Abstract
हम अक्सर यह सवाल सुनते है कि Winter में बाल अचानक रूखे, बेजान, उलझे और चमकहीन क्यों हो जाते हैं। और इसका जवाब ढूढ़ने लगते है लेकिन इसका मुख्य कारण ठंडी-शुष्क हवा में नमी की कमी, गर्म पानी से बाल धोना, बार-बार शैम्पू करना, Conditioner न लगाना, हीट स्टाइलिंग का ज्यादा इस्तेमाल और पोषण की कमी है। इन वजहों से बालों में फ्रिज, टूटना, दोमुंहे होना और स्कैल्प में खुजली जैसी समस्याएं भी पैदा होती हैं।
इस लेख में हमने बताया है कि सर्दियों में बाल रूखे क्यों होते हैं, इससे जुड़ी आम समस्याएं क्या हैं और कैसे सही Hair Care Routine अपनाकर बालों को नमी और चमक वापस दिलाई जा सकती है। गुनगुने पानी का Use, मॉइस्चराइजिंग प्रोडक्ट्स, जरूरत के हिसाब से तेल या हेयर मास्क, हीट कम करना और संतुलित डाइट इस समस्या से बचाव में मदद करते हैं। यदि खुजली, सूजन या असामान्य बाल झड़ना बना रहे तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। साथ ही सही Hair Care से Winter में बाल स्वस्थ और चमकदार बनाए रखे जा सकते हैं।
Introduction
अक्सर यह देखा जाता है कि ठंड शुरू होते ही बाल एकदम रूखे, बेजान और उलझे-उलझे से लगने लगते हैं? चमक गायब, रूखापन बढ़ जाता है और कंघी भी आसानी से नहीं चलती। कई बार तो लगता है जैसे बाल अपनी जान ही खो बैठे हों और ऐसा आपके साथ भी हुआ होगा।
जैसे हम देखते है कि गर्मियों में जितनी अच्छी हालत रहती है, सर्दियों में बालों की हालत एकदम बदल जाती है। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि सिर्फ ठंड की वजह से ऐसा हो रहा है, लेकिन असल में इसके पीछे कई छोटी-छोटी बातें होती हैं, हवा में नमी की कमी, गर्म पानी से बाल धोना, हीटर और ब्लैंकेट की गर्मी, और गलत Hair Care रूटीन। यदि आपके बाल भी इस मौसम में अपनी नैचुरल नमी और चमक खो रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। आइए आसान और सरल भाषा में समझते हैं कि Winter में बाल रूखे और बेजान क्यों हो जाते हैं, और इन्हें कैसे बचाया जा सकता है।
Winter में बाल रूखे और बेजान क्यों हो जाते हैं?
हम यह महसूस करते है Winter का मौसम आते ही बहुत से लोगों के बाल अचानक बदल जाते हैं। जो बाल गर्मियों में मुलायम और चमकदार रहते थे, वही ठंड में रूखे, बेजान और बिखरे-बिखरे से लगने लगते हैं। इसे सिर्फ “ठंड की मार” कहकर टाल देना आसान है, लेकिन असल में इसके पीछे कुछ साफ कारण होते हैं।
ठंडी और शुष्क हवा बालों की नमी को कैसे प्रभावित करती है?
Winter की हवा में नमी बहुत कम होती है। जब ये शुष्क हवा बालों से टकराती है, तो बालों के अंदर की नमी को धीरे-धीरे खींच लेती है। बाल असल में मरे हुए प्रोटीन के बने होते हैं, इसलिए वे खुद से नमी नहीं बना सकते। नतीजा ये होता है कि बाल अंदर से सूखने लगते हैं।
इसलिए जब आप सर्दी की सुबह बाहर निकलते हैं और चेहरे पर ठंडी हवा लगती है, तो Skin Tight और रूखी महसूस होती है। बालों के साथ भी लगभग यही होता है, बस फर्क ये है कि बाल दर्द नहीं बताते। ऑफिस जाते समय या स्कूल छोड़ते समय अगर बाल खुले रहते हैं, तो दिन भर की ठंडी हवा उन्हें और ज्यादा सुखा देती है। कई लोग शाम को घर आकर कंघी करते हैं तो बाल टूटने लगते हैं या उलझ जाते हैं, ये उसी नमी की कमी का असर होता है।
Winter में बालों की प्राकृतिक चमक क्यों कम हो जाती है?
बालों की चमक उनकी सतह पर मौजूद प्राकृतिक तेल (sebum) और चिकनी क्यूटिकल लेयर से आती है। सर्दियों में स्कैल्प कम तेल बनाता है और ऊपर से शुष्क हवा बालों की ऊपरी परत को खुरदरा बना देती है। जब क्यूटिकल्स उठ जाते हैं, तो रोशनी सही से नहीं टकराती और बाल बेजान दिखने लगते हैं।
एक आम सी बात इसमें हम महसूस करते है जब आप सर्दी में बाल धोकर तुरंत हीटर या रूम हीटर के पास बैठ जाते हैं, तो बाल जल्दी सूख तो जाते हैं, लेकिन उनकी चमक गायब हो जाती है। या फिर जब आप दिन भर ऊन की टोपी या स्कार्फ पहनते हैं, तो बालों में घर्षण होता है और वे फीके पड़ जाते हैं। कई लड़कियां कहती हैं, “मेरे बालों में पहले जैसी शाइन ही नहीं रही”, ये वही स्थिति है जब बालों की प्राकृतिक चमक नमी और तेल की कमी से कम हो जाती है।
Winter में Scalp भी रूखा हो सकता है?
इसमें हमें इस बात को समझना जरुरी है कि Scalp भी स्किन का ही हिस्सा है। सर्दियों में जब हवा शुष्क होती है और हम गर्म पानी से बाल धोते हैं या बहुत ज्यादा शैम्पू करते हैं, तो स्कैल्प की नमी भी खत्म होने लगती है। रूखा स्कैल्प अक्सर खुजली, पपड़ी या टाइटनेस का अहसास देता है। कई लोग इसे रूसी समझकर और ज्यादा एंटी-डैंड्रफ शैम्पू लगा देते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है।
जैसे जब आप सर्दी में दो-तीन दिन बाल नहीं धोते, तो Scalp भारी और रूखा लगने लगता है। या फिर जब आप रात को सोते समय बालों को खुला छोड़ देते हैं और कमरे में हीटर चल रहा होता है, तो सुबह स्कैल्प में खुजली महसूस होती है। ये Signals हैं कि सिर्फ बाल ही नहीं, बल्कि उनकी जड़ें यानी स्कैल्प भी सर्दी की शुष्कता से प्रभावित हो रहा है।
अक्सर यह सवाल सभी का होता है कि Winter में बाल बेजान क्यों हो जाते है तो इसका सबाल जवाब यह है कि Winter में बालों का रूखा और बेजान होना कोई अचानक होने वाली बात नहीं है। क्योंकि ठंडी-शुष्क हवा, नमी की कमी और स्कैल्प की हालत, ये तीनों मिलकर बालों की सेहत को प्रभावित करते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि इन कारणों को समझ लेने के बाद बचाव के तरीके अपनाना काफी आसान हो जाता है।
Winter में बाल रूखे और बेजान होने के प्रमुख कारण
जैसे Winter में बालों की हालत अचानक खराब हो जाना कोई इत्तफाक नहीं होता। क्योंकि इसके पीछे कुछ साफ और रोजमर्रा के कारण छिपे होते हैं। यदि हम ये कारण समझ लें, तो परेशानी को जड़ से पकड़ना आसान हो जाएगा।

हवा में नमी की कमी
Winter की हवा में नमी बहुत कम होती है। ये शुष्क हवा बालों के अंदर की नमी को धीरे-धीरे सोख लेती है। नतीजा ये होता है कि बाल अंदर से सूखने लगते हैं और ऊपर से रूखे दिखने लगते हैं। इसमें अक्सर देखा जाता है कि जैसे सुबह ऑफिस या कॉलेज जाते समय बाल खुले रखते हैं और ठंडी हवा लगती है, तो शाम तक बाल उलझे और बेजान लगने लगते हैं। जैसे चेहरे की त्वचा ठंड में तुरंत टाइट हो जाती है, वैसे ही बाल भी नमी खो देते हैं।
बहुत गर्म पानी से बाल धोना
ठंड में गर्म पानी से नहाना आरामदायक लगता है, लेकिन बालों के लिए ये नुकसानदायक साबित होता है। बहुत गर्म पानी बालों की ऊपरी लेयर (क्यूटिकल) को खोल देता है और नेचुरल ऑयल को धो डालता है। कई लोग सर्दी में इतना गर्म पानी इस्तेमाल करते हैं कि बाल धोने के बाद भी रूखे ही रहते हैं। शाम को बाल धोकर अगर आप तुरंत हीटर के पास बैठ जाते हैं, तो सूखापन और बढ़ जाता है। इसलिए गुनगुना पानी यूज़ करना ही बेहतर होता है।
बार-बार Shampoo का इस्तेमाल करना
सर्दियों में लोग अक्सर सोचते हैं कि बाल जल्दी गंदे हो जाते हैं, इसलिए बार-बार शैम्पू कर लेते हैं। लेकिन ज्यादा शैम्पू बालों के प्राकृतिक तेल को साफ कर देता है। जैसे आप हर दूसरे दिन शैम्पू कर रहे हैं और बाल फिर भी रूखे लग रहे हैं, तो समस्या शैम्पू की आवृत्ति में हो सकती है। क्योंकि सर्दियों में स्कैल्प कम तेल बनाता है, इसलिए जरूरत से ज्यादा धोना बालों को और बेजान बना देता है।
बालों में Conditioner न लगाना
Conditioner बालों को नमी वापस देने का काम करता है। सर्दियों में जब नमी की कमी पहले से ही होती है, तब Conditioner छोड़ देना बालों के लिए और नुकसानदायक हो जाता है। बहुत से लोग सिर्फ शैम्पू करके बाल धो लेते हैं और सोचते हैं कि Conditioner की जरूरत नहीं। लेकिन बिना Conditioner के बाल आसानी से उलझते हैं, टूटते हैं और चमक खो देते हैं। इसलिए खासकर लंबे बालों वाले लोगों को ये फर्क साफ दिखता है।
Hair Dryer और Heat Styling का अधिक इस्तेमाल
ठंड में बाल जल्दी सूखाने के लिए हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लर का इस्तेमाल बढ़ जाता है। ज्यादा हीट बालों के अंदर की नमी को खत्म कर देता है और उन्हें बेजान बना देता है। इसे हम अपनी रोज की आदत से समझ सकते है कि जब आप लेट होते हैं और बाल जल्दी सूखाने के लिए हाई हीट पर ड्रायर चलाते हैं, तो बाल कुछ ही दिनों में रूखे और भुरभुरे लगने लगते हैं। इसलिए हीट स्टाइलिंग के बाद बालों में चमक कम होना आम शिकायत है।
बालों में तेल और नमी की कमी
Winter में स्कैल्प कम सीबम (नेचुरल ऑयल) बनाता है। अगर आप नियमित रूप से बालों में तेल नहीं लगाते या मॉइस्चराइजिंग प्रोडक्ट्स नहीं इस्तेमाल करते, तो बाल सूखने लगते हैं। कई लोग सोचते हैं कि तेल लगाने से बाल चिकने हो जाएंगे, इसलिए सर्दी में तेल लगाना छोड़ देते हैं। लेकिन असल में हल्का तेल मालिश बालों को अंदर से नमी देने में मदद करता है। इसलिए हमेशा याद रखे कि बिना तेल और नमी के बाल आसानी से टूटने और उलझने लगते हैं। Dandruff दूर करने में भी कारगर है
संतुलित Diet और पोषण की कमी
बाल अंदर से पोषण लेते हैं। सर्दियों में अगर डाइट में प्रोटीन, ओमेगा-3, विटामिन और पानी की कमी हो जाए, तो बाल कमजोर और बेजान दिखने लगते हैं। जैसे ही ठंड में लोग पानी कम पीते हैं और भारी तली-भुनी चीजें ज्यादा खाते हैं। फल, मेवे, हरी सब्जियां और पर्याप्त पानी की कमी बालों की सेहत पर साफ असर डालती है। क्योंकि बाहर से कितना भी अच्छा प्रोडक्ट लगा लें, अंदर से पोषण न मिले तो बाल चमकदार नहीं रहते।
यह सभी कारण मिलकर Winter में बालों को रूखा और बेजान बना देते हैं। लेकिन इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें से ज्यादातर चीजें आपकी कंट्रोल में हैं। साथ ही अगले हिस्से में हम बात करेंगे कि इन परेशानियों से कैसे बचा जा सकता है। ध्यान रखें कि बालों का रूखापन हमेशा सिर्फ मौसम के कारण नहीं होता। पोषण, Hair Treatments और कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी इसकी वजह हो सकती हैं।
Winter में रूखे और बेजान बालों के साथ दिखाई देने वाली समस्याएं
जब कभी आपके बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं, तो सिर्फ एक परेशानी नहीं होती। साथ ही उसके साथ कई और परेशानियां भी दिखने लगती हैं। कई बार लोग सोचते हैं कि सिर्फ बाल सूखे हैं, लेकिन असल में स्कैल्प और बालों की अलग-अलग परेशानी एक साथ हो सकती हैं। जानते है इन लक्षणों को जो रोज़ की ज़िंदगी से जुड़े हुए होते हैं।
बालों का ज्यादा उलझना और Frizzy होना
इसमें सबसे पहले रूखे बालों की आम शिकायत यह होती है कि बाल बहुत जल्दी उलझ जाते हैं और फ्रिजी लगने लगते हैं। नमी की कमी की वजह से बालों की ऊपरी परत खुरदरी हो जाती है, जिससे बाल एक-दूसरे से चिपकते नहीं और हवा में फैल जाते हैं। जैसे उदाहरण के लिए, सुबह बाल अच्छे से बांधकर निकलते है और दोपहर तक बाल बिखरे-बिखरे और उलझे नजर आने लगते है। साथ ही कंघी करते समय भी गांठें पड़ जाती हैं। क्योंकि सर्दियों में ऊन की टोपी या स्कार्फ पहनने के बाद बाल और ज्यादा फ्रिजी हो जाते हैं क्योंकि घर्षण से परेशानी बढ़ती है।
बालों की प्राकृतिक चमक कम होना
जब बाल रूखे होते हैं तो उनकी नैचुरल शाइन गायब होने लगती है। बाल फीके, बेजान और थोड़े मैट दिखने लगते हैं। रोशनी पड़ने पर भी पहले जैसी चमक नहीं रहती। इसमें फर्क साफ दिखता है, जैसे गर्मियों में बाल धोने के बाद जैसे चमकते थे, सर्दी में उतने ही प्रयास के बाद भी फीके लगते हैं। खासकर काले या गहरे बालों में ये चमक की कमी जल्दी नजर आती है। लोग अक्सर कहते हैं, “बाल जैसे जीवनहीन हो गए हैं।”
बालों का टूटना और दोमुंहे होना
रूखे बाल कमजोर हो जाते हैं। नमी न होने की वजह से बाल आसानी से टूटने लगते हैं और सिरे दोमुंहे होने लगते हैं। कंघी करते समय या बाल बांधते समय बालों का झड़ना और टूटना बढ़ जाता है। क्योंकि जब आप बालों को पोनीटेल बनाते हैं तो हाथ में कई टूटे बाल आ जाते हैं, या बालों के सिरे फटे-फटे नजर आने लगते हैं। Winter Problems इसलिए और बढ़ती है क्योंकि बाल पहले से ही सूखे होते हैं और थोड़े से खिंचाव को भी बर्दाश्त नहीं कर पाते।
Scalp में खुजली और रूखापन होना
यह समझना बेहद जरूरी है कि रूखे बाल और ड्राई स्कैल्प दो अलग-अलग समस्याएं हो सकती हैं। कभी-कभी बाल रूखे होते हैं लेकिन Scalp ठीक रहता है। और कभी स्कैल्प रूखा हो जाता है, जिससे खुजली, टाइटनेस या हल्की पपड़ी जैसी समस्या होने लगती है। सर्दियों में बहुत से लोगों को लगता है कि सिर में खुजली हो रही है या स्कैल्प सूखा-सूखा महसूस होता है। गर्म पानी से नहाने या ज्यादा शैम्पू करने के बाद ये समस्या और बढ़ सकती है। अगर सिर्फ बालों पर ध्यान देंगे और स्कैल्प को नमी नहीं देंगे, तो खुजली बनी रह सकती है। इसलिए दोनों को अलग-अलग समझना और संभालना जरूरी है।
बालों का बेजान और कमजोर दिखना
आखिरी और सबसे नजर आने वाला लक्षण ये है कि बाल पूरी तरह बेजान और कमजोर लगने लगते हैं। उनमें वॉल्यूम नहीं रहता, वे सपाट और जीवनहीन दिखते हैं। जैसे बालों में जान ही न हो। कई लोग कहते हैं कि बालों को कैसे भी स्टाइल करो, वो सुस्त और भारी लगते हैं। इसलिए सेल्फी या आईने में देखने पर भी बालों में वो पुरानी जान नहीं दिखती है। यह स्थिति तब होती है जब बालों के अंदर नमी, तेल और मजबूती, तीनों की कमी हो जाती है।
यह सभी लक्षण एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया जाए तो छोटी परेशानियां धीरे-धीरे बड़ी बन जाती हैं। इसलिए इन परेशानियों से बचने के लिए सही पहचान जरुरी है अब अगले हिस्से में हम बात करेंगे कि इन परेशानियों से कैसे बचाव किया जा सकता है और बालों को दोबारा स्वस्थ कैसे बनाया जा सकता है।
Winter में बालों को रूखा और बेजान होने से कैसे बचाएं?
Winter में बालों को रूखा और बेजान होने से कैसे बचाएं? यह एक ऐसा सवाल है जो अधिकांशलोगो का होता है तो सबसे पहले इसमें कारण और लक्षण समझने के बाद हमे समझना है कि बचाव क्या है या किस प्रकार हम अपने बालों की सुरक्षा कर सकते है। और इसमें सबसे पहली बात जो हमें हमेशा याद रखना है कि कि छोटी-छोटी आदतों से ही Winter में बालों को काफी हद तक रूखा और बेजान होने से बचाया जा सकता है। लेकिन इन आदतों के साथ कुछ आसान और कारगर तरीके भी समझ सकते हैं,

बालों को बहुत गर्म पानी से नहीं धोएं
ठंड में गर्म पानी आरामदायक लगता है, लेकिन बालों के लिए गुनगुना पानी ही बेहतर होता है। बहुत गर्म पानी बालों का नेचुरल ऑयल धो देता है और उन्हें और सूखा बनाता है। क्योंकि गुनगुने पानी से धोने पर बालों की नमी बनी रहती है, बाल कम उलझते हैं और धोने के बाद भी मुलायम महसूस होते हैं।
बालों के अनुसार सही Shampoo चुनें
Winter में हल्के और मॉइस्चराइजिंग शैम्पू का चुनाव करें। सल्फेट-फ्री या हाइड्रेटिंग वाले विकल्प बेहतर रहते हैं। साथ ही रोजाना शैम्पू करने की बजाय जरूरत के हिसाब से धोएं। इसलिए सही शैम्पू स्कैल्प को ज्यादा शुष्क नहीं होने देता और बालों की नमी को बचाए रखता है, जिससे बाल जल्दी बेजान नहीं होते।
हर Wash के बाद Conditioner लगाएं
Conditioner बालों को नमी वापस देने का काम करता है। खासकर सर्दियों में शैम्पू के बाद Conditioner लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है। लंबाई वाले हिस्से पर लगाएं और कुछ मिनट छोड़कर धोएं। इससे बाल आसानी से सुलझते हैं, उलझाव कम होता है और चमक बनी रहती है। क्योंकि बिना Conditioner के बाल जल्दी रूखे और फ्रिजी हो जाते हैं।
बालों में नियमित रूप से तेल लगाएं
तेल लगाना हर किसी के लिए एक जैसा जरूरी नहीं है। अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं या सिरे सूखे रहते हैं, तो हल्के तेल जैसे नारियल, बादाम या अर्गन की हल्की मालिश हफ्ते में 1-2 बार मददगार हो सकती है। इसलिए यदि स्कैल्प ऑयली रहता है तो सिर्फ लंबाई पर लगाएं या कम मात्रा में यूज़ करना बेहतर होता है। इस बात का ख्याल रखना है कि जरूरत के हिसाब से तेल लगाने से बालों को अंदर से नमी मिलती है और टूटने की परेशानी कम होती है। इसलिए ज्यादा तेल लगाने से स्कैल्प भारी या गंदा महसूस हो सकता है, इसलिए अपनी बालों की जरूरत देखकर करें।
Heat Styling का इस्तेमाल कम करें
हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लर का इस्तेमाल जितना हो सके कम करें। अगर जरूरी हो तो हमेशा हीट प्रोटेक्टेंट लगाएं और लो या मीडियम हीट पर काम करें। इसके साथ ही हीट कम करने से बालों की अंदरूनी नमी बची रहती है। इसलिए बाल कम टूटते हैं और लंबे समय तक मुलायम बने रहते हैं।
बालों को मुलायम रखने के लिए Hair Mask लगाएं
हेयर मास्क हर व्यक्ति के लिए रोजमर्रा की जरूरत नहीं है। अगर बाल बहुत रूखे, बेजान या क्षतिग्रस्त हैं तो हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग मास्क लगा सकते हैं। सामान्य बालों के लिए Conditioner ही काफी हो सकता है। ज्यादातर लोग यह भी करते है कि जरुरत पड़ने पर मास्क लगाते है जिससे बालों को गहराई से नमी मिलती रहे और उन्हें सॉफ्ट बने रहे। लेकिन ज्यादा यूज़ करने से बाल भारी लग सकते हैं, इसलिए अपनी बालों की स्थिति देखकर फैसला करें।
संतुलित और पौष्टिक Diet लें
बाहर से कितना भी अच्छा केयर करें, अंदर से पोषण जरूरी है। प्रोटीन, नट्स, सीड्स, हरी सब्जियां, फल और पर्याप्त पानी का ध्यान रखें। सर्दियों में पानी की मात्रा कम न होने दें। हमारे बालों का कनेक्शन अच्छी डाइट से जुड़ा हुआ होता है जब बालों को अंदर से मजबूत बनाती है। इससे बालों की चमक और मजबूती लंबे समय तक बनी रहती है।
बालों को ठंडी और शुष्क हवा से बचाएं
बाहर निकलते समय बालों को स्कार्फ, शॉल या हल्की टोपी से ढककर रखें। रात को सोते समय कॉटन की तकिए की कवर का इस्तेमाल करें और बालों को खुला छोड़ने की बजाय हल्के से बांध लें। क्योंकि ठंडी हवा और घर्षण से बालों की नमी कम नहीं होती। इससे बाल कम उलझते हैं और फ्रिज कम होते है। यह सभी तरीके अपनाकर Winter में बालों को काफी हद तक रूखा और बेजान होने से बचाया जा सकता है। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि अपनी बालों और स्कैल्प की असल जरूरत समझें और उसी के हिसाब से रूटीन अपनाएं।
Conclusion
इस आर्टिकल से हम समझ सकते है कि Winter में बालों का रूखा और बेजान हो जाना आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करने की जरूरत नहीं होती है। क्योंकि ठंडी-शुष्क हवा, गर्म पानी, गलत Hair Care और नमी की कमी यह सब मिलकर बालों की सेहत को प्रभावित करते हैं। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है जो हमने इस आर्टिकल में कई बार दोहराई है कि छोटी-छोटी सही आदतें अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कण्ट्रोल किया जा सकता है। जैसे गुनगुने पानी से बाल धोना, सही शैम्पू-कंडीशनर का इस्तेमाल, जरूरत के हिसाब से तेल या मास्क लगाना, हीट स्टाइलिंग कम करना और संतुलित डाइट लेना ये सब बालों को नमी और चमक वापस दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही स्कैल्प की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है जितनी बालों की।
यदि सही केयर के बाद भी परेशानी बनी रहे या असामान्य लक्षण दिखें, तो फिर देरी नहीं करना चाहिए और डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना उचित होता है। बस इस बात का ख्याल रखना है कि थोड़े से ध्यान और नियमित देखभाल से सर्दियों में भी बाल स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बनाए रखे जा सकते हैं। साथ ही याद रखना है “बालों की असली चमक बाहर के प्रोडक्ट्स से नहीं, बल्कि सही देखभाल से होती है।”
Disclaimer
यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई बातें व्यक्तिगत अनुभव या सामान्य हेयर केयर सुझावों पर आधारित हैं। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या इलाज का विकल्प नहीं है। हर व्यक्ति के बाल और स्कैल्प की स्थिति अलग हो सकती है। कोई भी नया प्रोडक्ट, तेल, हेयर मास्क या घरेलू उपाय अपनाने से पहले अपने डर्मेटोलॉजिस्ट या योग्य चिकित्सक से सलाह जरूर लें। लेखक या प्रकाशक किसी भी व्यक्तिगत Reaction या नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। सही जानकारी के लिए हमेशा विशेषज्ञ की राय लें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. Winter में बाल ज्यादा रूखे क्यों हो जाते हैं?
ठंडी और शुष्क हवा, गर्म पानी और हीट स्टाइलिंग इसकी वजह हो सकते हैं।
2. क्या Winter में बालों की नमी कम हो जाती है?
हाँ, कम नमी वाली हवा से बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं।
3. Winter में बालों में कितनी बार तेल लगाना चाहिए?
हफ्ते में 1–2 बार, बालों की जरूरत के अनुसार तेल लगा सकते हैं।
4. क्या रोज Shampoo करने से बाल रूखे होते हैं?
हाँ, बार-बार शैम्पू करने से बालों का प्राकृतिक तेल कम हो सकता है।
5. Winter में बाल धोने के लिए कैसा पानी इस्तेमाल करें?
गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। बहुत गर्म पानी से बचें।
6. रूखे और बेजान बालों के लिए कौन-सा Conditioner अच्छा है?
मॉइस्चराइजिंग या हाइड्रेटिंग कंडीशनर चुनें।
7. क्या Winter में Hair Mask लगाना चाहिए?
बहुत रूखे बालों के लिए हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं।
8. बालों की प्राकृतिक चमक वापस कैसे लाएं?
कंडीशनर लगाएं, हीट स्टाइलिंग कम करें और पौष्टिक आहार लें।
9. Winter में बालों का टूटना कैसे कम करें?
बालों को धीरे सुलझाएं, कंडीशनर लगाएं और हीट स्टाइलिंग कम करें।
10. क्या Winter में स्कैल्प भी रूखी हो सकती है?
हाँ, ठंडी और शुष्क हवा से स्कैल्प में रूखापन और खुजली हो सकती है।

Bhumika Malviya is a Lifestyle, Healthcare, and Beauty Journalist with over 4 years of experience covering health, wellness, skincare, nutrition, and lifestyle topics. She is dedicated to researching credible sources and presenting accurate, reader-friendly information that helps people make informed health decisions. Her expertise lies in transforming complex medical and wellness concepts into clear, engaging, and easy-to-understand articles. With a strong focus on factual accuracy, audience trust, and SEO best practices, Bhumika creates evidence-based content that is both informative and accessible. She is passionate about promoting health awareness through responsible journalism and high-quality digital content.
Language Spoken: Hindi,English
Alumni Of: Master’s of Media, MCU Bhopal
Area Of Expertise:
Health & Diseases
Ayurveda & Natural Wellness
Nutrition & Diet
Fitness & Lifestyle
Women’s Health





One thought on “Winter में बेजान हो गए हैं बाल? जानिए Winter Hair Care Tips in Hindi जो देंगे खोई चमक वापस”