क्या आप भी बालों की देखभाल में कर रहे हैं यह बड़ी चूक? जानें healthy scalp ka secret !

क्या आप भी बालों की देखभाल में कर रहे हैं यह बड़ी चूक? जानें हेल्दी स्कैल्प का सीक्रेट!

Table of Contents

Abstract 

बात जब बालों की देखभाल की हो तो हमारा ज्यादातर उनकी लम्बाई पर होता है, और स्कैल्प (सिर की त्वचा) पीछे छूट जाती है। स्कैल्प पर जमा अतिरिक्त तेल, मृत त्वचा और हेयर प्रोडक्ट के अवशेषों की सफाई ज़रूरी होती है। साथ ही, बार बार होने वाली खुजली, रुखापन या पपड़ी को समझना भी आवश्यक है, क्योंकि सभी समस्या सिर्फ डैंड्रफ नहीं होती। स्वस्थ स्कैल्प के लिए हमें ज़रूरत के अनुसार सही विकल्प चुनना और अच्छे से देखभाल करना आवश्यक होता है। इस लेख में हम समझेंगे स्वस्थ स्कैल्प की पहचान, उसके प्राकृतिक संतुलन, और आम समस्याओं में देखभाल के तरीके। साथ ही जानेंगे किन स्थितियों में हमें विशेषज्ञ की सलाह लेने की ज़रूरत पड़ती है।

Introduction 

बालों में कोई भी समस्या दिखने पर हम तुरंत शैम्पू बदल लेते हैं, कंडीशनर लगाने लगते हैं या फिर कोई नया सीरम आजमाते हैं। पर क्या हम उतना ही ध्यान हमारे स्कैल्प पर देते हैं? बालों के नीचे छुपे होने के कारण हम सिर्फ तब ही स्कैल्प पर ध्यान देते हैं जब समस्या साधारण से अधिक बढ़ जाती है। किसी का स्कैल्प जल्दी तैलीय हो जाता है, तो किसी को रूखापन महसूस होता है। इसलिए सभी के लिए एक जैसा हेयर केयर रूटीन सही नहीं होता।

क्या है हेल्दी स्कैल्प (Healthy Scalp) 

क्या है हेल्दी स्कैल्प (Healthy Scalp) 

सिर की वह त्वचा है जो साफ, संतुलित और किसी भी तरह की जलन, खुजली या डैंड्रफ से मुक्त होती है। स्वस्थ स्कैल्प मजबूत और चमकदार बालों का आधार होती है।

कैसे करें हेल्दी स्कैल्प की पहचान?

  1. खुजली या जलन का बार बार होना: यदि आपके सिर की त्वचा पर किसी प्रकार की चुभन जलन या लालिमा नहीं होती, सूजन या लगातार खुजली नहीं होती, तो आपका स्कैल्प स्वस्थ है।
  2. डैंड्रफ या पपड़ी का अभाव: डैंड्रफ, पपड़ी या एक तैलीय परत जो आमतौर पर प्रदूषण के कारण, या कुछ हार्मोन्स के कारण आपके स्कैल्प पर जमा होती है उसका अभाव भी दर्शाता है कि आपका स्कैल्प स्वस्थ है।
  3. • संतुलित तेल (सीबम) का स्तर: बालों को धोने के बाद भी अत्यधिक तैलीय या बहुत ज्यादा सूखा हुआ महसूस न होता हो तो ऐसी स्थिति में भी स्कैल्प को स्वस्थ माना जा सकता है।
  4. बालों का सामान्य झड़ना: नहाने के बाद भी हमारे बालों का सामान्य झड़ना, या बालों का बहुत अत्यधिक मात्रा में न गिरना ये बताता है कि आप सामान्य विधियों से भी स्कैल्प का ध्यान रख सकते हैं।

क्या होता है सीबम या प्राकृतिक तेल 

सीबम एक तैलीय पदार्थ है जो त्वचा की सतह की सुरक्षा करता है और नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसका निर्माण लिपिड नामक फैट मॉलिक्यूल से होता है, और यह त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है।

सीबम के मुख्य कार्य और फायदे 

  1. नमी बनाए रखना: सीबम स्कैल्प की त्वचा को सूखने से रोकता है, जिससे त्वचा हाइड्रेट रहती है और यह त्वचा को मुलायम बनाए रखता है।
  2. सुरक्षा कवच: यह हमारे स्कैल्प के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, जिससे त्वचा में फैलने वाले वायरस बैक्टीरिया और फंगस से भी बचाव होता है।
  3. पोषण: यह बालों की जड़ों तक पहुंचकर उन्हें स्वस्थ और मजबूत रखने में मदद करता है।

केवल बालों की चमक से स्कैल्प की स्थिति का अंदाज़ा क्यों नहीं लगाना चाहिए? 

बालों की बाहरी चमक कभी कभी सिर्फ उनकी मृत कोशिकाओं पर परत चढ़ा कर सीबम या प्राकृतिक तेलों की एक अस्थायी परत को दर्शाती है, जिससे स्कैल्प के वास्तविक स्वास्थ्य का पता लगाना पूरी तरह संभव हो पाना थोड़ा मुश्किल है। अक्सर सिलिकॉन आधारित प्रोडक्ट अस्वस्थ बालों को बाहर से चमकदार और सुंदर बना देते हैं, जिससे कई बार स्कैल्प की गंभीर बीमारियाँ जैसे फंगल इन्फेक्शन, सोरायसिस, सूखापन या लालिमा छिप जाती है। बाल एक मृत संरचना है और स्कैल्प एक जीवित त्वचा, इसलिए केवल बालों के बाहरी दिखावे में आकर स्कैल्प की अंदरूनी सेहत, जड़ों की मजबूती और सही साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

स्कैल्प का प्राकृतिक संतुलन: तेल, त्वचा और Microbiome

स्कैल्प का प्राकृतिक संतुलन: तेल, त्वचा और Microbiome 

स्कैल्प का स्वास्थ्य और बालों की मजबूती काफी हद तक इसके प्राकृतिक संतुलन पर निर्भर करते हैं। हमारा स्कैल्प एक जटिल इकोसिस्टम है, जो तीन मुख्य स्तंभों जैसे तेल (सीबम), त्वचा की परत और माइक्रोबायोम (Microbiome) के बीच संतुलन से चलता है। जब इन तीनों में से किसी भी एक का संतुलन बिगड़ता है, तो डैंड्रफ, खुजली और बाल झड़ने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं।

सीबम (Natural oil)

सीबम स्कैल्प पर निर्मित होने वाला एक प्राकृतिक तेल जो (Sebaceous glands) द्वारा बनाया जाता है, हमारे स्कैल्प के लिए एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र का कार्य करता है। इसका मुख्य काम है स्कैल्प को हाइड्रेटेड (नमी) बनाए रखना। एक सुरक्षा कवच तैयार करना जिससे हमारे स्कैल्प को बाहरी प्रदूषण या बैक्टीरिया से सुरक्षा मिल सके। जब यह तेल सही मात्रा में बनता है, तो बाल चमकदार और स्वस्थ रहते हैं।

स्कैल्प की त्वचा की परत (Skin Barrier)

स्कैल्प में कई रक्त वाहिकाएं और हेयर फॉलिकल्स के कारण स्कैल्प की त्वचा शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक संवेदनशील होती है। यहाँ ऊपरी परत एक ढाल की तरह काम करती है, जो त्वचा के भीतर की नमी को बनाए रखते हुए, हानिकारक रासायनिक कणों को त्वचा के अंदर जाने से रोकती है। हमारे बहुत ज्यादा केमिकल वाले शैम्पू, हेयर कलर या हीटिंग टूल का इस्तेमाल करने के कारण यह परत कमजोर हो जाती है। इसके टूटने से स्कैल्प में सूखापन, खुजली, लाली (Redness) और जलन जैसी संवेदनशील समस्याएं पैदा होने लगती हैं।

