Gut Health और Skin: Pimples से Wrinkles तक क्या है Connection?

Abstract

हमने अपनी Gut Health Series में अभी तक Gut Health की basic समझ से लेकर Stress, Gas, खाली पेट चाय, Gut Diet और weight Gain तक इसके अलग अलग पहलुओं को समझा है। अब आगे बढ़ते हुए जानते है की Gut Health हमारी Skin पर क्या असर डालती है।

आपने महसूस किया होगा जब अचानक से face पर pimples निकलने लगे, skin रूखी हुई हो जाये या फिर उम्र से पहले ही fine lines नज़र आने लगे, तो हमारा ध्यान सबसे पहले skincare products पर जाता है। सबसे पहले हम सोचते है कही हमारा face wash खराब तो नहीं और हम face wash बदलते है, cream बदलते है, सीरम का use करने लगते है और यह तक कि घरेलु नुस्खों पर पहुंच जाते है।

Introduction

हमारे शरीर में अंदर क्या चल रहा है, हम खाना कैसा खाते है, हम कितनी मात्रा में नींद लेते है, कितना stress लेते है पर हमारी आंतो का स्वस्थ्य कैसा है। इन सभी को ध्यान रखते हुए शरीर की overall health पर असर पड़ता है। इसी वजह से पिछले कुछ वर्ष में वैज्ञानिको का ध्यान Gut Health और skin के संबंध पर भी गया है। हमारी आंतो में रहने वाले कई microorganisms केवल खाना पचने में ही मदद नहीं करते बल्कि वे शरीर की immunity, metabolisms और inflammation जैसी प्रक्रियाओं से भी जुड़े होते है वही दूसरे तरह skin की अपनी एक microbial community होती है जो skin को natural protection देती है। अत: Gut और Skin के बीच के इस communication को सामान्य तौर पर Gut-Skin Axis कहा जाता है।

लेकिन यहाँ एक बात शुरुआत में ही साफ़ समझना जरूरी है कि हर pimple का कारण खराब gut नहीं होता।  Acne, Skin ageing और अन्य Skin की परेशानी के पीछे कई अन्य कारण होते है जैसी कि: Hormones, genetics, धुप, lifestyle, खराब खान-पान, skincare, stress आदि। तो आइए फिर हम Gut Health का Skin से connection आखिर क्या है इसे हम आसान भाषा में समझते है।

Gut-Skin Axis

हमारी Skin शरीर का सबसे बढ़ा बाहरी अंग है। यह हमें धुप, धुल, microorganisms वातावरण में मौजूद कई बाहरी चीज़ो से बचाने में मदद करती है। लेकिन Skin केवल एक protective covering नहीं है। यह शरीर के अंदर चलने वाली कई प्रक्रियाओं से भी प्रभावित होती है। यही कारण है कि जब शरीर में कोई बदलाव होता है तो कभी-कभी उसका असर skin पर भी देखने को मिल सकता है।

आपके लगातार stress करने पर skin problems बढ़ सकती है। नींद खराब होने पर skin tired और dullness दिखाई पड़ सकती है। इसी तरह से  nutrition में कमी होने पर skin health प्रभावित हो सकती है।

आइए Gut और Skin के बीच इस connection को समझते है।

हमारी intestine में बहुत सारे microorganisms मौजूद होते है इनको gut microbiome कहते है।  इनमे अलग-अलग तरह के bacterial microorganisms शामिल होते है। इनका काम केवल भोजन को पचाने तक सीमित नहीं है। Gut Microbiome शरीर की immune system और metabolism से जुडी कई processes में मुख्य भूमिका निभाते है। जब हम खाना खाते है, तो उसका कुछ हिस्सा gut bacteria द्वारा भी process किया जाता है। इस process से कुछ ऐसे पदार्थ बनते है जो शरीर के अलग–अलग हिस्सों  biological signals के रूप में काम कर सकते है

अब सोचिए: Gut-Immune system — शरीर के अंदर होने वाली प्रक्रियाएं — Skin

यही broad connection Gut Skin Axis की concept को समझने में मदद करता है इसका यह मतलब नहीं की Gut में कोई परेशानी हुई है और तुरंत चेहरे पर pimple आ गया। शरीर में होने वाली प्रक्रियाएं इससे कही ज्यादा Complex है। लेकिन आप अगर gut microbiome, diet, immune response और inflammation के बीच लगातार बदलाव होते है, तो Skin हेल्थ पर भी संभावित असर हो सकता है। इसी connection पर research लगातार आगे बढ़ रही है।

Gut में रहने वाले अच्छे Bacteria Skin के लिए क्यों जरूरी ?

हम अक्सर bacteria शब्द सुनकर केवल बिमारी के बारे में सोचने लगते है। लेकिन हमारे शरीर में रहने वाले सभी bacteria harmful नहीं होते है। हमारी intestine में बहुत से ऐसे microorganisms रहते है जो normal body functions में सहयोग देते है। इनको अधिकांश helpful या beneficial bacteria के रूप में समझाया जाता है।

Gut bacteria शरीर में क्या काम करते ?

हमारे खाने के कुछ components को process करने में मदद करते है। खासकर dietary fiber जैसे  components gut bacteria के लिए महत्वपूर्ण होते है। कुछ bacteria fiber को फरमेंट करके short-chain fatty acids जैसे compounds बनाते है। ये compounds gut की health और immune regulation जैसी प्रक्रियाओं से जुड़े हुए है।

Microbiome और immune system का connection भी बहुत महत्वपूर्ण है। शरीर की immunity को यह तह करना होता है की किस चीज़ के विरूद्ध response देना है और किसके प्रति tolerence बनाये रखना है। इस पूरी process में gut का वातावरण अहम् भूमिका अदा करता है। अब यही किसी कारण से gut microbiome की composition बदल जाती है, तो इस balance में भी बदलाव हो सकता है। इसे हम आसान उदाहरण से समझ सकते है।

मान लीजिए किसी शहर में अलग-अलग तरह के लोग रहते है और हर व्यक्ति की अपनी भूमिका है।  अगर अचानक से उस शहर की population का balance बहुत बदल जाता है तो पूरे शहर के काम करने के तरिके पर प्रभाव पड़ सकता है।  Gut Microbiome के साथ भी कुछ हद तक ऐसा ही समझा जा सकता है। लेकिन इसे यह मान लेना की “एक bacteria कम हुआ और skin खराब हो गई” सही नहीं होगा। Gut Microbiome बहुत complex होता है और हर व्यक्ति का microbiome अलग हो सकता है। इसलिए पूरे system को देखना ज्यादा जरूरी है।

Pimples और Acne का Gut Health से क्या connection है ?

चेहरे पर pimples निकलना सबसे आम skin concerns में से एक है। खासकर teenagers और young adults में acne काफी आम है, लेकिन यह adulthood में भी हो सकता है।

Acne को केवल गंदगी या खराब skincare का परिणाम समझना सही नहीं है। Acne के development में skin में बनने वाला oil, dead skin cells, hair follicles, hormones, inflammation, genetics और skin पर मौजूद microorganisms जैसे कई factors भूमिका निभाते है।

खाना, digestion और pimples के बीच संबंध

हम जो भी खाना कहते है,उनका असर gut microbiome पर पड़ सकता है। वही diet और acne के बीच भी research उपस्थित है। कुछ dietary patterns acne की severity से जुड़े पाए गए है, हालांकि हर व्यक्ति का response अलग हो सकता है। इसका मतलब यह नहीं कि कोई एक food खाने से निश्चित रूप से pimple निकल जायगा। Acne की कहानी कई factors से मिलकर बनती है तो इसे इस तरह से समझ सके है : Diet + Hormones + Skin Oil + Genetics + Skin Microorganisms + Inflammation + Lifestyle

इन सभी के बीच interaction acne कप प्रभावित कर सकता है। Gut Health इस बड़ी कहानी का एक हिस्सा हो सकता है। इसलिए Acne होने के पीछे gut को खराब कह देना सही नहीं है। इसी तरह केवल probiotics या किसी particular food को acne का उपचार मन्ना सही नहीं है

Gut Health बिगड़ने पर Skin में होने वाले बदलाव

बिगड़ने पर Skin में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते है। सबसे पहले यह समझने के लिए आपको inflammation को समझना जरूरी है। Inflammation शरीर की एक natural protective response है। जब skin को irritation महसूस होती है तो immune system response कर सकता है। लेकिन शरीर में inflammatory processes का balance बिगड़ने पर कई health problems में भूमिका हो सकती है।

Gut microbiome immune system के साथ हुआ हुआ है इसलिए gut में होने वाले बदलाव immune responses को प्रभावित कर सकते है।  यही कारण है की वैज्ञानिक gut microbiome और inflammatory skin conditions के बीच connection पर research कर रहे है। कुछ studies में gut microbiome और acne, atopic dermatitis, psoriasis और rosacea जैसी skin conditions के बीच associations की जांच की गई है।

लेकिन यहाँ फिर वही जरूरी बात आती है की : Association का अर्थ direct cause ही नहीं होता है बल्कि अगर दो  चीज़े एक साथ दिखाई देती है तो इसका मतलब यह जरूरी यही कि एक ने दूसरी को पैदा किया है। Skin की natural protection पर क्या असर पड़ सकता है ?

हमारी skin के ऊपर एक protective barrier होता है। यह skin में moisture बनाये रखने और बाहरी irritants से protection देने में मदद करता है। अगर skin barrier weak हो जाती है तो रूखापन, irritation और sensitivity जैसी समस्या बढ़ सकती है।

Healthy Diet + Healthy Lifestyle + Appropriate Skincare इन सभी का अपना महत्व है।

Wrinkles और समय से पहले Ageing?

अब आते है उस हिस्से पर जिसे लेकर आपको सबसे ज्यादा curiosity रहती है : Wrinkles

जब चेहरे पर fine lines दिखाई देने लगती है तो बहुत से लोग उसे केवल skincare में कमी मानते है। लेकिन skin ageing एक natural process है। हमारी उम्र बढ़ने के साथ-साथ skin के structure में बदलाव आने लगते है। collagen और elastin जैसे proteins की मात्रा और quality में बदलाव हो सकते है। इसके कारण धीरे-धीरे fine lines और wrinkles दिखाई देने लगती है। लेकिन ageing की speed हर व्यक्ति में अलग होती है। इस सबके पीछे कई factors हो सकते है :

  • उम्र
  • genetics
  • लम्बे समय तक धुप में रहना
  • smoking
  • pollution
  • nutrition
  • sleep
  • stress
  • lifestyle
  • oxidative stress

Gut microbiome, inflammation, metabolisms और oxidative stress बीच संभावित connection को लेकर research चल रही है। कुछ लोगो का यह कहना है कि gut microbiome में होने वाले बदलाव skin ageing की processes को किस तरह प्रभावित कर सकते है।

लेकिन अभी इसे इस तरह कहना सही नहीं है कि:  “खराब Gut Health से wrinkles हो जाती है ”  सही तरीके से देखें तो Gut Health और Skin ageing के बीच संभावित biological connection है, लेकिन wrinkles को केवल gut health से explain नहीं किया जा सकता।

उम्र बढ़ने के साथ Skin होने होने वाले बदलाव

पहला तो हमारी उम्र बढ़ने के साथ-साथ natural ageing होती है। दूसरी बाहरी factors से होने काली ageing, जिसमे UV exposure, smoking, pollution और हमारी lifestyle की भूमिका हो सकती है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति को अपने wrinkles को कम करना है तो केवल gut health पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं होगा। उसे sunscreen, healthy diet, adequate sleep, smoking से बचाव और appropriate skincare जैसी चीजो पर ध्यान देना चाहिए।

आपकी थाली कैसी हो skin और Gut के लिए

  • रोज के खाने में फल हरी सब्जिया, दाले, साबुत अनाज, nuts और seeds जैसे अलग-अलग पौष्टिक foods शामिल करे। इससे diet में fiber और जरूरी nutrients की variety बढ़ती है।
  • Gut bacteria के लिए Fiber-rich foods उपयोगी हो सकते है। Gut bacteria कुछ fibers को ferment करके ऐसे compounds बनाते है जो gut और शरीर की दूसरी processes में भूमिका निभाते है।
  • बहुत ज्यादा processed food, surgery foods और refined foods को हर दिन की diet का बड़ा हिस्सा बनाने से बचना बेहतर है। इसके बजाय घर का balanced और कम processed भोजन प्राथमिकता दे।
  • Skin पर gut health के लिए पूरी diet की quality और variety जरूरी है।  केवल एक superfood खाने से स्किन अचानक clear नहीं हो जाती है।
  • दाल, चना, राजमा और दूसरी legumes को अपनी diet में शामिल करना fiber और plant-based nutrients बढ़ने का अच्छा तरीका हो सकता है
  • मौसमी फल और सब्जिया अलग-अलग रंगो में खाने की कोशिश करे, ताकि शरीरी को अलग-अलग nutrients मिल सके।
  • Nuts और seeds को सीमित मात्रा में diet का हिस्सा बनाया जा सकता है ये कोई जरूरी nutrients और healthy fats provide करते है।
  • fiber की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाए। अचानक बहुत ज्यादा fiber लेने से कुछ लोगो को gas या bloating की समस्या हो सकती है
  • पर्याप्त मात्रा में पानी और fluids लेना भी जरूरी है, खासकर जब diet में fiber की मात्रा बढ़ाई।
  • पर्याप्त पानी और fluids लेना भी जरूरी है, खासकर जब diet में fiber की मात्रा बढ़ाई जा रही हो।

रोजमर्रा की आदतो में क्या बदले Gut Health और Skin को सही रखने के लिए

Gut Health और Skin Health को बेहतर रखने के लिए किसी Skin Product पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है बल्कि रोज की lifestyle में छोटे-छोटे practical changes किए जाए जो लम्बे समय तक maintain किए जा सके। सबसे पहले अपनी diet में variety बढ़ाए।  शरीर को कई तरह के nutrients और fiber की जरूरत पड़ती है इसलिए फल, सब्जियां, दाल, साबुत अनाज, nuts और Seeds जैसे अलग-अलग foods शामिल करे।   अगर आपकी diet में fiber कम है, तो उसे अचानक बहुत ज्यादा न बढ़ाए बल्कि आराम-आराम से बढ़ाए और पर्याप्त पानी भी ले।

ज्यादा Processed और highly refined foods को अपनी रोज की diet का हिस्सा न बनने दे।  इसका मतलब यह नहीं की आपको हर पसंदीदा food पूरी तरह छोड़ना है। overall diet pattern ज्यादा महत्वपूर्ण है। नींद और स्ट्रेस को ignore मत करे। हमारी Gut और Brain के बीच भी communication होता है, जिसे हम हमेसा Gut-Brain Connection के रूप में समझ सकते है। इसलिए लगातार stress और खराब mood, sleep को ही नहीं, बल्कि हमारे digestion और overall wellbeing को भी प्रभावित कर सकते है। Physical activity को अपनी routine का अहम् हिस्सा बनाए। Regular movement overall metabolic health और wellbeing के लिए उपयोगी है।

और अंत में skin की बाहरी care भी उतनी ही जरूरी है।  Gentle  cleansing, जरूरत के अनुसार moisturizer और धुप से protection जैसी basic skincare habits को Gut Health का replacement नहीं,बल्कि healthy Skin routine का हिस्सा समझना चाहिए। सबसे मुख्य बात है कि Gut और Skin दोनों के लिए कोई overnight solution नहीं है। छोटे लेकिन लगातार lifestyle changes लम्बे समय में ज्यादा practical approach हो सकते है।

Gut Health और Skin की पूरी कहानी : सच और Myth ?

Gut Health और Skin के बीच connection पर research निश्चित रूप से interesting है। लेकिन internet पर इस topic को लेकर कई ऐसे claims भी दिखाते है जो science से ज्यादा बड़े होते है। इसी वजह से हमें facts और myths के बीच फ़र्क़ समझना बहुत जरूरी है।

क्या Gut को सही रखने से Skin अपने आप सही हो जाएगी ?

नहीं।  Gut Health को सही करना Overall health के लिए अच्छा habit हो सकता है, लेकिन इससे यह guarantee तो नहीं दे सकते है कि सभी के pimples, Acne, Pigmentation या wrinkles अपने आप ख़त्म हो जाएंगे। Acne में hormones, genetics, skin oil, blocked pores और inflammation जैसे कई factors सम्मिलित होते है।  Wrinkles में ageing, UV exposure, genetics और lifestyle का अहम् जरूरी है। इसलिए Gut Health को skin health का एक भाग समझिए, पूरा उपचार नहीं।

Gut Detox क्यों आवश्यक है?

वर्तमान समय में Gut Detox के नाम पर तरह-तरह के कई Products और diets promote किए जाते है। लेकिन ऐसा मानना जरूरी नहीं है कि हमारे शरीर को रोज किसी न किसी खास detox drink की आवश्यकता है। आप जानते होंगे कि हमारे शरीर में liver और kidneys जैसी organs waste और harmful substances को process और remove करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। यदि कोई detox diet ज्यादा ही restrictive है, तो वह उल्टा nutritional deficiency या unhealthy eating pattern को बढ़ावा दे सकती है। इसी वजह से भी “7-day skin detox” या “gut cleanse” को आँख बंद करके फॉलो करने से पहले उसके evidence देख लेना चाहिए जो बहुत जरूरी है।

Skin Problem होने पर Doctor से कब मिले

  • आपको Acne की problem लगातार बढ़ रही है या pimples बार-बार हो रहे है, तो आपको dermatologist से संपर्क करना जरूरी होगा।
  • यदि आपके pimples बहुत ज्यादा दर्दनायक, गहरे या सूजन वाले है तो उन्हें केवल घरेलु उपचार से काम चलने से बेहतर है की आप doctor की सलाह ले और उनका समय पर treatment कराए।
  • यदि Skin पर बहुत ज्यादा खुजली, redness या बार-बार rash हो रहे हो तो आपको इसकी वजह जानने के लिए doctor की सलाह लेने की जरूरी पड़ सकती है।
  • यदि आपकी Skin पर अचानक से कोई सामान्य changes देखने को मिलते है तो उसे आप नजरअंदाज मत करिए।
  • यही पहले से कोई Skin problem बार-बार बढ़ रही है या flare-up हो रहे है तो doctor की सलाह अवश्य ले।
  • Skin Problem के पीछे कई अन्य कारण हो सकते है जैसे कि allergy, infection, hormones, medicines, autoimmune conditions.

इसलिए आपको यह बात समझना बहुत जरूरी है की Skin की हर problem के पीछे gut health को जिम्मेदार समझना सही नहीं होता है।  सही कारण जानने हेतु उचित treatment की जरूरत पड़ने पर dermatologist की सलाह लेना बेहतर तरीका है।

Conclusion

Skin को healthy रखने के लिए केवल बाहर से cream लगाना ही पूरी कहानी नहीं है। हमारी skin शरीर के बाकी systems से जुड़ी हुई है और Gut Health भी इस बड़ी picture का एक हिस्सा है। Gut microbiome, immune system, inflammation, nutrition और skin के बीच communication को Gut-Skin Axis के रूप में समझा जाता है।

Research यह संकेत देती है कि gut microbiome और कुछ skin conditions के बीच connection हो सकता है। Acne, inflammatory skin conditions और skin ageing जैसे areas में research लगातार आगे बढ़ रही है। लेकिन अभी भी कई सवालों के जवाब पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं।

इसलिए सबसे balanced बात यही है: Gut Health और Skin Health का connection है, लेकिन हर skin problem का कारण Gut नहीं है। अगर आप अपनी skin को लंबे समय तक healthy रखना चाहते हैं तो केवल किसी एक food, supplement या detox पर निर्भर रहने के बजाय अपनी पूरी lifestyle पर ध्यान दें। Balanced diet रखें, fiber-rich foods शामिल करें, पर्याप्त पानी लें, अच्छी नींद लें, stress को manage करें, physical activity रखें और skin को बाहर से भी उचित protection दें। यानी healthy skin की शुरुआत केवल mirror के सामने नहीं होती। जो हम खाते हैं, कैसे रहते हैं और अपने शरीर की अंदर से कितनी care करते हैं—इन सबका हिस्सा हमारी skin की कहानी में भी शामिल हो सकता है।

Disclaimer

यह लेख केवल Educational purpose के लिए है। Gut Health और Skin के बीच संबंध पर scientific research लगातार विकसित हो रही है। इस लेख को किसी बीमारी की diagnosis या treatment का विकल्प न मानें। लगातार acne, severe itching, rash, unusual skin changes या किसी अन्य चिंता के लिए qualified dermatologist या healthcare professional से सलाह लें।

Read More

Why does the stomach get upset due to stress? The brain-gut connection….

आपको गैस क्यों बनती है? पेट के अंदर आखिर हो क्या रहा होता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *