Abstrasct
किसी भी विषय के बारे में बातचीत खत्म होने के बाद भी उस बात का मन में घूमते रहना। या फिर किसी फैसले को लेने के बाद में बार-बार दूसरे विकल्प को सही बताना, और कही बार कुछ ऐसी संभानाओं के बारे में घंटो सोचना जिसके परिणाम बुरे हो सकते हो, ये व्यक्ति के जीवन का सामान्य हिस्सा होता है, आमतौर पर ये आने वाले विचार कुछ ही देर में शांत भी हो जाते है, लेकिन जब एक ही विचार हमारे दिमाग पर हावी होने लगे, और इनसे निकलने का कोई सही रास्ता न मिल पा रहा हो तो ये ओवरथिंकिंग से जुडी हुई समस्या हो सकती है,
ओवरथिंकिंग अपने आप में कोई मानसिक बिमारी नहीं है, लेकिन इसका तनाव, और डिप्रेशन जैसी समस्या के साथ दिखाई देना सामान्य है ज्यादा सोचने से हमे नींद की समस्या ध्यान केंद्रित करने में परेशानी और निर्णय लेने जैसे काम प्रभावित होते है,।
इसे कैसे रोका जाए ?
विचारो को रोकने का यह मतलब नहीं की उन्हें बाँध दिया जाए या जबरदस्ती आने से रोका जाए, हमे उन्हें विभाजित करने की जरुरत होती है, अच्छे और बुरे विचारो में स्पष्ट अंतर और उसके बाद , बुरे काल्पनीक विचारो को रोकने का प्रबंधन एक अच्छा और सही कदम साबित हो सकता है, बजाय दिमाग को हर विचार के लिए बाध्य करना, सोचना हमारे मस्तिष्क के प्राथमिक कार्यो में से एक है, इसलिए सोच को या विचारों को आने से पूरी तरह रोकना, कम व्यवहारीक कदम होगा।
जब दिमाग एक ही बात को बार-बार दोहराता है
हमारा दिमाग हमारे लिए एक मित्र और शत्रु दोनों ही बन सकता है जब हम किसी एक बुरे विचार को बार-बार हमारे मन में जगह देते है तो यह किसी छोटी सी बात को भी अंदर ही अंदर बहुत बड़ा बना कर हमारे लिए मुसीबट खड़ी कर देता है। किसी ने कुछ कह दिया, ऑफिस में कोई छोटी सी चूक हो गई, या पुराना कोई फैसला गलत लगा, तो हमारा मन वहीं अटक जाता है। हम लगातार सोचते हैं कि “ऐसा क्यों हुआ?” या “मैं कुछ और कह देता तो अच्छा होता।”
शुरवात में अधिक सोचना हमे यह महसूस करा सकता है की हम हल ढूंढ रहे है लेकिन बाद में यही ज्यादा सोचना हमे मानसिक रूप से थका देता है, और इससे हमारे रोजना के कामों पर बुरा असर पढ़ता है। यही हाल हमारे भविष्य को लेकर भी होता है; इंटरव्यू का रिजल्ट आया नहीं कि हम फेल होने की कहानियां बुनने लगते हैं।
यहीं से शुरू होती है ओवरथिंकिंग (Overthinking)। Cleveland Clinic की साइकोथेरेपिस्ट नताशा ड्यूक कहती हैं कि जरूरत से ज्यादा सोचना हमें नकारात्मकता के एक ऐसे जाल में फंसा देता है, जहां समस्या तो दिखती है पर समाधान गायब हो जाता है।
बात ज्यादा विचारो की नहीं है विषय है हमारे अनियंत्रित विचारो का हमारे जीवन पर पढ़ने वाला बुरा प्रभाव , ऐसे विचार हमे जीव में आगे बढ़ने की बजाय उसी जगह पर रोक देते है, जिससे जिंदगी हमे उलझी हुई लगती है, और व्यक्ति को काल्पनिक जटिलता वास्तविक मुश्किलों से बड़ी लगती है,
Overthinking क्या है और यह सामान्य सोच से कैसे अलग है?
सोचने और बार-बार सोचते रहने में अंतर
सोचना हमारे लिए हमेशा मददगार ही होता है तब तक जब तक हम किसी संसयुआ के समाधान या नबेहतर विकल्प के बारे में सोच रहे हो, पर तब यह सोचना हमारे लिए हानिकारक बन जाता है जब हम कसी बात के बुरे परिणामो को सोचकर डरने लगे या फिर, किसी बुरे विचार पर नियंत्रण न कर पाए,
उदहारण के तोर पर, मान लीजिये आपको आज ऑफिस में किसी समस्या का सामना करना पड़े और, आप उसपे यह विचार करे की उस विचार से कैसे उस समस्या से कैसे निजात पायजा सकता है, यह एक सही विचार है , लेकिन उसी समस्या को लेकर बेथ जाना और बार बार खुद के साथ दोहराना की मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ, में इसे तक नहीं कर पाउँगा जैसे विचार हमारे मन में अपनी जगह बना कर हमे वर्थिंकिंग की समस्या दे सकता है,
इसलिए ऐसे नकारात्मक विचारो के बार बार दोहराव से बचने की सलाह दी जाती है,
अतीत का दुःख और भविष्य की चिंता
इंसानों को अतीत का दुःख होता है और भविष्य की चिंता और दोनों में एक भी हमारे लिए लाभकारी नहीं है, तो जरुरी है की दोनों के बारे में ज्यादा विचार न करके, वर्तमान की बातो पर ध्यान दिया जाये , जिससे हमारा जीवन थोड़ा बेहतर बन सक।
क्या Overthinking एक Mental Disorder है?
वर्थी कोप को अपने आप में किसी भी तरह की कोई मानसिक बीमारी का दर्जा नहीं मिला है, हालांकि , बार-बार नकारात्मक विचारों में उलझना Anxiety, Depression और तनाव से जुड़ी समस्याओं के साथ दिखाई दे सकता है।
उदाहरण के लिए, Generalized Anxiety Disorder (GAD) में व्यक्ति अपने जीवन में बहुत सी सामान्य बातों पर भी बहुत अधिक चिंतित हो जाता है।
वयस्कों में GAD के निदान के लिए सामान्यतः कम-से-कम छह महीने तक अधिकांश दिनों में अत्यधिक चिंता, उसे नियंत्रित करने में कठिनाई और अन्य निर्धारित लक्षणों का मूल्यांकन किया जाता है।
लेकिन इसका यह मतलब नहीं की ज्यादा सोचने वाले हर व्यक्ति को GAD की समस्या है।
अनिश्चितता और भविष्य का डर
इंसान की फितरत है कि वह जानना चाहता है कि आगे क्या होने वाला है। जब चीजे हमारी समाझ के क्षेत्र से बहार होती है तो हमारा मन तरह-तरह की कहानिया बुनने लगता है । जैसे इंटरव्यू के बाद बार-बार ईमेल चेक करना और अपने ही जवाबों को तौलते रहना। सच तो यह है कि बार-बार सोचने से वह जवाब नहीं मिल जाएगा जो अभी बना ही नहीं है, लेकिन अनिश्चितता से होने वाली बेचैनी दिमाग को शांत बैठने नहीं देती।
गलत निर्णय लेने का डर (Analysis Paralysis)
हमारा मन हमेशा ऐसे फैसले चाहता है जिसका परिणाम किसी भी तरह से नकारात्मक न हो । इस चक्कर में हम दो अच्छे विकल्पों के बीच भी इतने उलझ जाते हैं कि कोई फैसला ले ही नहीं पाते। इसे ही Analysis Paralysis कहते हैं—यानी इतना सोचना कि दिमाग काम करना ही बंद कर दे। जबकि हकीकत यह है कि जिंदगी के हर फैसले में थोड़ा जोखिम तो होता ही है।
पुरानी गलतियों का बोझ
गलतियाँ सीखने के लिए होती हैं, खुद को सजा देने के लिए नहीं। कई बार हम सालों पुराने फैसले को आज की समझदारी से तौलने लगते हैं, जो कि गलत है। हम सिर्फ यह नहीं सोचते कि गलती क्यों हुई, बल्कि अपनी पूरी काबिलियत पर ही शक करने लगते हैं। बीते कल को बदला नहीं जा सकता, सिर्फ उससे सीख लेकर आगे बढ़ा जा सकता है। इसलिए ये जरूरी है कि आप बीते कल की गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें बजाय उन गलतियों के बारे में सिर्फ ये सोच कर की उसकी जगह कुछ और भी हो सकता था
सब कुछ कंट्रोल करने की चाहत
प्लानिंग करना अच्छा है, लेकिन हर चीज हमारे हिसाब से चले, यह मुमकिन नहीं। दूसरों की सोच, आने वाला वक्त और हालात, ये सब हमारे हाथ में नहीं हैं। ओवरथिंकिंग तब और बढ़ जाती है जब हम उन चीजों को भी जबरदस्ती ठीक करने की कोशिश करते हैं जो हमारे नियंत्रण से बाहर हैं।
कभी-कभी समस्या विचारों की गिनती में नहीं, बल्कि हमारे सोचने के गलत तरीकों में होती है। Cleveland Clinic के मुताबिक, ये तीन पैटर्न हमें ओवरथिंकिंग के जाल में फंसाते हैं:
राई का पहाड़ बनाना (Catastrophizing)
इस स्थिति में इंसान सिर्फ सिर्फ बुरे विचारो को मैं में जगह नहीं देता बल्कि उन्हें, नकारात्मक विचारो के सबसे उच्च स्तर पे पहुंच कर, उसे सच मान लेता है , मान के चलिए अगर आपके बॉस ने आपको केबिन में बुलाया है तो आप तुरंत ये सोचना शुरू कर देंगे की शायद आपकी कोई गलती पकड़ी गयी है और उसके परिणाम स्वरुप आपको नौकरी से निकाल दीयुआ जाएगा, उसके बाद मन बिना नौकरी के आने वाली वित्तीय समस्याओ से कैसे निपटेंगे इस बारे में सोचने लग जाता हैं, जबकि बॉस को हकिगत में सिर्फ आपके किसी अच्छे काम की सराहना करनी थी
आर या पार वाली सोच (All-or-Nothing Thinking)
ऐसे लोग जिंदगी को सिर्फ ब्लैक एंड व्हाइट में देखते हैं, बीच का कोई रास्ता नहीं होता। अगर परीक्षा में टॉप नहीं किया, तो खुद को पूरी तरह फेल मान लेना। अगर एक दिन जिम छूट गया, तो सोचना कि पूरी मेहनत ही बेकार हो गई। संतुलित सोच यह समझती है कि बिना परफेक्ट हुए भी आगे बढ़ा जा सकता है। और अस्सल जीवन में हम ज्यादातर मिक्स्ड स्टेप्स जो अच्छे और बुरे दोनों है उनके साथ मिलके आगे बढ़ते है, हमारे कार्यो के परिणाम कभी भी उतने अच्छे या बुरे नहीं होते है जितना हम सोचते है।
एक गलती, सब पर लागू (Overgeneralizing)
व्व्यक्ति को एक गलती के आधार पर पूरे भविस्य के फैसले करने की आदत हो सकती है । जैसे, एक इंटरव्यू में रिजेक्शन मिला, यह सोच लेना की “मुझे तो कभी नौकरी मिलेगी ही नहीं।” और कभी कोई रिश्ता नहीं चल पाया , तो मान लिया कि “सब लोग ऐसे ही होते हैं।” एक बुरा अनुभव आपके पूरे भविष्य की बुनियाद नहीं हो सकता। इसलिए कभी भी कोई नया फैसला करते वक्त खुद को इसलिए न कोसे की ऐसी किसी परिस्थिति में आपका कोई पुराना फैसला गलत हो गया था
यहा एक टेबल के माध्यम से दर्शाया गया है, नकारात्मक विचार के स्थान पर कैसे हम एक संतुलित विचार का इस्तेमाल कर सकते है।
| सोचने का तरीका (Thinking Pattern) | नकारात्मक विचार (Negative Thought) | संतुलित विचार (Balanced Thought) |
| Catastrophizing (आफत या सबसे बुरा सोचना) | एक गलती से सब बर्बाद हो जाएगा। | गलती के परिणाम हो सकते हैं, लेकिन पूरे परिणाम का अभी पता नहीं है। |
| All-or-Nothing (या तो सब कुछ या कुछ नहीं) | मैं सबसे अच्छा नहीं हूँ, इसलिए असफल हूँ। | बिना परफेक्ट हुए भी प्रगति संभव है। |
| Overgeneralizing (सामान्यीकरण करना) | एक बार नहीं हुआ, अब कभी नहीं होगा। | एक अनुभव भविष्य के सभी परिणाम तय नहीं करता। |
Overthinking का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ सकता है?
नींद और ध्यान पर प्रभाव
दिन भर की भागदौड़ के खत्म होने के बाद जब हमें थोड़ा समय मिलता है, तो वह ज्यादा सोचने के लिए काफी होता है। उस समय पुराने अनुभवो से दुःख और आने वाली चिंताए अधिक स्पष्ट रूप से देखने को मिल जाती है, और यह सोचें का सिलसिला लम्बे समय तक खत्म न हो तो यह एक अच्छी नींद लेने में बाधा उत्पन्न करता है। नींद पूरी न होने के कारण हमे अगल दिन काम में ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है और हमे हमारी भावनाओ को सँभालने में भी परेशानी होती है।
मानसिक थकान और चिड़चिड़ापन
एक ही समस्या के बारे में लम्बे समय तक सोचने से हमारा मैं एक ही जगह पर फसा हुआ महसूस कर सकता है जिससे चिड़चिड़ापन भी होने लगता है, हलनि थकान या ध्यान की परेशानी के कई कारण हो सकते है इसमें हर बार वर्थिंकिंग को कारण नहीं बताया जा सकता।
शरीर में तनाव के संकेत
मानसिक तनाव के साथ साथ शारीरक लक्षण भी महसूस हो सकते है , जैसे की गर्दन और कंधो में खीचाव, सिरदर्द, पेट में असहजता और नींद प्रभावित होना, पर ऐसी समस्याए दूसरे करने से भीहो सकती है तो ऐसे ही किसी भी बीमारी का सिर्फ उसके लक्षणों के आधार पारर अंदाज़ा लगाना सही नहीं है,
Overthinking, Anxiety और Depression का कनेक्शन
ज्यादा सोचने का सीधा संबंध हमारे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ होता है ऐसे ऐसे समझा जा सकता है
- भविष्य का डर (Anxiety): आने वाले भविष्य के बारे में लगातार सोचनइ से और उनमे भी सम्भवनाओ के सिर्फ नकारात्मक परिणाम को, “की यही होगा” इसे सुधारा नहीं जा सकता जिससे हुअरी चिंता और बढ़ जाती है
- अतीत का पछतावा (Depression): जो बाते बीत चुकी है उन्हें सुधारा नहीं जा सकता, इस बात को स्वीकार करने के बजाय जब हम सिर्फ उन गलतियों पर पछताते रहते है तो ये आदत सीधे हमे अवसाद में ले जाने का काम करती है
ध्यान रखने वाली बात:
यह कोई तय नियम नहीं है। एंग्जायटी में इंसान अतीत में उलझ सकता है और डिप्रेशन में भविष्य से डर सकता है। ये दोनों चीजें एक साथ भी हो सकती हैं। लेकिन सिर्फ ज्यादा सोचने का मतलब यह कतई नहीं है कि आपको कोई मानसिक बीमारी है।
क्या है यह CBT (कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी)?
साधारण शब्दों में बताया जाए तो CBT एक तरह की थेरपी है जो आपके व्यव्हार और उलझे हुए विचारो को बेहतर करने में मदद करता है में, इसका काम आपको जबरदस्ती पाजिटिविटी की तरफ धकेलना नहीं है
1. सच और वहम का फर्क पहचानें (प्रमाण जांचें)
अगर आपको ऐसा लगता है , “लोगो के समूह में आपको नजरअंदाज किया जा रहा है ।” इस बात को सच मानकर दुखी होने से पहले खुद से पूछें,क्या ये बात वाकई सत्य है ? क्या उसने ऐसा कहा है?किसी एक मैसेज का जवाब न मिलने पर खुद को ignored मान लेना सही नहीं है। यह सवाल आपको बताते है कि आप सच के आधार पर सोच रहे हैं या सिर्फ अंदाज़ा लगा रहे हैं।
2. एक ही सिक्के के दूसरे पहलू भी देखें
जरुरी नहीं की जो भी पैहला विचार आपके मन में आ रहा है वो हमेशा सही हो। अगर किसी ने आपके मैसेज का रिप्लाई नहीं किया, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। शायद वह व्यस्त हो, फोन दूर हो या बाद में जवाब देने की सोच रहा हो। ऐसे समय पर हमरे दूसरे सारे विकल्प जो हो सकते है उन्हें नज़रअंदाज़ कर सकता है और हम कोई भी दूसरा संभावित विकल्प नहीं देखते है जिसका असर सीधे हमारे मानसिक स्वस्थ पे पढता है
3. ‘What If’ को ‘If Then’ में बदलें
ओवरथिंकिंग में हमारा दिमाग अक्सर सवाल करता है: “अगर ऐसा हो गया तो क्या होगा?” (What If?)
- अगर मैं इंटरव्यू में फेल हो गया तो?
- अगर लोगों को मेरा काम पसंद नहीं आया तो?
इन डरावने सवालों में उलझने के बजाय खुद को एक प्रैक्टिकल जवाब दें:
- What If: अगर मेरा इंटरव्यू अच्छा नहीं हुआ तो?
- If Then: अगर सिलेक्शन नहीं हुआ, तो मैं देखूँगा कि कहाँ कमी रह गई और अगली कंपनी के लिए दोबारा अप्लाई करूँगा।
बार-बार आने वाले विचारों को संभालने के तरीके
Worry Time: चिंता के लिए समय बांधें
दिनभर घबराने क्ले बजाय एक सही समय चुने और खुद से कहे की दिन के 15 – 30 मिनट के दौरान ही सोचूंगा, इस दौरान अपनी परेशानियाँ डायरी में लिखें। अगर दिन में किसी और वक्त कोई फालतू ख्याल आए, तो उसे शॉर्ट में नोट कर लें और खुद से कहें, “इस पर मैं सिर्फ ‘वोरी टाइम’ में ही सोचूँगा।”
कंट्रोल और अनकंट्रोल चीजों को अलग करें
अपनी चिंताओं को दो हिस्सों में विभाजित करे
- आपके हाथ में क्या है: जैसे परीक्षा की तैयारी करना या रिज्यूमे सुधारना। अपनी पूरी ऊर्जा उन कलार्यो पर लगाए जिन्हे आप सुधार सकते है।
- आपके हाथ में क्या नहीं है: जैसे: परीक्षा का रिजल्ट या दूसरों का रिएक्शन। उन चीजों को बदलना असंभव है जो अभी तक घटी ही नहीं हैं और केवल आपकी कल्पनाओं में चल रही हैं।
स्वीकार करना सीखें (Acceptance)
जो भी हो चूका है उसे स्वीकार कर लेना आपको मानसिक शांति देता है, स्वीकार करना मतलब हार मन्ना नहीं होता है, इसका मतलब है परिस्थितको देखना की, इसके कितने संभावित परिणाम हो सकते है, वो कितने जोखिम भरे हो सकते है, उसके आधार पर आप निर्णय करे, और इसके लिए भिओ तैयार रहे की आपने जितने भी संभावित विकल्प सोचे है परिणाम तक उससे विपरीत भी हो सकते है
विचारों को डायरी में उतारें (Journaling)
जब दिमाग में विचारों का ट्रैफिक बढ़ जाए, तो उन्हें कागज पर लिख लें। खुद से पूछें “क्या इस समस्या का कोई प्रैक्टिकल हल है?” अगर हाँ, तो पहला कदम उठाएं। अगर ना, तो मान लें कि और ज्यादा सोचने पर आप केवल अपनी मानसिक शांति को क्षति पहुंचा रहे हैं
छोटे फैसले तुरंत लें
क्या खाएं, क्या पहनें या कौन सा काम पहले करें, ऐसे छोटे-छोटे फैसलों में बहुत अधिक समय बर्बाद न करें। एक टाइम लिमिट तय करें, निर्णय लें और आगे बढ़ें। यह आदत धीरे-धीरे आपके बड़े फैसले लेने के डर को भी खत्म कर देगी।
थोड़ी शारीरिक हलचल (Walking या हल्की एक्सरसाइज)
जब दिमाग बहुत ज्यादा थक जाए, तो शरीर को काम पर लगाइए। 15-20 मिनट की वॉक, साइकिल चलाना या थोड़ा सा स्ट्रेचिंग करना भी तनाव को तुरंत कम कर देता है। हो सकता है स्स्प्की दिनचर्या आपको gym जाने की इजाज़त ना देती हो तो आपको gym जाना जरुरी नहीं है आप अपनी क्षमता के अनुसार अपने लिए व्यायाम चुन सकते है
ध्यान बदलने वाले शौक (Reading या कोई हॉबी)
कोई अच्छी किताब पढ़ना, संगीत सुनना, पेंटिंग करना या घर की सफाई करना जैसी आदतें दिमाग को ब्रेक देती हैं। इसका मतलब समस्या से भागना नहीं है, बल्कि दिमाग को कुछ देर के लिए आराम देना है ताकि आप बाद में ठंडे दिमाग से सोच सकें। और भी कई सारी अपनी पसंद के काम किए जा सकते हैं जो आपको शांत महसूस कराएँ।
वर्तमान में जीना (Mindfulness)
माइंडफुलनेस का सीधा मतलब है, इस वक्त आप जहाँ हैं, वहाँ पूरी तरह मौजूद रहना जिसे साधारण भाषा में वर्तमान में जीना भी कह सकते है। अपनी सांसों पर, आसपास की आवाज़ों पर ध्यान दें।दिमाग में विचार आ रहे है तो उन्हें आने दे आप उनपर ध्यान देने से बचे, दिमाग का प्राथमिक काम सोचना ही है, आप उसके साथ प्रयोग कर सकते है की आने वाले बुरे विचारो के साथ अपने कुछ अच्छे विचारों को जोड़े ऐसा करने से आप पाएंगे की आपके मैं में आने वाले बुरे विचारो की कमी हुई है।
दिल की बात किसी से कहें
जब कोई बात सिर्फ दिमाग में घूमती रहती है, तो वह बहुत बड़ी लगने लगती है। किसी भरोसेमंद दोस्त या परिवार के सदस्य से बात करें। कभी-कभी दूसरा व्यक्ति हमें वह पहलू दिखा देता है जो हम खुद नहीं देख पा रहे थे। कई बार सिर्फ अपनी बात कह देने भर से ही मन हल्का हो जाता है। और जब आप किसी करीबी को अपने पास नहीं पाए तो आप किसी अनजान इंसान से भी अपनी बात केहज सकते है जिसे आपि दोबारा मिलने की सम्भावना कम हो
खुद से दोस्ती करें (Self-Compassion)
गलतियाँ इंसान से ही होती हैं। अपनी गलती से सीखें, लेकिन उसके लिए खुद को कोसना कहा तक सही है ? अगर आपका कोई दोस्त गलती करता है, तो आप उसे सिखाते है , वैसे ही खुद के साथ भी नरमी बरतें। अपनी कमियों को स्वीकार करें, पर उनसे खुद को सजा देने के लिए तैयार हो जाना कहा तक समझदारी की बात है ?
कब Overthinking के लिए Professional Help लेनी चाहिए?
ओवरथिंकिंग विचारों का एक ऐसा चक्रव्यूह है जो हमें एक ही जगह रोक देता है, जिससे हमारी नींद, सेहत और रोज़मर्रा के काम भी खराब होने लगते हैं। शुरुआत में हम खुद डायरी लिखना, वॉक करना या ध्यान भटकाने जैसे बुनियादी तरीके आज़मा सकते हैं। लेकिन अगर इन सभी बेसिक कोशिशों के बाद भी विचारों का यह तूफान शांत न हो और आपकी नौकरी, पढ़ाई या रिश्तों पर लगातार असर पड़ता रहे, तो यह समझदारी भरा सही कदम है कि आप बिना किसी झिझक के किसी योग्य डॉक्टर या थेरेपिस्ट (जैसे CBT एक्सपर्ट) से संपर्क करें। एक प्रोफेशनल आपके सोचने के पैटर्न को समझकर आपको सही मार्गदर्शन दे सकता है, ताकि आप दोबारा अपना मानसिक सुकून पा सकें।
Conclusion
दिमाग का काम सोचना है और इसे पूरी तरह बंद करना मुमकिन भी नहीं है। विचार हमें सिखाते हैं और आगे की योजना बनाने में मदद करते हैं, लेकिन समस्या तब होती है जब हम हर ख्याल को बार-बार निचा दिखने लगे या कमजोर मेहसुइओस करने लगे। अतीत की गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना और भविष्य की व्यावहारिक प्लानिंग करना ही समझदारी है।
बदलाव में वक्त लगता है और तनाव के समय पुराने विचारों का लौटना नई बात नहीं है ये आपको जब भी परेशान कर सकते है जब आप खुद को इन विचारो से दूर करने की कोशिश कर रहे हो । इसलिए, मकसद एक ऐसा मन बनाना नहीं है जो कभी चिंता ही न करे, बल्कि यह सीखना है कि कब विचार बेकार हो चुके हैं और कब अपना ध्यान किसी काम की चीज़ पर लगाना है।
Disclaimer
इस लेख का मकसद सिर्फ आपको जागरूक करना और सामान्य जानकारी देना है। इसे किसी डॉक्टर या मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह या इलाज का विकल्प न समझें। लगातार ज़्यादा सोचना कई बार एंग्जायटी या डिप्रेशन से जुड़ा हो सकता है, लेकिन सिर्फ ओवरथिंकिंग के आधार पर खुद को बीमार मान लेना सही नहीं है। अगर बढ़ती चिंता, नींद न आना या मानसिक तनाव आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर असर डाल रहा है, तो किसी योग्य डॉक्टर या थेरेपिस्ट से खुलकर बात करें। अपनी सेहत के मामले में हमेशा एक्सपर्ट की राय सबसे सही होती है।

Bhushal Birla is a content writer who enjoys writing about health, lifestyle, wellness, and everyday topics. He believes that useful information should be easy for everyone to read and understand. His articles focus on answering common questions, explaining important topics in simple words, and helping readers make informed decisions. Through his writing, he aims to share reliable information that readers can relate to and use in their daily lives.