Microbiome 

स्कैल्प के माइक्रोबायोम अरबों सूक्ष्मजीवों, जैसे फंगस और बैक्टीरिया का निवास होता है, जो हमारी त्वचा में प्राकृतिक रूप से होते हैं। मुख्य रूप से, मैलासेज़िया (Malassezia) फंगस और स्टैफिलोकोकस (Staphylococcus) बैक्टीरिया शामिल हैं, जो एक स्वस्थ स्कैल्प पर बिना किसी नुकसान पहुंचाए शांति से रहते हैं, और स्कैल्प की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखते हैं। (pH) स्तर बिगड़ने पर सीबम का उत्पादन बहुत बढ़ जाता है, तो इन सूक्ष्मजीवों (विशेषकर मैलासेज़िया फंगस) को पनपने का मौका मिल जाता है। इनकी संख्या अनियंत्रित रूप से बढ़ते ही स्कैल्प पर डैंड्रफ (रूसी), गंभीर खुजली और सूजन की समस्या शुरू हो जाती है।

Dry Scalp, Dandruff और दूसरी समस्याओं में क्या अंतर है?

Dry Scalp, Dandruff और दूसरी समस्याओं में क्या अंतर है?

हम गलती ये करते हैं कि ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ को एक ही समझ लेते हैं। ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ के बीच के अंतर को समझना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि दोनों के कारण और इलाज एक-दूसरे से अलग होता है। जहाँ नमी की कमी का मुख्य कारण है ड्राई स्कैल्प, वहीं अतिरिक्त तेल (सीबम) जमाव से सीबम डैंड्रफ की समस्या बढ़ती है।

  • मुख्य अंतर: त्वचा जब अपनी प्राकृतिक नमी खो देती है, तब हमें ड्राई स्कैल्प की समस्या देखने मिलती है, जिससे छोटे, सूखे, सफेद कण झड़ते हैं। इसके विपरीत स्कैल्प में तेल की अधिकता के कारण बड़े, पीले या सफेद रंग के चिपचिपे कण निकलते हैं।
  • बढ़ने के कारण: ठंडा मौसम, बहुत गर्म पानी से बाल धोना, या ऐसे हार्ड केमिकल्स, जैसे सल्फेट, पैराबेन वाले शैम्पू का इस्तेमाल ड्राई स्कैल्प की वजह बनता है। दूसरी ओर ऑयली स्कैल्प वाला डैंड्रफ, मुख्य रूप से मैलासेज़िया नामक फंगस की वजह से होता है, जो स्कैल्प के प्राकृतिक तेल को खाता है और त्वचा में सिकुड़न और जलन पैदा करता है।
  • सही इलाज: ड्राई स्कैल्प से निपटने के लिए आपको मॉइस्चराइजिंग शैम्पू और हल्के तेलों की जरूरत होती है ताकि त्वचा की नमी वापस आ सके। वहीं, डैंड्रफ को ठीक करने के लिए एंटी-फंगल शैम्पू (जैसे कि कीटोकोनाज़ोल, जिंक पाइरिथियोन या सैलिसिलिक एसिड युक्त) का इस्तेमाल करना जरूरी है ताकि फंगस और तेल को नियंत्रित किया जा सके। और साथ ही बोटैनिकल इंग्रेडिएंट से युक्त रोजमेरी और Sea Buckthorn के हेयर स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सी बकथॉर्न और रोज़मैरी की भूमिका

सी बकथॉर्न और रोज़मैरी की भूमिका 

सी बकथॉर्न और रोज़मैरी मिलकर स्कैल्प, सिर की त्वचा में पोषण प्रदान करने और बालों को जड़ों से मजबूत करने का बेहतरीन काम करता है। सी बकथॉर्न एक फिलर के रूप में काम करता है, त्वचा को अंदर से ठीक करता है, जिसमें, ओमेगा-7 फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह हमारे स्किन पर पाए जाने वाले प्राकृतिक तेल (सीबम) की तरह काम करता है, जिससे यह गहराई तक जाकर तेल के उत्पादन को संतुलित करता है और सूजन को शांत करता है। त्वचा की इस परत को सुरक्षात्मक करके यह डैंड्रफ और पपड़ी को जड़ से खत्म करने का काम करता है, जिससे स्कैल्प की नमी बनी रहती है।

इसके विपरीत रोज़मेरी एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी के रूप में काम करता है जो सीधे बालों के रोम, फॉलिकल्स और ब्लड सर्कुलेशन को लक्षित करता है। रक्त वाहिकाओं को फैलाने में इसके सक्रिय तत्त्व काम करते हैं, जिससे ऑक्सीजन और ज़रूरी पोषक तत्व बालों की जड़ों तक पहुँचते हैं, और स्कैल्प को स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है। पोषण की पूर्ति होने से सोए हुए रोम सक्रिय होते हैं, और बालों के बढ़ने के चक्र को लंबा करते हैं और बालों के पतले होने की समस्या भी कम होती है।

स्कैल्प को साफ रखने का सही तरीका क्या है? 

स्कैल्प को साफ रखने के लिए इसे बिल्कुल स्किन केयर की तरह संभालें। अपनी त्वचा के अनुसार केटोकोनाज़ोल, शैम्पू एसिड या रोज़मैरी युक्त सही शैम्पू चुनें। शैम्पू को केवल स्कैल्प पर लगाकर उंगलियों के पोरों से दो-तीन मिनट हल्की मसाज करें। नाखूनों का इस्तेमाल करने से बचें, इससे आपके स्कैल्प को नुकसान पहुँच सकता है। कंडीशनर को भी जड़ों में न लगाएं, इसे सिर्फ बालों की लंबाई पर लगाएं ताकि पोर्स बंद न हों। सल्फेट और सिलिकॉन वाले हानिकारक केमिकल व अत्यधिक हीट स्टाइलिंग से बचें, जिससे गंदगी का हानिकारक जमाव (बिल्डअप) न हो।

बालों को धोने के लिए “हफ्ते में दो बार” जैसा एक ही नियम न दें। धुलाई की जरूरत व्यक्ति के अनुसार बदलती है। 

सही शैम्पू कैसे चुनें: पहले स्कैल्प और बालों को पहचानें

शैम्पू चुनने से पहले हमें अपने बालों का प्रकार और स्कैल्प की स्थिति जानना बहुत आवश्यक है। बालों की स्थिति पता होने के बाद ही सही शैम्पू को चुनना आसान होता है। साथ ही आपकी स्कैल्प की ज़रूरतों को ध्यान में रखा जा सकता है, जिससे आपको एक ऐसा शैम्पू मिल सके जो आपकी सभी ज़रूरतों को पूरा करता हो।

सामान्य स्कैल्प :

इस प्रकार स्कैल्प पर तेल का संतुलित उत्पादन होता है, बालों की बनावट स्वस्थ होती है और आमतौर पर जलन नहीं होती। सामान्य बालों और खोपड़ी के लिए सबसे अच्छा शैम्पू वह है जो संतुलन बनाए रखे और स्कैल्प को प्रभावी ढंग से साफ करते हुए नमी को बरकरार रखे। ऐसे शैंपू चुनें, जो  Ph संतुलित हों और जिनमें SLES जैसे हल्के सर्फेक्टेंट और हल्के हाइड्रेटर मौजूद हों। बहुत गाढ़े या बहुत कठोर (जैसे SLS वाले) शैंपू से बचें, क्योंकि ये त्वचा के प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ सकते हैं।

तैलीय

तैलीय स्कैल्प में अत्यधिक सीबम बनता है, जिससे बाल बहुत जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं। सैलिसिलिक एसिड या जिंक पाइरिथियोन जैसे तत्वों से युक्त शैम्पू चुनें, जो अतिरिक्त तेल को प्रभावी ढंग से हटाते हैं, लेकिन इतने कोमल होते हैं कि बालों के लिए आवश्यक प्राकृतिक तेल को बरकरार रखते हैं। क्ले-आधारित शैम्पू भी अतिरिक्त तेल को सोखने में मदद कर सकते हैं।

सूखा

आमतौर पर सूखे स्कैल्प का पहला लक्षण खुजली होता है, जिसके साथ अक्सर बाल रूखे और उलझे हुए होते हैं। इस प्रकार के स्कैल्प में प्राकृतिक तेलों की कमी होती है और बालों की कोमलता को बहाल करने के लिए बाहरी नमी की आवश्यकता होती है। प्राकृतिक तत्वों और प्राकृतिक तेलों वाले शैम्पू विशेष रूप से फायदेमंद होते हैं। तेज क्लैरिफाइंग शैम्पू, SLS जैसे कठोर सल्फेट या अल्कोहल युक्त शैम्पू से बचना सबसे अच्छा है, क्योंकि ये स्कैल्प द्वारा प्राकृतिक रूप से उत्पादित थोड़े से तेल को भी हटा सकते हैं।

संयोजन

मिश्रित त्वचा होना आम बात है, लेकिन इसकी देखभाल करना सबसे मुश्किल होता है। इस स्थिति में, सिर की त्वचा तैलीय होती है, लेकिन बालों के सिरे अक्सर रूखे होते हैं। एक संतुलित शैम्पू की आवश्यकता होती है जिसमें हल्के सर्फेक्टेंट हों जो सिर की त्वचा के अतिरिक्त तेल को साफ करें, साथ ही हल्के मॉइस्चराइजर और प्राकृतिक तेल भी हों जो बालों के सिरों को नमी प्रदान करें।

बाल के प्रकार 

  1. बारीक बाल: पतले बाल नाजुक होते हैं, अक्सर उनमें वॉल्यूम की कमी होती है और वे सपाट दिख सकते हैं। ये आसानी से टूट जाते हैं। पतले बालों के लिए हाइलूरोनिक एसिड और जोजोबा जैसे पानी आधारित तत्व फायदेमंद होते हैं, जो बालों को भारी किए बिना उन्हें मजबूत और हाइड्रेट करते हैं।
  2. घने/खुरदुरे बाल: घने बालों का व्यास अधिक होने के कारण वे अक्सर रूखे हो जाते हैं, जिससे उनमें नमी का प्रवेश मुश्किल हो जाता है; ऐसे बालों को नमी से भरपूर शैम्पू की आवश्यकता होती है जो उनकी बनावट को मुलायम बनाए और उलझे बालों को कम करे।
  3. घुँघराले बाल: घुंघराले बाल रूखेपन के शिकार होते हैं क्योंकि सिर की त्वचा से निकलने वाले प्राकृतिक तेल बालों के घुमावों और गुच्छों से होते हुए सिरों तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे बालों के लिए शैम्पू ज़रूरी है जो नमी बनाए रखे, कर्ल को आकार दे और रूखेपन को रोके।
  4. लहराते बाल: घुंघराले बालों के लिए मध्यम नमी और सौम्य शैम्पू की आवश्यकता होती है जो स्कैल्प को साफ करे और प्राकृतिक लहरों को बढ़ाए रखे, उन्हें सपाट न होने दे, क्योंकि अनियमित लहर पैटर्न भारी उत्पादों के साथ बहुत बेजान हो सकते हैं या पर्याप्त नमी के बिना बहुत अधिक घुंघराले हो सकते हैं।

 विशेष आवश्यकताएँ

  1. रूसी: रूसी तब होती है जब सिर की त्वचा की कोशिकाएं बहुत तेजी से झड़ने लगती हैं, अक्सर फंगल संक्रमण के कारण ऐसा होता है। इसके लिए एंटी-फंगल और एंटी-फ्लेक शैम्पू की आवश्यकता होती है जिसमें कोमल तत्व हों जो सूजन को शांत करें और सिर की त्वचा को स्वस्थ बनाए रखें।
  2. पतला करना: बालों का पतला होना कमजोर रोमछिद्रों के कारण होता है, जिससे बाल पतले हो जाते हैं। इसके लिए ऐसे शैम्पू की आवश्यकता होती है जो खोपड़ी और रोमछिद्रों को पोषण दें, बालों के रेशों को मजबूत करें और उन्हें लचीला बनाएं।
  3. रंगे हुए बाल: केमिकल ट्रीटमेंट से बाल छिद्रपूर्ण हो जाते हैं, जिससे हर धुलाई के साथ रंग फीका पड़ने लगता है। कलर-सेफ शैम्पू रंग को कम से कम फीका पड़ने देते हैं, रंग की चमक को बनाए रखते हैं और बालों को रूखेपन से बचाते हैं।

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हम हमारे लिए एक सही शैम्पू और प्रोडक्ट चुन सकते हैं 

कौन-सी रोजमर्रा की आदतें बदलनी चाहिए?

बालों को बहुत कसकर बांधना

बालों की जड़ों में लगातार खिंचाव पड़ने का कारण है टाइट जूड़ा या बहुत टाइट चोटी बनाना। ऐसा लंबे समय तक दोहराते रहने से हमारे बाल झड़ सकते हैं और हेयरलाइन के आसपास बाल कम होने लग सकते हैं। खिंचाव से होने वाले इस हेयर लॉस को ट्रैक्शन अलोपेसिया (Traction Alopecia) कहते हैं। इससे बचने के लिए आप बालों को थोड़ा ढीला बाँधें और रोज एक ही जगह पोनीटेल या जूड़ा बनाने से बचें। हेयर स्टाइल में दर्द होने या खिंचाव महसूस हो तो उसे तुरंत ढीला करें।

बार-बार तेज गर्मी से स्टाइलिंग करना

कलरिंग, आयरन, स्ट्रेटनर और हेयर ड्रायर की तेज गर्मी से बालों को नुकसान पहुँच सकता है। बार-बार इस्तेमाल होने से बाल रुखे और ज्यादा जल्दी टूटने लगते हैं। तो जितना हो सके इन उपकरणों का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। बहुत आवश्यकता होने पर ही इन सभी बाहरी चीजों का इस्तेमाल करें।

लगातार केमिकल ट्रीटमेंट करवाना

बार-बार कलरिंग, ब्लीचिंग, या केमिकल स्ट्रेटनिंग करवाने से बाल कमजोर होकर टूट सकते हैं। खासकर कम अंतराल में कई ट्रीटमेंट करवाना नुकसान बढ़ा सकता है। इनके बीच पर्याप्त अंतर रखें और एक साथ कई ट्रीटमेंट करवाने से बचें। अगर बाल पहले से रूखे या टूट रहे हों, तो अगला ट्रीटमेंट टालें।

बाल धोते और सुखाते समय जोर से रगड़ना

शैम्पू लगाते समय अपने बालों को आपस में जोर-जोर से नहीं रगड़ना चाहिए या तौलिये से जोर से घिस कर नहीं सुखाना चाहिए। जब हम ऐसा करते हैं तो घर्षण बढ़ता है और हमारे बाल आपस में उलझकर टूटने लगते हैं। शैम्पू को उंगलियों के पोरों पर मसाज करें हल्के हाथों से धोएं और धोते समय बहता हुआ पानी बालों की लंबाई से साफ करें सुखाने के लिए मुलायम तौलिये या टी-शर्ट का उपयोग करें और पानी को बालों से अपने आप सूखने दें।

खानपान और Supplements की क्या भूमिका है?

संतुलित भोजन और पर्याप्त प्रोटीन

बालों की सामान्य वृद्धि के लिए पर्याप्त भोजन, प्रोटीन और ज़रूरी पोषक तत्वों का मिलना आवश्यक है। आप अपने दैनिक भोजन में दालें, चना, राजमा, सोया, दूध या दही जैसे प्रोटीन के स्रोत शामिल करें। साथ में सब्जियाँ, फल और साबुत अनाज रखें। पर्याप्त प्रोटीन या आयरन न मिलने की स्थिति में कुछ लोगों में बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है।

पोषण की कमी और स्कैल्प की बीमारी में अंतर

पोषक तत्त्वों की कमी से होने वाला हेयर लॉस और स्कैल्प की बीमारी, ये अलग समस्याएँ हैं। सिर्फ बालों के झड़ने की स्थिति पर यह नहीं माना जा सकता कि शरीर में किसी पोषक तत्त्व की कमी है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर जांच करके कारण पहचानने की कोशिश करते हैं। डैंड्रफ, लगातार खुजली या स्कैल्प पर कोई परेशानी हो तो केवल खान-पान की कमी मानकर नज़रअंदाज़ न करें। संतुलित भोजन मददगार होता है, लेकिन किसी एक भोजन को डैंड्रफ ठीक करने का उपाय नहीं माना जाना चाहिए।

आयरन, जिंक या बायोटिन कब लें?

आयरन, जिंक या बायोटिन के सप्लीमेंट अपने आप शुरू करने के बजाय डॉक्टर की सलाह लें। आपकी समस्या, खानपान और जरूरी जांच के आधार पर इनकी जरूरत तय हो सकती है। कमी होने पर उसे पूरा करना उपयोगी हो सकता है, लेकिन बिना कमी के बायोटिन लेने से बाल बढ़ने का पर्याप्त प्रमाण नहीं है। सप्लीमेंट की मात्रा और अवधि भी चिकित्सकीय सलाह के अनुसार रखें।

कब Dermatologist की सलाह लेनी चाहिए?

स्कैल्प की खुजली या पपड़ी को हर बार डैंड्रफ मान लेना उचित नहीं है। अगर सही देखभाल और एंटी डैंड्रफ शैम्पू के निर्देशानुसार इस्तेमाल बाद भी समस्या में सुधार देखने को नहीं मिलता है, तो Dermatologist (त्वचा के विशेषज्ञ) से जांच करवानी चाहिए। वहीं, बहुत ज्यादा खुजली, लालिमा, या सूजन होने पर बिना समय गंवाए हमें तुरंत डॉ. के पास जाना चाहिए। स्कैल्प पर दर्द, घाव या पस होना, जगह-जगह बाल गायब होना या पपड़ी के साथ बाल टूटना भी जल्द चिकित्सकीय सलाह लेने के संकेत हैं। इनकी वजह से संक्रमण या स्कैल्प की दूसरी बीमारी हो सकती है। खुद से कारण तय करके अलग-अलग उत्पाद या घरेलू उपाय आजमाने के बजाय जांच करवाएं, ताकि समस्या के अनुसार सही उपचार मिल सके।

conclusion

स्कैल्प की देखभाल का पहला कदम उसकी ज़रूरत समझना है। तैलीयपन, रूखापन, खुजली या पपड़ी होने पर सभी के लिए एक जैसी दिनचर्या सही नहीं होती। जरूरत के अनुसार सफाई, बालों को हल्के हाथों से संभालना, संतुलित भोजन और नुकसान पहुंचाने वाली आदतों को कम करना रोजमर्रा की देखभाल का हिस्सा बनाएं। परेशानी लगातार बनी रहे या दर्द, सूजन और असामान्य हेयर लॉस दिखाई दे, तो त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लें।

रोज़मेरी और सी-बकथॉर्न वाले हेयर केयर उत्पाद भी इस दिनचर्या में शामिल किए जा सकते हैं, बशर्ते उनका पूरा फॉर्मूला आपके स्कैल्प को सूट करे। केवल इन ingredients की मौजूदगी से डैंड्रफ ठीक होने या बाल दोबारा उगने की गारंटी नहीं मिलती। किसी नए उत्पाद को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें और जलन या खुजली बढ़ने पर उसे बंद कर दें। स्कैल्प की जरूरत के अनुसार नियमित देखभाल और समस्या होने पर सही उपचार को प्राथमिकता दें।

Desclaimer 

यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है और त्वचा विशेषज्ञ की सलाह, जांच या उपचार का विकल्प नहीं है। रोज़मेरी, सी-बकथॉर्न या अन्य हेयर केयर उत्पादों को डैंड्रफ, स्कैल्प संक्रमण या बाल झड़ने का इलाज न मानें। इनके परिणाम हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं। नया उत्पाद इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें, खुजली होने पर इस्तेमाल बंद करें। लगातार खुजली, लालिमा, या असामान्य रूप से बाल झड़ने पर त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।

Read More

बाल झड़ रहे हैं या सिर्फ टूट रहे हैं? 90% लोग करते हैं यह गलती!

समय से पहले नहीं खोना चाहते है HAIR तो जाने Rosemary Hair Spray कैसे करेगा मदद

One thought on “क्या आप भी बालों की देखभाल में कर रहे हैं यह बड़ी चूक? जानें healthy scalp ka secret !”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *