Abstract
अक्सर Thyroid की समस्या पता चलते ही अक्सर खाने की थाली बदलने लगती है। कोई पत्तागोभी छोड़ने को कहता है, तो कोई सोया खाने को मना करता है। कोई सलाह देता है कि दूध बंद कर दो। फिर रोटी, चावल, फल और नमक को लेकर भी बहुत सवाल उठते हैं। लेकिन क्या इतनी सारी पाबंदियाँ वास्तव में ज़रूरी हैं?
Thyroid में क्या खाएँ, इसका जवाब बीमारी के प्रकार, दवा और आपकी आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। सभी के लिए एक जैसी प्रतिबंधित भोजन-सूची सही नहीं होती। कुछ चीज़ों में मात्रा महत्वपूर्ण है, जबकि कुछ के लिए दवा से अंतराल रखना ज़रूरी हो सकता है।
सोया, पत्तागोभी और फूलगोभी को हर एक व्यक्ति के लिए नुकसानदेह मानना उचित नहीं है। वहीं आयोडीन या Thyroid Booster Supplements अपने आप शुरू करना भी सही तरीका नहीं है। British Thyroid foundation के अनुसार सभी Thyroid disease के लिए कोई एक विशेष Thyroid diet निर्धारित नहीं है।
इस Article में समझेंगे कि अनावश्यक परहेज से कैसे बचें, रोज़ की थाली कैसी रखें और दवा के साथ खाने का समय कैसे व्यवस्थित करें। जानकारी का उद्देश्य भोजन को लेकर myth कम करना है, निर्धारित उपचार की जगह लेना नहीं है।
Thyroid की समस्या समझिए

Thyroid गर्दन के सामने मौजूद एक छोटी ग्रंथि है। इससे बनने वाले हार्मोन शरीर के ऊर्जा उपयोग करने और कई अंगों के काम में अहम भूमिका निभाते हैं। आम भाषा में हम कहते हैं, मुझे Thyroid है। लेकिन ग्रंथि सभी में होती है। समस्या उसके कम या ज्यादा काम करने, सूजन, गांठ या दूसरी स्थिति से संबंधित हो सकती है।
| स्थिति | आसान अर्थ | कुछ संभावित लक्षण |
| Hypothyroidism | जरूरत के अनुसार हार्मोन न बनना | थकान, ठंड अधिक लगना, सूखी त्वचा, कब्ज |
| Hyperthyroidism | जरूरत से अधिक हार्मोन बनना | धड़कन तेज होना, गर्मी अधिक लगना, हाथ कांपना, वजन घटना |
इन Symptoms से हम Thyroid की बीमारी की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। दूसरी स्थितियों में भी ऐसी परेशानी हो सकती है। डॉक्टर लक्षण, जाँच और बीमारी के इतिहास को साथ देखकर निर्णय लेते हैं।
इसलिए अपनी report के बारे में स्पष्ट जानकारी लें। Thyroid बढ़ा है सुनने के बजाय पूछें कि diagnosis क्या है। TSH, Thyroid Hormone और ग्रंथि के Size को एक ही बात न समझिए। खाने में बदलाव करने से पहले यह समझना आगे की सलाह को अधिक उपयोगी बनाता है।
Thyroid और Gut Health का क्या संबंध है?
Thyroid की बात अक्सर वजन और थकान तक सीमित रह जाती है, लेकिन इसका असर पाचन की गति पर भी पड़ सकता है। Hypothyroidism में कुछ लोगों को कब्ज हो सकती है, जबकि hyperthyroidism में मल त्याग की आवृत्ति बढ़ सकती है। हालांकि, हर पाचन समस्या का कारण thyroid नहीं होता। इसीलिए खाने में अनावश्यक पाबंदियां लगाने के बजाय अपनी पाचन संबंधी परेशानियां भी डॉक्टर को बताएं। कब्ज, पेट फूलने या मल त्याग की आदत में लगातार बदलाव को केवल “thyroid की वजह” मानकर न छोड़ें।
पाचन और रोज़मर्रा की देखभाल को बेहतर समझने के लिए हमारी Gut Health series पढ़ सकते हैं। ध्यान रखें, पाचन की अच्छी आदतें अपनाना thyroid की निर्धारित दवा और जांच का विकल्प नहीं है।
क्या सही भोजन लेने से Thyroid की दवा छोड़ी जा सकती है?
