Abstract
अक्सर periods के दौरान केवल, दर्द या Bleeding की ही परेशानी नहीं होती है। कभी कपड़ो पर दाग लगने का डर तो कभी बार-बार पैड बदलने की जगह ढूढ़ने की परेशानी बनी रहती है। हम अपनी तकलीफ बताने में कई बार झिझक महसूस करने लगते है। इसी बीच मन में छोटे-छोटे सवाल आते है।
- पैड कितनी देर में बदलना चाहिए ?
- क्या दुर्गन्ध आने पर Intimate wash जरूरी है ?
- क्या पैड की जगह कपडा इस्तेमाल करना safe है ?
- menstrual cup की सफाई कैसे करें?
Menstrual Hygiene का विशेष उद्देश्य है कि आप periods को आराम, साफ़-सफाई और सम्मान के साथ संभाल सकें। इसके लिए सही जानकारी के साथ साफ़ पानी, उपयुक्त उत्पाद और निजी जगह की उपलब्धता भी जरूरी है। इस Article में पीरियड्स में साफ-सफाई के व्यावहारिक तरीके, अलग-अलग उत्पादों की देखभाल समझेंगे।
Menstrual Hygiene क्या है
Periods के दौरान bleeding manage करना, शरीर की उचित सफाई रखने और use किए पैड या अन्य वस्तुओ की देखभाल को menstrual hygiene कहते है। इसमें लगातार हाथ धोना, बाहरी अंगो की सफाई करना जरूरी होता है। use किए गए पैड का सही तरीके से निपटान करना चाहिए। ये आदते रखने से हानिकारक संक्रमणों का जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है। लेकिन अच्छी देखभाल का मतलब यह नहीं होता है कि हमेशा खुशबू आती रहे या फिर महंगे उत्पादो का use किया जाए।
पीरियड्स में दाग लग जाए, तो यह आपकी लापरवाही नहीं है। कभी Flow बदल जाता है, कभी उत्पाद ठीक नहीं बैठता और कभी बदलने की सुविधा नहीं मिलती। इसलिए menstrual hygiene management की बात करते समय केवल व्यक्ति की आदतें नहीं, उसके आसपास की सुविधाएँ भी देखनी चाहिए।
मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के तरीके

1. Sanitary Pads, Tampons, or Menstrual Cups का सही इस्तेमाल
- सैनिटरी पैड (Sanitary Pads): पैड को चुनते समय उसकी Quality का ध्यान रखें। इसे हर 4-6 घंटे में बदलना चाहिए। गंदे पैड का लंबे समय तक उपयोग करने से Bacteria और Fungal Infection का जोखिम बढ़ सकता है।
- टैम्पोन (Tampons): टैम्पोन का use करते वक्त भी यह ध्यान रखना जरूरी है कि इसे हर 4-6 घंटे में बदलें, जिससे infection का खतरा कम हो सके।
- मेंस्ट्रुअल कप (Menstrual Cups): मेंस्ट्रुअल कप का उपयोग सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होता है। इसे नियमित रूप से साफ करना और समय-समय पर बदलना जरूरी है।
2. गुप्तांगों की साफ-सफाई का ध्यान रखें
Periods के दौरान अपने गुप्तांगों को दिन में कम से कम दो बार साफ करें। इसके लिए हल्के साबुन और पानी का उपयोग करना सही होता है। कभी भी खुशबूदार या chemical साबुन का use न करें, क्योंकि यह Skin को नुकसान पहुंचा सकता है। हमेशा साफ और सूखे कपडे पहनें। गंदे या गीले कपड़े संक्रमण का कारण बन सकते हैं।
3. सैनिटरी Products को नियमित रूप से बदलें
पैड या टैम्पॉन को हर 4-6 घंटे में बदलना चाहिए। अगर मेन्स्ट्रुअल कप का इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसे भी हर 8-12 घंटे में साफ करना जरूरी है। ऐसा न करने पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
- सूती अंडरवियर पहनें: सूती अंडरवियर पहनने से हवा का संचार बना रहता है और नमी कम होती है, जिससे संक्रमण की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा, अंडरवियर को नियमित रूप से धोना भी बेहद जरूरी है।
