Fertile Window क्या है? Pregnancy के लिए Fertile Days कैसे Calculate करें? 

Fertile window showing ovulation and fertile days in menstrual cycle

Table of Contents

Abstract


जब कोई महिला Pregnancy Plan करती है, तो उसके मन में पहला सवाल होता है कि Pregnancy होने के लिए सही समय कौन-सा है? क्या Periods ख़त्म होने के तुरंत बाद Pregnancy हो सकती है या Ovulation के दिन संबंध बनाना ज्यादा जरूरी होता है? हालाँकि, महिला के Menstrual cycle में कुछ दिन ऐसे होते है, जब प्रेगनेंसी होने की संभावना अन्य दिनों की तुलना में अधिक होती है। इन्ही दिनों को Fertile Window कहा जाता है। 

उन महिलाओ को Fertile Window को जानना बहुत जरूरी हो जाता है, जो Natural तरीके से Pregnancy Plan कर रही है। इसकी सहायता से महिलाएँ अपने Menstrual Cycle, Ovulation और Fertile Days को बेहतर तरीके से समझ सकती हैं।

हालाँकि हर एक महिला का menstrual cycle same नहीं होता है। किसी महिला का cycle 28 days का होता है तो किसी का 30 या 32 दिनों का। यहाँ तक कि नियमित periods होने पर भी Ovulation की date हर महीने नहीं बदल सकती है।

इसलिए केवल calendar देखकर pregnancy के सही दिनों का अनुमान हमेशा सटीक नहीं होता है। इस article में हम समझेंगे कि What is Fertile, Fertile Window meaning in hindi, Fertile Days कैसे calculate करें, Fertile Window Calculator कैसे काम करता है और Pregnancy की संभावना बढ़ाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 


Introduction: Fertile Window क्या है? (What Is Fertile Window?)


हर महीने में कुछ दिन ऐसे होते है जब प्रेगनेंसी के chance सबसे ज्यादा होते है। इन्हे fertile window कहते है। जब महिला के गर्भधारण (Conception) करने की possibility सबसे अधिक होती है तो उस दिनों की अवधि को Fertile Window Menstrual Cycle कहते है। सामान्य तौर पर इसे Ovulation से पहले 5 दिनों और Ovulation के दिन को मिलाकर लगभग 6 दिनों की अवधि माना जाता है।  

आपके मासिक धर्म चक्र यानी मेंस्ट्रुअल साइकिल (menstrual cycle ) का सिर्फ़ 5 से 6 दिन का समय होता है जब egg और sperm का मिलना संभव होता है। बहुत सी महिलाएँ सोचती हैं कि पीरियड के 14वें दिन ही ओवुलेशन होता है। लेकिन यह बात हर महिला पर लागू नहीं होती। अगर आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल छोटी हो या लंबी है तो Fertile Window भी बदल सकती है।  

महिला के reproductive tract में sperm लगभग 3-5 दिनों तक ही जीवित रह सकते है। Ovary से Release होने वाला Egg लगभग 12-24 घंटे तक fertilization के योग्य रहता है। यही इस समय के अंदर ही sperm और egg मिल जाए तो fertilization होने की संभावना हो सकती है। 

उदाहरण के लिए, यदि किसी महिला का Ovulation उसके Menstrual Cycle के 14वें दिन होता है, तो उसके अनुमानित Fertile Days 9वें से 14वें दिन तक हो सकते हैं। इसका अर्थ है कि Pregnancy के लिए केवल Ovulation वाले दिन ही महत्वपूर्ण नहीं होते, बल्कि उससे पहले के कुछ दिन भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

Fertile Window Meaning in Hindi: Fertile Window का हिंदी में अर्थ है गर्भधारण की सबसे अनुकूल अवधि या प्रजनन के लिए उपयुक्त दिन। यह समझना जरूरी है कि Fertile Window में संबंध बनाने से Pregnancy की संभावना बढ़ सकती है, लेकिन हर Cycle में Pregnancy होना निश्चित नहीं है। 


पीरियड साइकिल के हिसाब से फर्टाइल दिन कौन से हैं?


पीरियड साइकिल के अनुसार Fertile Days यानी गर्भधारण की संभावना वाले दिन महिला के Ovulation के समय पर निर्भर करते हैं। आमतौर पर Ovulation अगले Period की शुरुआत से लगभग 14 दिन पहले होता है। Ovulation से पहले के 5 दिन और Ovulation वाले दिन को मिलाकर Fertile Window लगभग 6 दिनों की होती है।

उदाहरण के लिए, यदि किसी महिला का Menstrual Cycle 28 दिनों का है, तो उसका Ovulation लगभग 14वें दिन हो सकता है। ऐसे में 9वें से 14वें दिन तक Fertile Window मानी जा सकती है।

अलग-अलग Period Cycles में Fertile Days

Period Cycleअनुमानित Ovulation DayFertile Days
26 Days12वां दिन7–12वां दिन
28 Days14वां दिन9–14वां दिन
30 Days16वां दिन11–16वां दिन
32 Days18वां दिन13–18वां दिन
35 Days21वां दिन16–21वां दिन

अपने Fertile Days कैसे पहचानें?

  • अपने Period की पहली तारीख को Cycle का Day 1 मानें।
  • पिछले कुछ महीनों के Menstrual Cycle की लंबाई note करें।
  • अगले Period से लगभग 14 दिन पीछे की तारीख को अनुमानित Ovulation Day मानें।
  • Ovulation से पहले के 5 दिनों को भी Fertile Window में शामिल करें।
  • Cervical Mucus में पारदर्शी और खिंचाव वाले Discharge जैसे बदलावों पर ध्यान दें।

ध्यान दें: ये सभी तारीखें अनुमानित हैं। हर महिला का Ovulation एक ही दिन नहीं होता। PCOS, Irregular Periods, Stress और Hormonal Changes के कारण Fertile Days बदल सकते हैं। इसलिए केवल Calendar Method पर निर्भर न रहें। Ovulation Predictor Kit और जरूरत पड़ने पर Gynecologist की सलाह लें।

Remember: Pregnancy की संभावना Ovulation से पहले के 2 दिनों और Ovulation वाले दिन विशेष रूप से अधिक होती है।


Ovulation और Fertile Window में क्या अंतर है?


कई महिलाएं Ovulation और Fertile Window को एक ही समझती हैं, लेकिन दोनों में अंतर है। Ovulation एक प्रक्रिया है, जबकि Fertile Window एक समय अवधि है।

आधारOvulationFertile Window
अर्थOvary से Mature Egg Release होनाPregnancy की संभावना वाले दिन
अवधिEgg Release की प्रक्रियालगभग 6 दिन
समयCycle के बीच के आसपास, लेकिन बदल सकता हैOvulation से पहले के 5 दिन और Ovulation का दिन
महत्वEgg Release होनाSperm और Egg के मिलने की संभावना
Pregnancy की संभावनाOvulation के आसपास अधिकFertile Window के दौरान रहती है

उदाहरण के लिए, अगर Ovulation 14वें दिन होता है, तो Fertile Window लगभग 9वें से 14वें दिन तक हो सकती है। Ovulation की प्रक्रिया, इसके Symptoms और Ovulation Kit के बारे में विस्तार से जानने के लिए 

हमारा पिछला लेख पढ़ें: Ovulation क्या है? Pregnancy Plan करने के लिए Fertile Days कैसे Calculate करें?


Body कैसे बताती है कि Fertile Window आ गई?


महिला का शरीर Ovulation के आसपास कुछ प्राकृतिक बदलाव दिखाता है, जिनकी सहायता से Fertile Window यानी गर्भधारण की संभावना वाले दिनों का अनुमान लगाया जा सकता है। ये changes मुख्य रूप से Estrogen और अन्य Reproductive Hormones में होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण होते हैं। हालांकि, हर महिला में ये सिग्नल एक जैसे नहीं होते।

1. Vaginal Discharge में changes

Fertile Window के दौरान Cervical Mucus यानी Vaginal Discharge साफ, पारदर्शी, चिकना और खिंचने वाला हो सकता है। यह कच्चे अंडे के सफेद भाग जैसा दिखाई देता है। ऐसा Discharge Sperm को आगे बढ़ने में मदद करता है।

2. पेट के निचले हिस्से में हल्का दर्द (Pelvic Pain)

कुछ महिलाओं को Ovulation के आसपास पेट के निचले हिस्से में हल्का दर्द महसूस होता है। इसे Mittelschmerz या Ovulation Pain कहते हैं। यह दर्द कभी पेट के दाईं तो कभी बाईं तरफ हो सकता है। पेट के एक साइड में हल्का दर्द होता है। इसे मिट्टेलस्मेरज़ (Mittelschmerz) या मिड-साइकिल पेन कहते हैं।

3. Sexual इच्छा में बदलाव

Ovulation के आसपास कुछ महिलाओं की Sexual Desire यानी संबंध बनाने की इच्छा बढ़ सकती है। यह Hormonal Changes से जुड़ा हो सकता है।

4. Breast में Sensitivity

कुछ महिलाओं को Ovulation के आसपास या उसके बाद Breast में हल्का भारीपन, दर्द या sensation महसूस हो सकती है। हालांकि, यह Fertile Window का निश्चित सिग्नल नहीं है। कुछ महिलाओं को ओवुलेशन के दिनों में तबीयत अच्छी लगती है और फ्रेश फील होता है। 

5. Basal Body Temperature में changes

Ovulation के बाद Progesterone Hormone के बढ़ने से शरीर के आराम के समय का तापमान (Basal Body Temperature) थोड़ा increase हो सकता है। रोज सुबह तापमान record करने से Ovulation होने का अनुमान लगाने में मदद मिलती है। ओवुलेशन के बाद बेसल बॉडी टेम्परेचर (Basal Body Temperature) यानी BBT लगभग 0.2 से 0.5 डिग्री बढ़ जाता है। इसे नापने के लिए BBT थर्मोमीटर चाहिए होता है।

6. Cervical Position में बदलाव

Ovulation के आसपास Cervix थोड़ा ऊपर, नरम और खुला हुआ महसूस हो सकता है। हालांकि, इसे पहचानना हर महिला के लिए आसान नहीं होता।


Fertile Window को Track कैसे कर सकते है?


फर्टाइल विंडो को पहचानने के कई methods हैं। यदि आप एक से ज़्यादा एक साथ इस्तेमाल करें तो रिज़ल्ट ज़्यादा सटीक आता है।

1. calendar method 

आप अपनी पिछले 6 महीने की menstrual cycle नोट कर लें। सबसे छोटी cycle में से 18 घटाएँ, यह fertile window का first day है। सबसे लंबी cycle में से 11 घटाएँ, यह last day है।

मान लीजिए छोटी cycle 26 दिन और लंबी 30 दिन की है। तो fertile window आठवें दिन(26-18) उन्नीसवें दिन (30-11) दिन तक होगी। यह अकेला method बहुत सटीक नहीं है, लेकिन इससे अंदाज़ा लगा सकते है।

2. ओवुलेशन किट या OPK (Ovulation Kit)

यह urine test है जो LH Surge को detect करता है। यदि यह positive (+) आए तो 24 से 36 घंटे में ovulation होगा। cycle के 10वें दिन से daily test करें जब तक positive(+)  न आ जाए।

3. BBT ट्रैकिंग

हर सुबह बिस्तर से उठने से पहले तापमान नापें। ओवुलेशन के बाद temperature थोड़ा बढ़ता है और पीरियड तक बढ़ा रहता है। 2 से 3 महीने का chart  बनाएँ तो pattern clear दिखने लगेगा।

BBT पर बढ़ा हुआ temperature ovulation के कारण दिखाई देता है, इसका मतलब है कि ओवुलेशन हो चुका है। इसीलिए BBT ट्रैकिंग और ओवुलेशन किट साथ में इस्तेमाल करें।

4. सर्विकल म्यूकस चेक करें

रोज़ म्यूकस पर ध्यान दें। Toilet paper, अंडरवियर या सीधे अपनी अँगुलियों से योनि मतलब वजाइना (Vegina) को छूकर आप म्यूकस चेक कर सकती हैं। अगर यह क्लियर, पतला और स्लिपरी है तो ओवुलेशन करीब है। जब गाढ़ा या ड्राई हो तो इसका मतलब है कि अभी फर्टाइल विंडो बंद है।

5. Fertility Apps

कई Apps periods की date के basis पर फर्टाइल दिनों का अंदाज़ा लगाते हैं। लेकिन इन पर पूरा भरोसा न करें। ये सिर्फ़ एस्टीमेट देते हैं। बॉडी के सिग्नल्स भी साथ में चेक करें।


Irregular Periods में फर्टाइल विंडो कैसे पहचानें?


यदि cycle हर महीने अलग-अलग दिनों की आती है, तो कैलेंडर मेथड काम नहीं करेगा। ऐसे में बॉडी के सिग्नल्स पर ज़्यादा ध्यान दें। फर्टाइल विंडो पहचानने का सबसे भरोसेमंद तरीका सर्विकल म्यूकस है। जब भी म्यूकस पतला और स्लिपरी हो जाये यही समय है सबसे सही है। वैसे तो ओवुलेशन किट भी फर्टाइल विंडो को जानने में मदद करती है, लेकिन यदि irregular period हैं तो इसे जल्दी शुरू करना होगा। पीरियड खत्म होने के 2 से 3 दिन बाद से ही टेस्ट करना शुरू करें।

यदि आपका irregular periods होता है तो आप इसे पढ़ सकते है: irregular periods

PCOS वाली महिलाओं में ओवुलेशन में देरी हो सकती है या कभी-कभी होता ही नहीं। ऐसे में डॉक्टर फॉलिक्युलर मॉनिटरिंग (Follicular Monitoring) करते हैं। इसमें TVS ultrasound से egg की growth tract की जाती है। इससे ओवुलेशन के सही समय का पता चलता है। thyroid की problem भी साइकिल को परेशान कर सकती है। पीरियड्स लगातार अनियमित हों तो थायराइड और हॉर्मोन टेस्ट ज़रूर करवाएँ।

इसे भी पढ़े : Thyroid and Periods: महिलाओं में थायरॉइड का पीरियड्स पर क्या असर पड़ता है? 


Fertile window miss हो जाए तो?


यदि किसी महीने फर्टाइल विंडो में संबंध नहीं हो पायें, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। अगले महीने फिर चांस आएगा। नेचुरल तरीके से प्रेगनेंसी होने में 6 महीने से 1 साल लग सकता है। हर महीने कंसीव करने के चांस लगभग 15 से 25 परसेंट होते हैं। इसलिए एक-दो महीने में रिज़ल्ट न मिले तो यह नॉर्मल है। लेकिन 35 साल से कम उम्र में 1 साल और 35 से ज़्यादा उम्र में 6 महीने try करने के बाद भी प्रेगनेंसी न हो, तो डॉक्टर से मिलें।


Foods That Increase Fertility in Females: Fertility के लिए क्या खाना चाहिए?


Pregnancy Plan करते समय Balanced Diet और Healthy Lifestyle महत्वपूर्ण होते हैं। शरीर को पर्याप्त Nutrition मिलने से Overall Health और Reproductive Health को Support मिल सकता है। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि कोई एक Food Ovulation को ठीक करने या Pregnancy की गारंटी देने का काम नहीं करता। Fertility के लिए भोजन में विभिन्न Nutrients शामिल करना बेहतर होता है।

1. हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, बथुआ और अन्य हरी सब्जियां Folate, Iron और अन्य Micronutrients का स्रोत हैं। Folate शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है। Pregnancy Plan करने वाली महिलाओं को Folic Acid Supplement के बारे में Doctor से सलाह लेनी चाहिए।

2. दालें और फलियां

मूंग दाल, मसूर दाल, चना, राजमा और अन्य फलियां Protein, Fiber और कई जरूरी Nutrients प्रदान करती हैं। इन्हें नियमित भोजन में शामिल किया जा सकता है।

3. Nuts और Seeds

बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज, तिल और अलसी में Healthy Fats, Protein और अन्य Nutrients होते हैं। इनका सेवन Balanced Diet के हिस्से के रूप में किया जा सकता है।

4. Fruits

संतरा, अमरूद, अनार, पपीता, सेब और अन्य मौसमी फल Vitamins, Minerals और Fiber देते हैं। अलग-अलग रंगों के फल और सब्जियां खाने से विविध Nutrients मिलते हैं।

5. Whole Grains

Oats, दलिया, brown rice और साबुत अनाज Fiber और Energy के अच्छे source हैं। ये Balanced Diet का हिस्सा बन सकते हैं।

6. दूध और Dairy Products

दूध, दही और पनीर से Protein और Calcium मिलता है। अगर आपको Dairy से परेशानी होती है, तो अन्य Calcium-rich Foods के option चुने जा सकते हैं।

7. Protein-rich Foods

अंडे, दालें, पनीर, मछली और अन्य Protein Sources शरीर के लिए जरूरी Amino Acids प्रदान करते हैं। शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के भोजन में Protein के अच्छे विकल्प मौजूद हैं।


Fertile Window से जुड़े Myth vs fact


Myth 1: हर महिला का Ovulation 14वें दिन होता है

Fact: Ovulation की तारीख Cycle Length और Hormonal Changes के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

Myth 2: Periods खत्म होते ही Pregnancy नहीं हो सकती

Fact: Short Menstrual Cycle या जल्दी Ovulation होने पर Periods के तुरंत बाद संबंध बनाने से भी Pregnancy संभव है।

Myth 3: Pregnancy केवल Ovulation वाले दिन होती है

Fact: Ovulation से पहले के 5 दिन भी Fertile Window में शामिल होते हैं।

Myth 4: Fertile Window Calculator हमेशा सही तारीख बताता है

Fact: Calculator केवल अनुमान देता है। वास्तविक Ovulation का समय अलग हो सकता है।

Myth 5: Irregular Periods में Pregnancy संभव नहीं है

Fact: Irregular Periods में भी Pregnancy संभव है, लेकिन Ovulation का अनुमान लगाना कठिन हो सकता है। PCOS या अन्य Hormonal Conditions के कारण Ovulation प्रभावित हो सकता है।


Conclusion


Fertile Window महिलाओं के Menstrual Cycle का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह वह समय होता है जब Pregnancy होने की संभावना रहती है। सामान्यतः इसमें Ovulation से पहले के 5 दिन और Ovulation का दिन शामिल होता है। What Is Fertile Window, Fertile Window Meaning और Fertile Window Calculator की मदद से महिलाएं अपने Fertile Days का अनुमान लगा सकती हैं। लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि हर महिला का Cycle अलग होता है और Ovulation की तारीख हर महीने बदल सकती है।

अगर आप Pregnancy Plan कर रही हैं, तो अपने Period Cycle को Track करें, Balanced Diet लें और Healthy Lifestyle अपनाएं। अगर Periods लगातार अनियमित हैं या Pregnancy Conceive करने में परेशानी हो रही है, तो Gynecologist से सलाह लेना बेहतर है।


Disclaimer 


यह लेख केवल महिलाओ के सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी प्रकार की Medical Diagnosis या Treatment का विकल्प नहीं है। Fertility, Ovulation या Menstrual Cycle से जुड़ी समस्या होने पर योग्य Gynecologist से सलाह लें।


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)


1. What Is Fertile Window?

Fertile Window Menstrual Cycle के वे दिन होते हैं जिनमें Pregnancy होने की संभावना रहती है। इसमें Ovulation से पहले के लगभग 5 दिन और Ovulation का दिन शामिल होता है।

2. Fertile Window Meaning क्या होता है?

Fertile Window का अर्थ है Menstrual Cycle की वह अवधि जब Sperm और Egg के मिलने और Fertilization होने की संभावना रहती है।

3. When Is the Fertile Window?

Fertile Window आमतौर पर Ovulation से पहले के 5 दिन और Ovulation के दिन होती है। इसका समय Menstrual Cycle और Ovulation के अनुसार बदलता है।

4. How to Calculate Fertile Window?

सबसे पहले अपने Menstrual Cycle की औसत Length पता करें। अगले Period से लगभग 14 दिन पीछे गिनकर संभावित Ovulation Day निकालें। इसके पहले के 5 दिन और Ovulation Day को Fertile Window माना जा सकता है।

5. क्या Fertile Window Calculator हमेशा सही होता है?

नहीं। Fertile Window Calculator केवल अनुमान देता है। Stress, Hormonal Changes और Irregular Periods के कारण Ovulation का समय बदल सकता है।


हमारी Women’s Health Series से जुड़े आर्टिकल पढ़े: https://www.healthpoints.in/category/health/womens-health/


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *