Abstract
Periods में changes, PCOS, Mood Swings, bloating और constipation जैसी problems महिलाओ में काफी common है। लेकिन क्या इन सभी symptoms के बीच connection है ? पिछले कुल वर्ष में researchers ने Gut Health, hormones और women health के बारे में काफी ध्यान दिया है। article में हम समझेंगे कि Periods, PCOS में gut microbiome की क्या भूमिका है और diet तथा lifestyle से Gut Health कैसे support किया जा सकता है। Periods, PCOS और mood swings का क्या connection है।
हमारी Gut Health Series में अब तक हमने Gut Health को कई पहलुओं से समझा है। हमने जाना कि Gut Health क्या है, stress का पेट पर क्या असर होता है, गैस आखिर बनती कैसे है, खाली पेट चाय को लेकर क्या सच है और Gut को healthy रखने के लिए कैसी diet बेहतर हो सकती है।
अगर आपने हमारी series के पिछले articles पढ़े हैं, तो आपको यह भी समझ आया होगा कि Gut केवल digestion तक सीमित नहीं है। Gut का connection immune system, metabolism और पूरे शरीर की health से जुड़ा हुआ है। अब इसी कहानी को थोड़ा आगे बढ़ाते हैं।
Introduction
जब भी हम Gut Health की बात करते है, तो दिमाग में सिर्फ gas, constipation, bloating या digestion आता है। लेकिन Gut का काम सिर्फ खाना को पचाना ही न यही है। हमारी intestine में trillions of microorganisms रहते है। इन्हे collectively Gut Microbiome कहते है। ये आपस में biological processes से जुड़े हुए रहते है। hormones के कारण यह महिलाओ के लिए और भी interesting हो सकती है। आइए जानते है कि क्या Gut Health hormonal और metabolic health को support करने वाले कई factors में से एक हो सकती है? चलो जानते है आखिर ये सब कैसे होता है।
Periods के दौरान Gut Health में क्या बदलाव आते है ?

कुछ महिलाओ में Periods के समय सिर्फ cramps या bleeding ही नहीं होती।
इसके साथ में :
- Bloating
- Gas
- Constipation
- Loose motion
- Nausea
- पेट भारी लगना
- Appetite में बदलाव
- Mood changes
जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती है। 2024 के एक बड़े study analysis में 32,000 से अधिक participants और 33,000 से अधिक menstrual cycles के data को देखा गया। इसका एक कारण menstrual cycle के दौरान होने वाले hormonal changes हो सकते है। Hormones gastrointestinal system की movement पर sensitivity को prabhavit कर सकते है। इसलिए कुछ महिलाओ को period से पहले constipation या bloating ज्यादा महसूस हो सकती है, जबकि कुछ को loose stools हो सकते है। यह जरूरी नहीं कि हर बार इसका मतलब खराब Gut ही हो। कई बार यह menstrual cycle का normal physiological response भी हो सकता है।
Gut Health और hormones का connection ?
यह इस पूरे topic का एक important हिस्सा है। Gut Microbiome और Hormones के बीच एक two-way relationship हो सकता है। अर्थात hormones Gut को effect कर सकते है।
Gut Microbiome और Estrogen connection
Gut Microbiome में मौजूद कुछ bacteria estrogen metabolism में भूमिका निभा सकते है। इसलिए Gut bacteria ऐसे enzymes बनाते है, जो estrogen के metabolism और उसके “enterohepatic circulation” को influence कर सकते है। इसलिए gut microbiome में होने वाले बदलाव estrogen की availability को प्रभावित करने वाले factors में से एक हो सकते है।
Hormones और Gut
यह one-way relationship नहीं है। महिलाओ की health को समझते समय “gut health को hormonal health” का ही हिस्सा माना जा रहा है। हालाँकि, जरूरी नहीं की किसी एक gut bacteria की कमी या ज्यादा होने से ही hormonal imbalance निश्चित रूप से हो जाएगा।
PCOS हो जाना

PCOS यानी कि Polycystic Ovary Syndrome एक complex endocrine और metabolic condition है। इसमें periods अनियमित हो सकते है, ovulation प्रभावित हो सकता है और androgen levels बढ़ सकते है। इसके आलावा PCOS के साथ insulin resistance, weight-related concerns और psychological symptoms भी जुड़े हो सकते है।
2023 की international evidence based PCOS guideline PCOS को केवल reproductive problem नहीं मानती है। इसमें metabolic health, psychological wellbeing भी PCOS की कहानी का हिस्सा हो सकता है? PCOS वाली महिलाओ में gut microbiome composition में कुछ अंतर देखे गए है। लेकिन सभी studies में एक जैसा microbiome pattern नहीं मिला है। 2025 की systematic review में 29 studies का analysis किया गया। Review में PCOS और microbiome के बीच associations मिले, लेकिन microbial diversity और specific bacteria के results studies के बीच consistent नहीं थे। इसलिए सही conclusion यह है: PCOS और Gut Microbiome के बीच connection की संभावना है, लेकिन Gut Dysbiosis को PCOS का अकेला या निश्चित कारण नहीं कहा जा सकता।
Gut health खराब से Period का अनियमित हो जाना
आज के समय में यह common समस्या है। Gut Health और menstrual health के बीच संबंध हो सकता है। irregular periods के कई कारण हो सकते है।
संभावित कारण :
- PCOS
- Pregnancy
- Thyroid disorders
- Significant weight changes
- Excessive exercise
- Stress
- Perimenopause
- कुछ medications
- अन्य hormonal conditions
शामिल हो सकते है। इस वजह से केवल Gut health को blame करना सही नहीं है। यदि आपके periods लगातार ही अनियमित हो गए है, तो बहुत ज्यादा bleeding होती है, या कई महीनो तक periods नहीं आते, तो medical evaluation जरूरी है।
PCOS में Insulin Resistance और Gut Health का Connection
PCOS सिर्फ periods की ही परेशानी नहीं है। इसमें metabolic health भी अहम् है। कई महिलाओ में insulin resistance देखने को मिल सकती है। हालाँकि हर women with PCOS में insulin resistance जरूरी नहीं होती। Gut Microbiome और metabolic health के बीच relationship पर खोज चल रही है। कुछ studies में gut-derived metabolites और insulin-related pathways के बीच association देखा गया है। 2025 की एक systematic review और meta-analysis में PCOS वाली महिलाओ में probiotic या symbiotic और कुछ gut-derived metabolite-focused interventions से insulin-related और कुछ hormonal markers में improvement report हुई। हालांकि evidence की certainly अलग-अलग outcomes के लिए अलग थी और researchers ने larger trials की जरूरत बताई। इसलिए इसका मतलब यह नहीं है कि probiotics PCOS को cure कर देते है।
Gut Health और PCOS के लिए किन food को कम करे?
किसी एक food को खराब कहना सही नहीं है फिर भी overall healthy diet के लिए highly processed foods को कम करना useful हो सकता है।
जैसे:
- बहुत ज्यादा तला-भुना हुआ खाना
- बहुत ज्यादा sugary drinks
- Frequently consumed deep-fried foods
- Highly processed packaged foods
- Excess added sugar
- बहुत ज्यादा refined carbohydrates
इसके बजाय whole और minimally processed foods पर focus किया जा सकता है। ध्यान रखे कि PCOS के लिए कोई एक megical diet नहीं है।
क्या PCOS में Probiotics लेना जरूरी है ?
ये अधिकतर महिलाओ का आम सवाल रहता है। बाजार में कई products को “hormone balance”, “PCOS cure” या “gut detox” जैसे claims के साथ promote किया जाता है। लेकिन हर एक महिला को probiotics लेने की जरूरत नहीं होती है। Probiotics का effect strain-specific हो सकता है। Market में कई products को “hormone balance”, “PCOS cure” या “gut detox” जैसे claims के साथ promote किया जाता है। क्या हर एक Probiotics लेना safe है। हर probiotic product का result same नहीं होता है। PCOS management के लिए evidence-based guideline lifestyle, psychological wellbeing और appropriate medical treatment पर जोर देती है। इसलिए सिर्फ supplement खरीद लेना solution नहीं है।
सुझाव:
- Balanced diet
- Adequate fiber
- Physical activity
- Good sleep
- Stress management
- Healthy weight management where appropriate
- Medical treatment when needed
क्या Gut Health सही होने से PCOS ठीक हो सकता है?
नहीं, ऐसा दावा नहीं कर सकते है। PCOS एक जटिल endocrine-metabolic condition है। Gut Health इसका एक possible research area है, लेकिन यह सिद्ध नहीं हुआ है कि केवल Gut Health improve करने से PCOS खत्म हो जाता है। 2023 international guideline PCOS के management में evidence-based medical care, lifestyle और emotional wellbeing को महत्वपूर्ण मानती है। इसलिए यदि किसी women को PCOS है, तो सिर्फ probiotics, detox drinks या restrictive diets पर depend करना सही approach नहीं है। Gut-friendly lifestyle को overall PCOS management का supportive part माना जा सकता है।
Mood Swings और Gut Health का connection क्या है ?
Periods के आसपास mood changes होना बहुत आम बात है। किसी को irritability होती है। किसी को low mood या emotional sensitivity महसूस होती है। यहाँ Gut-Brain Axis interesting हो जाता है। Gut और brain के बीच communication कई pathways से होती है। इसमें nervous system, immune signals, hormones और microbial metabolites जैसे factors सम्मिलित हो सकते है। किसी को irritability होती है। हमारी previous Gut Health Series में हमने stress और gut के relationship को detail में समझाया है। Stress होने पर digestion क्यों बदल सकता है और brain-gut connection कैसे काम करता है, इसे आप उस article में detail में पढ़ सकते हैं।इसलिए mood और gut symptoms को हमेशा completely separate देखना जरूरी नहीं है।
Periods से पहले Bloating और Mood Changes एक साथ क्यों ?
bloating होना बहुत आम समस्या है। इसके साथ ही mood changes भी हो सकते है। 2024 के menstrual-cycle study में GI symptoms और mood symptoms के बीच association पाया गया। Study में यह भी दिखाया कि premenstrual phase में GI symptoms ज्यादा report हुए। इसका यह कारण नहीं है की bloating ही mood swings का कारण है।
क्या Estrogen और Gut microbiome एक-दूसरे को प्रभावित करते है?
Estrogen और Gut Microbiome का relationship women health research का एक interesting area है। Gut bacteria estrogen metabolism में शामिल enzymes को influence कर सकते है। इसी तरह estrogen status gut microbiome के साथ associated हो सकता है। हालांकि, recent systematic review में postmenopausal और hypoestrogenic women के बीच gut microbiome के major bacterial groups में consistent differences नहीं मिले। खोजकर्ता ने high heterogeneity और limited evidence की वजह से caution की सलाह दी।
महिलाओ के लिए Gut Health बेहतर रखने के लिए क्या खाना चाहिए?

Gut Health को support करने के लिए सबसे practical approach है variety और fiber-rich foods को diet में शामिल करना चाहिए। आप अपनी daily diet में इन foods को शामिल कर सकती है:
सब्जियां
हरी सब्जियां, गाजर, beans, लौकी, भिंडी और अन्य मौसमी सब्जियां diet में variety बढ़ा सकती हैं।
फल
सेब, अमरूद, सब्जियां, पपीता, berries और अन्य मौसमी फल fiber और micronutrients provide कर सकते हैं।
Whole grains
Oats, whole wheat, millets और अन्य minimally processed grains useful options हो सकते हैं।
Pulses और legumes
दाल, चना, राजमा और अन्य legumes fiber और plant protein provide करते हैं।
Nuts और seeds
अखरोट, बादाम, flaxseeds और अन्य seeds balanced diet का हिस्सा हो सकते हैं।
Fermented foods
कुछ fermented foods में beneficial microorganisms हो सकते हैं। हालांकि हर fermented food probiotic treatment नहीं होता।
Gut Health और Women’s Health: symptoms
अगर आपको बार-बार :
- Bloating
- गैस
- Constipation
- Diarrhea
- Stomach Pain
- Period-related digestive symptoms
- अनियमित periods
- Unexplained weight changes
- Excessive fatigue
- Mood changes
जैसे symptoms होते है, तो उन्हें सिर्फ “Gut Problem” या “Hormonal Problem” मान लेना सही नहीं। symptoms का pattern महत्वपूर्ण है।
उदहारण के लिए:
- क्या symptoms periods से पहले बढ़ते है?
- क्या constipation लगातार रहता है?
- क्या periods कई महीनों से irregular हैं?
- क्या साथ में acne, unwanted facial hair या significant weight changes भी हैं?
ऐसी information doctor को diagnosis समझने में मदद कर सकती है।
Stress, Gut health और Periods का connection
Stress इस पूरी कहानी का एक और important भाग है। जब हम लगातार stress में ही रहते है, तो brain और digestive system के बीच communication बदल सकती है।
इससे कुछ लोगो में symptoms:
- Appetite change
- Bloating
- Constipation
- Loose stools
- Abdominal discomfort
जैसी problems बढ़ सकती हैं। Stress menstrual symptoms और mood को भी प्रभावित कर सकता है। हमारी Gut Health Series के Brain-Gut Connection article में इस relationship को detail में explain किया गया है। इसलिए Gut Health, Stress और Women’s Health को अलग-अलग boxes में देखना हमेशा सही नहीं होता।
Gut health के लिए 7 Habits अपनाए
- अपने भोजन में रोज अलग-अलग plant foods खाए: Diet में variety रखें।
- Fiber धीरे-धीरे बढाए: Fruits, vegetables, legumes और whole grains को शामिल करें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिए: अगर आप fiber की मात्रा बढ़ा रहे है तो पानी भी ज्यादा पीना चाहिए।
- Regular physical activity करें: रोज movement overall metabolic health के लिए useful है।
- नींद उचित मात्रा में ले: कम सोना, appetite, stress और overall wellbeing को प्रभावित कर सकती है।
- Stress management पर ध्यान दे: Walking, breathing exercise, relaxation या hobbies मदद कर सकती है।
- बिना जरूरत restrictive diet ना ही ले: “PCOS cure diet” या “hormone detox” जैसे extreme claims से सावधान रहें।
आपको Doctor से कब मिलना चाहिए?
Gut health पर ध्यान देना अच्छी बात है। लेकिन कुछ symptoms को ignore नहीं करना चाहिए।
Doctor से consult करे यदि :
- Periods लगातार irregular हैं
- कई महीनों तक period नहीं आता
- बहुत ज्यादा bleeding होती है
- Period pain अचानक बहुत बढ़ गया है
- Severe या persistent abdominal pain है
- लगातार constipation या diarrhea है
- Stool में blood आता है
- Unexplained weight loss हो रहा है
- PCOS के symptoms लगातार बने हुए हैं
- Mood symptoms daily life को significantly affect कर रहे हैं
PCOS का diagnosis केवल symptoms देखकर नहीं किया जाना चाहिए। Proper medical evaluation जरूरी होती है। International PCOS guideline भी diagnosis और management को evidence-based assessment के साथ करने पर जोर देती है।
Conclusion
Gut microbiome hormones के metabolism, immune signaling और metabolic pathways से interact कर सकता है। Estrogen और gut microbiome के बीच relationship पर research जारी है। इसी तरह PCOS में microbiome alterations और gut-derived metabolites को लेकर भी studies बढ़ रही हैं। Periods के आसपास bloating, constipation और mood changes भी common हो सकते हैं। Recent research में GI और mood symptoms के बीच association देखा गया है। लेकिन सबसे important बात यह है कि हर hormonal या menstrual problem को Gut Health की समस्या न मानें।
अगर periods irregular हैं, PCOS के symptoms हैं या mood changes लगातार परेशान कर रहे हैं, तो proper medical evaluation जरूरी है। वहीं दूसरी तरफ, balanced diet, fiber-rich foods, regular movement, adequate sleep और stress management जैसी habits Gut Health और overall wellbeing को support कर सकती हैं। इसलिए Gut Health को किसी magic cure की तरह नहीं, बल्कि women’s overall health का एक important part समझना ज्यादा सही है।
Disclaimer
यह लेख केवल सामान्य स्वास्थ्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी तरह से medical advice, diagnosis या treatment का विकल्प नहीं है। Gut Health, Hormones, Periods और PCOS के बीच संबंधों पर शोध जारी है और हर व्यक्ति में इसका प्रभाव अलग हो सकता है। किसी भी प्रकार के hormonal imbalance, अनियमित पीरियड्स या लगातार बने रहने वाले लक्षणों के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श लें। Probiotics, supplements या किसी विशेष diet को अपनाने से पहले डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह लें।

Riya Asati is an assistant professor and JRF-qualified researcher with 3+ years of experience in research-based content writing. Her expertise includes healthcare, medical, wellness, and educational content. She focuses on presenting health information in a clear, accurate, evidence-informed, and easy-to-understand manner. Through her writing, she aims to help readers understand important health topics and make informed decisions about their well-being.