- मासिक धर्म उत्पादों का सही डिस्पोजल: इस्तेमाल किए गए सैनिटरी पैड (Sanitary Pads), टैम्पोन (Tampons) या मेंस्ट्रुअल कप (Menstrual Cups) को सही तरीके से dispose करें। इन्हें खुले में फेंकना न केवल गंदगी फैलाता है, बल्कि infection का भी खतरा बढ़ाता है। इन्हें कागज़ में लपेटकर सही तरीके से कूड़ेदान में डालें। कभी भी सैनिटरी Product को शौचालय में फ्लश न करें, क्योंकि इससे Plumbing Blockage हो सकता है।
4. Diet पर ध्यान दें
मासिक धर्म के दौरान शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है, इसलिए सही खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। अधिक से अधिक पानी पिएं, और हरी सब्जियाँ, फल, और आयरन युक्त खाद्य पदार्थों (Iron Rich Foods) का सेवन करें। इससे न केवल आपको ऊर्जा मिलेगी, बल्कि आप मासिक धर्म के दौरान स्वस्थ महसूस करेंगी।
5. व्यायाम और आराम
मासिक धर्म के दौरान हल्का व्यायाम करने से शरीर में Blood Circulation बेहतर होता है और मासिक धर्म के दर्द से भी राहत मिलती है। साथ ही, पूरी नींद और आराम भी शरीर के लिए जरूरी है। पर्याप्त नींद लेने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगी।
मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (Menstrual Hygiene Management)
Menstrual Hygiene बनाए रखने के लिए सही प्रबंधन बेहद जरूरी है। मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (Menstrual Hygiene Management) का मतलब है कि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को ऐसी सुविधाएं उपलब्ध हों, जिससे वे स्वच्छ, सुरक्षित और आरामदायक तरीके से इस समय को व्यतीत कर सकें। यह न केवल व्यक्तिगत स्वच्छता का हिस्सा है, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य और सामाजिक भलाई के लिए भी अहम है।
मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई कैसे रखें?
1. सैनिटरी उत्पादों की उपलब्धता
मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन का पहला कदम है कि महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ सैनिटरी पैड (Sanitary Pads), टैम्पॉन (Tampons), या मेन्स्ट्रुअल कप (Menstrual Cups) जैसी सुविधाएं उपलब्ध हों। इनका सही समय पर इस्तेमाल करना संक्रमण से बचने में मदद करता है।
2. साफ-सुथरे शौचालयों की उपलब्धता
मासिक धर्म के दौरान स्वच्छ शौचालयों की आवश्यकता बढ़ जाती है। मासिक धर्म स्वच्छता (Hygiene During Menstruation) प्रबंधन का हिस्सा है कि महिलाओं को सुरक्षित और साफ शौचालय मिलें, खासकर स्कूलों, कॉलेजों, और कार्यस्थलों पर जहां वे आसानी से अपने सैनिटरी उत्पाद बदल सकें और खुद की सफाई कर सकें।
3. पानी और साबुन की उपलब्धता
साफ पानी और साबुन का इस्तेमाल Vaginal सफाई के लिए बहुत जरूरी है। मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन में यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि शौचालयों में पानी और साबुन की पर्याप्त व्यवस्था हो, ताकि महिलाएं मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रख सकें।
4. मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता
महिलाओं और लड़कियों को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के बारे में शिक्षित करना बेहद जरूरी है। उन्हें यह सिखाया जाना चाहिए कि मासिक धर्म के दौरान कैसे स्वच्छता बनाए रखें, सैनिटरी उत्पादों का सही तरीके से उपयोग कैसे करें, और संक्रमण से कैसे बचें। इसके साथ ही, लड़कों और पुरुषों को भी मासिक धर्म के प्रति संवेदनशील बनाने की जरूरत है, ताकि वे महिलाओं का समर्थन कर सकें और मासिक धर्म को लेकर फैले myths को तोड़ सकें।
5. मासिक धर्म Products का सही निपटान
मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है उपयोग किए गए सैनिटरी पैड या टैम्पॉन का सही तरीके से निपटान करना। यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सैनिटरी उत्पादों को खुले में न फेंका जाए, बल्कि उन्हें सही तरीके से Disposal Bag में लपेटकर फेंका जाए, ताकि बैक्टीरिया फैलने का खतरा न हो। यह स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।
पैड कितनी देर में बदलना चाहिए (Sanitary Pad Hygiene)
हम अक्सर सोचते है की जब पैड पूरी तरह भर जाएगा, तब ही पैड बदल लेंगे। लेकिन कम फ्लो होने पर भी एक ही पैड का पूरे दिन इस्तेमाल करना सही नहीं है। पैड कुछ घंटो के बाद बदलते रहना चाहिए। यदि आपको ज्यादा फ्लो आता है या नमी, रिसाव महसूस होता है तो जल्दी ही पैड बदलते रहना चाहिए।
ध्यान रखने योग्य बाते :
- नया पैड साफ़ और सूखी जगह पर रखना चाहिए।
- पैड लगाने और निकालने के पहले और बाद में हाथ को अच्छी तरह साफ़ करना चाहिए।
- ज्यादा देर भीगा हुआ पैड लगाकर नहीं रखना चाहिए।
- बड़ा पैड पहनने का अर्थ उसे अनिश्चित समय तक लगाए रखना नहीं होता है।
- यदि पैड हर एक-दो घंटे में भीग जाता है, तो इसे केवल hygiene की परेशानी न मानें।
मेंस्टुअल कप को कैसे use करें (Menstrual Cup Hygiene)

Menstrual Cup के बारे में सही जानकारी लेते समय अक्सर केवल यह सुनने को मिलता है कि उसे कई बार use किया जा सकता है। लेकिन उसको बार-बार इस्तेमाल करने के लिए सही तरीका भी जाना जरूरी होता है। Menstrual Cup को खाली करने, धोने, सेनेटाइज़ करने और रखने के लिए Menstrual Cup के निर्देश को मन्ना बहुत जरूरी होता है। सभी कपों पर एक ही समय या सफाई का तरीका लागू नहीं होता है।
जानने योग्य बातें:
- Menstrual Cup लगाने और निकालने से पहले हाथ को अच्छे से धोएं।
- ज्यादा फ्लो में कप पहले खाली करें।
- ज्यादा समय तक use में न रखें।
- इस्तेमाल और चक्र के बाद उचित सफाई करें।
- अच्छे तरीके से dry रखें।
- किसी भी वीडियो में देखकर उबालने का समय या क्लीन्ज़र बिना जांच अपने product पर न apply करें।
- Menstrual Cup को निकालने में परेशानी या दर्द महसूस होता है तो जोर लगाने के बजाय मदद लें।
टैम्पॉन का इस्तेमाल करते समय ये सावधानियां रखे

टैम्पॉन का प्रयोग करने से पहले अपने पैकेट के निर्देश जरूर पढ़ना चाहिए।
FDA के अनुसार:
- हर टैम्पॉन को 4 से 8 घंटे में बदलना चाहिए।
- एक टैम्पॉन को 8 घंटे से ज्यादा नहीं रखना चाहिए।
- फ्लो के लिए सबसे कम absorbency चुनिए।
- इसका प्रयोग करने के पहले और बाद में हाथ को अच्छे से जरूर धोएं।
- इसको केवल periods के दौरान ही इस्तेमाल करना चाहिए।
- टैम्पॉन लगाते समय दर्द हो या पहनने के बाद असुविधा महसूस हो, तो इस्तेमाल करने से रोके।
- टैम्पॉन निकालना मुश्किल हो, तो शर्म के कारण मदद लेने में देर न करें।
क्या कपड़े का पैड लगाना सही है ?
- कपड़े के पैड को हर बार इस्तेमाल के बाद धोना ज़रूरी होता है, जो कुछ महिलाओं के लिए मुश्किल हो सकता है। उन्हें गर्म पानी और डिटर्जेंट से धोना पड़ता है, जिसमें ज़्यादा समय लग सकता है और इसके लिए अलग से कपड़े धोने पड़ सकते हैं।
- कपड़े के पैड को Disposal Pad की तुलना में सूखने में ज़्यादा समय लगता है, खासकर नमी या बारिश के मौसम में जिससे bacteria पनपने का रास्ता बनता है। यह एक समस्या हो सकती है अगर आपके पास पैड कम हैं या आपको उन्हें जल्दी सूखने की ज़रूरत है।
- कपड़े के पैड में समय के साथ Bad breathe आ सकती है, खासकर अगर उन्हें ठीक से धोया और सुखाया न गया हो। यह शर्मिंदगी वाली बात हो सकती है और साफ़-सफ़ाई बनाए रखने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
- कपड़े के पैड आमतौर पर Disposal Pad की तुलना में ज़्यादा मोटे और भारी होते हैं, जो कुछ महिलाओं के लिए असहज हो सकते हैं। इससे Tight-Fitting कपड़े पहनना या कुछ activity में हिस्सा लेना मुश्किल हो सकता है।
- कपड़े के पैड के और भी नुकसान हैं जिन पर उन्हें चुनने का फैसला करने से पहले विचार कर लेना चाहिए। उन्हें हर बार इस्तेमाल के बाद धोना पड़ता है, समय के साथ उन पर दाग लग सकते हैं, सूखने में ज़्यादा समय लग सकता है, उनमें खराब bacteria पनप सकते हैं, बदबू आ सकती है, वे Disposal Pad से ज़्यादा भारी हो सकते हैं और ज़्यादा महंगे होते हैं।
महिलाओं के लिए Hygiene Tips
- Vulva यानी बाहरी genital area को सामान्य या गुनगुने पानी से साफ करें।
- Vagina के अंदर साबुन, douche, perfume या अन्य cleansing products का इस्तेमाल न करें।
- पेशाब या मल त्याग के बाद सफाई करते समय आगे से पीछे की ओर पोंछें।
- अंडरवियर रोज बदलें और पसीना या नमी अधिक होने पर उसे बदल लें।
- बहुत ज्यादा tight
खुजली, रैश या बदला हुआ डिस्चार्ज हो तो क्या करें?
अक्सर हम periods के दौरान सफाई नहीं रखते है तो हमें खुजली, रैश या डिस्चार्ज जैसी परेशानियां हो सकती है। लेकिन लक्षणों के अलग-अलग कारण हो सकते है।
- खुजली या जलन लगातार बनी रहे।
- skin में दर्द, सूजन या दरारे हों।
- डिस्चार्ज की गंध, रंग या बनावट में बदलाव आ जाए।
- पेशाब करते समय दर्द महसूस हो।
- समस्या पहली बार हुई हो या पहले से अलग हो।
हर खुजली फंगल इंफेक्शन नहीं होती है। बिना कारण समझे बार-बार cream या दवा लगाना उचित नहीं है। लेकिन आप फंगल इंफेक्शन से परेशान हो रहे हो तो आप lebrostone cream प्रभावित जगह पर लगाकर इस परेशानी से छुटकारा पा सकते है।
रात में Period Hygiene कैसे रखें

पीरियड्स के समय रात में अच्छी नींद लेना मुश्किल लग सकता है। दाग-धब्बों की चिंता, पैड चेक करने के लिए उठना, ऐंठन से निपटना, या नमी की वजह से असहज महसूस करना, पीरियड्स आपकी उम्मीद से ज़्यादा आपके आराम पर प्रभाव डाल सकते हैं। बहुत से लोगों को रात में लीक होता है, इसलिए नहीं कि वे गलत Product use कर रहे हैं, बल्कि इसलिए कि दिन का प्रोटेक्शन हमेशा 7-9 घंटे की नींद के लिए नहीं बनाया जाता है। सोते समय, आपका शरीर कई बार पोजीशन बदलता है, आपका फ्लो जारी रह सकता है, और आपके सोने के पोज़िशन के आधार पर खून का रिसाव अलग-अलग तरह से हो सकता है।
जानने योग्य बाते:
- सोने से पहले उत्पाद बदलें या कप खाली करें। सुबह उठने पर भी जरूरत के अनुसार बदलें।
- टैम्पॉन इस्तेमाल कर रही हों, तो कुल समय 8 घंटे से ज्यादा न होने दें। समय पर बदलना संभव न हो, तो बाहरी उत्पाद चुन सकती हैं।
- बार-बार रिसाव हो, तो उत्पाद का आकार, फिट और फ्लो देखें। हर रात कई बार भीगने के कारण उठना पड़ रहा है, तो Bleeding के बारे में डॉक्टर से बात करें।
- दाग लगने पर खुद को दोष देने की जरूरत नहीं है। कपड़े और बिस्तर साफ करने की सामान्य व्यवस्था करें और जरूरत के अनुसार उत्पाद बदलें।
स्कूल, ऑफिस या यात्रा में पीरियड्स कैसे सँभालें?
घर से बाहर पीरियड्स शुरू होना stressful लग सकता है, खासकर जब toilet या product तुरंत उपलब्ध न हों।
- एक छोटी Period Kit उपयोगी हो सकती है:
- Extra Pad या पसंद का उत्पाद।
- Clean अंडरवियर।
- Used कपड़े के लिए अलग बैग।
- Disposable product लपेटने के लिए कागज या पाउच।
लंबी यात्रा में बदलने की सुविधा पहले सोच लें। पहली बार कोई नया उत्पाद इस्तेमाल करने से पहले उसका तरीका ऐसी जगह समझें जहाँ समय और निजी जगह मिले। स्कूल या ऑफिस में मदद माँगना असामान्य नहीं है। अतिरिक्त पैड, पानी या Toilet Break की जरूरत एक सामान्य Health need है।
Used Pad और टेम्पोंन का सही निपटान कैसे करना चाहिए?
घर या कार्यस्थल पर डिस्पोजल करने का सही तरीका है कि इस्तेमाल किए गए पैड या टैम्पोन को प्रोडक्टस के साथ दिए गए waste paper या Paper cover में लपेटकर ही Dustbin में डालें। लेकिन, अगर अलग-अलग पैकेट हैं तो पैड को किसी पुराने अखबार में लपेट सकते है। पैड को फेंकने के लिए पॉली बैग और प्लास्टिक रैप का उपयोग करने से बचें, क्योंकि यह पैड के गलने के समय को बढ़ा सकता है, जो पहले से ही बहुत अधिक है।
बेहतर तरीके के लिए एक कागज लें और जो Used pad के चारों ओर रैप हो जाए। किसी भी हिस्से को खुला न छोड़ें, अब used पैड को उसमें लपेटकर Dustbin में फेंके। उन्हें रोज Community dustbin में फेंकना न भूलें। गांवों में महिलाएं अक्सर इस्तेमाल किए हुए कपड़ों या पैड को जला देती हैं। ये अंतिम समाधान तो नहीं है, पर यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
अच्छी Hygiene के बावजूद दर्द या अनियमित पीरियड्स हों तो?
कभी-कभी मन में सवाल आता है: “मैं सब ध्यान रखती हूँ, फिर भी परेशानी क्यों है?”
साफ-सफाई रखना और पीरियड्स से जुड़ी हर समस्या का उपचार अलग बातें हैं। तेज दर्द, बदलता चक्र या Heavy Bleeding को केवल hygiene की कमी न समझें।
- ऐंठन आपकी पढ़ाई, काम या नींद रोकती है, तो Period Stomach Pain वाला लेख पढ़ें।
- पीरियड्स बार-बार जल्दी या देर से आते हैं, तो Irregular Periods समझें।
इन समस्याओं में अपनी जरूरत के अनुसार चिकित्सा सलाह लें। ज्यादा धुलाई या नया intimate product अपनाना हर परेशानी का समाधान नहीं है।
Conclusion
Menstrual Hygiene की शुरुआत छोटी, व्यावहारिक आदतों से होती है। हाथ साफ रखना, उत्पाद नियमित बदलना, बाहरी हिस्से की हल्की सफाई और reusable उत्पादों को ठीक से धोकर सुखाना। पीरियड्स सँभालने के लिए आपको हर नया उत्पाद खरीदने या अपने शरीर को लेकर शर्म महसूस करने की जरूरत नहीं है। अपनी सुविधा समझें, जरूरी साधन तैयार रखें और परेशानी होने पर मदद लें। लगातार जलन, बदला हुआ डिस्चार्ज, तेज दर्द या ज्यादा Bleeding को केवल सफाई की समस्या मानकर न टालें।
पीरियड्स के दौरान पैड, टैम्पोन या menstrual cup जैसे उत्पादों का इस्तेमाल अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार करें। इस्तेमाल किए जा रहे उत्पाद को उसकी निर्धारित अवधि और निर्देशों के अनुसार बदलना जरूरी है। उत्पाद बदलने से पहले और बाद में हाथों को साबुन और साफ पानी से धोएं। योनि के बाहरी हिस्से की सफाई सामान्य साफ पानी से करें और तेज खुशबू वाले साबुन, spray या अन्य केमिकल उत्पादों के इस्तेमाल से बचें। यदि आप reusable menstrual products का उपयोग करती हैं, तो उन्हें निर्देशों के अनुसार अच्छी तरह साफ करना, पूरी तरह सुखाना और स्वच्छ स्थान पर रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
इसके अलावा, पीरियड्स के दिनों में साफ और आरामदायक अंडरवियर पहनें, जरूरत के अनुसार उसे बदलें और इस्तेमाल किए गए सैनिटरी उत्पादों का सही तरीके से निपटान करें। अपने मासिक धर्म चक्र और Bleeding में होने वाले बदलावों पर ध्यान देना भी अच्छी menstrual hygiene का हिस्सा है। सबसे जरूरी बात यह है कि मासिक धर्म को लेकर शर्म, झिझक या गलत धारणाएं मन में न रखें। पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों पर खुलकर बात करना और जरूरत पड़ने पर परिवार, स्वास्थ्य विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लेना बिल्कुल सामान्य है। ।
Disclaimer
यह Article सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के लिए है और व्यक्तिगत चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। हर menstrual product के निर्माता के निर्देशों का पालन करें। दर्द, बुखार, लगातार जलन या असामान्य डिस्चार्ज में योग्य health expert से सलाह लें। अचानक गंभीर लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें।
FAQs
क्या हर बार एक ही उत्पाद इस्तेमाल करना जरूरी है?
नहीं। अपनी जरूरत के अनुसार पैड, कप, टैम्पॉन या पीरियड अंडरवियर चुन सकती हैं। हर विकल्प की देखभाल और उपयोग अवधि समझें।
क्या पैड से जलन हो तो उसे सहना चाहिए?
नहीं। उत्पाद बदलकर देखें और समस्या बनी रहे तो सलाह लें। लगातार खुजली या रैश का कारण समझना जरूरी है।
क्या कपड़े का पैड इस्तेमाल करने पर शर्म महसूस करनी चाहिए?
नहीं। चुनाव उपलब्धता और सुविधा के अनुसार हो सकता है। जरूरी है सही धुलाई, पूरी तरह सुखाना और साफ जगह पर रखना।
क्या ज्यादा सफाई से हर संक्रमण रोका जा सकता है?
किसी भी routine से हर समस्या रुकने की गारंटी नहीं मिलती। जरूरत से ज्यादा धुलाई और सुगंधित उत्पाद उलटे जलन पैदा कर सकते हैं। लक्षण हों तो जाँच कराएँ।
हमारी Women’s Health Series से जुड़े आर्टिकल पढ़े: https://www.healthpoints.in/category/health/womens-health/

Riya Asati is an assistant professor and JRF-qualified researcher with 3+ years of experience in research-based content writing. Her expertise includes healthcare, medical, wellness, and education. She focuses on presenting health information in a clear, accurate, evidence-informed, and easy-to-understand manner. Through her writing, she aims to help readers understand important health topics and make informed decisions about their well-being.





2 thoughts on “Menstrual Hygiene: पीरियड्स में साफ-सफाई कैसे रखें? जानें सही तरीका!”