Thyroid हो जाने पर संतुलित भोजन आवश्यक है, लेकिन संतुलित भोजन ही हर Thyroid disease का उपचार नहीं कर सकता है। कोई एक फल, मसाला, जूस या बीज निर्धारित दवा का विकल्प नहीं है।Hypothyroidism में आवश्यकता के अनुसार levothyroxine दी जाती है। इसका काम शरीर में कम पड़ रहे hormone की भरपाई करना है। दवा की मात्रा बीमारी, रिपोर्ट और व्यक्ति की परिस्थितियों के अनुसार तय होती है।
भोजन और उपचार की भूमिकाएँ अलग समझिए:
- भोजन शरीर की पोषण संबंधी ज़रूरतें पूरी करने में मदद करता है।
- दवा बीमारी के अनुसार आवश्यक उपचार देती है।
- Follow-up से पता चलता है कि उपचार में बदलाव चाहिए या नहीं।
Report सामान्य आने का मतलब यह नहीं है कि दवा अब ज़रूरी नहीं है। Report उपचार के कारण भी सामान्य हो सकती है। अगर कोई कह दे कि विशेष Diet से कुछ हफ्तों में दवा बंद हो जाएगी, तो ऐसे वादे पर विश्वास न करें। दवा कम या बंद करने का निर्णय डॉक्टर के साथ ही लें। खाने की अच्छी आदतों का उद्देश्य अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना है। हर भोजन के बाद यह उम्मीद रखना कि TSH तुरंत बदलेगा, व्यावहारिक नहीं है।
क्या पत्तागोभी, फूलगोभी और Broccoli पूरी तरह बंद करनी चाहिए?

पत्तागोभी, फूलगोभी और Broccoli जैसी सब्जियाँ cruciferous vegetables कहलाती हैं। इनमें ऐसे यौगिक होते हैं जिन्हें goitrogens कहा जाता है। ये कुछ परिस्थितियों में शरीर के आयोडीन का उपयोग करने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन केवल किसी यौगिक की मौजूदगी से सामान्य भोजन नुकसानदेह नहीं हो जाता है। आयोडीन की मात्रा, उपलब्धता और व्यक्ति की स्थिति ज़रूरी है।
NIH की जानकारी के अनुसार पर्याप्त आयोडीन लेने वाले अधिकांश लोगों में goitrogens वाले भोजन की उचित मात्रा चिंता का कारण नहीं होती।
सामान्य सब्जियों और अधिक सेवन में अंतर रखें
भोजन में पकी हुई पत्तागोभी खाना और रोज़ अधिक कच्ची पत्तागोभी का जूस पीना एक जैसी स्थिति नहीं है। सब्जियाँ बदल-बदलकर खाना अधिक व्यावहारिक प्रक्रिया है। भारतीय चिकित्सकों और उपलब्ध साहित्य पर प्रकाशित एक समीक्षा भी सामान्य मात्रा में इन खाद्य पदार्थों को लेकर व्यापक पाबंदियों के लिए मजबूत आधार नहीं बताती।
इसलिए केवल Thyroid disease होने के कारण सब्जियों के इस पूरे समूह को अपने आप बंद न करें। यदि डॉक्टर ने आपके लिए कोई व्यक्तिगत सीमा बताई है, तो उसका पालन कीजिए। आयोडीन की कमी की आशंका हो, तो उसका समाधान भी सलाह से करें।
Soy and Thyroid
सोयाबीन, Soy Chunks, Tofu और सोया दूध को लेकर अक्सर डर पैदा हो जाता है। यहाँ दो अलग questions समझने चाहिए-
- पहला, सोया का thyroid ग्रंथि से क्या संबंध है?
- दूसरा, क्या वह levothyroxine के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है?
सभी लोगों को सोया हमेशा के लिए बंद कर देना चाहिए, यह सामान्य निष्कर्ष सही नहीं है। लेकिन लेवोथायरोक्सिन लेने वालों में समय का ध्यान रखना ज़रूरी है। अमेरिकन thyroid Association की patient booklet में दवा और सोया वाले भोजन के बीच चार घंटे का अंतर रखने की सलाह दी जाती है।
मान लीजिए आप सुबह दवा लेते हैं। ऐसे में सोया वाला भोजन दोपहर या शाम में रखने की योजना pharmacist से पूछ सकते हैं। दवा को सोया दूध के साथ न लें।
यदि सोया आपके आहार का daily और बड़ा हिस्सा है, तो डॉक्टर को बताएं; उसकी मात्रा बहुत बढ़ाने या अचानक घटाने की जानकारी भी देना उपयोगी है। सामान्य भोजन और सघन soy supplements को समान न समझें। केवल hormone balance या thyroid support लिखा होने के कारण supplements शुरू करने की ज़रूरत नहीं है। अपने लिए उपयुक्त भोजन और दवा-जा रूटीन स्पष्ट रखें।
Thyroid में आयोडीन कितना ज़रूरी है?
आयोडीन Thyroid Hormone बनाने के लिए आवश्यक खनिज है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि Thyroid की हर समस्या आयोडीन की कमी से होती है। आयोडीन की आवश्यकता पूरी होनी चाहिए। ज़रूरत से ज़्यादा लेना भी कुछ लोगों में समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए यदि आपको Thyroid है, तो आपने सुना होगा कि “आयोडीन की गोली खाना शुरू कर दो” हमेशा ऐसी सलाह दी जाती है।
क्या सैंधा या Pink Salt बेहतर हो सकता है?
नमक चुनते समय पैकेट पर देखिए कि वह Iodize है या नहीं। Specialty salts में आयोडीन होना सुनिश्चित नहीं होता। केवल रंग या नाम के आधार पर उन्हें आयोडीन का स्रोत न मानें। साथ ही आयोडीन पाने के लिए नमक की मात्रा बढ़ाना सही नहीं है। नमक की कुल मात्रा भी सीमित रखनी होती है।
Kelp, seaweed powder और iodine drops में अधिक आयोडीन हो सकता है। खासकर hyperthyroidism में iodine supplement लेने से पहले चिकित्सा सलाह जरूरी है। Low-iodine diet prescribed हो, तो सामान्य iodized salt वाली सलाह उस योजना पर लागू नहीं होगी।
Thyroid में क्या खाना चाहिए?
Thyroid diet का मतलब महंगे फूड्स खरीदना या घर का भोजन छोड़ना नहीं है। शुरुआत अपनी मौजूदा थाली से करें। सामान्य संतुलित भोजन में विभिन्न अनाज, दालें, सब्जियाँ, फल और उपयुक्त protein sources शामिल किए जा सकते हैं। WHO भी स्वास्थ्य आहार में विविधता और कम processed विकल्पों को महत्व देता है।
घर की थाली इस तरह हो सकती है
- रोटी या चावल
- दाल, चना, पनीर, अंडा या दूसरा प्रोटीन स्रोत
- एक-दो प्रकार की सब्जियाँ
- दिन में उपयुक्त समय पर फल
- अपनी जरूरत और दवा के अंतराल के अनुसार दूध-दही
इसका मतलब हर भोजन में सभी चीजें लेना नहीं है। पूरे दिन और सप्ताह के भोजन में संतुलन देखें। अगर अक्सर नाश्ता छूटता है और दोपहर तक चाय-बिस्किट चलते हैं, तो पहले उस आदत पर काम करें। Busy दिन के भोजन की योजना कई बार किसी विशेष supplements से ज्यादा उपयोगी कदम हो सकती है। मात्रा उम्र, गतिविधि, भूख, वजन और दूसरी बीमारियों के अनुसार बदलती है। इसलिए किसी दूसरे व्यक्ति की थाली हूबहू अपनाना जरूरी नहीं है।
प्रोटीन के लिए शाकाहारी और मांसाहारी विकल्प

अनावश्यक परहेज में कभी-कभी दाल, दूध, पनीर और सोया जैसे कई विकल्प एक साथ बंद हो जाते हैं। फिर भोजन केवल थोड़ी रोटी और सब्जी तक सीमित रह जाता है। आप अपने खाने में रोज़ protein sources के लिए जगह बनाइए। शाकाहारी विकल्पों में दालें, चना, राजमा, दूध-दही, पनीर और आवश्यकता के अनुसार सोया शामिल हो सकते हैं। अंडा, fish या chicken खाने वाले अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। ये सामान्य संतुलित भोजन के उदाहरण हैं, Thyroid ठीक करने वाले विशेष खाद्य पदार्थ नहीं। WHO की स्वस्थ आहार संबंधी जानकारी भी बताती है कि उपयुक्त protein source विविध भोजन का हिस्सा होने चाहिए।
उदाहरण के लिए, नाश्ते में मूंग का चीला, दोपहर में दाल और रात में पसंद का दूसरा विकल्प रख सकते हैं। दूध या सोया लेते समय दवा का अंतराल अलग से व्यवस्थित करें। Protein powder सबके लिए जरूरी नहीं है। यदि भोजन बहुत सीमित है, भूख कम है या वजन लगातार घट रहा है, तो dietitian से जरूरत समझें। किडनी की बीमारी में protein की मात्रा व्यक्तिगत सलाह से तय करें।
रोटी, चावल, फल और फाइबर को लेकर क्या करना चाहिए?
केवल Thyroid disease होने से रोटी, चावल या सभी फलों पर प्रतिबंध नहीं लगता। अनाज की मात्रा और प्रकार को पूरे भोजन तथा आवश्यकता के अनुसार देखें। साबुत अनाज, फल, सब्जियाँ और दालें स्वस्थ आहार के ढाँचे का हिस्सा हो सकती हैं। फलों को बहुत मीठे पेय या packaged dessert के बराबर न समझें।
Hypothyroidism में यदि gas हो, तो fiber से डरकर सभी पौष्टिक विकल्प बंद न करें। कब्ज के लिए सामान्य आहार संबंधी सलाह में fiber और पर्याप्त तरल शामिल हैं। मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाना सुविधाजनक हो सकता है। दूसरी ओर, अचानक बहुत अधिक चोकर या fiber supplements शुरू करना आवश्यक नहीं है। पेट फूलने पर मात्रा और सहनशीलता देखें।
दवा के साथ आहार संबंधी fiber भी अवशोषण को प्रभावित कर सकता है। इसका समाधान fiber को पूरी तरह बंद करना नहीं, बल्कि नियमित दिनचर्या और आवश्यकता अनुसार सलाह है। Diabetes, food allergy या दूसरी बीमारी हो, तो उसके निर्देश भी ध्यान में रखें। किसी फल या अनाज को सभी thyroid patients के लिए “अच्छा” या “खराब” घोषित करना उचित नहीं है।
Thyroid Medication Timing
यह जानकारी मुख्य रूप से levothyroxine के लिए है। Thyroid की हर दवा पर वही नियम लागू नहीं होते। NHS के अनुसार levothyroxine खाली पेट पानी के साथ, पहले भोजन या caffeine वाली चाय-कॉफी से 30-60 मिनट पहले लेने की सलाह दी जाती है। रोज़ लगभग एक जैसा समय और तरीका रखें। अपने prescription के निर्देश प्राथमिकता से मानें।
| चीज | ध्यान देने वाली बात |
| नाश्ता, चाय या कॉफी | निर्धारित अंतराल के बाद |
| Iron supplement | आम तौर पर 4 घंटे का अंतर |
| Calcium supplement | आम तौर पर 4 घंटे का अंतर |
| सोया वाला भोजन | ATA booklet के अनुसार 4 घंटे का अंतर |
| Antacids या अन्य दवाएं | Pharmacist से समय पूछें |
इन नियमों का उद्देश्य दवा का उचित अवशोषण है। इन्हें संबंधित भोजन हमेशा के लिए छोड़ने की table न बनाएं। दवा चाय, दूध या जूस के साथ निगलने के बजाय निर्देशानुसार पानी लें। रात का schedule कुछ लोगों में विकल्प हो सकता है, लेकिन अपने आप समय बदलने से पहले डॉक्टर से भोजन और अन्य दवाओं के अनुसार योजना पूछें।
दूध-दही और Calcium क्या बंद कर देना चाहिए?

दूध-दही को Thyroid का दुश्मन मानना सही नहीं है। Levothyroxine लेने वालों के लिए calcium-rich foods और supplements का time important हो सकता है। calcium-rich foods और levothyroxine के बीच 4 घंटे का difference रखने की सलाह देती है। Iron और calcium वाले multivitamins भी routine बनाते time ध्यान में रखें।
इसका व्यावहारिक तरीका है कि doctor या pharmacist को बताइए कि “मैं सुबह इतने time दवा लेता हूं, नाश्ते में यह खाता हूं और calcium tablet इस समय लेता हूं। क्या यह schedule ठीक है?”
स्पष्ट जानकारी के आधार पर time fix करने का अंदाजा लगाने से बेहतर है। किसी व्यक्ति का नाश्ता बहुत जल्दी होता है, तो किसी की shift duty होती है। दोनों का routine अलग हो सकता है।
Calcium की जरूरत होने पर supplement इसलिए न छोड़ दें कि thyroid medicine लेते हैं। समय का अंतर पूछें। इसी तरह hyperthyroidism में हड्डियों की सेहत पर ध्यान देना पड़ सकता है. वहां सभी calcium sources हटाना उचित सामान्य सलाह नहीं है।
क्या Selenium, Vitamin D या B12 की गोली जरूरी है?
Selenium thyroid function में भूमिका निभाने वाला nutrient है। लेकिन nutrient की भूमिका होना और supplement से हर patient को फायदा होना अलग बातें हैं।
NIH के अनुसार thyroid disease में selenium supplements के लाभों को बेहतर समझने के लिए और शोध की जरूरत है। अत्यधिक selenium से बाल झड़ना, नाखून कमजोर होना और दूसरी समस्याएं हो सकती हैं। Brazil nuts में भी selenium बहुत अधिक हो सकता है; उन्हें मनचाही मात्रा में “thyroid treatment” की तरह न खाएं।
Vitamin D, B12 या iron की कमी हो, तो डॉक्टर जरूरत अनुसार उपचार कर सकते हैं। हर thyroid patient को इन सबकी जांच और कई supplements अपने आप शुरू करना जरूरी नहीं है।
बालों के लिए लिए जाने वाले biotin की जानकारी भी दें। यह thyroid blood tests के नतीजों को प्रभावित कर सकता है। जांच से पहले पूछें कि इसे कितने समय रोकना चाहिए।
“Natural thyroid booster” या “hormone detox” उत्पाद को निर्धारित उपचार का विकल्प न बनाएं। खरीदने से पहले पूरी ingredient list दिखाएं। कोई supplement दवा से interaction कर सकता है या जरूरत से ज्यादा nutrient दे सकता है।
Hypothyroidism और Hyperthyroidism की Diet में फर्क

वजन बढ़ने या Gas की चिंता हो सकती है। Hyperthyroidism में कुछ लोगों का भूख बढ़ने के बावजूद वजन घट सकता है। इसलिए दोनों के लिए एक जैसी “वजन घटाने वाली thyroid diet” उचित नहीं है।
Hypothyroidism में बढ़े हुए पूरे वजन को केवल Thyroid से जोड़ना सही नहीं है। ऊर्जा सेवन, गतिविधि और दूसरी स्थितियां भी महत्वपूर्ण हैं। Thyroid hormone को वजन कम करने की दवा की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Hyperthyroidism में लगातार वजन घटने पर पर्याप्त ऊर्जा और protein की personnel planning की जरूरत हो सकती है। केवल मिठाई या तला भोजन बढ़ा देना संतुलित solution नहीं है।
यह भी देखें कि खाने की सलाह किस उद्देश्य से दी गई है। वजन संभालना, nutritional कमी दूर करना और radioactive iodine treatment की तैयारी अलग जरूरतें हैं।
अपने diagnosis, दवाओं और recent reports की जानकारी dietitian को दें। केवल “मुझे thyroid है” बताने से पूरी जरूरत नहीं होगी।
Thyroid Diet Chart : एक दिन का सामान्य Option
यह table भोजन व्यवस्थित करने का उदाहरण है। मात्रा, calorie जरूरत और medication schedule personnel होंगे।
| समय | सामान्य विकल्प |
| सुबह | Prescribed levothyroxine निर्देशानुसार पानी के साथ |
| तय अंतराल के बाद | सब्जियों वाला पोहा, उपमा या मूंग का चीला |
| Mid Morning | पसंद का मौसमी फल |
| दोपहर | रोटी या चावल, दाल और सब्जी |
| शाम | उपयुक्त snack, दवा से अंतराल अनुसार दूध-दही या अन्य विकल्प |
| रात | अनाज, सब्जी और जरूरत अनुसार protein source |
इस table में changes संभव हैं। चावल पसंद हैं, तो केवल thyroid के डर से रोटी पर आना जरूरी नहीं। दूध नहीं लेते, तो पोषण के उपयुक्त विकल्पों पर चर्चा करें।
किन चीजों को सीमित करना समझदारी है?
Foods to avoid with hypothyroidism खोजते समय अक्सर पौष्टिक सब्जियों की लंबी सूची मिलती है। लेकिन रोज़ की कुछ सामान्य आदतों पर ध्यान देना भी जरूरी है। अधिक मीठे पेय, बहुत नमकीन packaged snacks और बार-बार अधिक तला भोजन सामान्य स्वास्थ्य के लिए सीमित रखना उपयोगी है। WHO भी free sugars, अधिक नमक और अस्वस्थ fats कम रखने की सलाह देता है। इसका अर्थ हर पसंद का भोजन हमेशा के लिए बंद करना नहीं है। कितनी मात्रा, कितनी बार और बाकी भोजन कैसा है इन बातों को देखें।
उदाहरण के लिए, पत्तागोभी छोड़ने के बाद भी दिनभर मीठी चाय और बिस्कुट चलते रहें, तो पूरी diet बेहतर नहीं हुई। इसी तरह केवल gluten-free लिखे होने से कोई biscuit संतुलित भोजन नहीं बन जाता। label पढ़ने की आदत डालें। उत्पाद में sugar, sodium और ingredients देखें। Marketing शब्दों के बजाय भोजन की वास्तविक बनावट और अपनी जरूरत पर फैसला करें।
Low-Iodine Diet और गर्भावस्था में अलग सलाह क्यों चाहिए?
Low-iodine diet सामान्य hypothyroidism की अनिवार्य diet नहीं है। Thyroid cancer के कुछ patients में radioactive iodine treatment की तैयारी के लिए सीमित duration में यह दी जाती है।ऐसी स्थिति में iodized salt, dairy और अन्य चीजों के नियम अलग हो सकते हैं। किसी दूसरे patient को दी गई सूची अपने ऊपर लागू न करें। pregnancy या उसकी planning के दौरान भी व्यक्तिगत guidance जरूरी है। पहले से hypothyroidism हो, तो pregnancy का पता चलते ही healthcare team से contact करें। दवा की जरूरत और जांच का schedule बदल सकता है।
Prenatal supplement में iron या calcium हो सकता है। उसे levothyroxine से अलग समय लेने की योजना पूछें। आयोडीन के लिए भी अपनी तरफ से high-dose supplement न चुनें। बच्चों, बुजुर्गों तथा diabetes या kidney disease वाले लोगों में सामान्य adult diet chart पर्याप्त नहीं हो सकता। इन परिस्थितियों में diagnosis के साथ पोषण की जरूरतें भी देखकर योजना बनती है।
Conclusion
Thyroid में क्या खाएं, इसका सही जवाब अनावश्यक डर और लंबी पाबंदियों में नहीं है। पहले बीमारी का प्रकार, दवा और अपनी nutritional जरूरतें समझें। सोया-पत्तागोभी जैसे भोजन को हर व्यक्ति के लिए नुकसानदेह न मानें। साथ ही दवा का समय, supplements और आयोडीन की मात्रा ignore न करें। अपनी थाली में विविधता रखें और केवल जरूरी परहेज अपनाएं। जो योजना budget, पसंद और रोज़ की दिनचर्या में निभ सके, उसे डॉक्टर या dietitian की मदद से व्यवस्थित करें। निर्धारित उपचार और समय पर जांच भोजन के साथ जरूरी हैं।
Disclaimer
यह Article General information और Awareness के लिए है। यह personnel medical advise, जांच या उपचार का विकल्प नहीं है। दवा की मात्रा, समय या supplements बदलने से पहले डॉक्टर या pharmacist से सलाह लें। गर्भावस्था, बच्चों और अन्य बीमारियों में व्यक्तिगत निर्देश आवश्यक हैं।

Riya Asati is an assistant professor and JRF-qualified researcher with 3+ years of experience in research-based content writing. Her expertise includes healthcare, medical, wellness, and educational content. She focuses on presenting health information in a clear, accurate, evidence-informed, and easy-to-understand manner. Through her writing, she aims to help readers understand important health topics and make informed decisions about their well-being.




