Abstract
हर महीने पीरियड्स के दौरान पेट में मरोड़ और दर्द होना आम बात है। लगभग आधी से ज़्यादा महिलाएं इस दर्द से गुज़रती हैं। कुछ को हल्का दर्द होता है जो एक-दो गोली से ठीक हो जाता है, कुछ को इतना तेज़ कि बिस्तर से उठना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मन में सवाल आता है कि Period Pain Relief के लिए क्या करें और पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए कौन-से तरीके वास्तव में मदद कर सकते हैं? यदि आप पीरियड्स में दर्द से राहत पाने के आसान और व्यावहारिक तरीके जानना चाहती हैं, तो इस Article में घर पर अपनाए जा सकने वाले उपायों, दवाओं से जुड़ी सावधानियों और उन स्थितियों के बारे में जानेंगी, जब डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है।
लेकिन यहाँ एक ज़रूरी बात है जो अक्सर ignore हो जाती है: हर पीरियड का दर्द एक जैसा नहीं होता। कुछ दर्द सामान्य है जो घरेलू उपायों से ठीक हो जाता है। लेकिन कुछ दर्द ऐसा है जो शरीर के अंदर किसी समस्या का लक्षण हो सकता है: जैसे एंडोमेट्रियोसिस, PCOS, या फाइब्रॉइड और इन समस्याओं का सीधा असर आगे चलकर गर्भधारण पर पड़ सकता है। इस Article में हम आपको बताएंगे कि period pain relief tips in hindi क्या हैं, कौन से घरेलू उपाय असरदार हैं, और सबसे ज़रूरी 8 तरीके जो बताते हैं कि आपका दर्द सामान्य नहीं है।
Period Stomach Pain सामान्य है?
यह दर्द आमतौर पर पीरियड शुरू होने के पहले दिन या एक दिन पहले से शुरू होता है और 2-3 दिन में कम हो जाता है। ज़्यादातर महिलाओं को दर्द पेट के निचले हिस्से में होता है। कुछ को कमर के निचले हिस्से में, जांघों में, या पूरे पेट में भारीपन महसूस होता है। पेट में दर्द के साथ में सिरदर्द, थकान, और मूड में बदलाव भी हो सकता है। और अधिक विस्तार से जानने के लिए हमारा Period Stomach Pain आर्टिकल को पढ़ सकते है।
दर्द के 5 लक्षण जिन्हे सामान्य नहीं समझना चाहिए
आपका period pain सामान्य है या आसामान्य यह जानना बहुत जरूरी होता है। कई महिलाए सालो तक सोचती है कि पीरियड्स में दर्द तो होता है है और उसकी तकलीफ भी सहन करती रहती है। लेकिन उन्हें बाद में पता चलता है कि उनके इस period pain की असली वजह एंडोमेट्रिओसिस या एडिनोमायोसिस थी।
- यदि आपका periods pain इतना ज्यादा हो रहा है कि आपको दवा भी खानी पड़ रही है और वह दवा भी आपको असर नहीं करती है और दर्द वापस आ जाता है, तो आपको जांच करवाने की जरूरत पड़ सकती है।
- सामान्य Period Pain केवल पीरियड के समय ही होता है। यदि यह दर्द महीने के बाकी दिनों में भी पेट के निचले हिस्से में दर्द या भारीपन बना रहता है, तो यह एंडोमेट्रियोसिस या PCOS का लक्षण हो सकता है।
- अगर पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय अंदर दर्द होता है, खासकर तब जब आप पीरियड के आसपास संबंध बनायें, तो यह एंडोमेट्रियोसिस का लक्षण हो सकता है।
- अगर पीरियड्स के दौरान हर 1-2 घंटे में पैड बदलना पड़े, या बड़े-बड़े खून के थक्के आएं, तो यह फाइब्रॉइड या एडिनोमायोसिस का लक्षण हो सकता है।
- सामान्य Period Pain समय के साथ एक जैसा रहता है या बच्चे होने के बाद कम हो जाता है। अगर आपका दर्द हर साल बढ़ता जा रहा है, तो यह प्रोग्रेसिव डिज़ीज़ का लक्षण है।
Period Pain से राहत पाने के 8 तरीके

1. गर्म सिकाई करें
पीरियड्स में दर्द होने पर गर्म पानी की सिकाई करना एक अच्छा तरीका है। पेट के निचले हिस्से पर हल्की सिकाई करने से मांसपेशियों को आराम महसूस हो सकता है। और ऐठन से होने वाली परेशानी कम हो सकती है। इसके लिए आप ये तरीके आपने सकते है:
- आप गर्म पानी का प्रयोग करके Hot Water Bag की मदद से पेट की सिकाई कर सकते है।
- पेट के निचले हिस्से या कमर पर आरामदायक गर्माहट दें।
- आवश्यकता के अनुसार बीच-बीच में आराम लें।
- गर्म पानी से नहाने से भी आराम महसूस हो सकता है।
बहुत गर्म पानी या heating pad को सीधे Skin पर न रखें। इससे जलने का risk हो सकता है। Heating pad लगाकर न सोएं। गर्म सिकाई का उद्देश्य दर्द को कम करने में मदद करना है, न कि किसी संभावित बीमारी का उपचार करना। यदि हर महीने दर्द इतना बढ़ जाता है कि काम करना मुश्किल हो, तो उसकी जांच कराना जरूरी है।
2. हल्की Exercise और Stretching करें
पीरियड्स के समय दर्द होने पर कई महिलाए सोचती है कि क्या इस समय चलना-फिरना या exercise करना सही है। इसका जवाब आपकी तबियत और दर्द की तीव्रता पर निर्भर करता है। यदि आप शारिक रूप से ठीक महसूस कर रही है, तो हल्की activity कर सकते है।
- 10-15 मिनट की आरामदायक walk करें।
- Gentle stretching करें
- हल्के योग आसन करें
- धीमी गति से सांस लेने और छोड़ने का practice करें
regular physical activity कुछ लोगो में menstrual pain को संभालने में मदद कर सकती है। हालांकि, दर्द के दौरान स्वयं को जबरदस्ती व्यायाम करने पर मजबूर न करें। यदि चक्कर आ रहे हो, बहुत कमजोरी हो रही हो या आसामान्य रूप से तेज दर्द हो रहा हो तो व्यायाम रोकें और आवश्यकता अनुसार medical सहायता लें। याद रखें, Period Pain Relief के लिए भारी workout करना जरूरी नहीं है। अपने शरीर की प्रतिक्रिया को समझना और उतनी ही गतिविधि करना बेहतर है, जितनी सहज लगे।
3. आराम और नींद को ignore न करें
पीरियड्स के समय में दर्द, थकान और बैचेनी के कारण नींद का pattern effect हो सकता है। पर्याप्त आराम न मिलने पर दिनभर की परेशानी संभालना और मुश्किल महसूस हो सकता है। बेहतर आराम के लिए कुछ आदतें अपनाएं:
- सोने और जागने का समय नियमित एक-जैसा रखें।
- सोने से पहले शांत माहौल बनाएं।
- आरामदायक स्थिति में लेटें और जरूरत हो तो तकिए का सहारा लें।
- दर्द के कारण नींद बार-बार टूटती है, तो उसे नोट करें।
यदि दर्द के कारण कई रातों तक नींद प्रभावित हो रही है या हर महीने पढ़ाई, ऑफिस और सामान्य activity रोकनी पड़ती हैं, तो डॉक्टर से बात करें। केवल सहते रहना जरूरी नहीं है।
4. Periods Diet क्या होना चाहिए?

पीरियड्स में कोई एक खास खाद्य पदार्थ दर्द को तुरंत ख़त्म कर देगा, इसका मजबूत प्रमाण नहीं है। फिर भी balanced diet, पर्याप्त तरल पदार्थ और regular भोजन की आदते इस समय शरीर की सामान्य जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। अपने भोजन में शामिल कर सकती है:
- दालें और फलियां: प्रोटीन और आयरन सहित जरूरी पोषक तत्वों के लिए।
- हरी पत्तेदार सब्जियां: आयरन और फोलेट जैसे पोषक तत्वों के लिए।
- फल और सब्जियां: फाइबर, विटामिन और खनिजों के लिए।
- साबुत अनाज और मेवे: संतुलित आहार का हिस्सा बनाने के लिए।
- पानी: शरीर की तरल जरूरतों को पूरा करने के लिए।
यदि पीरियड्स में ज्यादा Bleeding होता है, तो Iron की कमी का जोखिम बढ़ सकता है। लगातार थकान, कमजोरी या सांस फूलने जैसे लक्षण हों, तो डॉक्टर से जांच के बारे में पूछें। केवल भोजन या supplements के आधार पर खुद से किसी कमी का निदान न करें। कुछ लोगों को बहुत ज्यादा कैफीन लेने से बेचैनी या नींद की परेशानी महसूस हो सकती है। यदि ऐसा आपके साथ होता है, तो चाय-कॉफी की मात्रा और समय पर ध्यान दें। यह समझना जरूरी है कि खाना-पानी शरीर की सामान्य देखभाल का हिस्सा हैं, लेकिन ये तेज या लगातार बने रहने वाले दर्द के medical treatment का विकल्प नहीं हैं।
5. पेट की हल्की massage करें
कुछ लोगों को पेट के निचले हिस्से या कमर पर हल्की massage करने से आराम महसूस हो सकता है। आप चाहे तो आरामदायक स्थिति में बैठकर या लेटकर हलके हाथो से मालिश कर सकती है
ध्यान रखें:
- पेट पर बहुत ज्यादा दबाव न डाले
- यदि मालिश के दौरान ज्यादा दर्द बढ़ता है, तो तुरंत रोक दें।
- अचानक, एक तरफ या असामान्य रूप से तेज दर्द होने पर मालिश करके इंतजार न करें।
Massage हर व्यक्ति में समान असर नहीं करती। इसे एक वैकल्पिक comfort measure की तरह देखें, निश्चित उपचार की तरह नहीं।
6. Period Pain में Painkiller लेना सुरक्षित है या नहीं?
यदि घरेलु उपायों से पर्याप्त राहत नहीं मिलती, तो कुछ pain relief medicines पीरियड्स की ऐंठन कम करने में मदद कर सकती है। अन्य-अन्य दवाएं menstrual cramps में इस्तेमाल की जाती है। ये prostaglandins नामक रसायनों के प्रभाव को कम करती है, जो गर्भाशय के संकुचन और दर्द में भूमिका निभाते है। लेकिन हर दवा हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित नहीं होती। दवा लेने से पहले डॉक्टर या pharmacist से सलाह लें, खासकर यदि:
- आपको पेट में अल्सर या पहले से gastrointestinal bleeding की समस्या है।
- किडनी, लिवर या हृदय से जुड़ी बीमारी है।
- आप blood thinner या अन्य नियमित दवाएं लेती हैं।
- आपको aspirin या NSAIDs से एलर्जी रही है।
- आपको कुछ प्रकार के asthma की समस्या है।
- गर्भावस्था की संभावना है या आप गर्भधारण की कोशिश कर रही हैं।
दवा के पैकेट या डॉक्टर के निर्देशों के अनुसार ही इसका इस्तेमाल करें। दो NSAID दवाओं को एक साथ न लें और दर्द कम न होने पर अपनी तरफ से खुराक न बढ़ाएं। यदि दर्द हर महीने बहुत तेज होता है या दवा से भी राहत नहीं मिलती, तो केवल दूसरी painkiller आजमाने के बजाय दर्द का कारण समझना जरूरी है।
7. Period Pain के दौरान अपने दिन को Manage कैसे करें?
कभी-कभी पीरियड्स में दर्द के साथ सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि घर, पढ़ाई या ऑफिस के काम कैसे पूरे किए जाएं। ऐसे समय में अपनी जरूरतों के अनुसार दिनचर्या को थोड़ा आसान बनाया जा सकता है। कुछ उपयोगी तरीके:
- जरूरी सामान, जैसे सैनिटरी पैड या अन्य menstrual product, पहले से तैयार रखें।
- यदि संभव हो, तो काम के बीच छोटे breaks लें।
- गर्म सिकाई के लिए व्यवस्था रखें।
- अपनी सुविधा के अनुसार हल्का भोजन और पानी उपलब्ध रखें।
- जरूरत पड़ने पर परिवार या भरोसेमंद व्यक्ति से मदद मांगें।
पीरियड्स में आराम करना आलस नहीं है। लेकिन हर महीने दर्द के कारण जरूरी काम छोड़ने पड़ रहे हैं, तो इसे सामान्य मानकर ignore न करें। लगातार परेशानी के लिए डॉक्टर से सलाह लेना सही कदम है। मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई और सही menstrual products चुनने की जानकारी के लिए आप Women’s Health category में मौजूद संबंधित लेख भी पढ़ सकती हैं।
कब Period Pain Relief के लिए डॉक्टर से मिलना चाहिए?
हर बार पीरियड्स में normal cramps होना गंभीर समस्या का संकेत नहीं है। फिर भी कुछ स्थितियों में चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी होता है। डॉक्टर से Appointment लें यदि:
- दर्द पहले की तुलना में धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
- दर्द के कारण स्कूल, ऑफिस, नींद या रोज के काम प्रभावित होते हैं।
- घरेलू उपायों और उचित दवा के बाद भी पर्याप्त राहत नहीं मिलती।
- पीरियड्स के बीच भी pelvic pain होता है।
- पीरियड्स के साथ असामान्य या बहुत ज्यादा Bleeding होता है।
- पेशाब या मल त्याग के समय दर्द होता है।
- पहले दर्द कम था, लेकिन अब हर महीने अधिक परेशानी होने लगी है।
अचानक बहुत तेज पेट या pelvic pain, बेहोशी, बहुत अधिक Bleeding, बुखार के साथ गंभीर दर्द या गर्भावस्था की संभावना के साथ दर्द होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें। इन लक्षणों का मतलब हमेशा कोई गंभीर बीमारी होना नहीं है। लेकिन इनकी सही वजह जानने के लिए जांच जरूरी हो सकती है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर आपके लक्षणों, मासिक चक्र और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर आगे की जांच या उपचार सुझा सकते हैं।
योग और व्यायाम (Period Pain Relief Yoga Poses)

पीरियड्स के दौरान हल्का योग और व्यायाम न केवल दर्द को कम करता है, बल्कि शरीर में रक्त प्रवाह को भी बेहतर बनाता है। सही तरीके से किए गए योगासन और stretching movement शरीर को relax करते हैं और hormonal balance बनाए रखने में मदद करते हैं। यह एक natural और safe तरीका है जिससे बिना दवाइयों के भी राहत मिल सकती है। आइए, देखते हैं कुछ योगासन period pain relief tips:
- Child pose (Balasana): कमर और पेट के निचले हिस्से में तनाव कम करता है।
- cat-cow stretch (Marjaryasana-Bitilasana): पीठ और pelvic area में blood flow बढ़ाता है।
- Butterfly pose (Baddha Konasana): pelvic muscles को relax करता है।
- Bridge Pose (Setu Bandhasana): थकान कम करता है और मूड बेहतर बनाता है।
- धीमी walking: शरीर को active रखती है और दर्द में आराम देती है।
- Deep Breathing और Meditation: तनाव घटाता है और शरीर को शांत करता है।
Conclusion
Period Pain Relief के लिए सबसे आवश्यक है कि आप अपने शरीर की जरूरतों को समझें और दर्द को संभालने के लिए Safe Options चुनें। गर्म सिकाई, हल्की physical activity, पर्याप्त नींद और balanced diet कुछ लोगों को पीरियड्स के दिनों में अधिक आराम महसूस करने में मदद कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर उचित दवा भी राहत का विकल्प हो सकती है, लेकिन उसका चुनाव अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार करना चाहिए।
याद रखें, हर महिला का Periods experience अलग होता है। किसी दूसरी महिला को जिस उपाय से आराम मिलता है, आवश्यक नहीं कि वही आपके लिए भी उतना प्रभावी हो। यदि दर्द हर महीने आपकी पढ़ाई, नौकरी, नींद या सामान्य जीवन को प्रभावित कर रहा है, तो इसे चुपचाप सहने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें। पीरियड्स के दर्द को सहना आपकी मजबूरी नहीं है। सही जानकारी, सुरक्षित self-care और समय पर medical advice से आप अपने मासिक धर्म के दिनों को बेहतर तरीके से संभाल सकती हैं।
Medical Disclaimer
यह article सामान्य स्वास्थ्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। यह डॉक्टर की सलाह, जांच या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी भी दवा या supplements का इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार Health expert से सलाह लें। तेज या असामान्य दर्द और अन्य परेशानियों को ignore न करें।
FAQs
1. पीरियड्स के दर्द से तुरंत राहत कैसे पाएं?
पेट के निचले हिस्से पर सुरक्षित गर्म सिकाई, आरामदायक स्थिति में लेटना और जरूरत के अनुसार हल्की activity आजमा सकती हैं। बहुत तेज या असामान्य दर्द होने पर medical advice लें।
2. क्या गर्म पानी की बोतल से Period Pain कम होता है?
गर्म सिकाई कुछ लोगों में menstrual cramps को कम करने में मदद कर सकती है। बोतल को तौलिये में लपेटें और बहुत गर्म temperature से बचें।
3. क्या पीरियड्स में चलना या exercise करना सही है?
यदि आप सहज महसूस करती हैं, तो हल्की walk और gentle stretching मददगार हो सकती है। दर्द, चक्कर या कमजोरी बढ़ने पर activity रोक दें।
4. Period Pain में कौन-सी दवा ली जा सकती है?
Ibuprofen या naproxen जैसी दवाएं menstrual cramps में इस्तेमाल होती हैं, लेकिन वे सभी के लिए सुरक्षित नहीं हैं। अपनी स्वास्थ्य स्थिति और दूसरी दवाओं को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर या pharmacist से सलाह लें।
5. क्या पीरियड्स में दर्द होना सामान्य है?
हल्की या मध्यम ऐंठन आम है, लेकिन बहुत तेज दर्द, लगातार बढ़ती परेशानी या रोजमर्रा के काम प्रभावित करने वाले दर्द को ignore नहीं करना चाहिए।
6. क्या खाने-पीने से Period Pain कम हो सकता है?
Balanced diet और पर्याप्त पानी सामान्य स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हैं। हालांकि, कोई एक खाद्य पदार्थ पीरियड्स के दर्द को तुरंत खत्म कर देगा, ऐसा मानने के लिए पर्याप्त प्रमाण नहीं हैं।
7. अगर Painkiller लेने के बाद भी दर्द रहे तो क्या करें?
अपनी तरफ से खुराक न बढ़ाएं या कई दवाएं साथ न लें। डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि लगातार दर्द के पीछे कोई अन्य कारण हो सकता है।
हमारी Women’s Health Series से जुड़े आर्टिकल पढ़े: https://www.healthpoints.in/category/health/womens-health/

Riya Asati is an assistant professor and JRF-qualified researcher with 3+ years of experience in research-based content writing. Her expertise includes healthcare, medical, wellness, and education. She focuses on presenting health information in a clear, accurate, evidence-informed, and easy-to-understand manner. Through her writing, she aims to help readers understand important health topics and make informed decisions about their well-being.





One thought on “Period Pain Relief Tips in Hindi || पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के 8 तरीके”