Abstract
क्या आपके हाथ या पैर बार-बार सुन्न हो जाते है? हाथ पैर सुन्न होना एक temporary problem नहीं है। कई मामलो में यह नसों, brain, रीढ की हड्डी, रक्त संचार या अन्य स्वास्थ्य समस्याओ से जुड़ा हो सकता है। क्या कभी आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि आपके हाथ या पैर में झुनझुनी हो रही है, जैसे सुइयां चुभ रही हो? कई लोग इसे थकान, गलत तरीके से बैठने या लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहने का सामान्य परिणाम मानकर ignore कर देते है। हालाँकि, अगर यह समस्या बार-बार होने लगे या लंबे समय तक बनी रहे, तो यह शरीर में किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है।
हाथ और पैरो में झुनझुनी, सुन्नपन और कमजोरी जैसे symptoms अक्सर नसों या रक्त संचार में समस्या की वजह से होती है। कभी-कभी ऐसा महसूस हो सकता है कि आपको pins-and-needles से चुभाया जा रहा है, जिससे रोज की habits भी प्रभावित होती है। यदि यह झुनझुनी बार-बार हो या साथ में कमजोरी, दर्द, या संतुलन में परेशानी हो, तो इसे ignore नहीं करना चाहिए। सही समय पर पहचान और उपचार से आप स्वस्थ और active life जी सकते है।
हाथ-पैर सुन्न क्यों होते
जब हमारे शरीर का कोई हिस्सा लगातार दबा हुआ रहता है जिससे नसों पर दबाव पड़ता है या उस हिस्से तक रक्त का प्रवाह कुछ समय के लिए कम हो जाता है, तब सुन्नपन महसूस हो सकता है। कई बार यह कुछ मिनटो में अपने आप ठीक हो जाता है। यह एक आसामान्य sensation है, जिसका सामना कोई भी नहीं करना चाहता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योकि इसके कारण सिर्फ झुनझुनी नहीं होती है। इसके साथ सुन्नपन और कमजोरी भी महसूस हो सकती है, जिससे न केवल असुविधा होती, बल्कि दैनिक कार्यो में भी बढ़ा उतपन्न होती है। लेकिन यदि यह बार-बार हो, लगातार बना रहे या इसके साथ कमजोरी, बोलने में परेशानी या चक्कर आने जैसी समस्याएं हो, तो इसे ignore नहीं करना चाहिए।
सुन्नपन और झुनझुनी में क्या अंतर है ?

हाथ-पैर में सुन्नपन और झुनझुनी को लोग अक्सर एक ही समस्या समझ लेते है, लेकिन दोनों में थोड़ा सा अंतर होता है। हालाँकि, कई बार दोनों लक्षण एक साथ भी महसूस हो सकते है। मेडिकल भाषा में झुनझुनी, चुभन, जलन या pins-and-needles जैसी असामान्य sensations को paresthesia कहा जाता है।
सुन्नपन क्या होता है?
जब शरीर के किसी भी हिस्से में छूने पर दर्द या गर्मी या ठण्ड जैसी संवेदनाएं सामान्य से कम महसूस होने लगे, तो इसे सुन्नपन कहा जा सकता है। उदाहरण के लिए, अगर लंबे समय तक पैर मोड़कर बैठने के बाद पैर ऐसा लगे कि उसमे sensation कम हो गई है या पैर ठीक से महसूस नहीं हो रहा, तो temporary numbness हो सकता है। कई बार लंबे समय तक same position में रहने से नर्व पर दवाब पड़ सकता है और कुछ समय के लिए sensation बदल सकती है। Position बदलने और दवाब हटने के बाद यह sensation सामान्य हो सकती है।
झुनझुनी क्या होती है?
झुनझुनी में sensation पूरी तरह ख़त्म नहीं होती, बल्कि हाथ-पैर में सुई चुभने, चींटी चलने, हल्का करंट लगने या pins-and-needles जैसा महसूस हो सकता है। कुछ लोगो को इसके साथ हलकी जलन या चुभन भी महसूस होती है। tingling और prickling जैसी sensations paresthesia का हिस्सा हो सकती है। उदाहरण के लिए, अगर पैर कुछ देर तक दबा रहने के बाद उसमे “चींटिया चलने” जैसी sensation महसूस हो, तो इसे झुनझुनी के रूप में समझा जा सकता है। कई परिस्थितियों में सुन्नपन और झुनझुनी एक साथ दिखाई दे सकते हैं।
उदाहरण के लिए, peripheral neuropathy में हाथ-पैर में numbness, tingling, burning या दर्द जैसे अलग-अलग sensory symptoms हो सकते हैं। इसी तरह, किसी nerve पर pressure पड़ने से भी tingling और numbness दोनों हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, carpal tunnel syndrome में हाथ की कुछ उंगलियों में numbness, tingling और कभी-कभी pain महसूस हो सकता है।
कैसे पहचानें कि आपको क्या महसूस हो रहा है?
इसे आसान तरीके से ऐसे समझ सकते हैं:
- सुन्नपन: किसी हिस्से को छूने या महसूस करने की क्षमता कम लगना।
- झुनझुनी: सुई चुभने, चींटी चलने या pins-and-needles जैसा महसूस होना।
- जलन: गर्म या burning sensation महसूस होना।
- कमजोरी: हाथ या पैर की ताकत कम महसूस होना या चीजें पकड़ने/चलने में परेशानी होना।
हालांकि, केवल sensation के आधार पर बीमारी का कारण तय नहीं किया जा सकता। अगर झुनझुनी या सुन्नपन बार-बार हो, लंबे समय तक बना रहे, धीरे-धीरे बढ़े या इसके साथ कमजोरी, दर्द या balance की समस्या हो, तो healthcare professional से जांच कराना उचित है।
ध्यान दें: अगर अचानक शरीर के एक तरफ हाथ या पैर सुन्न हो जाए और साथ में चेहरे में कमजोरी, बोलने में परेशानी, चक्कर या चलने में दिक्कत हो, तो यह stroke का warning sign हो सकता है और ऐसी स्थिति में तुरंत emergency medical help लेनी चाहिए।
हाथ-पैर सुन्न होने के आम कारण

झुनझुनी के कई कारण हो सकते है, जिसमे कुछ बेहद सामान्य और अस्थायी है, जबकि कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओ का संकेत भी देते है। अक्सर लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने या सोने से नसों पर दबाव पड़ने के कारण यह स्थिति उतपन्न होती है, जो सही मुद्रा अपनाने के बाद ठीक भी हो सकती है। इसलिए कई बार इसे सिर्फ एक सामान्य स्थिति ही समझा जाता है। लेकिन यही झुनझुनी बार-बार होती है या साथ में कुछ अन्य लक्षण भी दिखे, तो इस स्थिति को गंभीरता से लेना चाहिए।
1. लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठना या सोना
लगातार एक ही मुद्रा में लंबे समय तक बैठने या हाथ के नीचे सिर रखकर सोने से नसों पर दबाव पड़ सकता है, जिससे कुछ समय के लिए सुन्नपन महसूस होता है। स्थिति बदलने पर यह सामान्यत: ठीक हो जाता है। जिसमे कुछ मिनट लग सकते है।
2. विटामिन B12 की कमी होना
विटामिन B12 नसों के स्वस्थ्य रहने के लिए आवश्यक होता है। इसकी कमी होने पर हाथ-पैर में झुनझुनी, कमजोरी और सुन्नपन की समस्या हो सकती है। जिस तरह से सही पोषण शरीर को मजबूत बनता है, उसी तरह विटामिन की कमी भी नसों की समस्या का कारण बन सकती है। खासकर विटामिन B12, B6, B1 और फोलेट की कमी से नर्व डैमेज हो सकते है, जो हाथो और पेरो में झुनझुनी और सुन्नपन का जोखिम हो सकता है। इसके अतिरिक्त, ऑटोइम्म्युन डिसीज, किडनी की समस्या, हार्ट की बीमारी और कुछ दवाइयां भी इस समस्या का कारण हो सकती है।
3. डायबिटीज (मधुमेह)
कई मरीज में ब्लड शुगर का स्तर बहुत ज्यादा होता है, उसमे झुनझुनी बहुत ज्यादा होती है। diabetes के मरीजों में झुनझुनी होना एक सामान्य स्थिति है। हाई ब्लड शुगर के कारण शरीर की नसों को नुकसान पहुँचता है, जो झुनझुनी, जलन और कमजोरी की समस्या का कारण बनता है। भारत में लगभग 50-60% diabetes मरीजों को भविष्य में न्यूरोपैथी की शिकायत हो सकती है। अनियंत्रित शुगर नसों को नुकसान पंहुचा सकती है। इसे डाइबिटिक न्यूरोपैथी कहा जाता है। इसमें सबसे पहले पैरो में सुन्नपन, जलन या झुनझुनी महसूस होना शुरू हो सकता है।
4. नसों की समस्या
यदि शरीर की नसें प्रभावित हो जाए, तो हाथ-पैर सुन्न होना, जल, दर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है। यह कई कारणों से हो सकता है, जैसे डायबिटीज, संक्रमण, दवाइयों के दुष्प्रभाव या पोषण में कमी।
5. सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस
गर्दन की हड्डियों या डिस्क में समस्या होने पर हाथो की नसों पर दवाब पड़ सकता है, जिससे हाथ सुन्न होना, दर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है।
6. साइटिका
कमर से निकलने वाली नस पर दबाव पड़ने से एक पैर में दर्द, झुनझुनी और सुन्नपन हो सकता है। यह समस्या अक्सर लंबे समय तक बैठने या डिस्क की समस्या के कारण होती है।
7. स्ट्रोक (Brain Stroke)
यदि अचानक शरीर के एक तरफ हाथ या पैर सुन्न हो जाए, चेहरा टेढ़ा होने लगे, बोलने में परेशानी हो या संतुलन बिगड़ जाए, तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत अस्पताल जाना चाहिए।
8. मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारी
कुछ मामलों में ब्रेन या स्पाइनल कॉर्ड से जुड़ी समस्याएं भी हाथ-पैर सुन्न होने का कारण बन सकती हैं। ऐसे मामलों में
विशेषज्ञ जांच आवश्यक होती है।
नसें सुन्न होने से ये Problems हो सकती है
- मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने वाली स्वस्थ्य समस्याएं भी अंगो के सुन्न होने की वजह बन सकती है।
- माइग्रेन
- स्ट्रोक या क्षणिक इस्केमिक हमला (Mini Stroke) – सुन्नता एक तरफ होगी)
- मस्तिष्क में ट्यूमर या फोड़ा – सुन्नता एक तरफ होगी
कार्पल टनल सिंड्रोम तब विकसित होता है जब आपकी कलाई से होकर गुजरने वाली मध्यिका तंत्रिका सिकुड़ और संकुचित हो जाती है। बार-बार हाथ हिलाना, गर्भावस्था और कुछ स्थितियाँ जो कलाई या हाथ में सूजन का कारण बनती हैं (उदाहरण के लिए, गठिया) कार्पल टनल सिंड्रोम का कारण बन सकती हैं। सुबह के समय हाथ सुन्न होना अक्सर कार्पल टनल सिंड्रोम का पहला संकेत होता है। जैसे-जैसे स्थिति बढ़ती है, कई लोग कार्पल टनेल सिंड्रोम से जुड़ी सुन्नता और दर्द के कारण रात में जागने की शिकायत करते हैं।
हाथ की कमज़ोरी जिसके कारण दैनिक गतिविधियाँ करना मुश्किल हो जाता है, जैसे कपड़ों के बटन लगाना या कलम से लिखनाएक हर्नियेटेड डिस्क, यदि यह तंत्रिका को संकुचित करती है या घायल करती है। ट्यूमर, घाव वाले ऊतक, बढ़ी हुई रक्त वाहिकाओं या संक्रमण के कारण तंत्रिका पर दबाव
हाथ-पैर सुन्न होने पर किन लक्षणों को नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए ?

यदि इनमे से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें :
- शरीर के एक तरफ अचानक कमजोरी महसूस होना।
- बोलने या समझने में परेशानी आना।
- लगातार चक्कर आना।
- चलने में भी कठिनाई महसूस होना।
- चेहरे का एक हिस्सा टेढ़ा हुआ लग्न।
- हाथ में कोई भी वस्तु न संभाल पाना।
- तेज दर्द के साथ सुन्नपन महसूस होना।
- लगातार काफी देर तक शरीर का कोई एक हिस्सा सुन्न रहना।
यदि आपको ऐसे कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत आपको डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत है। इसे नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए।
डॉक्टर इस समस्या की जांच कैसे करते हैं?
समस्या के कारण का पता लगाने के लिए डॉक्टर मरीज के लक्षण और मेडिकल हिस्ट्री जानने के बाद आवश्यकता अनुसार कुछ जांच कराने की सलाह दे सकते हैं, जैसे:
- ब्लड शुगर टेस्ट
- विटामिन B12 टेस्ट
- थायरॉयड टेस्ट
- MRI या CT Scan
- Nerve Conduction Study (NCV)
- Electromyography (EMG)
हर मरीज को सभी जांचों की आवश्यकता नहीं होती। जांच का चुनाव मरीज की स्थिति के अनुसार किया जाता है।
हाथ-पैर सुन्न होने से बचाव के आसान उपाय
- एक संतुलित पौष्टिक diet ले, जिसमे पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, vitamins और मिनरल्स मिल सकते है।
- लंबे समय तक एक ही स्थिति / Position में न बैठे खासकर अगर उससे बार-बार हाथ या पैर सुन्न होता है।
- बीच-बीच में Walk करते रहना चाहिए।
- नियमित व्यायाम करें।
- ब्लड शुगर नियंत्रत रखें।
- विटामिन B12 और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की कमी न होने दें।
- धूम्रपान और अत्यधिक शराब से बचें।
- पर्याप्त पानी पिए।
अपने हाथों को सुन्न होने से कैसे रोकें

हाथ सुन्न होने को हमेशा रोका नहीं जा सकता, खासकर तब जब कोई अंतर्निहित स्थिति इसके लिए जिम्मेदार हो। हालाँकि, जीवनशैली की कुछ आदतें सोते समय आपके हाथों की सुन्नता को कम करने या उससे बचने में आपकी मदद कर सकती हैं।
- सोते समय अपनी गर्दन और रीढ़ को एक सीध में रखें।
- सोने की उन स्थितियों से बचें जो आपके हाथों पर दबाव डालती हैं या आपकी कलाइयों को मोड़ती हैं।
- अपनी करवट लेकर सोने का विकल्प चुनना।
- यह सुनिश्चित करना कि आपकी बाहें आपके तकिए या शरीर के नीचे न हों।
- सोते समय अपनी कलाई को स्थिर और संरेखित करने के लिए कलाई पर ब्रेस पहनें।
- बिस्तर पर जाने से पहले हाथ और कलाई की स्ट्रेचिंग करें।
- मधुमेह, गठिया और कार्पल टनल सिंड्रोम सहित हाथ सुन्न होने से जुड़ी स्वास्थ्य स्थितियों के लिए अपनी उपचार योजना का पालन करें।
- यदि आपकी दवाओं के कारण आपके हाथ सुन्न हो रहे हैं तो दवाओं की खुराक कम कर दें।
- अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के साथ नियमित जांच करवाएं और यदि आपके लक्षण बिगड़ते हैं या नए लक्षण विकसित होते हैं तो उन्हें तुरंत बताएं।
हाथ-पैर सुन्न होने के बारे में 8 Common Myths
Myth 1: हाथ-पैर सुन्न होना हमेशा Blood Circulation की समस्या है।
Fact: Temporary pressure के कारण blood supply प्रभावित हो सकती है, लेकिन nerve compression, diabetes, Vitamin B12 deficiency और अन्य causes भी हो सकते हैं।
Myth 2: Young Age में numbness नहीं हो सकती।
Fact: किसी भी उम्र में इसके अलग-अलग causes हो सकते हैं।
Myth 3: हर numbness का कारण Vitamin B12 deficiency है।
Fact: B12 एक possible cause है, लेकिन अकेला कारण नहीं।
Myth 4: Gut खराब है तो हाथ-पैर जरूर सुन्न होंगे।
Fact: ऐसा नहीं है। Gut और numbness का connection कुछ nutritional/absorption problems के माध्यम से हो सकता है, लेकिन हर numbness Gut problem का संकेत नहीं है।
Myth 5: B12 deficiency में हमेशा anemia होता है।
Fact: Neurological symptoms anemia के बिना भी हो सकते हैं।
Myth 6: थोड़ा सुन्नपन है तो treatment की जरूरत नहीं।
Fact: Temporary positional numbness सामान्य हो सकता है, लेकिन recurrent या persistent numbness को evaluate करना चाहिए।
Myth 7: Supplement लेने से हर numbness ठीक हो जाएगी।
Fact: Treatment हमेशा underlying cause पर depend करता है।
Myth 8: एक तरफ अचानक हाथ-पैर सुन्न होना सामान्य है।
Fact: Sudden one-sided numbness emergency warning sign हो सकता है और तुरंत medical attention की जरूरत हो सकती है।
Conclusion
हाथ-पैर का सुन्नपन शरीर का एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण Signal हो सकता है हाथ-पैर का कभी-कभार सुन्न होना, खासकर लंबे समय तक एक ही position में बैठने या सोने के बाद, अक्सर temporary nerve pressure से जुड़ा हो सकता है। लेकिन अगर यह समस्या बार-बार होने लगे, लंबे समय तक रहे या धीरे-धीरे बढ़ती जाए, तो इसे केवल “Blood Circulation की समस्या” मानकर छोड़ देना सही नहीं है। इसके पीछे nerve compression, diabetes, Vitamin B12 deficiency, कुछ medicines, alcohol-related nerve damage और दूसरी medical conditions हो सकती हैं। और यहां Gut Health का connection भी interesting है।
हमारा digestive system nutrients को process और absorb करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। Vitamin B12 की absorption में stomach और small intestine की specific processes शामिल होती हैं। अगर B12 की कमी हो जाए, तो neurological symptoms जैसे हाथ-पैर में numbness और tingling दिखाई दे सकते हैं। इसलिए शरीर के systems को अलग-अलग compartments की तरह देखना हमेशा सही नहीं होता। Gut → Nutrients → Blood → Nerves → Brain और Body ये सभी एक बड़े physiological network का हिस्सा हैं। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि हर numbness का कारण Gut नहीं होता और हर झनझनाहट का मतलब Vitamin B12 deficiency भी नहीं होता। अगर symptom बार-बार हो रहा है, तो सही कारण पता करना ही सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
Medical Disclaimer
यह Article केवल General Health Education और Awareness के उद्देश्य से लिखा गया है। हाथ-पैर में सुन्नपन या झनझनाहट कई अलग-अलग कारणों से हो सकती है और केवल किसी एक symptom के आधार पर बीमारी का diagnosis नहीं किया जा सकता। अगर सुन्नपन लगातार बना रहता है, बार-बार होता है, धीरे-धीरे बढ़ रहा है या इसके साथ कमजोरी, चलने में परेशानी, balance की समस्या, तेज दर्द या अन्य unusual symptoms हैं, तो Qualified Healthcare Professional से सलाह लें। अचानक शरीर के एक तरफ हाथ या पैर सुन्न होने, चेहरे में कमजोरी या बोलने में परेशानी जैसी emergency symptoms होने पर तुरंत medical help लें। Vitamin या अन्य supplements को भी बिना उचित medical advice के शुरू न करें।
FAQ
हाथ-पैर सुन्न क्यों पड़ जाते हैं?
Temporary pressure, nerve compression, diabetes, Vitamin B12 deficiency, कुछ medicines और peripheral neuropathy सहित कई कारण हो सकते हैं।
क्या हाथ-पैर सुन्न होना Vitamin B12 की कमी का संकेत है?
हो सकता है। B12 deficiency में हाथ-पैर में numbness और tingling हो सकती है, और neurological symptoms anemia के बिना भी हो सकते हैं।
क्या Diabetes में हाथ-पैर सुन्न होते हैं?
हाँ। Diabetes से peripheral neuropathy हो सकती है, जिसमें feet, legs और कभी-कभी hands और arms में numbness, tingling या burning हो सकती है।
क्या Gut Health का हाथ-पैर के सुन्नपन से connection है?
Direct connection मानना सही नहीं है। लेकिन कुछ gastrointestinal या nutrient-absorption problems Vitamin B12 deficiency से जुड़ सकती हैं, और B12 deficiency nervous system को प्रभावित कर सकती है।
क्या लंबे समय तक पैर मोड़कर बैठने से पैर सुन्न हो सकता है?
हाँ। किसी body part पर लंबे समय तक pressure पड़ने से temporary pins and needles या numbness हो सकती है। Position बदलने के बाद यह सामान्यतः ठीक हो जाती है।
हाथ-पैर में लगातार झनझनाहट हो तो क्या करें?
अगर tingling या numbness लगातार बनी रहती है या बार-बार होती है, तो healthcare professional से evaluation कराना चाहिए।
क्या numbness का मतलब nerve damage है?
हर बार नहीं। Temporary pressure से भी numbness हो सकती है। लेकिन persistent numbness peripheral neuropathy या किसी अन्य nerve problem से जुड़ी हो सकती है।
अचानक एक तरफ हाथ-पैर सुन्न होने पर क्या करें?
अगर अचानक एक तरफ numbness के साथ weakness, face drooping, speech difficulty या balance problem हो, तो emergency medical care तुरंत लें।

Riya Asati is an assistant professor and JRF-qualified researcher with 3+ years of experience in research-based content writing. Her expertise includes healthcare, medical, wellness, and educational content. She focuses on presenting health information in a clear, accurate, evidence-informed, and easy-to-understand manner. Through her writing, she aims to help readers understand important health topics and make informed decisions about their well-being.




