बच्चों पर मोबाइल के नुकसान, जानिए  ज्यादा Screen Time से क्या होता है? 

Table of Contents

Abstract

“बस एक cartoon और.. फिर phone रख दूंगा” क्या आपके घर में भी यह बात daily सुनाई देती है? खाना खाते समय मोबाइल, खाली समय में games और सोने से पहले videos धीरे-धीरे बच्चा कब screen को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेता है। पता ही नहीं चलता है, लेकिन जब वह phone बंद करने पर नाराज हो या game और family से बातचीत के लिए कम time निकाले, तो माता-पिता को चिंता का विषय बन जाता है। माता-पिता सोचने पर मजबूर होने लगते है कि क्या मेरा बच्चा जरूरत से ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल कर रहा है? 

बच्चो के मोबाइल के नुकसान समझने के लिए केवल यह जानना जरूरी नहीं है की बच्चे ने कितने घंटे मोबाइल चलाया यानि, Screen Time न गिने, यह भी देखे कि बच्चा मोबाइल में क्या देखता है, कब देखता है और मोबाइल के लिए कौन-सी activity छोड़ता है। ऐसे में कुछ सवाल आपकी मदद कर सकते है: 

  • क्या आपका बच्चा मोबाइल के लिए खेलने और सोने के समय को अनदेखा करता है ? 
  • क्या education videos बच्चे की उम्र और जरूरतों के अनुसार है? 
  • बच्चे से मोबाइल छीन तो बच्चो रोने क्यों लगता है, उसे कैसे समझा सकते है? 
  • पढाई के लिए मोबाइल जरूरी है, तो आप संतुलन कैसे बनाए ?

इस लेख में आप ज्यादा screen time के संभावित असर समझेंगे और उम्र के अनुसार जरूरी बातो को जानेगे। साथ ही जानिए: बच्चो के मोबाइल के लिए नियम कैसे बनाएं, बच्चो की screen time को कम कैसे किया जा सकता, बच्चो की daily routine में खेल, सिखने, आराम और परिवार के साथ समय के लिए जगह कैसे बनाए। 

मोबाइल बच्चो की दिनचर्या में कैसे शामिल हो गया? 

mobile phone effects on children

अभी थोड़ा काम कर लू, तब तक कार्टून देख लो। बच्चो में मोबाइल की आदत इसी तरह कई घरो में शुरू होती है। कभी माता-पिता खाना बनाने के दौरान, कभी सफर में बच्चे का मन लगाने के लिए और कभी जरूरी काम पूरा करने के लिए। बच्चा कुछ देर स्क्रीन देखकर खुश रहता है, इसलिए परिवार अगली बार भी यही तरीका अपनाता है। 

धीरे-धीरे बच्चा कुछ आदतों को मोबाइल से जोड़ने लगता है। खाना खाने के लिए video, खाली समय में games और बिस्तर पर जाने से पहले cartoon की मांग करने लगता है। बच्चो का screen time समझने के लिए इन परिस्थितियों को पहचानना बहुत जरूरी है। पता लगाइए कि बच्चा मनोरंजन के लिए फ़ोन की जिद करता है या उसके बिना रोज के काम करने में भी परेशानी महसूस करता है। 

बच्चे को मोबाइल में हर वक़्त कुछ नया देखने को मिलता है। एक video खत्म होता है, तो अगला शुरू हो जाता है। Games में नए levels और rewards उसे खेल जारी रखने के लिए आकर्षित करते है। ऐसे में ज्यादा screen time केवल बच्चे की जिद का मामला नहीं रहता App के features और इस्तेमाल के नियम भी मायने रखते है। 

घर के बड़े भी बच्चो की मोबाइल की आदत को प्रभावित कर सकते है। अगर बच्चा भोजन, बातचीत और खाली समय में सबको फ़ोन लिए दिखता है, तो वह भी यही करना चाहता है इसलिए, 

पूरे दिन की दिनचर्या बनाए। 

  • आप बच्चे को किन परिस्थितियों में मोबाइल देते है? 
  • क्या इस्तेमाल खत्म करने का समय पहले बताते है? 
  • क्या बच्चे के पास खेलने और बातचीत करने के विकल्प है? 

बच्चो पर मोबाइल के नुकसान समझने की शुरुआत इन आदतों को पहचानने से करें। इससे आपको तय करने में मदद मिलेगी कि परिवार की दिनचर्या में पहला बदलाव कहाँ करना है। 

बच्चों का Screen Time बढ़ने का पैटर्न कैसे पहचानें?

“मेरा बच्चा तो थोड़ी देर ही फ़ोन चलाता है” कई बार हमें ऐसा लगता है, क्योकि हम अलग-अलग समय पर उसका इस्तेमाल देखते है। बच्चो का screen time समझने के लिए कुछ दिनों तक शुरुआत और समाप्ति का समय नोट करें। 

Fix Time और Real Use की तुलना करें 

mobile phone effects on children

अगर आपने 20 मिनट मोबाइल चलाने को कहा है तो देखे की बच्चा कितनी देर बाद फ़ोन रख देता है। क्या वह तय समय पर गतिविधि समाप्त कर पाता है या हर बार समय बढ़ाने की मांग करता है? ज्यादा screen time का पैटर्न पहचानने के लिए किसी एक दिन के बजाय काफी दिनों की स्थिति देखें। 

फ़ोन की Screen Time या Digital Wellbeing report भी मदद कर सकती है। लेकिन उस पर दिखने वाले पूरे Time को बच्चे का use ही न माने। Family के दूसरे सदस्य भी उसी फ़ोन का उपयोग करते हो तो आप अपने बच्चे का समय अलग नोट करें।  

बच्चे से उसके अनुभव पूछें 

बच्चो में मोबाइल की आदत समझने के लिए केवल निगरानी करने के बजाय उसने बात करें। उनसे पूछे कि “तुम्हे यह games इतने क्यों पसंद है?” या “इसे बंद करने में सबसे मुश्किल क्या लगता है?” हो सकता है बच्चा दोस्तों के साथ चल रहा game पूरा करना चाहता हो या अगले level तक पहुंचना चाहता हो। 

मोबाइल ज्यादा चलाने से बच्चो की नींद कैसे प्रभावित हो सकती है? 

बच्चा बिस्तर पर लेट गया है, लेकिन क्या वह सोने के लिए तैयार भी है? बच्चो की नींद समझते समय बिस्तर पर जाने और वास्तव में सोने के बीच का अंतर देखें। देर स्क्रीन का इस्तेमाल उसे जागते रहने के लिए प्रेरित कर सकता है, जबकि school के लिए उठने का समय वही रहता है। 

Screen Light और attractive content का प्रभाव 

हमारे शरीर के अंदर की घड़ी सोने-जागने का समय व्यवस्थित करती है। शाम को melatonin नाम का Hormone शरीर को रात होने का signal देता है। सोने के करीब screen light इस संकेत को प्रभावित कर सकती है। मोबाइल का बच्चो पर प्रभाव light की तीव्रता, इस्तेमाल की अवधि और समय के अनुसार भिन्न हो सकता है। थोड़ी देर screen देखने से हर बच्चे की नींद खराब हो जाएगी, ऐसा कहना सही नहीं है। 

content भी मायने रखता है। डरावना video देखने के बाद बच्चा उसके scene याद कर सकता है या attractive game के बाद अगले मुकाबले के बारे में सोच सकता है। ऐसे में रात का screen time खत्म होने के बाद भी उसे शांत होने में समय लग सकता है। रात में आने वाले messages और notifications भी आराम ने बाधा डाल सकते है। 

Screen से दुरी कैसे बनाए सोने से पहले? 

बच्चो के लिए screen time की व्यवस्था करते समय सोने से पहले का समय safe रखे। बच्चो के लिए Screen Time की व्यवस्था करते समय सोने से पहले का समय सुरक्षित रखे। माता-पिता को बच्चो से मोबाइल को रात में दुरी बनानी चाहिए। रात में सोने से कम से कम एक घंटे पहले स्क्रीन बंद कर देना चाहिए। 

यदि बच्चो का bedtime रात नौ बजे है, तो आठ बजे तक screen वाली गतिविधियां समाप्त करने का plan बनाए। इसके बाद दांत साफ़ करना, कपडे बदलना और किताब पढ़ना जैसे काम एक निश्चित क्रम में रखें। और बच्चो की नींद की दिनचर्या में यह क्रम अपनाने से सोने की तैयारी  के लिए अलग समय मिलेगा। परेशानी जारी रहे, तो केवल मोबाइल को कारण मानने के बजाय बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। 

ज्यादा मोबाइल देखने से बच्चो की आँखों पर असर 

क्या बच्चा screen देखते हुए बार-बार आँखें मलता है या फ़ोन रखने के बाद धुंधला दिखने की शिकायत करता है? बच्चो पर मोबाइल के नुक्सान समझते समय इन संकेतो पर ध्यान दें। लंबे समय तक बिना विराम screen देखने में थकान, सूखापन और कुछ समय के लिए धुंधलापन हो सकता है। हालांकि भर शिकायत का कारण मोबाइल नहीं होता। 

आँखों में थकान और सूखापन क्यों महसूस होता है ?

screen पर ध्यान लगाते समय बच्चे अधिकतर कम पलक झपकाते है। इससे आँखों में सूखापन और जलन हो सकती है। लगातार पास की स्क्रीन पर नज़र टिकने से आँखों का फोकस बनाए रखने वाला तंत्र भी थक सकता है। इसलिए ज्यादा screen time के बाद बच्चा आँखों के आसपास सुविधा या सिरदर्द बता सकता है। इन लक्षणों को सीधे स्थायी नुकसान या चश्मा लगने का प्रमाण न माने। 

आँखों को screen के दौरान आराम कैसे दे?

बच्चो की आँखों की देखभाल के लिए इस्तेमाल के बीच छोटे विराम रखें। 20-20-20 rule के अनुसार, हर 20 मिनट बाद कम से कम 20 सेकंड के लिए लगभग 20 फ़ीट दूर किसी वस्तु को देंखे। छोटे बच्चो को याद दिलाने में माता-पिता मदद कर सकते है। बच्चो के screen time के दौरान screen पर खिड़की या लैंप की चमक न पड़ने दे। 

अक्षर इतने बड़े रखे कि बच्चा आराम से पढ़ सके और brightness सहज level पर रखें। यदि धुंधला दिखना, दर्द या दूसरी शिकायते बार-बार हों, तो आँखों की जांच कराए। केवल screen की setting बदलकर समस्या ठीक होने बच्चो के scree time के दौरान screen पर खिड़की या लैंप की चमक न पड़ने दे। अक्षर इतने बढे रखें कि बच्चा आराम से पढ़ सके और brightness सहज level पर रखें। यदि धुंधला दिखना, दर्द या दूसरी शिकायतें बार-बार हों, तो आँखों की जाँच कराएं। केवल स्क्रीन की setting बदलकर समस्या ठीक होने का इंतजार न करें।

क्या ज्यादा screen time बच्चो की physical Active होने पर प्रभाव डाल सकता ?

मोबाइल पर racing game खेलते समय बच्चा बहुत excited दिख सकता है, लेकिन उसकी fingers की हलचल भागने या cycle जैसी physical activity नहीं है। बच्चों पर मोबाइल के नुकसान समझते समय screen के सामने बैठे रहने के समय पर भी ध्यान देना जरूरी है। खासकर तब, जब मनोरंजन का अधिकांश समय एक ही स्थान पर बैठकर बीतता हो। 

लंबे समय तक बैठे रहने का प्रभाव

बच्चो और किशोरों में अधिक sedentary time यानी जागते कम ऊर्जा खर्च करते हुए बैठे या लेटे रहने का संबंध बढ़ी हुई शरीर की चर्बी और कमजोर fitness जैसे results से मिलता है। इसलिए ज्यादा screen time के साथ बच्चे की पूरे दिन की शारीरिक सक्रियता भी देखें। केवल मोबाइल इस्तेमाल देखकर यह निष्कर्ष न निकालें कि बच्चे का वजन जरूर बढ़ेगा। 

मोबाइल पर बच्चो का प्रभाव हर family में अलग हो सकता है। उदहारण के लिए, स्कूल, homework और यात्रा में काफी समय बैठने के बाद बच्चा मनोरंजन के लिए भी continue screen देखे, तो दिन में शरीर चलाने के अवसर सिमित रह सकते है। ऐसे में केवल एक लंबा खेल सत्र रखने के बजाय दिनभर activity में छोटे अवसर भी बनाएं। 

बच्चो के लिए कितनी शारीरिक गतिविधि जरूरी है ? 

WHO की guidance के अनुसार, 5–17 वर्ष के बच्चों और किशोरों को week भर में औसतन रोज कम से कम 60 minutes मध्यम से तेज तीव्रता वाली physical activity करनी चाहिए। इसमें तेज चलना, cycle चलाना और running वाले खेल शामिल हो सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए उम्र के अनुसार अलग guidance लागू होती है।

बच्चों का Screen Time कम करने की कोशिश में activity को सजा न बनाएं। बच्चे को अपनी पसंद का खेल चुनने दें और उसकी क्षमता के अनुसार धीरे-धीरे सक्रियता बढ़ाएं। शुरुआत छोटी हो सकती है- परिवार के साथ टहलना या सुरक्षित जगह पर गेंद खेलना। WHO भी कुछ गतिविधि को बिल्कुल गतिविधि न करने से बेहतर मानता है। 

मोबाइल बच्चो की पढाई और ध्यान को असर डाल रहा 

बच्चे की किताब सामने खुली हुई है और ध्यान बीच-बीच में message देखता है या game खोल लेता है। पढाई के लिए बैठने का पूरा समय जरूरी नहीं कि पढ़ने में बीते। मोबाइल का बच्चो पर प्रभाव समझते समय देखें कि बच्चा काम पर ध्यान बनाए रख पाता है या बार-बार दूसरी गतिविधि की और जाता है। 

पढाई और मनोरंजन के साथ ध्यान 

Homework करते हुए video देखना या social media खोलना media multitasking उदहारण है। बच्चा गणित का सवाल हल करता है और calculate मोबाइल से करता है जिससे उसका मानसिक विकास कम हो रहा है। बच्चो का screen time पढाई के बीच इस तरह शामिल हो, तो काम की निरंतरता टूट सकती है। 

उदाहरण के लिए, गणित का सवाल हल करते समय बच्चा वीडियो खोल ले और लौटने पर भूल जाए कि किस चरण पर था। ऐसे में उसे सवाल दोबारा पढ़ना पड़ सकता है। बच्चों पर मोबाइल के नुकसान लिखते समय इसे याददाश्त खत्म होने का प्रमाण न बताएं। इसी तरह कम अंक आने का कारण केवल मोबाइल न मानें; विषय समझने में कठिनाई और पढ़ाई का वातावरण भी देखें।

पढाई के लिए मोबाइल दे देना 

बच्चों के लिए Screen Time की योजना में पहले काम स्पष्ट करें-कौन-सा lesson देखना है या कौन-सी जानकारी खोजनी है। गैरजरूरी notifications बंद रखें और संबंधित सामग्री तक पहुँच आसान बनाएं। बच्चा पढ़ाई पूरी करे, फिर मनोरंजन का समय अलग रखे। 

बच्चों का Screen Time कैसे कम करें, इसके साथ यह भी देखें कि वे विषय समझ रहे हैं या नहीं। वीडियो के बाद उनसे अपनी भाषा में समझाने या संबंधित सवाल हल करने को कहें। इससे आपको आगे की मदद तय करने में आसानी होगी।

फ़ोन बंद करने पर बच्चा गुस्सा करे, तो माता-पिता क्या करें? 

माँ के मोबाइल छुड़ाने पर बच्चा रोने लगे और कहे कि “अभी बंद नहीं करूंगा” तो फिर ऐसी स्थिति में माता-पिता का शांत रहना मुश्किल होने लगता है। बच्चो में मोबाइल की आदत समझते समय यह याद रखे कि पसंद की activity छोड़ने पर नाराज़ होना अपने आप में addiction का सबूत नहीं होता है। छोटे बच्चे अभी नाराज़ और गुस्से को संभालना सीख रहे होते है। 

नाराज़गी करने के जगह उनको समझाए 

Screen time ख़त्म होने पर नाराजगी बढे, तो उसी समय लंबा भाषण देने या बहस करने से बचें। माता-पिता को अपने बच्चो के सामने शांत और गंभीरता से उनको समझना चाहिए। उनसे खो कि “मुझे पता है तुम्हे खेल रोकना अच्छा नहीं लग रहा, लेकिन आज का पूरा समय निकल गया है।  इतना मोबाइल चलना सही नहीं होता है। 

बच्चो के मोबाइल इस्तेमाल पर उनसे बातचीत करें, जब बच्चा शांत हो जाए तो उसे समझाए। नाराज़गी के दौरान उससे अपशब्द या जिद्दी कहने की जगह उसके व्यवहार पर बात करें। यदि वह मारने या चीज़े फेंकने जैसी हरकत करे, तो उसे थोड़ा प्यार से समझाए और सही सलाह दे। 

बच्चो को मोबाइल हर परेशानी का समाधान न बताएं 

बच्चे के रोने पर आप हर समय यदि उसको मोबाइल पकड़ा देते है तो ऐसी में बच्चो का screen time कम करना मुश्किल हो जायगा और बच्चा मोबाइल का आदी हो जायगा। बच्चे के पास बैठे, उसकी बात सुने और शांत होने के लिए साथ दें। उसकी उम्र के अनुसार उसके साथ game खेले, उससे समझाए। 

किस उम्र में कितना Screen Time उचित है?

2 साल के बच्चे और बारह साल के बच्चे की डिजिटल जरूरतें अलग होती हैं। इसलिए बच्चों के लिए Screen Time तय करते समय उम्र के अनुसार guidance अपनाएं। छोटे बच्चों के लिए बताई गई समय-सीमा को किशोरों पर लागू न करें और बड़े बच्चों की जरूरत देखकर छोटे बच्चे को उतनी ही अनुमति न दें।

पाँच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए WHO की सलाह

WHO की 2019 की guidance में छोटे बच्चों का Screen Time इस तरह बताया गया है:

1 वर्ष से कम- Screen Time अनुशंसित नहीं है।

1 वर्ष से 2 वर्ष से कम- बैठे-बैठे TV, videos या games देखना अनुशंसित नहीं है। 

2 वर्ष से पाँच वर्ष से कम- बैठे-बैठे स्क्रीन इस्तेमाल करने का समय अधिकतम एक घंटा प्रतिदिन रखें; कम बेहतर है। 

ये सुझाव पाँच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए हैं। 1 घंटे की सीमा का मतलब यह नहीं कि बच्चे को रोज पूरा एक घंटा स्क्रीन दिखाना जरूरी है। बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल की यह सीमा अधिकतम समय बताती है, पूरा करने का लक्ष्य नहीं।

बड़े बच्चों और किशोरों के लिए नियम कैसे तय करें?

स्कूल जाने वाले बच्चों को assignments, project या दोस्तों से संपर्क के लिए उपकरण चाहिए हो सकते हैं। बड़े बच्चों का Screen Time तय करते समय इन जरूरतों के लिए स्पष्ट व्यवस्था बनाएं। Example के लिए, homework से जुड़ा इस्तेमाल और मनोरंजन के लिए मिलने वाली permission अलग लिखें, ताकि दोनों को लेकर भ्रम न रहे।

उम्र के अनुसार media guidance केवल एक तय घंटे की सीमा पर निर्भर रहने के बजाय बच्चे की जरूरत और उसके डिजिटल अनुभव को समझने पर जोर देती है। बच्चों का Screen Time कैसे तय करें, इस पर बड़े बच्चे की राय लें और नियम की समीक्षा स्कूल की जरूरतें बदलने पर करें। स्पष्ट करें कि पढ़ाई के लिए फोन मिलने का मतलब उस दौरान games या social media की खुली अनुमति नहीं है।

क्या Education videos बच्चो को सच मे सिखने में मदद करता? 

“मेरा बच्चा तो मोबाइल पर सिर्फ पढाई का ही देखता है” कई माता-पिता ये भ्रम में रहते है। लेकिन उन्हें नहीं पता की बच्चे पढ़ाई के अलावा कोनसा content देखने लगते है और बच्चा उससे क्या सिख रहा है। माता-पिता को बच्चो के लिए चैनल सोच समझकर देना चाहिए जिससे बच्चे सही चीज़ेज़ ग्रहण करे। 

media guidance content की quality पर ध्यान देने और बच्चे के videos तथा games में हिंसा, गलत व्यवहार व व्यावसायिक प्रचार की समीक्षा करने की सलाह देती है। इसलिए बच्चों के मोबाइल use में यह भी देखें कि कहीं सीखने के नाम पर खिलौने खरीदने या दूसरी paid सामग्री खोलने का दबाव तो नहीं बनाते।

Screen लर्निंग को real experience से जोड़ें

Educational Screen Time के बाद सीखी बात को किसी छोटे काम में इस्तेमाल करने का अवसर दें। बच्चे Colors का video देखे, तो उससे कमरे में उसी color की वस्तु खोजने को कहें। पौधों के बारे में देखे, तो घर के पौधे की पत्तियाँ साथ देखें। कहानी सुने, तो उसके पात्रों पर बातचीत करें। बच्चों की learning activities में सही जवाब देने का दबाव न बनाएं। उसे सवाल पूछने, अनुमान लगाने और अपने तरीके से खोजने दें। यदि कोई बात समझ न आए, तो video repetitive चलाने से पहले सरल example से समझाएं। इस तरह Screen पर मिली जानकारी बच्चे के आसपास की दुनिया से जुड़ सकेगी।

बच्चो के मोबाइल इस्तेमाल को लेकर कब विशेषज्ञ की मदद लें?

यदि घर में नियम बनाने के बाद भी बच्चे मोबाइल के addict हो जाये और उनके मानसिक विकास में परेशानी होने लगे तो ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए। कभी बच्चे को भावनाए संभालने, दोस्तों से जुड़ने या दूसरी परेशानिया समझने में अतिरिक्त मदद चाहिए होती है। बाल रोग विशेषज्ञ से बातचीत इस जरूरत को पहचानने की शुरुआत हो सकती है। 

किन बदलावों पर सलाह लेना जरूरी है?

मोबाइल का बच्चों पर प्रभाव देखते समय किसी एक घटना के बजाय लगातार दिखने वाले बदलावों पर ध्यान दें। अभिभावकों को विशेषज्ञ से सलाह लेने का सुझाव देती है, यदि बच्चा लगभग हर बार स्क्रीन बंद करने पर बहुत तीखी प्रतिक्रिया दे, स्क्रीन के बिना थोड़ी बोरियत भी न संभाल पाए या ऑनलाइन रहने के लिए परिवार और दोस्तों से लगातार दूर होने लगे। नींद, भोजन और व्यक्तिगत साफ-सफाई में बदलाव भी चर्चा योग्य हैं।

इन संकेतों से अपने आप मोबाइल addiction की पुष्टि नहीं होती। डॉक्टर बच्चे की उम्र, विकास, भावनात्मक स्थिति और परिवार की परिस्थितियाँ समझकर सलाह दे सकते हैं। जरूरत पड़ने पर वे संबंधित विशेषज्ञ के पास भेज सकते हैं। बच्चे के सामने उसे “फोन का आदी” कहने के बजाय बताएं कि आप उसकी परेशानी समझने और मदद पाने के लिए जा रहे हैं।

डॉक्टर से मिलने से पहले क्या जानकारी रखें?

बच्चों का Screen Time नोट करने के साथ अपनी मुख्य चिंता लिख लें। परेशानी कब शुरू हुई, किन परिस्थितियों में बढ़ती है और आपने कौन-से बदलाव आजमाए: इन बातों से बातचीत अधिक स्पष्ट होगी। बच्चे का शिक्षक कोई बदलाव बताए, तो वह भी साझा करें। केवल फोन इस्तेमाल की संख्या देखकर निष्कर्ष निकालने के बजाय बच्चे की पूरी स्थिति बताएं। यदि बच्चे को बार-बार धुंधला दिखे या आँखों से जुड़ी शिकायत रहे, तो उसे केवल ज्यादा Screen Time का सामान्य असर मानकर टालें नहीं। आँखों की जाँच कराएं। 

Conclusion

यदि हमारा बच्चा मोबाइल ज्यादा उपयोग करता है तो हमें डरने की जगह सोच-समझकर फैसला लेने जरूरत है। मोबाइल हमारे सीखने, contact करने और मनोरंजन के लिए हो सकता है। मोबाइल का दायरा fix करते समय बच्चे की age, accessories की quality और family की जरूरतों को साथ देखें। पूरे लेख के सभी सुझाव एक साथ लागू करने का दबाव न लें। 

आज बच्चो का screen time कम करने के लिए एक ऐसा रास्ता चुने जिसे आपका परिवार follow कर सके। बेहतर digital habits बनाने में parents का साथ, clear bound और जरूरत के अनुसार विशेषज्ञ की सलाह काम आती है। बच्चे को यह विश्वास दीजिये कि वह अपनी online परेशानी आपके साथ साझा कर सकता है। यही विश्वास परिवार को आगे के फैसले साथ लेने में मदद करेगा।  

Disclaimer

यह लेख बच्चों के Screen Time और सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के लिए है। यह व्यक्तिगत जाँच, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। बच्चे की लगातार परेशानी के लिए योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लें। नींद की दवा, melatonin या supplements स्वयं शुरू न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *