के उस गहरे द्वंद्व (Inner Conflict) की पड़ताल करता है, जहाँ एक व्यक्ति को अपने काम के लिए दूसरों के पास जाने की व्यावहारिक ज़रूरत भी होती है और साथ ही अपनी इज़्ज़त खोने का डर (fear of  dignity loss)भी होता है। अक्सर इस छिपाने की कोशिश में इंसान अनजाने में ऐसे संकेत (Signs) दे बैठता है जिससे उसकी ज़रूरत लाचारी का रूप ले लेती है और लोग उससे कटना शुरू कर देते हैं। इस लेख के माध्यम से हम समझेंगे कि कैसे हमारे वर्तमान डर के तार हमारे पुराने Trauma (Past Trauma) से जुड़े होते हैं। अपनी परिस्थिति को गरिमा के साथ स्वीकार (Radical Acceptance) करके, बातचीत में बनावटीपन को छोड़कर, और बिना खुद को Judge किए ईमानदारी से अपनी बात रखकर इस Guilt से बाहर निकला जा सकता है।

Introduction:

हमारा mind कोई एक सीधी लकीर पर चलने वाली मशीन नहीं है; यह एक ही समय पर कई अलग-अलग और विरोधी बातें करता है जहा एक समय पर यह हमारे अनुकूल बाते करता है तो तुरंत दूसरी तरफ उसका सबसे बुरा डर महसूस करता है। जब एक इंसान किसी कठिन दौर से गुज़र रहा होता है, तो उसका mind अंदर ही अंदर एक अजीब सी खींचतान से जूझता है। एक तरफ उसे पता होता है कि काम पाने के लिए, अपनी जीविका चलाने के लिए उसे बाहर निकलना होगा, लोगों के पास जाना होगा और अपनी बात रखनी होगी। यह उसकी वास्तविक और तार्किक ज़रूरत होती है।

दूसरी तरफ, उसी मन का एक हिस्सा डर से काँप रहा होता है। उसे लगता है कि अगर वह बार-बार किसी के दरवाज़े पर जाएगा, तो लोग उसे हल्का समझने लगेंगे, उसकी इज़्ज़त कम हो जाएगी और समाज उसे ‘Taken for granted’ यानी बहुत सुलभ मान लेगा जिसके बाद लोग उसका फायदा उठाएंगे और कभी उसे सम्मान जनित नज़रो से नहीं देखेंगे। यह स्थिति उस आदमी को मानसिक रूप से पंगु बना देती है, जहाँ वह न तो पूरी ताकत से आगे बढ़ पाता है और न ही चैन से घर बैठ पाता है।

The Psychology of Inner Conflict 

Approach-Avoidance Conflict: मन का वो मुश्किल चौराहा

मनोविज्ञान में इस स्थिति को Approach-Avoidance Conflict कहा जाता है। इसे अगर हम अपनी आसान भाषा में समझें, तो यह मन का वो चौराहा है जहाँ आपका एक पैर आगे बढ़ना चाहता है और दूसरा डर के मारे पीछे खींचता है इसके बात को सोचते हुए की कही कुछ बुरा न हो जाए। आप उस लक्ष्य की तरफ आकर्षित भी हैं क्योंकि आपको काम की ज़रूरत है, लेकिन आप उसके साथ आने वाले संभावित Rejection (Rejection) या अपमान से दूर भी भागना चाहते हैं। यह Conflict इंसान को अंदर से थका देता है क्योंकि इसमें मानसिक ऊर्जा लगातार बिना किसी ठोस परिणाम के खर्च होती रहती है। और फिर वो दिन आता है जब हम किसी भी तरह की कोशिश भी नहीं करते 

अहं (Ego) बनाम वास्तविक ज़रूरत की खींचतान

यहाँ हमारे अंदर दो ताकतें लड़ रही होती हैं—हमारा अहं (Ego) और हमारा तार्किक मन (Logical Mind)। अहं हमेशा आत्म-सम्मान का एक नकली मुखौटा पहनकर हमें किसी भी ऐसी स्थिति से बचाना चाहता है जहाँ हमें कमतर आंका जाए या जहाँ हमारी कमज़ोरी उजागर हो। दूसरी तरफ, हमारा Logical Mind जानता है कि बिना दरवाज़ा खटखटाए अवसर नहीं मिलते। जब इंसान इन दोनों के बीच संतुलन नहीं बना पाता, तो वह मन ही मन घुटने लगता है और उसकी स्वाभाविक निर्णय लेने की क्षमता कमज़ोर हो जाती है।

जड़ें कहाँ हैं? पुराना Trauma और अतीत की परछाई (The Root Cause: Past Trauma)

आज की घबराहट या बीते कल का साया?

जब कोई इंसान आज बात-बात पर Validation (पुष्टि) माँगता है, लाचारी छिपाने की कोशिश करता है , बार-बार खुदको किसी की नज़रो में सही साबित करने के लिए, या Rejection के डर से घर बैठ जाता है, तो यह केवल आज की परिस्थिति नहीं होती। यह असल में उसके Subconscious Mind (अवचेतन मन) में बैठा पुराना डर होता है जो आज दोबारा Trigger हो रहा है। हम आज जिससे भी डर रहे होते हैं, उसकी जड़ें अक्सर हमारे बचपन या अतीत के किसी कड़वे अनुभव में छिपी होती हैं, जिसे हम आज भी अपने साथ ढो रहे हैं। कभी-कभार हमे सही कारन भी नहीं पता होता तो इन करने का पता करने के लिए आप physcitrist से भी मिल सकते है ।

Subconscious Mind (अवचेतन मन) की Re-Triggering

अतीत में जो चीज़ें हमें चोट पहुँचाती हैं, हमारा दिमाग उनसे बचने के लिए एक Defense System तैयार कर लेता है, ताकि दिमाग को ऐसी किसी और तकलीफ से गुजरना ना पड़े। आज जब हम वैसी ही किसी स्थिति में दोबारा खड़े होते हैं-जैसे किसी के पास काम माँगने जाना-तो हमारा Subconscious Mind तुरंत Alert हो जाता है। वह पुराने दर्द की याद दिलाकर हमें डराने लगता है कि “संभल जाओ, पिछली बार भी ऐसा ही हुआ था।” यह Re-Triggering हमें वर्तमान की हकीकत को साफ-साफ देखने नहीं देती और हम डर के साये में जीने लगते हैं।

Trauma के प्रकार – भाग 1: Rejection और शर्तों वाला प्यार

Rejection और अकेलापन (Rejection Trauma)

यदि अतीत में (बचपन में या किसी पुराने रिश्ते/नौकरी में) उस इंसान को किसी बहुत ज़रूरी मोड़ पर अचानक नकार (Reject) दिया गया हो, ऐसी बाते इंसान के मन पर एक बहुत ही गहरा घाव छोड़ जाती है, समय के साथ इंसान उन यादों को याद करना तो कम कर देता है पर हमारा subconcious mind इन चोटों को एक सीख की तरह याद रखता है । इसका असर यह होता है कि इंसान का दिमाग आज किसी भी छोटी ‘ना’ को सहन नहीं कर पाता। उसे लगता है कि अगर इस Client ने मना कर दिया, तो मेरा वही पुराना दर्द दोबारा हरा हो जाएगा। इसलिए वह एक बार में बात पूरी नहीं रख पाता और सामने वाले के चेहरे पर बार-बार दिलासा ढूंढता है। वह लोगो का चेहरा पढ़ने लग जाता है और अपने मन मुताबिक हाव-भाव न मिलने पर अपनी बात को रोक देना जरुरी समझता है।

Conditional Worth (Conditional Worth)

बचपन में जब बच्चे को यह महसूस कराया जाता है कि उसकी कीमत तभी है जब वह Class में First आए, या माता-पिता की शर्तों पर खरा उतरे, तो उसे बिना किसी शर्त के स्वीकार नहीं किया जाता। ऐसे इंसान के अंदर यह विश्वास बैठ जाता है कि “मैं जैसा हूँ, वैसा पर्याप्त नहीं हूँ (I am not good enough)।” इसलिए वह बड़ा होकर भी हर किसी के सामने खुद को ‘Perfect’ दिखाने की कोशिश में लग जाता है। वह बातचीत को ज़बरदस्ती Sugar-Coat करता है और लगातार खुद को Judge करता रहता है।

Trauma के प्रकार – भाग 2: वित्तीय असुरक्षा का साया

Scarcity Mindset (Scarcity Mindset)

बचपन में घर में पैसों की भारी तंगी देखना या छोटी-छोटी ज़रूरतों के लिए माता-पिता को संघर्ष करते देखना इंसान के भीतर Scarcity Mindset (कमी की मानसिकता) पैदा कर देता है। भले ही आज उस आदमी के पास हुनर हो, लेकिन पुराना आर्थिक डर उसकी आँखों और आवाज़ में ‘लाचारी’ बनकर बाहर आ ही जाता है। वह चाहकर भी खुद को एक मजबूत स्थिति में नहीं रख पाता क्योंकि उसका Subconscious उसे बार-बार याद दिलाता है कि तुम आज भी असुरक्षित हो।

हुनर का सौदा (exchange of skills )

इस वित्तीय डर के कारण इंसान काम माँगने को ‘deal of skill ‘ नहीं समझ पाता। उसे लगता है कि वह फिर से उसी पुरानी तंगी के दौर में खड़ा है और कुछ माँग रहा है। जब आपके mind में यह भावना होगी कि आप कुछ माँग रहे हैं, तो आपके शब्दों में लाचारी आना बिल्कुल तय है। इसके विपरीत, जब आप यह समझ जाते हैं कि आप अपनी Service या हुनर बेच रहे हैं, तो आपका पूरा नजरिया बदल जाता है और लाचारी गायब हो जाती है।

लाचारी का अनजाना प्रदर्शन: हम कहाँ चूक जाते हैं?

आधी-अधूरी बातें और Validation की भूख

किसी से भी बात करते समय इंसान के मन में यह चलती रहती है की कही सामने वाला उसे गलत नजरिये से न देख रहा हो , वो उसके बारे  में क्या सोचेगा तब वह सामने वाले के चेहरे के हाव-भाव देखता है, और अगर सामने वाले ने ठंडा Response दिया, तो यह आदमी डर जाता है। उस डर को छुपाने के लिए वह उसी बात को दोबारा, नए तरीके से समझाने की कोशिश करता है। मनोविज्ञान में इसे Validation Seeking Behavior कहते हैं, यानी सामने वाले से बार-बार यह पुष्टि चाहना कि “जो मैं कह रहा हूँ, वह सही है ना?”

वो Basic Signs जो सब बयां कर देते हैं

इंसान लाख कोशिश करे कि उसकी ज़रूरत नज़र न आए, पर वो सामने आ ही जाती है, और जब आप इसे छुपाने की कोशिश कर रहे हो तो ज्यादा जल्दी सामने आने लगती है । आँखों का डर, आवाज़ की थरथराहट और एक ही बात को बार-बार पूरी करने के लिए उसके पीछे पड़े रहना सच बयां कर देता है। वह अपनी बातों को पूरा करने के लिए ‘Dig’ (Dig) करता रहता है। इन्हीं कुछ Basic संकेतों से वह अनजाने में सामने वाले को अहसास करा देता है कि इसे बहुत ज़्यादा ज़रूरत है, जिससे उसका पूरा प्रभाव कमज़ोर पड़ जाता है। और जब यह समस्या पता चलती है तो हम और ज्यादा सक्रिय होक उसे देखने लगते है जिससे यह possible है कि आप उनसके बारे में और सोच सकते है, जिससे ये समस्या और अधिक लगने लग सकती है। 

सामाजिक दूरी का मनोविज्ञान: लोग क्यों कटना शुरू होते हैं?

मानसिक दबाव (Mental Pressure) और असहजता का माहौल

जब आप किसी से बार-बार एक ही विषय पर Validation माँगते हैं, तो सामने वाले पर एक अनजाना ‘मानसिक दबाव’ (Mental Pressure) बनता है। जरुरी नहीं की वो आपसे पीछा छुड़ाना कहते हे, बस उन्हें यह महसूस होता है की उन्होंने आपके प्रति कोई कड़ा रुख अपनाया तो आपको बुरा लग सकता है ।ज्यादातर लोग ऐसे किसी भी इंसान से बचते है जो ज्यादातर खुद को असुरक्षित महसूस होता है। इसी असहजता (Awkwardness) से बचने के लिए लोग धीरे-धीरे दूरी बनाने लगते हैं और आपसे कटने लगते हैं।

Professionalism का अभाव

व्यावसायिक दुनिया में हर कोई अपना काम आसान करना चाहता है, कोई भी आपकी समस्याओं का बोझ उठाने नहीं बैठा है। जब बातचीत में Professionalism के बजाय लाचारी की भाषा हावी हो जाती है, तो सामने वाले को आपकी योग्यता पर भी संदेह होने लगता है। उन्हें ऐसा लग सकता है की जिसे खुदको सँभालने में इतनी परेशानिया हो, वह मेरे काम को कैसे सही तरह से कर पायेगा ? यही कारण है कि लोग हुनर होने के बावजूद लाचार व्यक्ति को काम देने से पीछे हट जाते हैं। और कभी आपका सामना ऐसे किसी ऐसे लोगो से भी हो सकता है जो आपकी परेषानियो को देख के आपका फायदा उठाने की कोशिश करे , पर इसका यह मतलब नहीं की आप हर बार किसी से बात करते समय यही सोचते रहे की कही ये मेरे फायदा तो नहीं उठाएगा। 

चुप बैठ जाने का भ्रम: क्या मैदान छोड़ना समाधान है?

Avoidance (Avoidance) का जाल और बढ़ती कुंठा

जब लोग कटने लगते हैं, तो इंसान को लगता है कि इसका एक समाधान हो सकता है—”चुप बैठ जाना”। लेकिन चुप बैठना कोई समाधान नहीं है, बल्कि यह मैदान छोड़ देना (Avoidance) है। जब आप डर के कारन कोई भी नयी शुरुआत नहीं करते है , तो शुरुआत में तो आपको सुकून मिल सकता है यह एहसास हो सकता है की सब सही हो गया। लेकिन यह सुकून बहुत अस्थायी होता है, और धीरे-धीरे यह आपके अंदर एक गहरी कुंठा (Frustration) और गुस्से को जन्म देता है।

दूसरों की प्रगति देखकर अंदरूनी ईर्ष्या और आत्म-ग्लानि

जब कोई इंसान जैसे किसी दूसरे इंसान को देखता है जो अपनी बात सही रख लेता है , तो उसका दर्द और बढ़ जाता है। वह अपने आस-पास के उन लोगों को देखता है जो वही कोशिशें कर के उससे काफी आगे निकल चुके हैं जिन्हें वह आदमी गलत मानता था। यह देखकर उसे अपनी हार का अहसास और गहरा होने लगता है कि “जो लोग मुझसे कम योग्य थे, वे सिर्फ अपनी बात सही से रखने के कारण आज कहाँ से कहाँ पहुँच गए।” और फिर हम किसी गहरे परेशानी के कुए में उतर जाते है जहा से बहार निकलने का कोई रास्ता नज़र नहीं अता, पर वो कुआ वास्तविक्ता में आप ही के द्वारा बनाया जाता है, जिससे बहार भी आप खुद ही निकल सकते है।

Market का कड़वा नियम: बाज़ार और हुनर का रिश्ता

Value बनाम Need (Value over Need) का सिद्धांत

व्यावसायिक दुनिया का यह सबसे पहला नियम है: Market आपकी ‘ज़रूरत’ (Need) को नहीं, आपकी ‘क्षमता’ (Value) को पैसा देता है। सहानुभूति (Sympathy) से एक या दो बार मदद मिल सकती है, लेकिन Permanent काम या सम्मान सिर्फ हुनर से मिलता है। कोई भी आपके हालात देखकर आपको हर महीने Salary नहीं देगा, वह सिर्फ इसलिए पैसे देगा क्योंकि आपका काम उसके Business को बढ़ा रहा है। इसलिए, अपनी ज़रूरत दिखाने के बजाय यह दिखाना ज़्यादा अच्छा होता है कि आप उसके किस काम आ सकते हैं। और जब आप ऐसा करने में सफल हो जाते है तो थोड़े समय में आप पाएंगे की खुद अपने दर को छोड़कर कितना आगे निकल आये है । पर ये एक दिन में नहीं होगा। इसके लिए आपको लगातार कोशिश करनी होगी, जिससे आप अपने डर से बाहर निकल पाएँ। 

खुदकी योग्यता बताए 

बहुत कम लोग यह सोचते हैं कि “इसे ज़रूरत है तो चलो इसे काम देते हैं।” काम हमेशा उसे मिलता है जो उसे अच्छे से कर सकता है, न कि उसे जिसे ज़रूरत हो। जब आप इस कड़वे सच को समझ लेते हैं, तो आप बातचीत में अपनी मजबूरियों का रोना कम कर देते हैं। आपका पूरा Focus इस बात पर आ जाता है कि कैसे आप अपनी Skills के ज़रिए सामने वाले की समस्या को हल कर सकते हैं।

The Power of Radical Acceptance (The Power of Radical Acceptance)

छिपाने के नाटक का अंत और Guilt से मुक्ति

इन सब बातो से निजात पाने का सबसे आसान रास्ता है स्वीकार करना  “हाँ, मुझे अभी काम की ज़रूरत है और इसमें कोई शर्म नहीं है”। ऐसे स्वीकार भाव में होने से इंसान का आधा डर यही काम हो जाता है। छिपाने की कोशिश ही असल में कमजोरी बनती है क्योंकि आपका मन अंदर ही अंदर डरता रहता है कि कहीं पोल न खुल जाए। जब आप अपनी स्थिति को खुद ही स्वीकार कर लेते हैं, तो आपका आंतरिक Guilt (ग्लानि) कम हो जाता है क्योंकि अब आपके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। तो फिर सामने वाले व्यक्ति के पास एक पर्याप्त जानकारी होगी आपके लिए कुछ भी सोचने के लिए।

ईमानदारी की जादुई Line का इस्तेमाल

अगर कोई इंसान जो काम अच्छा कर सकता है, उसमें अगर लाचारी दिखाई दे, तो वह एक बहुत ही ईमानदार Line जोड़कर पूरी बात को सही कर सकता है। वह सीधे कह सकता है: “मैं काम अच्छा करता हूँ, बस अभी ज़रूरतों के कारण इतना प्रयास करना पड़ रहा है।” जब आप इतनी गरिमा और साफगोई से अपनी बात रख देते हैं, तो सामने वाले के मन में आपके प्रति सहानुभूति के बजाय एक गहरा सम्मान पैदा होता है कि यह इंसान विपरीत परिस्थितियों में भी अपने हुनर पर भरोसा रखता है। और आपको एक भरोसेमंद व्यक्ति बनने में मदद करता है। 

Spotlight Effect से आज़ादी: लोग उतना नहीं सोचते

हमारा मानसिक भ्रम और सामाजिक वास्तविकता

 Spotlight Effect एक ऐसी Psychologyical term है जिसमे इंसान को लगता है की भीड़ जितने भी लोग है सब उसी को देख रहे है, और लोग हमारी कही हुई उसकी हर बात या छोटी से छोटी गलती को भी याद रखने वाले है। लेकिन क्या सच में लोग किसी के बारे में इतना सोचते है, “क्या हम खुद किसी के बारे में इतना सोचते है ? ” शायद खुद से ये सवाल करने पर हम इस सवाल का जवाब प्राप्त कर सकते है । हर इंसान अपनी उलझनों, अपने फायदों और अपनी जिंदगी में इतना व्यस्त है कि उसके पास दूसरों की कमियों का Record रखने का समय ही नहीं है।

हर इंसान अपनी कहानी का hero होता है 

“वह मेरे बारे में क्या सोचेगा” इस एक सोच में हम घंटो बिता देते है, जिसके बारे में हम यह सब सोच रहे है वह व्यक्ति उस जगह से निकलने के बाद आपको मुश्किल से 5 मिनट तक भी याद नहीं रखने वाला, वह सिर्फ एक ही बात याद रखेगा: “क्या यह व्यक्ति  मेरा काम कर सकता है या नहीं?” जब आप इस बात को पूरी वास्तविकता में स्वीकार कर लेते हैं, तो आपके अंदर से एक बहुत बड़ा बोझ कम हो जाता है। आप नए अवसरों के लिए नई कोशिशें करने से घबराते नहीं हैं। और आपको नए अवसरों को स्वीकार करने में आसानी होती है । 

बातचीत का नया ढंग: Sugar Coating बनाम प्रामाणिकता

खुद को Judge करना बंद करना

जब किसी से बात करें, तो मन में लगातार यह सोचने के बजाय कि “मैं अच्छा कर रहा हूँ, सही कर रहा हूँ या गलत”, इस बातों पर ध्यान देने के बजाय पूरी तरह Relax रहें। जब आप खुद को लगातार Judge करना बंद कर देते हैं, तब आप बातचीत में पूरी तरह मौजूद रह पाते हैं और सामने वाले की बात को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। और खुद का सम्मान कर पाना ज्यादा आसान हो जाता है।

Authenticity (Authenticity) की ताकत

बातचीत के दौरान ज़बरदस्ती बात को Sugar Coat (मीठा) करने की कोशिश न करें। जब आप बहुत ज़्यादा बनावटी बनने की कोशिश करते हैं, तो सामने वाला व्यक्ति आपकी असुरक्षा को तुरंत पकड़ लेता है। इसके बजाय, सीधे और साफ़ शब्दों में अपनी बात रखना आपकी Authenticity (प्रामाणिकता) को दिखाता है। 

Appreciation और Subconscious Programming (Appreciation & Subconscious Programming)

सच्ची तारीफ 

जापान के National Institute for Physiological Sciences के प्रोफेसर नोरिहिरो सादातो और उनकी टीम ने एक मशहूर रिसर्च की थी। उन्होंने fMRI (Functional Magnetic Resonance Imaging) तकनीक के जरिए इंसानी दिमाग को स्कैन किया। तो  रिसर्च में देखा गया कि जब किसी व्यक्ति की तारीफ की जाती है, तो दिमाग का Striatum (स्ट्रिएटम) नाम का हिस्सा एक्टिव हो जाता है। यह दिमाग का वही ‘रिवॉर्ड सेंटर’ (Reward Centre) है, जो तब एक्टिव होता है जब इंसान को नकद पैसे (Cash) या कोई बड़ा इनाम मिलता है। विज्ञान की भाषा में टैरिफ को “social reward” भी कहा जाता है, तो अगली बार किसी से मिले तो बात की शुरुआत हल्की तारीफ से करने से आपके लिए बिना चापलूस बने अपनी बात रखना आसान बना सकता है। 

घर से अभ्यास और subconscious mind की Reprogramming

इस नए व्यवहार की Practice आप घर से शुरू कर सकते हैं, क्योंकि एकदम से किसी अनजान के सामने ऐसा करना आपके लिए ‘Awkward’ (अजीब) सा लग सकता है। अपने परिवार के लोगों, दोस्तों या रोज़मर्रा की ज़िंदगी में मिलने वाले लोगों की छोटी-छोटी चीज़ों के लिए सच्ची तारीफ करना शुरू करें। जब आप रोज़ इसका अभ्यास करेंगे, तो यह आपके अवचेतन मन का हिस्सा बन जाएगा और किसी नए Client के सामने यह बिल्कुल प्राकृतिक रूप से बाहर आएगा।

Conclusion: 

यह बातें सभी लोगों के मन में चलती  होंगी, पर फर्क सिर्फ इतना है कि एक व्यक्ति इसके साथ आगे बढ़ गया बिना इस बात की परवाह किए कि वह जीतेगा या हारेगा, और एक हार कर बैठ गया। जो लोग आगे निकल गए, उन्होंने यह सीख लिया था कि हर ‘ना’ उनके वजूद का अपमान नहीं है, वह सिर्फ एक व्यावसायिक निर्णय है। वे बिना किसी Guilt के, अपनी परिस्थिति को स्वीकार करके पूरी गरिमा के साथ आगे बढ़ते रहे। समय के साथ लोग आपकी इज़्ज़त करने लग जाते हैं, लेकिन उसके लिए पहली शर्त यह है कि आपको अपने हुनर पर भरोसा रखकर बिना जीते-हारे लगातार चलते रहना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *