Abstract
आजकल कम उम्र के लोगो में BP और ब्लड शुगर जैसी समस्याएं दिखाई दे रही है। हालाँकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर युवा व्यक्ति को BP या डाइबिटीज़ का खतरा है। इसके पीछे genetics, family history, खान-पान, physical activity, stress, sleep, tobacco और alcohol जैसे कई factors एक साथ भूमिका निभा सकते है। WHO भी hypertension और type 2 diabetes के risk में unhealthy diet, physical inactivity और overweight जैसे factors को जरूरी मानता है।
लेकिन सवाल यह है कि हमारी lifestyle में आखिर ऐसा क्या बदलाव आया है कि BP और sugar जैसी समस्याए पहले की तुलना में इतनी चर्चा में है ? सुबह जल्दी उठने की जगह देर रात तक जागना, घंटो स्क्रीन के सामने बैठना, physical activity कम होना, बाहर का खाना बढ़ना, Stress लगातार बने रहना और routine का बिगड़ना- ये सब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके है।
सबसे महत्वपूर्णं बात यह है कि BP और blood sugar बढ़ना हमेशा शरीर का कोई साफ़ signal नहीं देता। खासकर high BP लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट symptoms के रह सकता है। इसलिए केवल “मुझे तो कोई परेशानी नहीं है” सोचकर इसे ignore करना सही नहीं है। आइए समझते है कि कम उम्र में BP और blood sugar बढ़ने के पीछे lifestyle की क्या भूमिका हो कस्ती है और आप रोजमर्रा के routine में कौन-से बदलाव कर सकते है।
Introduction
सबसे पहले एक जरूरी बात समझिए कि High BP और diabetes एक बीमारी नहीं है। Blood Pressure बताता है कि आपका खून blood vessels की दीवारों पर कितना pressure डाल रहा है। वही blood sugar आपके खून में मौजूद glucose की मात्रा से संबंधित है। Diabetes में शरीर insulin का सही तरिके से use नहीं कर पाता और समय के साथ blood glucose बढ़ सकता है। इन दोनों समस्याओ के पीछे कई कारण हो सकते है। कुछ factors हमारे control में होते है, जबकि कुछ नहीं। ऐसे factors जिन्हे हम बदल नहीं सकते
- Family history
- Genetics
- उम्र
- कुछ medical conditions
- कुछ लोगों में inherited risk
लेकिन दूसरी तरफ कुछ factors ऐसे हैं जिन पर lifestyle का काफी प्रभाव पड़ सकता है।
जैसे:
- Physical activity की कमी
- Unhealthy diet
- अधिक नमक और highly processed foods
- Overweight या obesity
- Tobacco
- Excessive alcohol
- खराब sleep routine
- लगातार stress
WHO के अनुसार unhealthy diet, physical inactivity, tobacco और harmful alcohol use जैसे behavioral factors high BP और raised blood glucose सहित कई metabolic risk factors से जुड़े हैं।
दिनभर बैठे रहना: शरीर को movement चाहिए
क्या आपका दिन कुछ ऐसा है? सुबह उठना फिर गाडी से ऑफिस जाना, उसके बाद कुर्सी पर बैठकर काम करना, फिर lunch भी बैठे-बैठे करना, और फिर मोबाइल चलाना। अगर हाँ, तो समस्या सिर्फ यह नहीं है कि आपने exercise नहीं की। समस्या यह भी है, कि आपका शरीर दिन का का बहुत बड़ा हिस्सा inactive रह रहा है। Physical inactivity overweight, high BP और type 2 diabetes के risk को बढ़ाने वाले factors में शामिल है। Regular physical activity इन risks को कम करने में मदद कर सकती है।
इसका मतलब यह नहीं कि आपको रोजाना gym में दो घंटे बिताने होंगे।
छोटी शुरुआत भी की जा सकती है:
- रोज़ थोड़ा तेज चलना
- लंबे समय तक लगातार बैठने से बचना
- सीढ़ियों का इस्तेमाल करना
- घर के कामों में active रहना
सप्ताह में strength exercises शामिल करना। Adults के लिए कम से कम 150 मिनट moderate-intensity physical activity प्रति सप्ताह की सलाह देता है। सबसे जरूरी बात Exercise केवल वजन घटाने के लिए नहीं है। यह आपके पूरे metabolic health के लिए महत्वपूर्ण है।
खाने का pattern बदल जाना

आज की lifestyle में खाना सिर्फ घर का बना भोजन ही नहीं रह गया है। Processed snacks, sugary drinks, bakery products, fast food और बाहर का खाना आसानी से उपलब्ध है। कभी-कभी खाना समस्या नहीं होता। समस्या तब बन सकती है जब ऐसे foods आपकी रोज की diet का बड़ा हिस्सा बन जाएँ। healthy diet में adequacy, balance, moderation और diversity जरूरी है। Minimally processed और unprocessed foods को healthy dietary pattern की foundation माना जाता है। इसलिए diet में ज्यादा जगह होनी चाहिए:
- vegetables की
- फल और whole foods की
- दालों और legumes की
- whole grains की
- nuts और seeds की
- पर्याप्त protein की
वहीं highly processed foods, excess sugar, unhealthy fats और excess sodium को सीमित करना महत्वपूर्ण है।
ज्यादा नमक सिर्फ स्वाद का मामला नहीं है
कुछ लोगो को लगता है कि BP बचने का सही अर्थ सिर्फ तनाव है। लेकिन diet में अधिक sodium यानि नमक भी high BP के risk से जुड़ा है। Salt कई packaged और processed foods में भी हो सकता है। इसलिए अगर आपको diet में बार-बार packaged snacks, instant foods और highly processed foods आते हैं, तो overall sodium intake पर ध्यान देना जरूरी है।
क्या करें? खाने को पूरी तरह बेस्वाद बनाने की जरूरत नहीं है। बस धीरे-धीरे: Processed food कम- घर का खाना ज्यादा- label पढ़ने की आदत- नमक की मात्रा पर ध्यान देना यह ज्यादा practical approach है।
ज्यादा sugar खाने का मतलब तुरंत diabetes नहीं है
यह एक common misunderstanding है। एक मिठाई खाने से किसी व्यक्ति को diabetes नहीं हो जाती। Type 2 diabetes एक complex condition है जिसमे genetics, body weight, physical activity, diet और दूसरे metabolic factors की अहम् भूमिका हो सकती है।
लेकिन अगर रोज की diet में लगतार:
- sugary drinks
- मिठाइयां
- Refined foods
- highly processed foods
- excessive calories
इसमें सम्मिलित है और physical activity बहुत कम है, तो overall metabolic health प्रभावित हो सकती है। इसलिए focus केवल “चीनी बिल्कुल बंद” करने पर नहीं,बल्कि पूरी dietary pattern को बेहतर बनाने पर होना चाहिए।
नींद कम होने पर सिर्फ आँखे नहीं थकती
आज की lifestyle का एक बड़ा हिस्सा है – late night screen time. रात को काम, फिर social media, videos या scrolling और उसके बाद देर से सोना। फिर सुबह जल्दी उठना। कुछ दिनों तक ऐसा करना आसान लग सकता है, लेकिन अगर यह लंबे समय तक routine बन जाये तो overall health को प्रभावित कर सकता है। Sleep और metabolic health के बीच संबंधो पर research लगातार बढ़ रही है। इसलिए healthy lifestyle में केवल diet और exercise ही नहीं, बल्कि पर्याप्त और नियमित sleep routine को भी जगह मिलनी चाहिए।
एक simple rule: अगर आप अपनी health improve करना चाहते हैं तो केवल यह मत पूछिए: “मैं क्या खाऊं?” इसके साथ यह भी पूछिए: “मैं कब सोता हूं?”
Stress को सिर्फ दिमाग की समस्या समझना सही नहीं
Office pressure, financial tension, family responsibilities, academic pressure और लगातार digital connectivity- आज stress के कारण बहुत अलग हो सकते है। Short-term stress शरीर की normal response system का हिस्सा है। लेकिन लगातार stress को ignore करना अच्छी strategy नहीं है। Stress के दौरान शरीर में कई physiological changes होते है। वही unhealthy coping habits- जैसे overeating, smoking, alcohol, inactivity या खराब sleep- health risks को और बढ़ा सकती है। इसलिए stress का अर्थ केवल “ज्यादा सोचना” नहीं है। यह आपकी पूरी life को effect कर सकता है।
Stress कम करने के practical तरीके:
- रोज थोड़ी physical activity
- पर्याप्त नींद लेना
- breathing exercises
- hobbies
- social connection
- काम के बीच छोटे breaks
- जरूरत पड़ने पर professional help
वजन बढ़ना सिर्फ दिखने का मामला नहीं
यदि शरीर में excess fat बढ़ता है, खासकर abdominal obesity, तो metabolic health पर भी प्रभाव पड़ सकता है। Overweight और obesity hypertension तथा 2 diabetes दोनों के risk factors में भी शामिल है। लेकिन यहाँ एक जरूरी बात है। स्वस्थ्य होने का यह मतलब केवल पतला दिखना नहीं है। आपका वजन सामान्य दिख सकता है, फिर भी diet, physical activity, family history या दूसरे factors के कारण metabolic risk मौजूद हो सकता है। इसलिए health को केवल weighing machine के number से judge नहीं करना चाहिए।
Family History है तो क्या BP या Diabetes के मरीज बनेगे?

जरूरी नहीं। अगर माता-पिता या close family members में diabetes या hypertension है, तो आपका risk बढ़ सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि condition निश्चित है। आपके genes एक हिस्सा है। आपकी lifestyle और दूसरे health factors दूसरा हिस्सा हो सकते है। यही कारण है कि family history वाले लोगो के लिए preventive care और regular screening पर ध्यान देना और भी महत्वपूर्ण हो सकता है। विशेष रूप से अगर overweight/obesity, hypertension या अन्य risk factors भी मौजूद हो, तो diabetes screening के बारे में healthcare professional से बात करना उचित हो सकता है।
क्या Young Age में BP होना संभव है?
हां। उच्च रक्तचाप केवल बुजुर्गो में ही नहीं होता है। हालाँकि उम्र बढ़ने के साथ risk बढ़ सकता है, लेकिन family history, overweight, physical inactivity, unhealthy diet, tobacco और alcohol जैसे factors कम उम्र में भी risk को प्रभावित कर सकते है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि high BP अक्सर बिना कोई संकेत के हो सकता है। इसलिए केवल सिरदर्द या dizziness का इंतज़ार करके BP check करना सही तरीका नहीं है।
युवा वयस्कों में उच्च रक्तचाप से जुड़े लक्षण: उच्च रक्तचाप को अक्सर “साइलेंट किलर” कहा जाता है क्योंकि जब तक कोई गंभीर नुकसान न हो जाए, तब तक इसके कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। हालाँकि, कुछ युवा वयस्कों को ऐसे चेतावनी संकेत दिखाई दे सकते हैं जो उच्च रक्तचाप के स्तर का संकेत देते हैं।
- सिरदर्द: लगातार या तीव्र सिरदर्द, विशेष रूप से जागने पर, खराब तरीके से प्रबंधित उच्च रक्तचाप का संकेत हो सकता है।
नाक से खून आना: यद्यपि यह बहुत आम नहीं है, लेकिन कभी-कभी रक्तचाप बहुत अधिक होने पर अस्पष्टीकृत नाक से खून आना हो सकता है। - सांस लेने में कठिनाई: नियमित गतिविधियों के दौरान सांस फूलना या सांस लेने में कठिनाई महसूस होना इस बात का संकेत हो सकता है कि उच्च रक्तचाप हृदय या फेफड़ों की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर रहा है।
- चक्कर आना: चक्कर आने या बेहोशी आने की घटनाएं रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के कारण हो सकती हैं और इसके लिए तत्काल मूल्यांकन की आवश्यकता हो सकती है।
- थकान: जब उच्च रक्तचाप शरीर के रक्त संचार और ऑक्सीजन की आपूर्ति को प्रभावित करता है, तो लगातार थकान या ऊर्जा की कमी हो सकती है।
- छाती में दर्द: सीने में बेचैनी या जकड़न को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह हृदय में तनाव या उच्च रक्तचाप से संबंधित अन्य हृदय संबंधी जटिलताओं का संकेत हो सकता है।
जीवनशैली में बदलाव
दैनिक आदतों में बदलाव करना अक्सर उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने का पहला कदम होता है। ये बदलाव दवाओं पर निर्भरता कम करने और दीर्घकालिक स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं:
- आहार में परिवर्तन (कम सोडियम, DASH आहार): सोडियम का सेवन कम करना और निम्नलिखित का पालन करनाDASH (उच्च रक्तचाप रोकने के लिए आहार संबंधी उपाय)आहार, जिसमें फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और कम वसा वाले डेयरी उत्पादों के सेवन पर जोर दिया जाता है, रक्तचाप को कम करने में महत्वपूर्ण रूप से मदद कर सकता है।
- नियमित व्यायाम और वजन प्रबंधन: शारीरिक गतिविधि जैसे पैदल चलना, जॉगिंग करना या साइकिल चलाना, हृदय को मजबूत बनाने और अतिरिक्त वजन कम करने में मदद करता है, जो दोनों ही रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
- शराब कम करना और धूम्रपान छोड़ना: शराब का सेवन कम करने और धूम्रपान छोड़ने से हृदय स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है और रक्तचाप कम हो सकता है।
- तनाव प्रबंधन तकनीकें: गहरी सांस लेना, ध्यान, योग या माइंडफुलनेस जैसी विश्राम तकनीकों का अभ्यास करने से तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है, जो उच्च रक्तचाप का एक महत्वपूर्ण कारण है।
उच्च रक्तचाप के प्रकार

युवा वयस्कों में उच्च रक्तचाप विभिन्न रूपों में प्रकट हो सकता है, जो अंतर्निहित कारण और रक्तचाप में परिवर्तन के पैटर्न पर निर्भर करता है। प्रभावी निदान और प्रबंधन के लिए उच्च रक्तचाप के प्रकार को पहचानना महत्वपूर्ण है।
प्राथमिक उच्च रक्तचाप
प्राथमिक उच्च रक्तचाप, जिसे आवश्यक उच्च रक्तचाप भी कहा जाता है, इसका सबसे आम रूप है और यह बिना किसी विशिष्ट पहचान योग्य कारण के समय के साथ धीरे-धीरे विकसित होता है। यह अक्सर आनुवंशिक कारकों, खराब जीवनशैली की आदतों, या दोनों के संयोजन से जुड़ा होता है।
द्वितीयक उच्च रक्तचाप
यह प्रकार किसी अंतर्निहित चिकित्सीय स्थिति, जैसे कि गुर्दे की बीमारी, हार्मोनल विकार, या कुछ दवाओं के उपयोग के कारण होता है। द्वितीयक उच्च रक्तचाप आमतौर पर तेज़ी से विकसित होता है और प्राथमिक उच्च रक्तचाप की तुलना में रक्तचाप में अधिक महत्वपूर्ण वृद्धि का कारण बन सकता है।
व्हाइट कोट उच्च रक्तचाप
कुछ व्यक्तियों को चिंता के कारण केवल चिकित्सीय परिस्थितियों में ही उच्च रक्तचाप का अनुभव होता है। डॉक्टर के कार्यालय के बाहर, उनका रक्तचाप सामान्य रह सकता है।
छिपा हुआ उच्च रक्तचाप
श्वेत कोट उच्च रक्तचाप के विपरीत, मुखौटा उच्च रक्तचाप से तात्पर्य नैदानिक स्थितियों में सामान्य रक्तचाप रीडिंग से है, लेकिन घर पर या दैनिक गतिविधियों के दौरान इसका स्तर ऊंचा रहता है।
निरंतर उच्च रक्तचाप
सतत उच्च रक्तचाप की विशेषता यह है कि इसमें चिकित्सीय व्यवस्थाओं और घर पर भी रक्तचाप लगातार उच्च बना रहता है, जिसके लिए निरंतर निगरानी और दीर्घकालिक प्रबंधन की आवश्यकता होती है।
रात्रिकालीन उच्च रक्तचाप
यह स्थिति नींद के दौरान बढ़े हुए रक्तचाप को दर्शाती है। इससे हृदय संबंधी जटिलताओं का खतरा बढ़ सकता है और अक्सर इसका पता लगाने के लिए विशेष निगरानी की आवश्यकता होती है।
कौन-सी 7 Habits BP और Sugar के Risk को कम करने में मदद कर सकती हैं?
रोज़ Movement रखें: Walking, cycling, swimming, dancing या कोई activity जो आपको पसंद हो। सप्ताह में Strength Training करें: Muscle-strengthening activities भी overall physical activity का हिस्सा हैं। WHO adults के लिए सप्ताह में कम से कम 2 दिन muscle-strengthening activity की सलाह देता है।
- Diet में Variety रखें: सिर्फ एक “superfood” पर depend न करें।
- Excess Salt और Highly Processed Foods कम करें: खासकर अगर आपकी diet में packaged foods बहुत ज्यादा हैं।
- Sugary Drinks को Daily Habit न बनाएं: पानी को primary drink बनाना आसान और practical शुरुआत है।
- Tobacco से दूरी रखें: Tobacco cardiovascular health के लिए महत्वपूर्ण risk factor है।
- Regular Health Checks को Ignore न करें: BP check करना आसान है।
Blood glucose भी simple testing से assess किया जा सकता है। WHO early diagnosis के लिए blood glucose testing को महत्वपूर्ण बताता है।
Conclusion
आजकल कम उम्र में BP और Sugar बढ़ने की कहानी सिर्फ “उम्र” की कहानी नहीं है। हमारी lifestyle बदल रही है- हम ज्यादा समय बैठकर बिता रहे हैं, physical activity कम हो रही है, highly processed foods आसानी से उपलब्ध हैं, sleep routine बिगड़ रहा है और stress हमारी daily life का हिस्सा बन गया है। इनमें से कोई एक habit अकेले यह तय नहीं करती कि किसी व्यक्ति को hypertension या diabetes होगी। लेकिन कई risk factors जब लंबे समय तक एक साथ बने रहते हैं, तो overall health risk बढ़ सकता है।
Unhealthy diet, physical inactivity, tobacco, harmful alcohol use और overweight/obesity को महत्वपूर्ण modifiable risk factors मानता है। इसलिए health का इंतजार तब तक न करें जब तक शरीर कोई बड़ा signal न दे। आज से अपनी lifestyle में छोटे बदलाव शुरू करें। क्योंकि healthy lifestyle का मतलब perfect होना नहीं है: बस रोज़ थोड़ा बेहतर होना है।
Medical Disclaimer
यह article केवल general health information और awareness के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे medical diagnosis, treatment या डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। BP, blood sugar या किसी अन्य health condition से संबंधित abnormal reports या symptoms होने पर qualified healthcare professional से सलाह लें। Prescribed medicines को बिना डॉक्टर की सलाह के बंद या बदलें नहीं

Riya Asati is an assistant professor and JRF-qualified researcher with 3+ years of experience in research-based content writing. Her expertise includes healthcare, medical, wellness, and educational content. She focuses on presenting health information in a clear, accurate, evidence-informed, and easy-to-understand manner. Through her writing, she aims to help readers understand important health topics and make informed decisions about their well-being.




