बार-बार होने वाली खुजली से हैं परेशान? जानिए Causes of Itching और सही देखभाल

खुजली के कारण और फंगल इंफेक्शन से बचाव

Table of Contents

Abstract

खुजली बार-बार होने वाली स्किन की एक समस्या है, जिसे अक्सर लोग तुरंत किसी क्रीम से ठीक करने की कोशिश करते हैं। लेकिन हमेशा ध्यान रखना होता है कि हर खुजली का कारण फंगल इंफेक्शन नहीं होता है। रूखी त्वचा, एलर्जी, पसीना, फंगल इंफेक्शन, एक्जिमा, स्केबीज, कीड़ों के काटने या शरीर की अंदरूनी समस्याएं जैसी कई वजहें हो सकती हैं। इस लेख में खुजली के मुख्य कारणों को सरल भाषा में समझाया गया है। साथ ही बताया गया है कि घर पर त्वचा को साफ-सूखा रखकर, सही मॉइस्चराइजर लगाकर और खरोंचने से बचकर कैसे राहत पाई जा सकती है।

फंगल इंफेक्शन की संभावना होने पर Targeted Care जैसे Lebrostone Anti-Fungal Cream का सही उपयोग भी बताया गया है। इस लेख में यह भी स्पष्ट बताया गया है कि कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है, जब खुजली लगातार बनी रहे, फैले या क्रीम से ठीक न हो। साथ ही सही कारण पहचानकर और सही देखभाल अपनाकर खुजली को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है।

Introdction

अक्सर हम देखते है कि स्किन पर खुजली होते ही इलाज ढूंढने लगते है और तुरंत कोई भी क्रीम लगा लेते हैं और सोच लेते हैं, “हो गया, अब ठीक हो जाएगा।” लेकिन हकीकत में हर खुजली एक जैसी नहीं होती इसलिए सही पहचान जरुरी है साथ ही हर खुजली का कारण फंगल इंफेक्शन नहीं होता। ऐसे में कोई भी क्रीम लगाना कई बार समस्या को ओर बढ़ा देता है। जैसे कई बार होता है कि ऑफिस में पूरा दिन AC में बैठे रहने के बाद जब शाम को घर आकर पैरों में या कमर के आसपास हल्की-सी खुजली शुरू हो जाती है। या फिर सर्दियों में स्किन इतनी रूखी हो जाती है कि रात को सोते समय बार-बार खुजाने का मन करता है।

कभी-कभी नया साबुन या डिटरजेंट बदलने के बाद भी शरीर पर लाल दाने और खुजली होने लगती है। यह सब अलग-अलग वजहें हैं, रूखी त्वचा, एलर्जी, पसीना, या फिर असल में फंगल इंफेक्शन। खुजली सिर्फ एक लक्षण है, बीमारी नहीं। और जब तक हम इसकी असली वजह समझ नहीं लेते, तब तक क्रीम लगाते रहने से सिर्फ अस्थायी राहत मिलती है। इस लेख में हम जानेंगे कि बार-बार होने वाली खुजली के पीछे कौन-कौन से आम कारण होते हैं, उन्हें कैसे पहचान सकते है और सही देखभाल कैसे चुन सकते है, ताकि समस्या को जड़ से खत्म कर पाएं।

स्किन पर बार-बार खुजली होने के मुख्य कारण

खुजली एक बार आए और चली जाए तो बात अलग है। लेकिन जब वही खुजली बार-बार लौट आए है, तो मन में सवाल आता है, कि आखिर क्यों? कई बार हम सोचते हैं कि बस स्किन ड्राई है या थोड़ी एलर्जी हो गई होगी, लेकिन असली वजह कुछ ओर भी हो सकती है। क्योंकि स्किन पर बार-बार खुजली होने के पीछे कई आम कारण छिपे हुए होते हैं।

त्वचा पर बार-बार होने वाली खुजली और फंगल इंफेक्शन के मुख्य कारण

रूखी त्वचा

रूखी त्वचा खुजली होने का एक आम कारण है क्योंकि सर्दियों में या AC वाले कमरे में लंबे समय तक रहने के बाद स्किन में नमी कम हो जाती है। त्वचा खिंचने लगती है और हल्की-सी खुजली शुरू हो जाती है। कई लोग रात को सोते समय पैर या हाथ खुजाने लगते हैं क्योंकि दिन भर में मॉइस्चराइजर नहीं लगाया होता है। रूखी त्वचा सबसे आम और आसान कारण है, लेकिन यदि नजरअंदाज किया जाए तो समस्या ओर बढ़ सकती है।

एलर्जी या स्किन इरिटेशन

नया साबुन, डिटरजेंट, परफ्यूम या यहां तक कि नया कपड़ा पहनने के बाद कभी कभी अचानक खुजली शुरू हो जाना आम बात है। शरीर की स्किन संवेदनशील होती है और किसी भी नई चीज से रिएक्ट कर सकती है। उदाहरण के लिए, कोई व्यक्ति सालों से एक ही ब्रांड का साबुन यूज़ कर रहा था, अचानक बदलने पर गर्दन और हाथों पर लाल दाने और खुजली हो गई। यह एलर्जी या इरिटेशन का साफ लक्षण होता है।

पसीना और त्वचा पर नमी

गर्मी के मौसम में या व्यायाम के बाद जब पसीना आता है और वह स्किन पर सूखने के बजाय जमा रहता है, तो खुजली होने लगती है। खासकर कमर, जांघों के बीच या बगल जैसे जगहों पर। ऑफिस से घर आकर कपड़े नहीं बदलने वाले लोग अक्सर इस समस्या से जूझते हैं। नमी और पसीना मिलकर बैक्टीरिया या फंगस के लिए अनुकूल माहौल बना देते हैं।

फंगल इंफेक्शन

यह सबसे ज्यादा भ्रमित करने वाला कारण है। लोग सोचते हैं कि कोई भी क्रीम लगा लो, लेकिन फंगल इंफेक्शन में गलत क्रीम लगाने से समस्या और फैल सकती है। पैर की उंगलियों के बीच, कमर या बगल में गोल-गोल दाग और लगातार खुजली होना इसका संकेत हो सकता है। नम वातावरण में रहने वाले या तंग कपड़े पहनने वाले लोगों में यह ज्यादा देखने को मिलता है।

एक्जिमा या डर्मेटाइटिस

एक्जिमा में त्वचा लाल, सूखी और बहुत ज्यादा खुजली वाली हो जाती है। कई बच्चों में यह बचपन से शुरू होता है और वयस्क होने पर भी कभी-कभी लौट आता है। तनाव, मौसम बदलने या कुछ खाने-पीने की चीजों से यह भड़क सकता है। एक आम उदाहरण है, जैसे परीक्षा के दिनों में छात्रों की स्किन पर अचानक एक्जिमा के दाग उभरते हुए नजर आते है, क्योंकि पढ़ाई का दबाव, चिंता और नींद की कमी से शरीर में तनाव बढ़ सकता है, जो पहले से एक्जिमा की समस्या वाले छात्रों में खुजली और त्वचा की सूजन को बढ़ाता है।

स्केबीज

स्केबीज में बहुत महीन कीड़े स्किन के अंदर घुस जाते हैं और रात को खुजली असहनीय हो जाती है। परिवार के कई सदस्यों में एक साथ यह समस्या दिखे तो स्केबीज की संभावना ज्यादा होती है। हाथों की उंगलियों के बीच, कलाई या कमर के आसपास छोटी-छोटी रेखाएं या दाने दिख सकते हैं। यह छूने से फैलता है, इसलिए जल्दी इलाज जरूरी है।

कीड़े के काटने या अन्य स्किन समस्याएं

मच्छर, खटमल या अन्य कीड़ों के काटने से भी लंबे समय तक खुजली रह सकती है। कभी-कभी पुराना घाव या सोरायसिस जैसी समस्या भी बार-बार खुजली का कारण बनती है। गांव या बाहर घूमने के बाद शरीर पर अचानक कई जगह खुजली होना अक्सर कीड़ों की वजह से होता है।

दवाओं या शरीर की अंदरूनी समस्याओं का प्रभाव

कुछ दवाएं जैसे ब्लड प्रेशर की दवाएं साइड इफेक्ट के रूप में खुजली पैदा करती हैं। इसके अलावा लिवर या किडनी की समस्या, थायरॉइड या डायबिटीज जैसी अंदरूनी बीमारियां भी स्किन पर असर डालती हैं। यदि खुजली के साथ थकान, वजन घटना या पेशाब में बदलाव हो तो डॉक्टर से जरूर जांच करवानी चाहिए।

यह सभी कारण होते है जो बताते हैं कि खुजली सिर्फ स्किन की ऊपरी समस्या नहीं है। बल्कि कभी-कभी यह शरीर के कई प्रकार के सिग्नल होते है कि कुछ गड़बड़ है। अब हम जानेंगे कि इन कारणों को कैसे पहचानें और सही देखभाल कैसे शुरू करें।

फंगल खुजली और सामान्य खुजली में क्या अंतर है?

सामान्य खुजली और फंगल इंफेक्शन में अंतर की पहचान

पहचानफंगल इंफेक्शन की संभावनासामान्य खुजली के अन्य कारण
त्वचा का रूपगोल, पपड़ीदार या फैलता हुआ निशान हो सकता हैरूखापन, लालिमा या छोटे दाने हो सकते हैं
संभावित कारणफंगस का संक्रमणएलर्जी, ड्राई स्किन या इरिटेशन
देखभालसही निदान के अनुसार एंटी-फंगल उपचारकारण के अनुसार उचित देखभाल

फंगल इंफेक्शन की संभावना होने पर सही देखभाल

जब खुजली के साथ गोल-गोल दाग, पपड़ीदार त्वचा या लगातार जलन जैसी समस्या दिखे, तो सिर्फ खुजली दबाने वाली क्रीम लगाना काफी नहीं होता है। कई बार हम सोचते हैं कि कोई भी क्रीम लगा लो, लेकिन यदि वजह फंगल इंफेक्शन है तो गलत क्रीम से समस्या ओर बढ़ सकती है। उदाहरण के लिए, गर्मी के मौसम में टाइट जींस पहनने वाले या पसीने वाली स्किन वाले लोगों में कमर या जांघों के बीच फंगल इंफेक्शन होना आम है। एक व्यक्ति कई हफ्तों तक साधारण मॉइस्चराइजर लगाता रहता है, लेकिन खुजली और दाग बढ़ते चले जाते है। जब सही एंटी-फंगल केयर शुरू की जाती है, तो राहत जरूर मिलती है।

ऐसी स्थिति में सही care जरूरी होती है। Lebrostone Anti-Fungal Cream एक आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन से तैयार की गई क्रीम है जिसे फंगल स्किन संबंधी समस्याओं जैसे रिंगवॉर्म (दाद), फंगल खुजली और संबंधित स्किन इरिटेशन के लिए यूज़ किया जा सकता है। इसमें टी ट्री ऑयल, हल्दी और पौष्टिक प्लांट ऑयल्स जैसे हर्बल तत्व शामिल हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखना है कि इस क्रीम को लेबल पर बताए गए या डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लगानी चाहिए। साथ ही प्रभावित जगह को साफ और सूखा करके पतली परत लगाना बेहतर होता है।

हर तरह की खुजली में एंटी-फंगल क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना है, क्योंकि रूखी स्किन या एलर्जी जैसी समस्याओं में यह जरूरी नहीं होता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना है कि यदि खुजली बनी रहे, बढ़े या बार-बार लौटे तो डॉक्टर से सलाह लेना सही होता है। हर खुजली फंगल इंफेक्शन नहीं होती है। इसलिए सही कारण पहचानें और अपनी त्वचा के लिए सही Care चुनें।

बार-बार खुजली होने पर घर पर क्या करें?

अधिकांश हमें जब भी खुजली शुरू होती है सबसे पहला सवाल यही आता है, कि इसको खत्म कैसे करे और अभी घर पर क्या करें और फिर घरेलु नुस्खे याद आने लगते है? कभी कभी सही घरेलू देखभाल से कई बार समस्या हल्की पड़ जाती है और आगे फैलने से रुक जाती है। कुछ तरीकों से इसे कण्ट्रोल किया जा सकता है-

त्वचा पर खुजली और फंगल इंफेक्शन के लक्षणों की पहचान

स्किन को साफ और सूखा रखें

नहाने के बाद या पसीना आने पर त्वचा को अच्छी तरह पोछे। नमी फंगस और बैक्टीरिया दोनों के लिए अनुकूल माहौल बनाती है। खासकर कमर, बगल और पैर की उंगलियों के बीच की जगहें हमेशा सूखी रखना अच्छा होता है ।

पसीने के बाद कपड़े बदलें

ऑफिस से घर आकर या व्यायाम के बाद गीले कपड़े पहनकर बैठे रहना खुजली बढ़ाता है। इससे हम एक आम उदाहरण से समझ सकते है जैसे गर्मी में पूरे दिन कॉटन की शर्ट पहनने के बाद भी यदि पसीना सूखने न दिया जाए तो रात को खुजली शुरू हो जाती है। इसलिए तुरंत सूखे और ढीले कपड़े पहनना स्किन की केयर जैसा होता है।

बहुत गर्म पानी और तेज खुशबू वाले साबुन से बचें

गर्म पानी स्किन की नेचुरल नमी सोख लेता है और तेज परफ्यूम वाले साबुन इरिटेशन बढ़ा सकते हैं। इसलिए गुनगुने पानी और माइल्ड, खुशबू-रहित साबुन का यूज़ बेहतर रहता है।

रूखी त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं

सर्दियों में या AC वाले कमरे में स्किन जल्दी सूख जाती है। नहाने के तुरंत बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगा लेने से खुजली काफी कम हो जाती है। कई लोग रात को सोने से पहले पैर और हाथों पर लगाते हैं और सुबह राहत महसूस करते हैं

खुजली वाली जगह को खरोंचने से बचें

खरोंचने से स्किन और ज्यादा डैमेज होती है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए खुजली असहनीय लगे तो ठंडे पानी से धोएं या ठंडी पट्टी रखें, लेकिन नाखून नहीं चलाना चाहिए।

बिना सलाह के स्टेरॉयड या एंटी-फंगल क्रीम का इस्तेमाल न करें

हर क्रीम सभी प्रकार खुजली के लिए नहीं होती। साथ ही गलत क्रीम लगाने से समस्या ओर बढ़ सकती है। इसलिए यदि घरेलू देखभाल से दो-तीन दिन में सुधार नहीं दिखे या खुजली बढ़ने लगे, तो डॉक्टर से सलाह लेना उचित उपाय है।यह छोटे-छोटे बदलाव रोज की आदत बना लेने से बार-बार होने वाली खुजली पर काबू पाया जा सकता है। लेकिन साथ ही यह जानना जरुरी है कि कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

खुजली होने पर डॉक्टर से कब मिलें?

घर पर सही देखभाल करने के बावजूद अगर खुजली काबू में न आए, तो देर न करें। कई बार लोग सोचते हैं, “थोड़े दिन और देख लेते हैं”, लेकिन कुछ संकेत ऐसे होते हैं जो बताते हैं कि अब डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

खुजली लगातार बनी रहे या बार-बार लौटे

अगर एक हफ्ते से ज्यादा खुजली बनी हुई है या थोड़े आराम के बाद फिर से शुरू हो जाती है, तो इसकी असली वजह पता लगानी चाहिए। एक आम उदाहरण है, सर्दियों में रूखी त्वचा की खुजली मॉइस्चराइजर से ठीक हो जाती है, लेकिन अगर वही समस्या बार-बार लौट रही है तो शायद कोई और कारण है।

स्किन पर घाव, पस या तेजी से फैलती लालिमा हो

खुजली के साथ अगर स्किन फटने लगे, पीला पानी या पस निकले, या लालिमा तेजी से फैलने लगे, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। ये संकेत इंफेक्शन बढ़ने के हो सकते हैं।

पूरे शरीर में खुजली हो या बिना स्पष्ट दाने के खुजली हो

जब खुजली सिर्फ एक जगह न होकर पूरे शरीर में हो, या दाने साफ नजर न आएं फिर भी तेज खुजली हो, तो अंदरूनी वजह जैसे एलर्जी, लिवर या अन्य स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है। ऐसे में सिर्फ क्रीम लगाना काफी नहीं होता है।

क्रीम इस्तेमाल करने के बाद भी समस्या ठीक न हो

यदि सही तरीके से क्रीम लगाने के बावजूद दो-तीन दिन में सुधार न दिखे या समस्या ओर बढ़ती दिखाई दे, तो आगे खुद से कुछ आजमाने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें। क्योंकि गलत क्रीम या देर करने से समस्या ओर सकती है। साथ ही याद रखना है कि, खुजली सिर्फ स्किन की समस्या नहीं होती है । कभी-कभी यह शरीर का सिग्नल होता है। इसलिए सही समय पर डॉक्टर से मिलना राहत देता है, और कोई बड़ी समस्या भी समय रहते पकड़ में आ जाती है।

Conclusion

खुजली बार-बार होने वाली सिर्फ एक छोटी-सी परेशानी नहीं होती है। यह स्किन का तरीका है जो हमें बताता है कि हमें अपने शरीर और स्किन की सही तरीके से देखभाल करना चाहिए। कभी सर्दियों में रूखी त्वचा की वजह से रात भर नींद नहीं आती, कभी नया साबुन या डिटरजेंट बदलने से अचानक खुजली शुरू हो जाती है, और कभी पसीने वाली जगहों पर फंगल इंफेक्शन चुपके से घर बना लेता है। हर बार का कारण अलग हो सकता है, इसलिए हर खुजली का इलाज भी एक जैसा नहीं होता है।

ज्यादातर लोग खुजली होते ही तुरंत कोई भी क्रीम लगा लेते हैं। लेकिन बिना सही वजह जाने क्रीम लगाने से कई बार समस्या ओर बढ़ जाती है। इसलिए घर पर साफ-सुथरी आदतें जैसे स्किन को सूखा रखना, पसीने के बाद कपड़े बदलना, हल्के साबुन का उसे करना और जरूरत पड़ने पर मॉइस्चराइजर लगाना कई मामलों में काफी राहत देते हैं। लेकिन फिर भी यदि खुजली लगातार बनी रहे, बार-बार लौटे, घाव या लालिमा फैलने लगे, तो डॉक्टर से मिलना ही सही कदम होता है। याद रखना है कि, स्किन हमारी सेहत का आईना होती है।

छोटी-छोटी आदतें और सही समय पर सही देखभाल अपनाने से न सिर्फ खुजली से छुटकारा मिलता है, बल्कि त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ और आरामदायक रहती है। अपनी त्वचा को ध्यान से सुनें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें, यही सबसे अच्छी देखभाल होती है।

Disclaimer

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। स्किन संबंधी समस्याओं के कारण व्यक्ति से व्यक्ति अलग-अलग हो सकते हैं। किसी भी क्रीम या उपचार का इस्तेमाल करने से पहले लेबल पर दिए निर्देशों का पालन करें और जरूरत पड़ने पर योग्य डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। लेखक और प्रकाशक इस जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय या उसके परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। अपनी सेहत से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. बार-बार खुजली का सबसे आम कारण?
रूखी त्वचा, एलर्जी, पसीना या फंगल इंफेक्शन।

2. क्या हर खुजली फंगल होती है?
नहीं। कई बार रूखी त्वचा या एलर्जी भी कारण बनती है।

3. घर पर क्या करें?
त्वचा साफ-सूखी रखें, कपड़े बदलें, हल्का साबुन और मॉइस्चराइजर लगाएं, खरोंचें नहीं।

4. फंगल इंफेक्शन कैसे पहचाने?
गोल दाग, पपड़ी और नमी वाली जगहों पर लगातार खुजली।

5. Lebrostone Cream कब लगाएं?
फंगल समस्या होने पर ही, लेबल या डॉक्टर की सलाह अनुसार।

6. डॉक्टर कब दिखाएं?
खुजली बनी रहे, फैले, घाव हो या क्रीम से आराम न मिले।

7. स्टेरॉयड क्रीम लगा सकते हैं?
बिना डॉक्टर सलाह के नहीं।

8. पसीने वाली खुजली कैसे रोकें?
ढीले सूती कपड़े पहनें और नमी सूखी रखें।

9. बच्चों में खुजली हो तो?
खुद क्रीम न लगाएं, डॉक्टर को दिखाएं।

10. खुजली पूरी तरह कैसे ठीक हो?
सही कारण पहचानकर उचित देखभाल और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से।

One thought on “बार-बार होने वाली खुजली से हैं परेशान? जानिए Causes of Itching और सही देखभाल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *