Abstract
Thyroid & Periods का आपस में क्या संबंध है। क्या आपका पीरियड्स हमेशा समय पर आता है या फिर कभी समय से पहले या कभी बहुत ज्यादा देर से आते है। पीरियड्स bleeding कभी तो बहुत ज्यादा होती या कभी बहुत कम होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते है और उनमे से एक Thyroid की समस्या भी हो सकती है। Thyroid & Periods का आपस में गहरा संबंध है।
Thyroid gland ऐसे hormones बनाती है जो शरीर के metabolism के साथ-साथ menstrual cycle और reproductive health को भी प्रभावित करते है। जब thyroid gland जरूरत से कम hormones बनाती है तो इस condition को hypothyroidism कहते है। वही, आवश्यकता से ज्यादा hormones बनने पर इसे Hyperthyroidism कहा जाता है। दोनों ही conditions में periods के pattern में changes दिखाई दे सकता है।
महिलाओं में thyroid की समस्या होने पर periods, irregular periods, heavy periods या हलके हो सकते है। कुछ मामलो में कई महीनो तक periods नहीं आते। इसके आलावा थकान, weight चंगेस, बालो का झड़ना, ठंडी या गर्मी ज्यादा महसूस होना और mood changes जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते है। हम इस लेख में समझेंगे कि क्या thyroid के कारण periods प्रभावित होते है, Hypothyroidism और Hyperthyroidism में मासिक धारण कैसे बदलता है। Thyroid and Periods Spotting का संबंध क्या है और कौन-से test किए जाते है और thyroid irregular periods treatment कैसे किया जाता है।
Thyroid Gland क्या है और महिलाओ के शरीर में इसका क्या use है ?
Thyroid एक gland है, जो छोटी तितली के आकर की होती है। यह गर्दन के सामने वाले हिस्से में स्थिति होती है। यह gland Thyroid hormones बनाती है, जो शरीर की कई आवश्यक process को नियंत्रित करने में मदद करती है।
मुख्य रूप से दो hormones बनाती है:
- T3 (Triiodothyronine): यह शरीर की energy use करने की process और metabolism को प्रभावित करता है।
- T4 (Thyroxine): यह thyroid gland द्वारा बनने वाला प्रमुख hormone है जो शरीर की आवश्यकता के अनुसार T3 में change हो सकता है। इन hormones का level control रखने में दिमाग की pituitary Gland की भी अहम् भूमिका होती है। Pituitary gland TSH (Thyroid Stimulating Hormone) बनाती है, जो thyroid gland को hormones बनाने का सिग्नल देता है।
महिलाओ के शरीर में thyroid hormones का balance कई process के लिए जरूरी है जैसे:
- शरीर के temperature को control करना।
- Heart rate और digestion को effect करना
- Reproductive hormones के साथ मिलकर menstrual cycle को balance रखने में मदद करना।
- Ovulation और fertility से संबंधित processes को effect करना।
इसलिए thyroid hormones का level सामान्य से कम या ज्यादा होने पर महिलाओ की menstrual health में changes आ सकते है।
Hypothyroidism में Periods क्यों प्रभावित होता है ?
वह situation है जिसमे thyroid gland शरीर की आवश्यकता के अनुकूल पर्याप्त मात्रा में thyroid hormones नहीं बना पाती है। इससे शरीर की कई process slow हो सकती है। महिलाओ में Hypothyroidism प्रभाव मासिक धर्म पर भी पड़ सकता है। कुछ महिलाओं को periods में अधिक bleeding या किसी को सामान्य से कम bleeding देखने को मिल सकती है। कुछ महिलाओं में periods irregular की परेशानी देखने को मिलती या फिर menstrual cycle में देरी हो सकती है।
Hypothyroidism में periods से जुड़े संभावित बदलाव:
Heavy Menstrual Bleeding: Periods के दौरान bleeding सामान्य से ज्यादा हो सकती है या लंबे समय तक चल सकती है।
- Irregular Periods: Menstrual cycle की timing बदल सकती है और periods नियमित अंतराल पर नहीं आते।
- Delayed Periods: Periods आने में सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है।
- Missed Periods: कुछ मामलों में periods कई महीनों तक नहीं आते।
- Fertility पर असर: Thyroid hormones का असंतुलन ovulation को प्रभावित कर सकता है, जिससे pregnancy में परेशानी हो सकती है।
Hypothyroidism में कुछ महिलाओं के शरीर में Prolactin hormone का स्तर भी बढ़ सकता है। Prolactin का अधिक स्तर ovulation को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, हर महिला में ऐसा होना जरूरी नहीं है।
Hyperthyroidism में Periods कैसे बदलते हैं?
Thyroid gland जरूरत से ज्यादा thyroid hormones बनाती है। इससे शरीर का metabolism और कई शारीरिक प्रक्रियाएं तेज हो सकती हैं। इस स्थिति में महिलाओं के periods सामान्य से हल्के या कम बार आ सकते हैं। कुछ महिलाओं में menstrual cycle अनियमित हो जाती है और कभी-कभी periods रुक भी सकते हैं।
Hyperthyroidism में दिखाई देने वाले संभावित menstrual changes:
- Periods में bleeding कम होना।
- Periods का अंतराल बढ़ जाना।
- Menstrual cycle irregular होना।
- Periods का कई महीनों तक नहीं आना।
- Ovulation प्रभावित होना।
Hypothyroidism और Hyperthyroidism दोनों ही menstrual health को प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन इनका प्रभाव हर महिला में अलग हो सकता है।
Thyroid and Periods Spotting: क्या Thyroid से Spotting हो सकती है?
Periods के बीच में Normal bleeding या कुछ बूंदें दिखाई देना Spotting कहलाता है। कुछ महिलाओं को menstrual cycle के बीच में, periods आने से पहले या periods खत्म होने के बाद spotting हो सकती है। Thyroid hormones का imbalance menstrual cycle को प्रभावित कर सकता है, इसलिए thyroid की समस्या होने पर bleeding pattern में बदलाव संभव है। हालांकि, हर spotting का कारण thyroid नहीं होता। Spotting के दूसरे संभावित कारण भी हो सकते हैं:
- Hormonal fluctuations।
- Ovulation के समय हल्की bleeding।
- PCOS
- Hormonal contraceptive pills का उपयोग।
- Uterine fibroids या polyps।
- Vaginal या cervical infection।
- Pregnancy से जुड़ी bleeding।
अगर spotting बार-बार हो रही है, bleeding बढ़ रही है या इसके साथ पेट के निचले हिस्से में दर्द, चक्कर या कमजोरी महसूस होती है, तो gynecologist से सलाह लें। Pregnancy की संभावना होने पर pregnancy test भी जरूरी हो सकता है। ध्यान रखें कि लगातार या असामान्य bleeding को केवल thyroid की समस्या मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
Thyroid Symptoms: महिलाओं में थायरॉइड के लक्षण क्या हैं?
महिलाओं में Thyroid Symptoms इस बात पर depend करते हैं कि thyroid gland कम hormones बना रही है या ज्यादा। कई बार शुरुआती लक्षण हल्के होते हैं और धीरे-धीरे बढ़ते हैं।
Symptoms of Thyroid in Female: Hypothyroidism के लक्षण
जब thyroid gland पर्याप्त hormones नहीं बनाती, तो शरीर की कई प्रक्रियाएं धीमी हो सकती हैं। इसके सामान्य लक्षण हैं:
- थकान और कमजोरी: पर्याप्त आराम करने के बाद भी थकान महसूस होना।
- वजन बढ़ना: खानपान में बड़े बदलाव के बिना वजन बढ़ सकता है।
- ठंड ज्यादा लगना: दूसरे लोगों की तुलना में ज्यादा ठंड महसूस होना।
- बाल झड़ना: बाल रूखे, पतले या कमजोर हो सकते हैं।
- Dry Skin: त्वचा रूखी और बेजान महसूस हो सकती है।
- Constipation: कब्ज की समस्या हो सकती है।
- Mood Changes: उदासी, low mood या ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है।
- Heavy या Irregular Periods: Menstrual bleeding ज्यादा या periods अनियमित हो सकते हैं।
Hyperthyroidism के लक्षण
जब thyroid gland जरूरत से ज्यादा hormones बनाती है, तो शरीर की कई प्रक्रियाएं तेज हो सकती हैं। इसके संभावित लक्षण हैं:
- वजन कम होना: सामान्य या अधिक भोजन करने के बावजूद वजन कम हो सकता है।
- Heart Rate बढ़ना: दिल की धड़कन तेज या अनियमित महसूस हो सकती है।
- घबराहट और बेचैनी: बिना स्पष्ट कारण के nervousness या irritability हो सकती है।
- ज्यादा पसीना आना: गर्मी ज्यादा महसूस होना और पसीना बढ़ना।
- नींद की परेशानी: रात में नींद आने या सोते रहने में परेशानी।
- हाथ कांपना: हाथों में हल्का tremor महसूस होना।
- बार-बार मल त्याग: Bowel movements सामान्य से ज्यादा हो सकते हैं।
- हल्के या कम Periods: Menstrual bleeding कम हो सकती है या periods कम बार आ सकते हैं।
इनमें से कोई एक लक्षण होने का मतलब यह नहीं है कि आपको thyroid disease है। सही कारण जानने के लिए डॉक्टर की सलाह और जरूरत के अनुसार जांच जरूरी है।
Thyroid के कारण Irregular Periods क्यों होते हैं?
Menstrual cycle केवल reproductive hormones पर निर्भर नहीं करती। इसमें Thyroid, Pituitary Gland और Ovaries के बीच होने वाला hormonal coordination भी महत्वपूर्ण होता है। जब thyroid hormones का स्तर imbalance होता है, तो यह reproductive hormone regulation और ovulation को प्रभावित कर सकता है। इसके कुछ संभावित तरीके हैं:
1. Reproductive Hormones का संतुलन प्रभावित होना
Thyroid hormones और reproductive hormones एक-दूसरे से connect होते हैं। Thyroid function में बदलाव होने पर estrogen और progesterone से जुड़ी process प्रभावित हो सकती हैं। इससे menstrual cycle में बदलाव आ सकता है।
2. Ovulation प्रभावित होना
Ovulation वह process है जिसमें ovary से egg release होता है। Thyroid की problem होने पर कुछ महिलाओं में ovulation नियमित रूप से नहीं हो पाता। इससे periods की timing बदल सकती है और pregnancy की possibility भी प्रभावित हो सकती है।
3. Prolactin Hormone का बढ़ना
कुछ मामलों में Hypothyroidism के कारण Prolactin hormone का level बढ़ सकता है। Prolactin अधिक होने पर ovulation प्रभावित हो सकता है और irregular periods हो सकते हैं।
4. Menstrual Cycle का change होना
Hormonal regulation effect होने के कारण periods का अंतराल, bleeding की मात्रा और duration बदल सकता है। इसलिए लगातार irregular periods होने पर केवल lifestyle या stress को कारण मानने के बजाय thyroid के साथ other possible reasons की जांच करानी चाहिए।
Thyroid की जांच कैसे होती है?
Thyroid की problem की पुष्टि केवल symptoms देखकर नहीं की जा सकती। इसके लिए डॉक्टर आपकी medical history, शारीरिक जांच और आवश्यकता के अनुसार blood tests की advice देते हैं।
1. TSH Test
TSH यानी Thyroid Stimulating Hormone test से पता लगाने में मदद मिलती है कि thyroid gland ठीक तरह से काम कर रही है या नहीं। TSH का बढ़ा हुआ स्तर अक्सर Hypothyroidism की ओर संकेत कर सकता है। TSH का कम स्तर अक्सर Hyperthyroidism की ओर संकेत कर सकता है। हालांकि, TSH की रिपोर्ट को अकेले देखकर diagnosis नहीं किया जाता। डॉक्टर अन्य test results और symptoms के साथ इसकी व्याख्या करते हैं।
2. Free T4 Test
Free T4 test से खून में उपलब्ध Thyroxine hormone के स्तर की जांच की जाती है। इससे thyroid function को समझने में मदद मिलती है।
3. T3 Test
कुछ मामलों में डॉक्टर T3 test भी लिख सकते हैं, खासकर जब Hyperthyroidism की आशंका हो।
4. Thyroid Antibody Test
अगर डॉक्टर को autoimmune thyroid disease जैसे Hashimoto’s disease या Graves’ disease का संदेह हो, तो thyroid antibody tests की सलाह दी जा सकती है। हर महिला को ये सभी tests करवाने की जरूरत नहीं होती। कौन-सी जांच जरूरी है, यह symptoms और medical history के आधार पर डॉक्टर तय करते हैं।
Thyroid Irregular Periods Treatment: इलाज कैसे किया जाता है?
Thyroid के कारण Irregular periods हो रहे हैं, तो इलाज का मुख्य उद्देश्य thyroid hormone levels को सामान्य करने और menstrual changes के other reasons को पहचानने का होता है। Treatment इस बात पर depend करता है कि महिला को Hypothyroidism है या Hyperthyroidism।
Hypothyroidism का Treatment
Hypothyroidism में thyroid gland पर्याप्त hormones नहीं बना पाती। इसके treatment के लिए डॉक्टर आमतौर पर Levothyroxine नाम की thyroid hormone medicine prescribe कर सकते हैं। यह दवा शरीर में thyroid hormone की कमी को पूरा करने में मदद करती है।
इलाज के दौरान ध्यान रखने वाली बातें:
- दवा डॉक्टर द्वारा बताई गई dose में ही लें।
- दवा को अपनी मर्जी से बंद न करें।
- नियमित रूप से TSH और जरूरत के अनुसार अन्य tests करवाएं।
Iron और Calcium supplements जैसी कुछ चीजें Levothyroxine के absorption को प्रभावित कर सकती हैं। इन्हें दवा से कितने अंतर पर लेना है, इसके लिए डॉक्टर की सलाह लें। Pregnancy होने या plan करने पर डॉक्टर को जरूर बताएं, क्योंकि दवा की dose में बदलाव की जरूरत पड़ सकती है। जब thyroid levels बेहतर तरीके से नियंत्रित होते हैं, तो कुछ महिलाओं में periods भी धीरे-धीरे नियमित हो सकते हैं। हालांकि, हर महिला में ऐसा होना जरूरी नहीं है और दूसरी वजहों की जांच भी आवश्यक हो सकती है।
Hyperthyroidism का Treatment
Hyperthyroidism में thyroid gland जरूरत से ज्यादा hormones बनाती है। इसका इलाज बीमारी के कारण, hormone levels, उम्र और अन्य health conditions पर निर्भर करता है।
Periods की समस्या का अलग से Evaluation
कई बार thyroid levels सामान्य होने के बाद भी periods irregular रह सकते हैं। ऐसा PCOS, uterine fibroids, prolactin imbalance, pregnancy या अन्य gynecological conditions के कारण हो सकता है। इसलिए अगर thyroid treatment के बावजूद periods की समस्या बनी रहती है, तो gynecologist से जांच करवाना जरूरी है।
Thyroid और Menstrual Health को बेहतर रखने के लिए क्या करें?
Thyroid disease का उपचार केवल खानपान या home remedies से नहीं किया जा सकता। हालांकि, कुछ healthy habits overall health और treatment management में मदद कर सकती हैं।
1. Balanced Diet लें
अपने भोजन में दालें, हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दूध या अन्य calcium-rich foods और पर्याप्त protein शामिल करें। Iodine thyroid hormone production के लिए आवश्यक है, लेकिन iodine supplements बिना डॉक्टर की सलाह के मत लें।
2. दवाएं नियमित लें
अगर डॉक्टर ने thyroid medicine prescribe की है, तो उसे निर्धारित तरीके से लें। दवा की dose खुद से कम या ज्यादा न करें।
3. पर्याप्त नींद लें
रोजाना पर्याप्त और नियमित नींद लेने का प्रयास कीजिए। नींद की कमी थकान और mood पर प्रभाव डाल सकती है।
4. Physical Activity करें
अपनी क्षमता और Health के अनुसार walking, yoga या दूसरी physical activities को routine में सम्मिलित करें। Exercise overall health के लिए फायदेमंद है, लेकिन यह thyroid medicine का option नहीं है।
5. Periods का Record रखें
अपने menstrual cycle की तारीख, bleeding की मात्रा, duration और spotting को नोट करें। इससे डॉक्टर को समस्या समझने में मदद मिल सकती है।
6. नियमित Follow-up करवाएं
Thyroid treatment के दौरान डॉक्टर की सलाह के अनुसार TSH और अन्य जरूरी tests करवाते रहें। इससे यह समझने में मदद मिलती है कि treatment सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं।
Conclusion
Thyroid and Periods का संबंध महिलाओं की menstrual और reproductive health के लिए जरूरी है। Thyroid gland से बनने वाले hormones का level कम या ज्यादा होने पर periods irregular, heavy या हल्के हो सकते हैं। कुछ महिलाओं में spotting, missed periods और ovulation से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं।
Hypothyroidism और Hyperthyroidism दोनों का menstrual cycle पर अलग-अलग प्रभाव हो सकता है। इसलिए periods में लगातार बदलाव होने पर केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें। सही diagnosis के लिए डॉक्टर से सलाह लें और आवश्यकता के अनुसार TSH, Free T4 या अन्य tests करवाएं। समय पर पहचान और उचित treatment से thyroid levels को control रखने में मदद मिल सकती है। अपनी menstrual health में होने वाले बदलावों को ignore न करें और आवश्यकता पड़ने पर gynecologist या endocrinologist से संपर्क करें।
Disclaimer
यह लेख केवल सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता और शैक्षणिक जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी डॉक्टर की सलाह, जांच या उपचार का विकल्प नहीं है। Thyroid disease, irregular periods या असामान्य bleeding की स्थिति में योग्य gynecologist या endocrinologist से परामर्श लें। किसी भी दवा या supplement को डॉक्टर की सलाह के बिना शुरू या बंद न करें।
हमारी Women’s Health Series से जुड़े आर्टिकल पढ़े: https://www.healthpoints.in/category/health/womens-health/

Riya Asati is an assistant professor and JRF-qualified researcher with 3+ years of experience in research-based content writing. Her expertise includes healthcare, medical, wellness, and education. She focuses on presenting health information in a clear, accurate, evidence-informed, and easy-to-understand manner. Through her writing, she aims to help readers understand important health topics and make informed decisions about their well-being.




