UTI vs Vaginal Infection, जानिए लक्षण और सही पहचान

UTI और Vaginal Infection में फर्क पहचानने के तरीके और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी

Table of Contents

Abstract 

UTI यानी Urinary Tract Infection और Vaginal Infection महिलाओं में बहुत आम समस्याएँ हैं, जिनके लक्षण अक्सर एक-दूसरे से मिलते-जुलते होते हैं। पेशाब करते समय जलन, निचले पेट में दर्द या असुविधा होने पर ज्यादातर महिलाएँ तुरंत UTI समझकर खुद से इलाज शुरू कर देती हैं। लेकिन जलन हमेशा UTI का लक्षण नहीं होती। कई बार वही लक्षण यीस्ट इंफेक्शन, Bacterial Vaginosis या Trichomoniasis जैसी वैजाइनल समस्याओं की वजह से भी होते हैं।

इस लेख में दोनों स्थितियों के लक्षणों, कारणों, अंतर, overlapping के कारणों और निदान के तरीकों को सरल भाषा में समझाया गया है। जलन की जगह अंदर की या बाहर की, डिस्चार्ज की प्रकृति, गंध और खुजली जैसे महत्वपूर्ण क्लूज पर विशेष बात की गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि दोनों समस्याएँ एक साथ हो सकती हैं और सिर्फ लक्षणों के आधार पर खुद इलाज लेना गलत हो सकता है। इस लेख का उद्देश्य महिलाओं को सही जानकारी से अवगत करवाना है, ताकि वे लक्षणों को बेहतर समझ सकें और जरूरत पड़ने पर समय पर डॉक्टर से सलाह लें सके । सही जाँच और उचित इलाज से दोनों ही स्थितियाँ पूरी तरह ठीक की जा सकती हैं।

Introduction

UTI और Vaginal Infection Confusion आखिर होता क्यों है? क्यों कि अधिकांश महिलाओं को निचले पेट में दर्द, जलन महसूस होती है तो तुरंत घबराहट शुरू हो जाती है कि शायद UTI हो गई है। डॉक्टर के पास जाने से पहले ही एंटीबायोटिक लेना शुरू कर देती हैं या फिर घर के नुस्खे अपनाने लगती हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि burning sensation या जलन हमेशा UTI से नहीं होती। कभी-कभी वही लक्षण वैजाइनल इंफेक्शन यानी yeast infection, बैक्टीरियल वेजिनोसिस आदि में भी दिखाई देते हैं।  इसी overlapping के कारण confusion पैदा होता है। दोनों समस्याएँ महिलाओं में बहुत आम हैं और उनके लक्षण एक-दूसरे से मिलते-जुलते दिखाई दे सकते हैं। 

Burning Sensation का मतलब हमेशा UTI होता है?

UTI (Urinary Tract Infection) में जलन मुख्य रूप से पेशाब करते समय होती है। महसूस होता है जैसे पेशाब के रास्ते में जलन हो रही हो, बार-बार पेशाब का आना और कभी-कभी थोड़ा खून भी आता है। लेकिन यदि जलन या irritation पेशाब में बानी रहे या महसूस हो तो जैसे योनि के आसपास खुजली, जलन, या लगातार असुविधा, तो यह UTI नहीं बल्कि Vaginal Infection भी हो सकता है। इसे एक उदाहरण के द्वारा आसानी से समझ सकते है, रात को सोते समय अचानक योनि में जलन और खुजली शुरू हो जाए, जबकि पेशाब बिल्कुल सामान्य हो, तो ज्यादातर मामलों में यह UTI नहीं, बल्कि फंगल या बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है।

Vaginal Infection में भी जलन/इरिटेशन क्यों हो सकती है?

Vaginal Infection में योनि की नमी, pH बैलेंस और बैक्टीरिया/फंगस का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे- 

  • योनि की दीवारें संवेदनशील हो जाती हैं  
  • खुजली, जलन और लालिमा होने लगती है  
  • डिस्चार्ज का रंग, गंध या मात्रा बदल जाती है

जब योनि का क्षेत्र पहले से ही irritated होता है, तो पेशाब का गुजरना भी असुविधाजनक लग सकता है। इसीलिए कई महिलाएँ सोचती हैं कि उन्हें UTI है, जबकि असल में समस्या वैजाइना में होती है। दोनों के लक्षण कब ओवरलैप करते हैं? ये लक्षण दोनों में देखने को मिल सकते हैं-

  • जलन का अहसास  
  • निचले पेट में हल्का दर्द या भारीपन  
  • बार-बार पेशाब जाने का मन करना   
  • असुविधा या जलन जो रोज के काम में बाधा डालते है 

अंतर साफ करने वाले मुख्य लक्षण

लक्षणUTI में ज्यादा आमवैजाइनल इंफेक्शन में ज्यादा आम
पेशाब करते समय जलनबहुत तेजहल्की या नहीं भी हो सकती
बार-बार पेशाब आनाहाँआमतौर पर नहीं
डिस्चार्ज में बदलावआमतौर पर नहींहाँ , सफेद, गाढ़ा, पीला या बदबूदार
खुजलीकमबहुत आम
बुखार / पीठ दर्दकभी-कभी, खासकर गंभीर UTI मेंआमतौर पर नहीं

यदि पेशाब करते समय तेज जलन हो, बार-बार पेशाब आए और डिस्चार्ज बिल्कुल नॉर्मल हो, तो UTI की संभावना ज्यादा होती है लेकिन ।

यदि खुजली, गाढ़ा सफेद डिस्चार्ज और बाहरी जलन हो, और पेशाब सामान्य हो, तो वैजाइनल इंफेक्शन की संभावना ज्यादा होती है ।

UTI क्या है? 

UTI का यदि मतलब है समझना है तो सरल शब्दों में इसे Urinary Tract Infection कहते है। यानी पेशाब के पूरे सिस्टम में इन्फेक्शन का हो जाना। शरीर में पेशाब बनाने और बाहर निकालने का एक पूरा रास्ता होता या कह सकते है की यह एक ऑटोमेटिक सिस्टम है। जब इस रास्ते में बैक्टीरिया घुस जाते हैं और बढ़ने लगते हैं, तो जलन, दर्द और परेशानी होती है। इसी को UTI कहते हैं। ज्यादातर मामलों में बैक्टीरिया गुदा मतलब मल द्वार के आसपास से मूत्रमार्ग में घुस जाते हैं, खासकर महिलाओं में क्योंकि उनकी यूरिथ्रा छोटी होती है। 

Infection कहाँ हो सकता है? 

पेशाब का सिस्टम चार हिस्सों से बना होता है:

Urethra (मूत्रमार्ग)

पेशाब बाहर निकालने वाली छोटी नली।

उदाहरण: यदि सिर्फ यहीं इन्फेक्शन हो तो पेशाब की शुरुआत में हल्की जलन महसूस होती है।

Bladder (मूत्राशय)

पेशाब जमा करने वाली थैली।

सबसे आम जगह जहाँ UTI होता है।

उदाहरण: बार-बार पेशाब आने का मन करना, पेशाब करते समय तेज जलन, निचले पेट में दर्द।

Ureters (मूत्रवाहिनियाँ)

किडनी से ब्लैडर तक पेशाब ले जाने वाली दो लंबी नलियाँ।

Kidneys (गुर्दे)

पेशाब बनाने वाली फैक्ट्री।

यहाँ संक्रमण सबसे खतरनाक होता है।

Bladder UTI और Kidney Infection में फर्क 

Bladder UTI  -आम और कम गंभीरसंक्रमण सिर्फ ब्लैडर तक सीमित रहता है।  

  • लक्षण:  पेशाब में जलन (जैसे मिर्च लगी हो)  
  • बार-बार पेशाब आने का मन करना (थोड़ा-थोड़ा करके)  
  • निचले पेट में दबाव या दर्द  
  • पेशाब बादल जैसा या हल्की बदबू वाला

इसे रोजमर्रा के उदाहरण से ओर आसानी से समझ सकते है, आप ऑफिस में बैठी हैं और हर 20-30 मिनट में टॉयलेट जाना पड़ रहा है। पेशाब करते समय जलन हो रही है, लेकिन बुखार बिल्कुल नहीं है और कमर में दर्द नहीं है। ज्यादातर यही ब्लैडर UTI होता है।

Kidney Infection- ज्यादा गंभीर इन्फेक्शन में ब्लैडर से ऊपर चढ़कर किडनी तक पहुँच जाता है।  

  • तेज बुखार और ठंड लगना  
  • कमर या पीठ के एक तरफ तेज दर्द  
  • उल्टी या मतली  
  • शरीर में कमजोरी और थकान

जैसे पहले सिर्फ जलन थी, लेकिन दो दिन बाद अचानक 102° बुखार आ गया, कमर में ऐसा दर्द कि सीधा बैठना मुश्किल हो गया और उल्टी भी होने लगी। तो  यह शुरूआती लक्षण है कि इन्फेक्शन किडनी तक पहुँच चुका है।

बातBladder UTIKidney Infection
संक्रमण कहाँब्लैडरकिडनी
बुखारआमतौर पर नहींतेज बुखार आम
दर्द की जगहनिचला पेटकमर/पीठ, अक्सर एक तरफ
उल्टीआमतौर पर नहींहो सकती है
खतराकम, जल्दी इलाज से ठीक हो सकता हैज्यादा, गंभीर होने पर किडनी को नुकसान हो सकता है
कितना आमबहुत आमकम आम, लेकिन ज्यादा गंभीर

दोनों ही मामलों में पानी खूब पीना फायदेमंद होता है, लेकिन दवा डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए । गलत एंटीबायोटिक लेने से समस्या ओर बढ़ सकती है।

Vaginal Infection क्या है?

Vaginal Infection का मतलब है योनि (वैजाइना) में होने वाला इन्फेक्शन या असंतुलन।  क्योंकि सामान्य अवस्था में योनि में अच्छे बैक्टीरिया, नमी और pH बैलेंस सही रहता है। जब यह बैलेंस बिगड़ जाता है या बाहर से कोई बैक्टीरिया, फंगस या परजीवी घुस जाता है, तो जलन, खुजली, असामान्य डिस्चार्ज और बदबू जैसी समस्याएँ शुरू हो जाती हैं। इसी को आम भाषा में या बोलचाल की भाषा में Vaginal Infection कहते हैं।  Vaginal Infection असल में किन-किन कंडीशन को रेफर कर सकता है?“ Vaginal infection एक व्यापक शब्द है। इसमें कई अलग-अलग समस्याएँ आती हैं। सबसे आम तीन ये है- 

  • Yeast Infection 
  • Bacterial Vaginosis 
  • Trichomoniasis 

इनके अलावा कभी-कभी अन्य बैक्टीरियल या वायरल इन्फेक्शन भी हो सकते हैं, लेकिन ऊपर वाली तीन सबसे ज्यादा पाई जाती हैं।

Yeast Infection (यीस्ट इंफेक्शन)

कारण: Candida नामक फंगस का बढ़ जाना , जो शरीर में पहले से मौजूद होता है।  

कब होता है: एंटीबायोटिक लेने के बाद, पीरियड्स के आसपास, गर्भावस्था में, डायबिटीज में या तंग सिंथेटिक अंडरवियर पहनने से भी होता है।  

  • मुख्य लक्षण:  तेज खुजली  
  • गाढ़ा सफेद डिस्चार्ज जैसे पनीर या दही के दाने  
  • जलन और लालिमा का महसूस होना 
  • पेशाब या सेक्स के समय जलन होना 

उदाहरण: -पीरियड्स खत्म होने के बाद अचानक योनि में बहुत itching शुरू हो जाती है और सफेद गाढ़ा डिस्चार्ज आने लगता है । पेशाब सामान्य है, बुखार नहीं है तो ज्यादातर यह यीस्ट इंफेक्शन होता है।

Bacterial Vaginosis (BV)कारण

  • योनि के अच्छे बैक्टीरिया लैक्टोबैसिलस कम हो जाते हैं और हानिकारक बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं।  
  • यह कोई फंगस या बाहर से आया इन्फेक्शन नहीं, बल्कि अंदर का बैलेंस बिगड़ना होता है।  
  • मुख्य लक्षण:  पतला, सफेद या स्लेटी रंग का डिस्चार्ज दिखाई देता है
  • तेज मछली जैसी बदबू खासकर सेक्स के बाद आने लगती है  
  • हल्की जलन या खुजली शुरूआती लक्षण है 

उदाहरण: डिस्चार्ज बढ़ गया होता है और उसमें से मछली जैसी गंध आ रही है और थोड़ी जलन हो रही है, लेकिन खुजली बहुत ज्यादा नहीं है। तो यह क्लासिक BV का शुरूआती लक्षण है।

Trichomoniasis (ट्राइकोमोनिएसिस)

कारण: Trichomonas नामक एक छोटे परजीवी से होता है। यह मुख्य रूप से यौन संबंध से फैलता है।  

  • मुख्य लक्षण:  हरा-पीला, झागदार डिस्चार्ज दिखाई देता है
  • तेज बदबू  
  • बहुत ज्यादा जलन, खुजली और लालिमा होती है  
  • पेशाब करते समय जलन होती है 
  • कभी-कभी निचले पेट में दर्द बना रहता है 

उदाहरण: सेक्स के कुछ दिनों बाद अचानक हरा-पीला डिस्चार्ज शुरू हो गया हो , बहुत जलन हो रही हो और गंध भी तेज है। तो यह ट्राइकोमोनिएसिस हो सकता है। 

इन तीनों में लक्षण क्यों अलग-अलग होते हैं?

इन तीनों में लक्षण अलग होते है क्योंकि हर इन्फेक्शन का कारण अलग होता है और वह योनि के माहौल को अलग तरीके से प्रभावित करता है।

  1. Yeast फंगस है तो वह सूजन और गाढ़ा डिस्चार्ज पैदा करता है, इसलिए खुजली बहुत तेज होती है।  
  2. BV बैक्टीरिया का असंतुलन है तो मुख्य समस्या बदबू और पतला डिस्चार्ज की होती है, खुजली कम रहती है।  
  3. Trichomoniasis परजीवी है तो वह ज्यादा सूजन पैदा करता है, इसलिए जलन, लालिमा और रंगीन डिस्चार्ज ज्यादा होता है।
विशेषताYeast InfectionBacterial Vaginosis (BV)Trichomoniasis
कारणफंगस (Candida)बैक्टीरिया का असंतुलनपरजीवी (STI)
डिस्चार्जगाढ़ा, सफेद, पनीर जैसापतला, सफेद/स्लेटीहरा-पीला, झागदार
गंधहल्की या नहींतेज, मछली जैसीतेज बदबू
खुजलीबहुत तेजहल्की या नहींतेज
जलनआमहल्कीबहुत तेज

Symptoms में फर्क कैसे पहचानें?

अक्सर सभी का सवाल होता है कि इन Symptoms में फर्क कैसे समझे तो बहुत सी महिलाएँ एक ही लक्षण जैसे जलन को देखकर कन्फ्यूज हो जाती हैं कि यह UTI है या वैजाइनल इंफेक्शन। तो सच्चाई यह है कि कुछ लक्षण दोनों में हो सकते हैं, लेकिन कुछ लक्षण एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं। जैसे 

लक्षणUTI मेंVaginal Infection में
पेशाब करते समय जलन (Burning)बहुत आम और तेजहो सकती है, लेकिन मुख्य लक्षण नहीं
बार-बार पेशाब आने का मन करनाबहुत आमआमतौर पर मुख्य समस्या नहीं
योनि में खुजली (Itching)आमतौर पर नहींकई संक्रमणों, खासकर यीस्ट में बहुत आम
असामान्य डिस्चार्जआमतौर पर नहींबहुत आम, रंग, गाढ़ापन या मात्रा बदल सकती है
योनि से बदबू (Odour)आमतौर पर नहींकुछ संक्रमणों, जैसे BV और Trichomoniasis में आम
निचले पेट में बेचैनी/दर्दहो सकती हैहो सकती है
  1. उदाहरण: पेशाब करते समय तेज जलन हो रही है, हर थोड़ी देर में टॉयलेट जाना पड़ रहा है, डिस्चार्ज बिल्कुल नॉर्मल है और खुजली नहीं है। तो ज्यादातर मामलों में यह UTI होता है।
  2. उदाहरण 2: योनि में बहुत खुजली हो रही है, गाढ़ा सफेद डिस्चार्ज आ रहा है, हल्की जलन भी है लेकिन बार-बार पेशाब आने की समस्या नहीं है। तो यह Vaginal Infection खासकर यीस्ट की तरफ इशारा करता है।
  3. उदाहरण 3: पतला डिस्चार्ज आ रहा है जिसमें मछली जैसी बदबू है, थोड़ी जलन है, लेकिन पेशाब लगभग नॉर्मल है। यह Bacterial Vaginosis हो सकता है।
  4. उदाहरण 4: जलन भी है, बार-बार पेशाब भी आ रहा है और साथ में असामान्य डिस्चार्ज व खुजली भी है। दोनों समस्याएँ एक साथ भी हो सकती हैं, इसलिए सिर्फ लक्षणों से पक्का नहीं कहा जा सकता।

बहुत जरूरी बात

सिर्फ लक्षणों को देखकर निदान पक्का नहीं होता। कई बार UTI और वैजाइनल इंफेक्शन के लक्षण मिलते-जुलते होते हैं।कभी-कभी दोनों एक साथ भी हो जाते हैं। इसलिए सही इलाज के लिए डॉक्टर पेशाब की जाँच (urine test) और जरूरत पड़ने पर डिस्चार्ज की जाँच करते हैं। इसलिए लक्षणों को समझना अच्छा है ताकि आप अंदाजा लगा सकें, लेकिन खुद से दवा शुरू नहीं करना चाहिए । सही टेस्ट के बाद ही इलाज सबसे सुरक्षित और असरदार माना जाता है।

Burning कहाँ हो रही है?

यह सबसे महत्वपूर्ण सवाल होता है जो बहुत सी महिलाएँ खुद से नहीं पूछतीं। क्योंकि ज्यादातर महिलाएं सोचती हैं कि पेशाब करते समय जलन हो रही है तो जरूर UTI होगी। लेकिन यह हमेशा सही नहीं होता। जलन दो अलग-अलग जगहों पर हो सकती है, और दोनों का मतलब अलग होता है।

Internal Burning

असली UTI का संकेत यह है कि जलन पेशाब की नली (urethra) या ब्लैडर के अंदर महसूस होती है। पेशाब शुरू करते ही अंदर से जलन महसूस होती है, लगता है जैसे पेशाब के रास्ते में मिर्च या आग लग रही हो, जलन पेशाब के दौरान और कभी-कभी बाद में भी बनी रहती है  


साथ ही बार-बार पेशाब जाने का लक्षण भी आम है,
उदाहरण के लिए टॉयलेट गए तो पेशाब करते समय अंदर से तेज जलन होती है, जैसे कोई गरम सुई चुभ रही हो। बाहर से छूने पर कोई खास जलन महसूस नहीं होती। यह ज्यादातर UTI होता है।

External Burning

वैजाइनल में इर्रिटेशन की वजह से यह जलन योनि के बाहर के हिस्से (vulva) या योनि के मुहाने पर होती है। इसमें बाहर जलन महसूस होती है , असल में पेशाब की नली में इन्फेक्शन नहीं होता, बल्कि बाहर की स्किन या योनि पहले से irritated या सूजी हुई होती है , खुजली, लालिमा या असामान्य डिस्चार्ज भी साथ में हो सकता है , बार-बार पेशाब आने की तीव्र इच्छा आमतौर पर नहीं होती

उदाहरण:

योनि के आसपास पहले से खुजली और जलन हो रही है। जब पेशाब करते हैं तो पेशाब उस जलन वाले हिस्से पर गिरने से और जलन महसूस होती है। अंदर से पेशाब का रास्ता सामान्य लगता है। तो यह ज्यादातर Vaginal Infection (यीस्ट, BV या ट्राइको) की वजह से होता है।

दोनों एक साथ भी हो सकते हैं

कई बार स्थिति और कन्फ्यूजिंग हो जाती है क्योंकि वैजाइनल इंफेक्शन की वजह से बाहर जलन हो रही होती है और उसी दौरान हल्का UTI भी हो जाता है  

या फिर गंभीर Vaginal Infection की जलन इतनी तेज होती है कि अंदर-बाहर दोनों जगह जलन जैसी लगती है

उदाहरण के लिए खुजली और डिस्चार्ज भी है, और पेशाब करते समय अंदर से भी जलन महसूस हो रही है। ऐसी स्थिति में सिर्फ अनुमान लगाना मुश्किल होता है। दोनों संभावनाएँ रहती हैं।

कैसे पहचानें? 

इनको पहचानने का सबसे सरल तरीका 

खुद से ये सवाल पूछें- 

  • जलन अंदर गहरी लग रही है या सिर्फ बाहर छूने पर?  
  • क्या बिना पेशाब किए भी योनि में खुजली/जलन बनी रहती है?  
  • डिस्चार्ज में कोई बदलाव है क्या?  
  • क्या बार-बार पेशाब आने की तीव्र इच्छा है?

साथ ही याद रखे कि बाहरी जलन को लोग अक्सर “पेशाब में जलन” समझ लेते हैं, जबकि असल समस्या वैजाइना में होती है। इसलिए जलन की जगह पहचानना बहुत जरूरी है। सही जगह पता चलने पर ही सही दिशा में इलाज लिया जा सकता है।

Discharge, Smell & Itching, यह clues क्या बताते हैं?

योनि से होने वाला डिस्चार्ज, उसकी गंध और खुजली यह तीनों चीजें Vaginal Infection को सबसे बड़ी पहचान होती हैं। लेकिन UTI में यह लक्षण आमतौर पर नहीं होते। इसलिए ये clues बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Normal vs Unusual DischargeNormal Discharge-

  • रंग: साफ, सफेद या हल्का दूधिया दिखाई देता है 
  • गाढ़ापन: कभी पतला, कभी थोड़ा गाढ़ा माहवारी के चक्र के हिसाब से बदलता रहता है  
  • गंध: हल्की या बिल्कुल नहीं होती है  
  • मात्रा: थोड़ी-बहुत, अंडरवियर गीला नहीं करती

Unusual Discharge 

  • रंग बदल जाता है जैसे  गाढ़ा सफेद, स्लेटी, पीला, हरा 
  • गाढ़ापन बहुत ज्यादा या बहुत पतला हो जाता है 
  • तेज या अजीब गंध आने लगती है 
  • मात्रा अचानक बढ़ जाती है 

जब डिस्चार्ज unusual हो जाए, तो समझ जाइए कि योनि के अंदर कुछ गड़बड़ है। साथ ही Thick white discharge और खुजली और गाढ़ा सफेद डिस्चार्ज जो पनीर या दही के दानों जैसा दिखे साथ में तेज खुजली और जलन  हो तो यह बताता है कि यह क्लासिक Yeast Infection  का लक्षण है। अंडरवियर में सफेद गाढ़े दाग दिख रहे हैं और योनि में इतनी खुजली हो रही है कि बैठना भी मुश्किल है।

पेशाब लगभग नॉर्मल है। तो ज्यादातर यीस्ट इंफेक्शन। जिसमे Thin/Greyish discharge और  Odour डिस्चार्ज पतला और सफेद या स्लेटी धुएँ जैसा रंग का  साथ ही तेज मछली जैसी बदबू खासकर सेक्स के बाद या माहवारी के समय जैसे लक्षण होते है

Bacterial Vaginosis लक्षण 

Bacterial Vaginosis (BV) का सबसे आम लक्षण है। उदाहरण के लिए डिस्चार्ज बढ़ गया है, रंग हल्का स्लेटी है और उसमें से मछली जैसी गंध आ रही है। खुजली बहुत कम या नहीं है।

BV होने की मजबूत संभावना। Greenish/Yellowish discharge और Possible causes हरा, पीला या हरा-पीला डिस्चार्ज  अक्सर झागदार या पतला  

साथ में तेज बदबू, जलन और खुजली

संभावित कारण:  Trichomoniasis (सबसे आम)  

कभी-कभी अन्य यौन संक्रमण (जैसे गोनोरिया)  

बहुत कम मामलों में गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन

उदाहरण:

अचानक हरा-पीला डिस्चार्ज शुरू हो गया, गंध तेज है और योनि में बहुत जलन हो रही है।तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए क्योंकि यह संक्रमण फैलने वाला हो सकता है। 

खुजली सिर्फ एक लक्षण नहीं, बल्कि एक बड़ा clue है- 

तेज खुजली ज्यादातर Yeast Infection  

हल्की या नहीं के बराबर खुजली और बदबू तो ज्यादातर BV  

तेज खुजली, रंगीन डिस्चार्ज तो Trichomoniasis या अन्य संक्रमण  

बिल्कुल खुजली नहीं लेकिन सिर्फ पेशाब में जलन मतलब UTI की तरफ इशारा

इसे सरल शब्दों में कहें तो अगर सिर्फ पेशाब में जलन है और डिस्चार्ज, गंध व खुजली नॉर्मल है तो UTI की संभावना ज्यादा होती है। लेकिन जैसे ही असामान्य डिस्चार्ज, बदबू या खुजली जुड़ जाए, तो वैजाइनल इंफेक्शन की तरफ ध्यान देना चाहिए। ये तीनों clues जैसे डिस्चार्ज, गंध और खुजली मिलकर काफी हद तक बता देते हैं कि समस्या कहाँ है। फिर भी पक्का निदान सिर्फ डॉक्टर टेस्ट से ही कर चाहिए यह बेहतर होता है। 

Diagnosis कैसे होता है?

किसी भीप्रकार के इन्फेक्शन का सही इलाज के लिए सही पहचान सबसे जरूरी है। सिर्फ लक्षण देखकर अनुमान लगाना काफी नहीं होता, क्योंकि UTI और वैजाइनल इंफेक्शन के लक्षण कभी-कभी मिलते-जुलते होते हैं। डॉक्टर अलग-अलग तरीके से दोनों की जाँच करते हैं।

UTI का निदान कैसे होता है?

Urine Test यानी पेशाब की जाँच

यह सबसे पहली और आम जाँच है। इसमें एक साफ कंटेनर में पेशाब का सैंपल देना होता है। लैब में पेशाब में सफेद रक्त कोशिकाएँ यानी इन्फेक्शन के लक्षण , बैक्टीरिया और कभी-कभी रक्त की जाँच की जाती है। इस जाँच में नतीजा जल्दी आ जाता है। पेशाब में जलन और बार-बार पेशाब आने की शिकायत पर डॉक्टर पहले यही टेस्ट करवाते हैं। अगर रिपोर्ट में infection दिखे तो UTI की पुष्टि हो जाती है।

Urine Culture कब जरूरी होता है?

साधारण यूरिन टेस्ट से सिर्फ इन्फेक्शन की पहचान होती है, लेकिन कौन-सा बैक्टीरिया है और कौन-सी दवा उस पर असर करेगी, यह नहीं पता चलता। Urine Culture तब करवाया जाता है जब

लक्षण बार-बार लौट रहे हों 

साधारण इलाज से आराम नहीं मिल रहा हो

गर्भावस्था हो

लक्षण गंभीर हों जैसे बुखार, कमर दर्द आदि

डॉक्टर को लग रहा हो कि बैक्टीरिया दवाओं के प्रति प्रतिरोधी (resistant) हो सकता है

तब Culture में पेशाब को लैब में बढ़ाया जाता है ताकि बैक्टीरिया की सही पहचान हो सके और सबसे असरदार एंटीबायोटिक पता चल सके। नतीजा आने में आमतौर पर 48-72 घंटे लगते हैं।

Vaginal Infection का निदान कैसे होता है?

Vaginal Infection की जाँच थोड़ी अलग होती है क्योंकि यहाँ पेशाब नहीं, बल्कि योनि के डिस्चार्ज और स्थिति को देखा जाता है। लक्षणों और इतिहास को देखना 

डॉक्टर विस्तार से पूछते हैं जैसे 

  • डिस्चार्ज का रंग, गाढ़ापन और गंध कैसी है?
  • खुजली कितनी तेज है?
  • लक्षण कब से हैं?
  • हाल ही में एंटीबायोटिक तो नहीं ली?
  • यौन संबंध का इतिहास क्या है?
  • यह पहला और बहुत महत्वपूर्ण कदम होता है।

Examination (शारीरिक जाँच)

  • डॉक्टर योनि और बाहरी हिस्से (vulva) की जाँच करते हैं जैसे 
  • लालिमा, सूजन या जलन दिख रही है या नहीं
  • डिस्चार्ज कैसा दिख रहा है
  • कोई घाव या असामान्य चीज तो नहीं

Vaginal Sample / Swab / Testing (जब जरूरत हो)

जब लक्षणों से पक्का पता न चले या इन्फेक्शन का प्रकार जानना जरूरी हो, तो डॉक्टर योनि से हल्का सैंपल (swab) लेते हैं। इस सैंपल से पता चलता है कि 

यीस्ट (फंगस) है या नहीं

Bacterial Vaginosis है या नहीं

Trichomoniasis या कोई अन्य संक्रमण है या नहीं

कुछ टेस्ट क्लिनिक में ही तुरंत हो जाते हैं, कुछ लैब में भेजे जाते हैं। जैसे गाढ़ा सफेद डिस्चार्ज और तेज खुजली होने पर डॉक्टर स्वैब लेकर यीस्ट की पुष्टि करते हैं। अगर मछली जैसी बदबू है तो BV की जाँच करते हैं। 

UTI की जाँच मुख्य रूप से पेशाब से होती है।  

वैजाइनल इंफेक्शन की जाँच योनि के डिस्चार्ज और स्वैब से होती है।  

कभी-कभी दोनों टेस्ट एक साथ करवाने पड़ते हैं, क्योंकि दोनों समस्याएँ एक साथ भी हो सकती हैं।

सही टेस्ट कराने से ही सही दवा मिलती है और समस्या जल्दी ठीक होती है। खुद से अनुमान लगाकर दवा शुरू करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए हमेशा घर के नुस्खों से बचें और डॉक्टर से उचित उपचार लें 

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए? 

  • कमर या साइड में दर्द  
  • पेशाब में खून आना  
  • निचले पेट में तेज दर्द  
  • गर्भावस्था के दौरान कोई भी यूरिनरी/वैजाइनल लक्षण  
  • लक्षण बार-बार लौटना  
  • लक्षण बेहतर होने के बजाय और बिगड़ना

Conclusion 

UTI और Vaginal Infection महिलाओं की सेहत से जुड़ी दो सबसे आम समस्याएँ हैं, फिर भी इनके बीच का फर्क ज्यादातर महिलाओं को साफ नहीं होता। निचले पेट में दर्द, जलन या असुविधा होते ही दिमाग में तुरंत UTI का ख्याल आ जाता है और कई बार बिना जाँच के दवा शुरू कर देती है। यही confusion आगे चलकर समस्या को बढ़ा देता है। इस पूरे लेख में बताया गया है कि जलन हमेशा UTI का लक्षण नहीं है । पेशाब के रास्ते में अंदर की जलन और योनि या वल्वा के बाहरी हिस्से की जलन में फर्क होता है। बाहरी जलन अक्सर वैजाइनल इंफेक्शन की वजह से होती है, जबकि अंदर की तेज जलन और बार-बार पेशाब आने की इच्छा से UTI की तरफ इशारा करती है।

वही दूसरी बात जो याद रखने योग्य है कि डिस्चार्ज, गंध और खुजली बहुत बड़े क्लू हैं। गाढ़ा सफेद डिस्चार्ज और तेज खुजली यीस्ट इंफेक्शन की ओर, पतला स्लेटी डिस्चार्ज और मछली जैसी बदबू Bacterial Vaginosis की ओर, तथा हरा-पीला डिस्चार्ज Trichomoniasis जैसी समस्याओं की ओर इशारा करते हैं। UTI में ये लक्षण आमतौर पर नहीं होते। 

Final Conclusion

दोनों समस्याएँ एक साथ भी हो सकती हैं। इसलिए सिर्फ एक-दो लक्षण देखकर खुद इलाज करना रिस्क भरा हो सकता है। गलत दवा लेने से एक समस्या कम होने के बजाय दूसरी समस्या बढ़ सकती है। तो सही पहचान के साथ ही सही इलाज लेना बेहतर होता है। UTI के लिए पेशाब की जाँच और जरूरत पड़ने पर यूरिन कल्चर, जबकि वैजाइनल इंफेक्शन के लिए लक्षणों की विस्तृत जानकारी, जाँच और स्वैब टेस्ट जरूरी होते हैं।

अंत में यह समझना जरूरी है कि लक्षणों को पहचानना और समझना अच्छा है, लेकिन खुद को डॉक्टर बनाने की जरूरत नहीं। बुखार, कमर दर्द, पेशाब में खून, तेज दर्द, गर्भावस्था के दौरान कोई भी लक्षण या बार-बार समस्या लौटना, ये सब लक्षण हैं कि तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। सही जानकारी, सही समय पर जाँच और सही इलाज से UTI और Vaginal Infection दोनों ही पूरी तरह ठीक हो सकते हैं। सेहत का सबसे अच्छा तरीका है समझदारी भरा कदम उठाना।

Medical Disclaimer 

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह, निदान या इलाज का विकल्प नहीं है।UTI और Vaginal Infection से जुड़े लक्षण व्यक्ति दर व्यक्ति अलग-अलग हो सकते हैं। कोई भी दवा, घरेलू नुस्खा या इलाज शुरू करने से पहले जरूर योग्य डॉक्टर से सलाह लें। खुद से निदान लगाना या बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

यदि आपको कोई लक्षण महसूस हो रहा है, तो कृपया तुरंत स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें। इस लेख की जानकारी को पढ़कर लिया गया कोई भी निर्णय पूरी तरह से पाठक की जिम्मेदारी होगा। लेखक या प्रकाशक किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या पेशाब में जलन हमेशा UTI होती है?
नहीं। यह वैजाइनल इंफेक्शन की वजह से भी हो सकती है। जलन अंदर की है या बाहर की, यह देखना जरूरी है।

UTI और Vaginal Infection में सबसे बड़ा फर्क क्या है?
UTI में पेशाब में जलन और बार-बार पेशाब आना आम है, जबकि Vaginal Infection में खुजली, डिस्चार्ज और गंध ज्यादा होती है।

क्या दोनों समस्याएँ एक साथ हो सकती हैं?
हाँ, दोनों एक साथ हो सकते हैं जिससे लक्षण मिल-जुले लगते हैं।

गाढ़ा सफेद डिस्चार्ज और तेज खुजली किसकी निशानी है?
यह ज्यादातर Yeast Infection का लक्षण है।

मछली जैसी बदबू वाले डिस्चार्ज का क्या मतलब होता है?
यह आमतौर पर Bacterial Vaginosis (BV) का संकेत होता है।

क्या बिना डॉक्टर के खुद से दवा ले सकते हैं?
नहीं। गलत दवा से समस्या बढ़ सकती है।

UTI की पुष्टि कैसे होती है?
पेशाब की जाँच (Urine Test) से। जरूरत पड़ने पर Culture भी किया जाता है।

Vaginal Infection का पता कैसे चलता है?
लक्षण, जाँच और जरूरत पड़ने पर स्वैब टेस्ट से।

कब तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए?
बुखार, कमर दर्द, पेशाब में खून, तेज दर्द या गर्भावस्था के दौरान लक्षण होने पर।

क्या ये समस्याएँ पूरी तरह ठीक हो सकती हैं?
हाँ, सही इलाज से दोनों पूरी तरह ठीक हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *