Pelvic Pain in women जानें कारण, लक्षण और इलाज

Pelvic Pain

Abstract

Pelvic Pain अक्सर पेट के निचले हिस्से, कमर, या जांघो के आसपास महसूस होता है। कई बार यह दर्द आपको कुछ समय के लिए रहता होता, और कभी-कभी यह बहुत लंबे समय तक बना रहता होगा। महिलाओं के इस दर्द का एक कारण pelvic pain भी हो सकता है। 

What is Pelvic Pain Pelvic Pain का मतलब शरीर के pelvic area यानि पेट के निचले हिस्से और पेल्विक के आसपास होने वाला दर्द या असहजता है। यह दर्द कभी हल्का कभी बहुत तेज और कभी रुक-रूककर महसूस हो सकता है। इसका संबंध reproductive organs, urinary system, digestive system या pelvic muscles से हो सकता है। 

महिलाओ में pelvic pain के कई कारण हो सकते है, जैसे Endometriosis, Ovarian Cyst, Pelvic inflammatory Disease (PID), Urinary Tract infection (UTI), Uterine Fibroids और Constipation। इसके अलावा Pregnancy के दौरान भी Pelvic Bone Pain या Pelvic Girdle Pain की समस्या हो सकती है।

हम इस लेख में जानेगे कि Pelvic Pain क्या है, महिलाओ में Pelvic Bine Pain क्यों होता है, Pelvic Girdle Pain के लक्षण क्या है, Pregnancy में pelvic pain कैसे होता है और इसका उपचार किस तरह किया जाता है।  


Introduction

Pelvic Pain का मतलब है की शरीर के निचले हिस्सेस तएबी pelvis के आसपास दर्द महसूस होना। Pelvis शरीर का वह हिस्सा है जो पेट के निचले भाग और पैरो के बीच स्थित होता है। इसमें Hp Bones, Sacrum और आसपास की muscles, ligaments तथा reproductive organs होते है। इसके आसपास Urinary Bladder, Intestines एयर Pelvic Floor Muscles भी मौजूद होते है। इनमे से किसी भी अंग या आसपास के tissues में समस्या होते पर Pelvic Pain महसूस हो सकता है। 

 कुछ सामान्य विशेषताएं है: Pelvic Pain की

  • पेट के निचले हिस्से में दर्द या खिंचाव। 
  • पेल्विस की एक या दोनों तरफ दर्द होना। 
  • कमर, कुल्हपो या जांघो के आसपास दर्द फैलना। 
  • Pelvic Area में दबाव या भारीपन महसूस  होना। 
  • चलने, बैठना या physical activity के दौरान दर्द बढ़ना। 
  • पेशाब या मल त्याग करते समय दर्द होना। 

Pelvic Bone Pain: महिलाओं में पेल्विक हड्डी में दर्द क्यों होता है?

महिलाओं में Pelvic Bone Pain का अर्थ है की पेल्विस की हड्डियों या उनके आसपास के joints, ligaments और muscles में दर्द होना है। यह दर्द कमर के निचले हिस्से, Hip Bones, Groin या Pubic Bone के आसपास महसूस हो सकता है। अधिकतर दर्द होने पर महिलाये समझती है कि उनकी pelvic हड्डी में दर्द हो रहा है। लेकिन हर बार दर्द का कारण हड्डी नहीं होती है। कभी-कभी muscles, joints या reproductive organs में भी दर्द महसूस हो सकता है। 

Causes of Pelvic Bone Pain 

  • Pelvic Girdle Pain: Pelvis के joints में परेशानी या असमान movement के कारण दर्द हो सकता है।
  • Pregnancy: Pregnancy के दौरान शरीर के वजन और posture में बदलाव से Pelvic Area पर दबाव बढ़ सकता है।
  • Muscle Strain: Heavy सामान उठाने, गलत posture या अधिक शारीरिक मेहनत से आसपास की muscles में खिंचाव हो सकता है।
  • Joint Problems: Hip या Sacroiliac Joints से जुड़ी परेशानियों में पेल्विक हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है।
  • Endometriosis: कुछ महिलाओं में Endometriosis के कारण Pelvic Area में गहरा और लंबे समय तक रहने वाला दर्द हो सकता है।
  • Infection: Reproductive organs या Urinary Tract में infection होने पर भी निचले पेट और पेल्विक हिस्से में दर्द हो सकता है।

अगर दर्द बार-बार हो रहा है, चलने में समस्या हो रही है या दर्द बढ़ता जा रहा है, तो डॉक्टर से जांच करवाएं।


महिलाओं में Pelvic Pain के लक्षण क्या हैं? ( Symptoms of Pelvic Pain)

Pelvic Pain के लक्षण उसके कारण पर निर्भर करते है। कुछ महिलाओं को केवल हल्का दर्द होता है, जबकि दूसरी महिलाओं में दर्द के साथ urinary, digestive या menstrual symptoms भी दिखाई दे सकते है। 

सामान्य लक्षणों में शामिल है: 

  1. पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस होना (कभी बहुत कम तो कभी बहुत ज्यादा) यह दर्द एक तरह या दोनों तरफ कही भी हो सकता है। 
  2. कुछ महिलाओ को pelvic pain में कमर के निचले हिस्से तक दर्द फ़ैल सकता है। इसे Back Pelvic Bone Pain के रूप में भी महसूस किया जा सकता है। 
  3. Pelvic Area (कूल्हों या जांघों) के आसपास की muscles और joints प्रभावित होने पर Hip, Groin और Thighs में दर्द हो सकता है।
  4. कुछ महिलाओ को पेट के निचले हिस्से में दबाव, खिंचाव या भारीपन महसूस होता है। 
  5. यदि आपके दर्द का संबंध UTI या Urinary System से है, तो पेशाब करते समय जलन, दर्द या बार-बार पेशाब आने की परेशानी हो सकती है। 
  6. कुछ reproductive infections में Pelvic Pain के साथ असामान्य Vaginal Discharge, दुर्गन्ध या बुखार भी हो सकता है। 
  7. कुछ महिलाओं को Sexual intercourse के दौरान या उसके बाद Pelvic Area में दर्द महसूस हो सकता है। इसका संबंध Endometriosis, Pelvic Inflammatory Disease या अन्य gynecological conditions से हो सकता है।
  8. Constipation, IBS या Endometriosis जैसी conditions में मल त्याग करते समय निचले पेट या पेल्विक हिस्से में दर्द हो सकता है। ध्यान रखें कि केवल लक्षणों के आधार पर किसी बीमारी की पुष्टि नहीं की जा सकती। सही कारण जानने के लिए medical evaluation जरूरी है।

महिलाओं में Pelvic Pain के 10 मुख्य कारण

महिलाओं में Pelvic Pain के पीछे कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियां हो सकती हैं। कुछ कारण reproductive organs से जुड़े होते हैं, जबकि कुछ urinary system, digestive system या muscles से संबंधित होते हैं।

1. Endometriosis

Endometriosis एक ऐसी condition है जिसमें Uterus की अंदरूनी परत जैसी tissue गर्भाशय के बाहर विकसित होने लगती है। यह tissue आसपास के अंगों और tissues को प्रभावित कर सकती है। इसके कारण महिलाओं को:

  • पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द हो सकता। 
  • Periods के दौरान बहुत ज्यादा दर्द हो सकता।
  • Sex के दौरान या बाद में दर्द हो सकता।
  • मल त्याग या पेशाब करते समय दर्द हो सकता।

कुछ मामलों में Pregnancy conceive करने में परेशानी हो सकती है। Endometriosis का दर्द केवल Periods के दौरान ही नहीं, बल्कि menstrual cycle के दूसरे दिनों में भी महसूस हो सकता है।

2. Ovarian Cyst

Ovarian Cyst अंडाशय में या उसके ऊपर बनने वाली fluid-filled sac होती है। कई ovarian cysts सामान्य menstrual cycle का हिस्सा होती हैं और बिना किसी उपचार के सही भी हो सकती हैं। लेकिन कुछ cysts बड़ी हो सकती हैं या उनमें complications हो सकते हैं। इसके लक्षणों में शामिल हैं:

  • Pelvic Area में एक तरफ दर्द।
  • पेट में भारीपन या सूजन।
  • पेट के निचले हिस्से में दबाव।
  • बार-बार पेशाब आने की समस्या।

अगर अचानक बहुत तेज दर्द, उल्टी या चक्कर आने लगें, तो तुरंत medical help लेना चाहिए। यह cyst के फटने या ovary के मुड़ने जैसी समस्या का संकेत हो सकता है।

3. Pelvic Inflammatory Disease (PID)

Pelvic Inflammatory Disease यानी PID महिलाओं के reproductive organs में होने वाला संक्रमण है। यह Uterus, Fallopian Tubes और Ovaries को प्रभावित कर सकता है। यह अक्सर untreated sexually transmitted infections (STIs) जैसे Chlamydia या Gonorrhea से जुड़ा हो सकता है, हालांकि दूसरे bacteria भी इसका कारण बन सकते हैं। इसके संभावित लक्षण हैं:

  • पेट के निचले हिस्से में दर्द।
  • असामान्य Vaginal Discharge।
  • Sex के दौरान दर्द।
  • Periods के बीच bleeding।
  • बुखार या कमजोरी।

PID का समय पर उपचार आवश्यक है, क्योंकि अनुपचारित infection से Fallopian Tubes को नुकसान और fertility संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

4. Urinary Tract Infection (UTI)

UTI यानी Urinary Tract Infection तब होता है जब urinary system के किसी हिस्से में infection हो जाता है। महिलाओं में UTI अपेक्षाकृत सामान्य है। इसमें Pelvic Pain के साथ निम्न लक्षण दिखाई दे सकते हैं:

  • पेशाब करते समय जलन होना।
  • बार-बार पेशाब का आना।
  • पेशाब की तेज इच्छा होना।
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द या दबाव बढ़ना।
  • पेशाब में खून आना।

अगर बुखार, ठंड लगना, उल्टी या पीठ के एक तरफ दर्द हो, तो infection Kidney तक पहुंचने की संभावना हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

5. Uterine Fibroids

Uterine Fibroids गर्भाशय में बनने वाली गैर-कैंसरयुक्त गांठें होती हैं। कुछ महिलाओं में इनसे कोई लक्षण नहीं होते, लेकिन कुछ मामलों में ये Pelvic Pain और भारीपन का कारण बन सकती हैं। इसके लक्षण हो सकते हैं:

  • पेट के निचले हिस्से में दबाव होना।
  • Pelvic Area में भारीपन होना।
  • Heavy Periods।
  • बार-बार पेशाब आना।
  • कमर के निचले हिस्से में दर्द।

Fibroids का इलाज उनके Size, स्थान, लक्षणों और महिला की Pregnancy Planning के आधार पर fix किया जाता है।

6. PCOS (Polycystic Ovary Syndrome)

PCOS एक hormonal condition है जिसमें Ovulation effect हो सकता है। इसमें periods irregular होना, चेहरे पर अनचाहे बाल, acne और कुछ महिलाओं में वजन बढ़ना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। PCOS में कुछ महिलाओं को Pelvic Discomfort या पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है, लेकिन Pelvic Pain PCOS का अनिवार्य या मुख्य diagnostic symptom नहीं है। अगर आपको irregular periods, acne या चेहरे पर अनचाहे बालों की समस्या है, तो PCOS के साथ दूसरे संभावित कारणों की भी जांच जरूरी हो सकती है। PCOS के लक्षणों को विस्तार से समझने के लिए हमारा लेख PCOS Symptoms: महिलाओं में PCOS के लक्षण और कारण।  पढ़ें: 

7. Ovulation Pain

Ovulation के समय कुछ महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में एक तरफ हल्का या तेज दर्द महसूस हो सकता है। इसे Mittelschmerz या Ovulation Pain कहते हैं। यह दर्द आमतौर पर menstrual cycle के बीच के समय में होता है और कुछ मिनटों से लेकर एक-दो दिनों तक रह सकता है। इसके लक्षण:

  • पेट के निचले हिस्से में एक तरफ दर्द होना।
  • हल्की ऐंठन या चुभन होना।
  • कभी-कभी हल्की spotting होना।
  • कुछ समय बाद अपने आप दर्द कम होना।

हालांकि, अचानक तेज या लगातार दर्द को केवल Ovulation Pain मानना सही नहीं है। इसके पीछे दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं।

8. Adenomyosis

Adenomyosis में Uterus की अंदरूनी परत जैसी tissue गर्भाशय की मांसपेशियों की दीवार में विकसित होने लगती है। इससे कुछ महिलाओं को:

  • बहुत दर्दनाक Periods आना।
  • Heavy Menstrual Bleeding।
  • Pelvic Pain होना।
  • पेट के निचले हिस्से में भारीपन महसूस होना।
  • Uterus का बढ़ना।

जैसे लक्षण हो सकते हैं। Adenomyosis और Endometriosis अलग-अलग conditions हैं, हालांकि दोनों में दर्दनाक periods और pelvic pain हो सकता है।

9. Constipation और Irritable Bowel Syndrome (IBS)

Pelvic Pain का कारण हमेशा reproductive organs नहीं होते। कभी-कभी Digestive System से जुड़ी समस्याएं भी पेट के निचले हिस्से में दर्द पैदा कर सकती हैं। Constipation में मल त्याग में कठिनाई और पेट में दबाव के कारण Pelvic Area में discomfort हो सकता है। IBS में पेट दर्द के साथ bloating, constipation या diarrhea की समस्या हो सकती है। अगर पेट दर्द के साथ लंबे समय तक bowel habits में बदलाव हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

10. Pelvic Floor Muscle Problems

Pelvic Floor Muscles वे muscles होती हैं जो Bladder, Uterus और Bowel जैसे अंगों को support देती हैं। जब ये muscles बहुत tight, कमजोर या ठीक तरह से coordinate नहीं कर पातीं, तो Pelvic Pain हो सकता है। 

इसके संभावित लक्षण:

  • Pelvic Area में दर्द या दबाव।
  • Sex के दौरान दर्द होना।
  • पेशाब शुरू करने या bladder खाली करने में परेशानी होना।
  • मल त्याग के दौरान कठिनाई होना।
  • लंबे समय तक बैठने पर दर्द बढ़ना।

कुछ मामलों में Pelvic Floor Physiotherapy से राहत मिल सकती है।


Pelvic Girdle Pain क्या होता है?

(PGP) Pelvic Girdle Pain एक ऐसी स्थिति है जिसमें Pelvis के आगे या पीछे मौजूद joints और उनके आसपास के tissues में दर्द होता है। यह दर्द Pubic Bone, Lower Back, Hip, Groin और Thighs तक महसूस हो सकता है। Pregnancy के दौरान Pelvic Girdle Pain ज्यादा देखा जाता है, क्योंकि इस समय शरीर के वजन, posture और pelvic joints पर पड़ने वाले दबाव में बदलाव आता है। Pelvic Girdle Pain में दर्द अक्सर movement के दौरान बढ़ता है, जैसे:

  • चलते समय।
  • सीढ़ियां चढ़ते या उतरते समय।
  • एक पैर पर खड़े होने पर।
  • बिस्तर पर करवट बदलते समय।
  • कार में बैठते या उतरते समय।
  • पैरों को दूर फैलाने पर।

Pelvic Pain During Pregnancy: Pregnancy में पेल्विक दर्द क्यों होता है?

इसके दौरान शरीर में कई changes होते हैं। जैसे-जैसे Baby का विकास होता है, शरीर का वजन और posture बदलता है। इससे Pelvis, Hip और Lower Back पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इसी वजह से कुछ महिलाओं को Pregnancy में Pelvic Pain या Pelvic Girdle Pain महसूस होता है।

Pregnancy में Pelvic Pain के संभावित कारण:

  1. Pelvic Joints पर दबाव: Pregnancy बढ़ने के साथ Baby का weight बढ़ता है। इससे Pelvic Joints और आसपास की muscles पर अधिक दबाव पड़ सकता है।
  2. Posture में बदलाव: Baby का आकार बढ़ने के कारण महिला के शरीर का balance और चलने-फिरने का तरीका बदल सकता है। इससे Lower Back और Pelvic Area में दर्द हो सकता है।
  3. Ligaments में बदलाव: Pregnancy के दौरान शरीर में Hormonal Changes होते हैं, जो ligaments और joints को प्रभावित कर सकते हैं। इससे कुछ महिलाओं में pelvic joints के आसपास discomfort बढ़ सकता है।
  4. Pelvic Girdle Pain: Pregnancy में Pelvic Girdle Pain होने पर Pubic Bone, Groin, Hips और Lower Back में दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द चलने, करवट बदलने या सीढ़ियां चढ़ने पर बढ़ सकता है।

Pregnancy में pelvic pain होने पर इसे सामान्य समझकर ignore न करें। अपनी Gynecologist या Midwife को इसके बारे में बताएं, ताकि सही कारण की जांच हो सके।


(How to Relieve Pelvic Pain During Pregnancy) Pregnancy में Pelvic Pain से आराम कैसे पाएं?

Pregnancy में Pelvic Pain की समस्या होने पर कुछ सावधानियां और सही physical support दर्द कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, कोई भी exercise, medicine या home remedy शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या pregnancy physiotherapist से सलाह लें।

  1. अगर चलने, सीढ़ियां चढ़ने या लंबे समय तक खड़े रहने से दर्द बढ़ता है, तो ज्यादा दर्द देने वाली activity को अपनी क्षमता के अनुसार सीमित करें।
  2. बिस्तर पर करवट बदलते समय दोनों घुटनों को साथ रखें और धीरे-धीरे शरीर को घुमाएं। इससे Pelvic Joints पर पड़ने वाला असमान दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।
  3. खड़े होकर एक पैर पर संतुलन बनाने के बजाय बैठकर कपड़े और जूते पहनें। इससे Pelvic Area पर दबाव कम हो सकता है।
  4. करवट लेकर सोते समय घुटनों के बीच Pillow रखने से कुछ महिलाओं को आराम मिल सकता है। Pregnancy में आरामदायक sleeping position के लिए डॉक्टर की सलाह भी लें।
  5. ऐसे जूते पहनें जो पैरों को अच्छा support दें। बहुत ऊंची heel या असुविधाजनक footwear से बचें।
  6. Pregnancy-related Pelvic Girdle Pain में trained physiotherapist आपकी परिस्थिति के अनुसार exercises और movement techniques बता सकते हैं।कुछ मामलों में Pelvic Support Belt या walking support की आवश्यकता भी पड़ सकती है।
  7. लंबे समय तक एक ही position में बैठने या खड़े रहने से बचें। अपनी Activity बीच आराम का समय रखें, लेकिन बिना सलाह के पूरी तरह bed rest न करें।

Pelvic Pain में घरेलू उपाय क्या मदद कर सकते हैं? (Pelvic Pain Home Remedies)

  1. Warm Compress: हल्के muscle-related discomfort में पेट के निचले हिस्से या कमर पर हल्की गर्म सिकाई से आराम मिल सकता है। अगर दर्द अचानक तेज है या Pregnancy में हो रहा है, तो पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  2. हल्की Physical Activity: अगर दर्द किसी गंभीर समस्या से जुड़ा नहीं है, तो Walking जैसी हल्की activity कुछ लोगों के लिए मददगार हो सकती है। ऐसी activity से बचें जिससे दर्द बढ़ता हो।
  3. पर्याप्त पानी पिएं: दिनभर पर्याप्त पानी पीने से overall health और urinary health को support मिलता है। UTI होने पर केवल पानी पीना medical treatment का विकल्प नहीं है।
  4. Constipation से बचाव: अगर कब्ज की वजह से पेट के निचले हिस्से में discomfort है, तो पर्याप्त पानी, फाइबर युक्त भोजन और नियमित physical activity मदद कर सकती है।
  5. सही Posture रखें: लंबे समय तक एक ही position में बैठने से बचें। बैठते समय कमर को support दें और बीच-बीच में position बदलें।
  6. Pain Diary बनाएं: दर्द कब होता है, कितनी देर रहता है और किस गतिविधि से बढ़ता है, इसे नोट करें। साथ ही periods की तारीख, bleeding और अन्य symptoms भी लिखें।

Conclusion

Pelvic Pain महिलाओं में होने वाली एक सामान्य स्वास्थ्य परेशानी हो सकती है, लेकिन इसके पीछे कई विभिन्न कारण हो सकते हैं। Endometriosis, Ovarian Cyst, UTI, PID, Fibroids और Pelvic Floor Muscle Problems इसके संभावित कारणों में शामिल हैं। Pregnancy के दौरान Pelvic Bone Pain या Pelvic Girdle Pain भी हो सकता है, जिसमें पेल्विस, कमर, कूल्हों और जांघों के आसपास दर्द महसूस होता है। 

हर Pelvic Pain का कारण Periods नहीं होता और न ही हर दर्द को सामान्य मानना सही है। अगर दर्द लगातार बना रहता है, बार-बार होता है या इसके साथ असामान्य bleeding, discharge, बुखार या urinary symptoms दिखाई देते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें। समय पर जांच और सही treatment से दर्द के कारण को पहचानने और उचित राहत पाने में मदद मिल सकती है। अपनी Reproductive और Overall Health में होने वाले बदलावों को ignore न करें।

Disclaimer

यह लेख केवल सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता और शैक्षणिक जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी डॉक्टर की सलाह, जांच या उपचार का विकल्प नहीं है। Pelvic Pain के कारण अलग-अलग हो सकते हैं। सही diagnosis और treatment के लिए योग्य Gynecologist या संबंधित Specialist से परामर्श लें। Pregnancy के दौरान किसी भी दवा या exercise को शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


हमारी Women’s Health Series से जुड़े आर्टिकल पढ़े: https://www.healthpoints.in/category/health/womens-health/


 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *